हुनर हाट 2022-23: Hunar Haat Application Form, Online Registration

हुनर हाट भारत सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके तहत भारत सरकार देश के अल्पसंख्यक पारम्परिक शिल्पकारों, कास्तकारों और कारीगरों के द्वारा बनाये गए उत्पादों को दुनियाभर में एक अलग पहचान दिलाना चाहती है। जैसा की आपको पता ही है की हमारा देश भारत प्रतिभावों का धनी रहा है। यहाँ पर हर एक राज्य ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

हुनर हाट भारत सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके तहत भारत सरकार देश के अल्पसंख्यक पारम्परिक शिल्पकारों, कास्तकारों और कारीगरों के द्वारा बनाये गए उत्पादों को दुनियाभर में एक अलग पहचान दिलाना चाहती है।

जैसा की आपको पता ही है की हमारा देश भारत प्रतिभावों का धनी रहा है। यहाँ पर हर एक राज्य की अपनी अलग संस्कृति है। इसी तरह हुनर हाट कार्यक्रम के तहत आपको भारत के कारीगरों के द्वारा हस्तनिर्मित स्वदेशी वस्तुएं देखने को मिल जाएगी।

आप अपने राज्य में आयोजित होने वाली हुनर हाट में जाकर खरीदारी कर सकते हैं। आइये आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं क्या है हुनर हाट और इसकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया।

हुनर हाट 2022-23
हुनर हाट 2022-23

हुनर हाट (Hunar haat) क्या है जानें ?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें की हुनर हाट स्वदेशी अभियान है जिसके तहत आप स्वदेश निर्मित उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं। यह अभियान भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जैसा की आप जानते हैं की प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषणों वोकल फॉर लोकल की अपील की है जिसका अर्थ है हम अपने यहां निर्मित उत्पादों को दुनिया के वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करें जिससे लोग भारत की विरासत और संस्कृति को अच्छी तरह से जान पाएंगे। हुनर हाट प्रोग्राम ने देश के लाखों कारीगरों को व्यापार के नए अवसर एवं रोजगार प्रदान करने कार्य किया है।

योजना का नामहुनर हाट (Hunar haat)
योजना से संबंधित मंत्रालयअल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
योजना का उद्देश्यपरम्परातगत स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार -प्रसार एवं संरक्षण
हुनर हाट की आधिकारिक वेबसाइटhunarhaat.org
हुनर हाट 2022-23

Hunar Haat के लाभ:

  • हुनर हाट जैसे कार्यक्रमों ने भारत के वोकल फॉर लोकल मिशन को साकार करने का प्रयास किया है।
  • हुनर हाट मिशन ने हमारे देश की खोती हुई प्राचीन विरासत की कलाकृतियों को बचाने का प्रयास किया है।
  • दोस्तों आपको बता दें की आप हुनर हाट के ई-हाट कार्यक्रम के तहत उत्पादों की खरीदारी आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • हुनर हाट के तहत आप देश के कारीगरों के द्वारा स्वदेशी हस्त निर्मित उत्पादों को बहुत की कम दामों पर खरीद सकते हैं।
  • हुनर हाट ने देश की अल्पसंख्यक आबादी को रोजगार के नए अवसर देने का काम किया है।

Hunar Haat के online रजिस्ट्रेशन हेतु मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेज (Documents):

  • रजिस्ट्रेशन हेतु सबसे महत्व पूर्ण दस्तावेज आवेदक का आधार कार्ड।
  • आवेदक का बैंक खाते का विवरण (जैसे: बैंक पासबुक, बैंक खाते का स्टेटमेंट आदि)
  • आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित एक कैंसिलड चेक।
  • आवेदक का हाल ही में खींचा गया नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ।
  • आवेदक का एक्टिव मोबाइल नंबर।

देश अब तक आयोजित हुए हुनर हाट कार्यक्रमों की लिस्ट:

हुनर हाट कार्यक्रम (Hunar Haat Event‘s)Date of Event’sस्थान(Venue)
पहला संस्करण14-November-2016 से
27-November-2016 तक
IITF Pragati Maidan, Delhi
दूसरा संस्करण11-फरवरी-2017 से
26-फरवरी-2017 तक
बीकेएस मार्ग, दिल्ली
तीसरा संस्करण24-सितंबर-2017 से
30-सितंबर-2017 तक
पुडुचेरी
चौथा
संस्करण
14-नवंबर-2017 से
27-नवंबर-2017 तक
आईआईटीएफ प्रगति मैदान, दिल्ली
पाँचवा संस्करण04-जनवरी-2018 से
10-जनवरी-2018 तक
मुंबई, इस्लाम जिमखाना, महाराष्ट्र
छठा
संस्करण
10-फरवरी-2018 से
18-फरवरी-2018 तक
बीकेएस मार्ग, कनॉट प्लेस, दिल्ली
सातवां
संस्करण
08-सितंबर-2018 से
16-सितंबर-2018 तक
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
आठंवा
संस्करण
13-अक्टूबर-2018 से
21-अक्टूबर-2018 तक
गांधी थिडल बीच, पुडुचेरी
नौंवा
संस्करण
14-नवंबर-2018 से
27-नवंबर-2018 तक
आईआईटीएफ प्रगति मैदान, दिल्ली
दसवां
संस्करण
21-दिसंबर-2018 से
31-दिसंबर-2018 तक
बांद्रा- कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई
ग्यारवां संस्करण12-जनवरी-2019 से
20-जनवरी-2019 तक
बीकेएस मार्ग, कनॉट प्लेस, दिल्ली
बरवां
संस्करण
24-अगस्त-2019 से
01-सितंबर-2019 तक
जवाहर कला केंद्र, जयपुर, राजस्थान
तेरवां
संस्करण
01-नवंबर-2019 से
10-नवंबर-2019 तक
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
चौदवां
संस्करण
14-नवंबर-2019 से
27-नवंबर-2019 तक
आईआईटीएफ प्रगति मैदान, दिल्ली
पन्द्रवां
संस्करण
07-दिसंबर-2019 से
15-दिसंबर-2019 तक
साबरमती रिवर फ्रंट, अहमदाबाद, गुजरात
सोलहवां
संस्करण
20-दिसंबर-2019 से
31-दिसंबर-2019 तक
बांद्रा- कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई
सत्रहवां
संस्करण
10-जनवरी-2020 से
21-जनवरी-2020 तक
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
अठारवां
संस्करण
11-जनवरी-2020 से
19-जनवरी-2020 तक
हैदराबाद, तेलंगाना
उन्नीसवाँ
संस्करण
08-फरवरी-2020 से
16-फरवरी-2020 तक
इंदौर, मध्य प्रदेश
बीसवां
संस्करण
13-फरवरी-2020 से
23-फरवरी-2020 तक
इंडिया गेट लॉन, राजपथ, दिल्ली
इक्कीसवाँ
संस्करण
29-फरवरी-2020 से
08-मार्च-2020 तक
रांची, झारखंड
बाईसवाँ
संस्करण
11-नवंबर-2020 से
22-नवंबर-2020 तक
दिल्ली हाट, पीतमपुरा, दिल्ली
तेईसवाँ
संस्करण
18-दिसंबर-2020 से
27-दिसंबर-2020 तक
रामपुर, उत्तर प्रदेश
चौबीसवाँ
संस्करण
22-जनवरी-2021 से
06 -फरवरी-2021 तक
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
पच्चीसवां
संस्करण
08 -फरवरी-2021 से
14-फरवरी-2021 तक
महाराजा कॉलेज ग्राउंड, केजी कोप्पल, चमराजपुरा, मैसूर, कर्नाटक
छब्बीसवाँ
संस्करण
20-फरवरी-2021 से
01-मार्च-2021
तक
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली
सत्ताईसवाँ
संस्करण
12-मार्च-2021 से
21-मार्च-2021 तक
लाल परेड ग्राउंड, भोपाल, मध्य प्रदेश
अठाईसवाँ
संस्करण
26-मार्च-2021 से
04-अप्रैल-2021 तक
कला अकादमी, पणजी, गोवा
उन्तीसवां
संस्करण
16-अक्टूबर-2021 से
25-अक्टूबर-2021 तक
रामपुर, उत्तर प्रदेश
तीसवां
संस्करण
29-अक्टूबर-2021 से
07-नवंबर-2021 तक
देहरादून, उत्तराखंड
इक्तीसवाँ
संस्करण
10-नवंबर-2021 से
19-नवंबर-2021 तक
वृंदावन, उत्तर प्रदेश
बतीसवाँ
संस्करण
12-नवंबर-2021 से
21-नवंबर-2021 तक
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
तैंतीसवाँ
संस्करण
14-नवंबर-2021 से
27-नवंबर-2021 तक
प्रगति मैदान, दिल्ली
चौंतीसवाँ संस्करण26-नवंबर-2021 से
05-दिसंबर-2021 तक
हैदराबाद, तेलंगाना
पैंतीसवाँ
संस्करण
10-दिसंबर-2021 से
19-दिसंबर-2021 तक
सूरत, गुजरात
हुनर हाट 2022-23

Hunar Haat के लिए Online Registration कैसे करें ?

  • हुनर हाट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको हुनर हाट की ऑफिसियल वेबसाइट hunarhaat.org पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर आपको मीनू में Craftsperson के तहत दिए गए लिंक Register Now के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने हुनर हाट का Registration form ओपन हो जाएगा।
  • अब फॉर्म में मांगी गयी जरूरी जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरें। और आवश्यक जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फॉर्म में जानकारी भरने के बाद Preview के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में भरी गयी सभी जानकारियों की जांच कर लें।
  • जांच करने के बाद कैप्चा कोड भरकर Submit के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपका हुनर हाट हेतु Registration Process पूरा हो जाएगा।
  • इस तरह से आप हुनर हाट के लिए रजिस्टर कर पाएंगे।

Hunar Haat के लिए offline Registration कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको हुनर हाट की ऑफिसियल वेबसाइट hunarhaat.org पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको हुनर हाट की वेबसाइट के होम पेज पर Application form का लिंक दिखेगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने दो विकल्प ओपन हो जाएंगे। इसमें आप फॉर्म को hindi या English दोनों में किसी एक भाषा को चुनकर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यदि आप फॉर्म हिंदी भाषा में डाउनलोड करना चाहते हैं तो हिंदी के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपका Application form एक पीडीऍफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जायेगा।
  • अब फॉर्म को प्रिंट कर फॉर्म में मांगी गयी जानकारी को ध्यान से सावधानीपूर्वक भरें।
  • इसके बाद भरे हुए फॉर्म में अपनी क्षेत्र की नजदीकी हुनर हाट में फॉर्म जमा कर दें।
  • इस तरह से आप हुनर हाट के लिए ऑफलाइन माध्यम से Apply कर पाएंगे।

हुनर हाट 2022-23 से संबंधित (FAQs):

हुनर हाट की उस्ताद स्कीम क्या है ?

हुनर हाट की उस्ताद स्कीम के तहत कारीगरों को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। जो भी कारीगर पारम्परिक उत्पादों को बनाने में दक्ष हैं।

हुनर हाट की official वेबसाइट क्या है ?

हुनर हाट की official वेबसाइट hunarhaat.org है।

हुनर हाट की टैग लाइन क्या है ?

भारत सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री द्वारा अपने भाषण में हुनर हाट के लिए “स्वदेशी विरासत के ब्रांड एम्बेसडर” का नारा दिया जिसके बाद इस लाइन को हुनर हाट की टैग लाइन बना दिया गया।

वोकल फॉर लोकल स्कीम क्या है ?

अपने देश में बनाए उत्पादों को देश और दुनिया के मंच पर बेचकर व्यापार को स्थापित करना।

Photo of author

Leave a Comment