दो मिनट में बनने वाली मैगी (Maggi) एक Instant Noodles है। जो अपने स्वाद जल्द बनने के कारण भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों की नाश्ते की पहली पसंद है। आपने देखा होगा की आजकल बदलती लाइफ स्टाइल में लोगों के पास खाना बनाने और पकाने का समय नहीं होता है ऐसे में मैगी एक उचित विकल्प के रूप में सामने आयी है।
आप और हमने कभी न कभी मैगी जरूर खायी है और मैगी के साथ आने वाले मसाले का स्वाद हम सबको पसंद है। लेकिन दोस्तों क्या आपको पता सबके द्वारा पसंद की जाने वाली मैगी किस चीज से बनती है?
मैगी का मसाला कहाँ और कैसे तैयार किया जाता है ? यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम इन सबके बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। यदि आप Maggi के फैन हैं और जानने के इच्छुक हैं तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
क्या है मैगी का इतिहास जानें ?
दोस्तों जैसा की आप जानते हैं की आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है यह बात मैगी के जन्म पर पूरी तरह से लागु होती है। आपको बता दें की यह बात उस समय की है जब पूरी दुनिया में औद्योगिक क्रान्ति के तहत अलग-अलग तरह के उद्योग स्थापित किये जा रहे थे और लोग अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए फैक्ट्रियों में वर्कर के रूप काम किया करते थे।
सन 1872 में स्विटजरलैंड में फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों के पास खाना बनाने एवं पकाने का समय नहीं होता था। लोग ऐसा विकल्प ढूंढ रहे थे जो जल्दी से जल्दी बनाया, पकाया और खाया जा सके। लोगों की इसी जरूरत को महसूस करते हुए Switzerland के एक प्रसिद्ध उद्यमी (Businessman) जूलियस माइकल जोहासन मैगी ने इंस्टेंट नूडल मैगी को बाजार में उतारा उन्होनें नूडल्स का नाम अपने सर नेम के नाम पर रखा।
मैगी को बाज़ार में लाने में स्विस पब्लिक वेलफेयर सोसायटी ने जुलियस मैगी की काफी मदद की। बाज़ार में मैगी नूडल्स के आते ही लोगों द्वारा इसे काफी पसंद किया गया इसका कारण यह था की मैगी ने लोगों के खाना बनने में लगने वाले समय की बहुत बचत की। यहाँ हम यह भी कह सकते हैं की मैगी का आविष्कार या जन्म मजबूरी के रूप में हुआ था।
मैगी अपनी जल्दी बनने वाली खासियत के कारण धीरे-धीरे पुरे स्विटजरलैंड प्रसिद्ध हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें की साल 1897 में मैगी ने अपना पहला स्टोर स्विटजरलैंड के बाहर जर्मनी में खोला।
Nestlé कम्पनी ने किया मैगी का अधिग्रहण:
जूलियस मैगी ने शुरूआती दौर में केवल प्रोटीन युक्त खाना और रेडीमेड सूप बनाने का कार्य किया लेकिन बाद में अपने एक साथी दोस्त फ्रिडोलिन शूलर की मदद से नूडल्स को बाज़ार में उतारा। साल 1912 तक आते-आते मैगी अमेरिका, फ़्रांस, यूरोप जैसे कई देशों में प्रचलित हो चुकी थी।
मैगी की इस लोकप्रियता को देखते हुए इंस्टेंट नूडल्स मैगी लोगों की पहली पसंद बन गया। लेकिन जब जूलियस मैगी का निधन हुआ तो मैगी को काफी ज्यादा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा।
लेकिन दोस्तों साल 1947 में स्विटज़रलैंड की बहु प्रसिद्ध कंपनी Nestlé S.A ने मैगी ब्रांड को खरीद लिया। जिसका फायदा मैगी और नेस्ले दोनों हुआ। नेस्ले ने मैगी को दुनियाभर घरों के किचन तक पहुंचाने का कार्य किया।
भारत में मैगी का आगमन:
दोस्तों आपको बता दें की सन 1984 में नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा Maggi को भारतीय बाज़ार में उतारा। लेकिन यह समय भारत में आपातकाल का था ऐसे में मैगी को बाज़ार में अपने आप को स्थापित करने के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ी
। भारत में कंपनी ने अपने शुरुआत दौर में वही नूडल्स लांच किये थे जो दूसरे देशों में बेचे जा रहे थे और प्रचलित थे। लेकिन भारत के लोगों को इन सभी नूडल्स का स्वाद पसंद नहीं आया।
साल 1991 में जब भारत में आर्थिक उदारीकरण का दौर आया तो भारत के बाज़ार के दरवाज़े दुनिया के लिए खुलने लगे। इसी के साथ भारत में आद्योगिक क्रान्ति की शुरुआत हुई। नेस्ले कम्पनी ने अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए अपनी नीतियों और उत्पादों (Products) में काफी बदलाव किये। जिसका फायदा कम्पनी को मिला और नेस्ले नूडल्स आधुनिक भारत के हर घर की जरूरत बन गया।
Maggi kis se banti hai | मैगी किस चीज से बनती है ?
यह तो आप जानते हैं नेस्ले इंडिया का प्रसिद्ध इंस्टेंट नूडल्स Maggi नाश्ते में ली जाने वाली भारत के लोगों की पहली पसंद है। लेकिन मैगी का नूडल किस चीज़ से बनता है इसके बारे में जानने के लिए आपको फैक्ट्री में बनने वाली मैगी पूरी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप समझना पड़ेगा। हम आपको यहां हर स्टेप की जानकारी विस्तृत रूप दे रहे हैं।
- मैगी नूडल्स बनने के लिए सबसे पहले खेतों में उगाये जाने वाले गेहूं को किसानों से खरीदा जाता है। इसके बाद खरीदा गया गेहूं मैगी की मैनुफैक्चरिंग प्लांट में ट्रकों और बड़ी-बड़ी लोडर गाड़ियों की सहायता से फैक्ट्री लाया जाता है।
- अब फैक्ट्री में आया हुआ गेहूं की Quality चेक की जाती है। अच्छे और साफ़ गेहूं को अलग कर दिया जाता है तथा खराब गेहूं को पशुओं के चारे को बनाने में उपयोग किया जाता है।
- इसके बाद गेहूं को बड़ी-बड़ी चक्कियों की सहायता से पीस दिया जाता है। पीसे गए गेहूं के आंटे में थोड़ी से मात्रा मैदे की मिलाई जाती है। अब इस मिश्रण को पानी से भिगोकर आंटे की तरह गूंथ लिया जाता है।
- आपको बता दें की आंटे को गूंथने का पूरा कार्य इंसानी हाथों के स्थान पर मशीनों से किया जाता है।
- अब गुंथे हुए आंटे को मैगी के नूडल्स के समान आकार देने वाली मशीन में डाला जाता है। इस मशीन में पहले से मैगी नूडल्स शेप के सांचे लगे रहते हैं। जो गुंथे हुए आंटे को मैगी नूडल्स का आकार देते हैं।
- अब इसके बाद मैगी नूडल्स को ड्रायर की मदद से सुखाया जाता है। सुखी हुई मैगी को फिर प्लांट में आगे पैकिंग सेक्शन में भेज दिया जाता है।
- मैगी नूडल्स के पैकिंग सेक्शन में आने के बाद मशीनों के द्वारा नूडल्स की पैकिंग कर दी जाती है।
- मैगी के पैकिंग होने के बाद दोबारा चेक करने के लिए इसे क्वालिटी सेक्शन में भेज दिया जाता है।
- यहाँ क्वालिटी चेक पास करने वाली मैगी को सेल हेतु बाज़ार में भेज दिया जाता है। और जो मैगी क्वालिटी चेक में फेल हो जाती है उसे दोबारा फैक्ट्री में पुनः पूरी प्रक्रिया दोहराने के लिए वापस भेज दिया जाता है।
- इसे बाद जब मैगी बाज़ार में आती है तो हम दुकानों , मॉल्स में जाकर खरीद लेते हैं और 2 मिनट में स्वादिष्ट मैगी को बनाकर खाते हैं।
- यह पूरी प्रक्रिया को जानकर आप समझ गए होंगे मैगी नूडल्स कैसे और किस चीज़ से बनाया जाता है।
Maggi मसाला कैसे बनाया जाता है जानें:
मैगी खाने वाले मैगी के फैंस (fans) ये अच्छी तरह जानते हैं की जब भी हम बाज़ार से मैगी खरीदते हैं तो मैगी के पैकेट में मैगी नूडल्स के साथ टेस्टी मैगी मसाला आता है जो मैगी को अपना एक अलग स्वाद देता है लेकिन यह मसाला कैसे बनता है इसके बारे में जानने के लिए आपको मसाला बनने की पूरी प्रक्रिया को समझना पड़ेगा। आइये आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और समझते हैं मैगी मसाला बनने की पूरी प्रक्रिया को।
- मैगी को बनाने वाली नेस्ले इंडिया कंपनी ने मसाले की जानकारी के बारे में बताया है की हम मैगी के Unique मसाले को बनाने में 13 तरह के विभिन्न मसालों का उपयोग करते हैं। लेकिन दोस्तों आपको बाते दें की कंपनी ने इन 13 मसालों में से पब्लिक के सामने सिर्फ 4 मसालों के बारे में जानकारी दी है। बाकी मसालों की जानकारी को कंपनी के द्वारा गुप्त रखा गया है।
- जिन 4 मसालों की जानकारी उपलब्ध हैं उसमें आंध्र प्रदेश से लाल मिर्च लायी जाती है। जिसको कूटकर एवं पीसकर मैगी मसाले में मिलाया जाता है।
- इसी तरह राजस्थान से मसाले को सुगंध देने वाले खुशबूदार जीरे को मंगाया जाता है। जीरे के साथ मसाले में पड़ने वाले सूखे धनिये को भी राजस्थान से मंगाया जाता है।
- मैगी मसाले को उसका पीला रंग देने वाली हल्दी को महाराष्ट्र नेपानगर जिले के अंबाड़ा, सारोला गाँव से लायी जाती है।
- उपरोक्त सभी वस्तुओं को एक निश्चित अनुपात की मात्रा में मिलाकर मैगी का स्वादिष्ट मसाला तैयार किया जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की पुरे देश में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और कर्नाटक में मैगी के बड़े स्तर में उत्पादन हेतु Manufacturing plant स्थापित हैं।
मैगी से संबंधित Frequently Asked Question (FAQs):
दोस्तों आपको बता दें की मैगी की खोज स्विटज़रलैंड के बहु प्रसिद्ध उद्यमी (Businessman) जूलियस माइकल जोहासन मैगी ने सन 1872 में जल्द बनने वाली खाने की वस्तु के तौर पर की थी।
Maggi ने भारत में अपना पहला मैनुफैक्चरिंग प्लांट 1961 में पंजाब के मोंगा में लगाया था।
मैगी का Head quarter स्विटजरलैंड, चाम में स्थित है।
मैगी की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.nestle.com/ है।
Maggie बहु प्रसिद्ध कम्पनी नेस्ले प्राइवेट लिमिटेड का उत्पाद (Product) है।