mParivahan App क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करे

mParivahan App भारत सरकार द्वारा एक एप्प लॉन्च किया गया हैं जिसके माध्यम से गाडी के समस्त जरूरी दस्तावेजों को इस एप्प के माध्यम से सुरक्षित रखा जा सकता हैं और परिवहन की अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। mParivahan App मोबाइल एप्प का लाभ देश के सभी नागरिक उठा सकते हैं। mParivahan App ... Read more

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

mParivahan App भारत सरकार द्वारा एक एप्प लॉन्च किया गया हैं जिसके माध्यम से गाडी के समस्त जरूरी दस्तावेजों को इस एप्प के माध्यम से सुरक्षित रखा जा सकता हैं और परिवहन की अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

mParivahan App मोबाइल एप्प का लाभ देश के सभी नागरिक उठा सकते हैं। mParivahan App आप अपने फोन के Google Play Store से install कर सकते हैं।

हम आपको बताएंगे कि एम परिवहन एप्प क्या हैं ? इसके क्या लाभ हैं? इस एप्प को कहाँ से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं ? इससे संबंधित सभी जानकारी हम आपको अपने लेख से माध्यम से उपलब्ध कराएँगे।

mParivahan App क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करे
mParivahan App क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करे

यदि आप भी mParivahan App का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्प को इनस्टॉल करना होगा। जिसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। mParivahan App से जुडी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे लेख से अंत तक जुड़े रहिये।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

mParivahan App क्या है ?

जनवरी वर्ष 2017 में mParivahan App को राजमार्ग और शिपिंग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के द्वारा लांच किया गया था। एम परिवहन एप्प एंड्रॉइड फ़ोन पर आधारित एप्प हैं।

इस एप्प की मदद से आप अपने गाडी संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं और जरूत पढ़ने पर यदि आपके पास गाडी के दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो आप अपने मोबाइल फ़न में इस एप्प के माध्यम से सुरक्षित करके रखे गए दस्तावेजों को दिखा सकते हैं।

mParivahan App की सहायता गाडी के सभी डाक्यूमेंट्स सुरक्षित रहते हैं और इनके खोने या खराब होने की परेशानी से भी छुटकारा मिलता हैं। इस एप्प के माध्यम से आप गाडी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), चालान, आपातकालीन सेवाओं संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। mParivahan App का लाभ उठाने के लिए जल्द ही अपने मोबाइल फ़ोन में एम परिवहन एप्प इनस्टॉल करें।

नीचे दी गयी तालिका के माध्यम से हम आपको एम परिवहन एप्प के बारे में जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं के विषय में सूचित करने जा रहें हैं। अगर आप भी इन विशेष सूचनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दी गयी जानकारी देखें –

आर्टिकल का नाम mParivahan App क्या है
एप्प का नामmParivahan
कब लांच की गयीजनवरी 2017
किसने लांच कीश्री नितिन गडकरी जी ने
लाभार्थी कौन होंगेसम्पूर्ण भारतीय नागरिक
एप्प उपलब्ध कराने का उद्देश्यवाहन के दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से सुरक्षित रखना
वर्तमान वर्ष2023
एप्प मान्य हैंएंड्राइड और iOS दोनों प्रकार के मोबाइल फ़ोन में
एप्प कहाँ से डाउनलोड करेंगूगल प्ले स्टोर से
mParivahan पोर्टल लिंक parivahan.gov.in

mParivahan App कैसे डाउनलोड करें ?

वे सभी इच्छुक उम्मीदवार जो एम परिवहन एप्प डाउनलोड करना चाहते हैं वे हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से होने फोन में एम परिवहन एप्प डाउनलोड कर सकते हैं। आइये देखते हैं –

  • उम्मीदवार सबसे पहले अपने एंड्राइड फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर में जाएं। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया हैं।
    mparivahan app क्या हैं
  • उसके बाद आपको search bar में mParivahan App टाइप करके search पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने mParivahan App आ जायेगा आपको सबसे ऊपर वाले एप्प पर टैप करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एप्प को इनस्टॉल करने का ऑप्शन आ जायेगा।
  • एप्प install करने के लिए आपको install के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद आपकी mParivahan App इनस्टॉल हो जाएगी।
  • इनस्टॉल होने के बाद आपके समने एप्प ओपन करने का ऑप्शन आएगा।
  • एप्प खोलने के लिए ओपन पर टैप करें और अब आप इस एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एम परिवहन एप्प का इस्तेमाल कैसे करे ?

उम्मीदवार ध्यान दें एप्प डाउनलोड करने के बाद आप इस एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप्प पर बहुत सी परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध कराई गयी हैं। एम परिवहन एप्प के माध्यम से आप वर्चुअल आरसी (VIRTUAL RC) डैशबोर्ड में ऐड कर सकते हैं और वर्चुअल डीएल (VIRTUAL DL) डैशबोर्ड में ऐड कर सकते हैं।

यदि आप कोई पुरानी गाडी खरीदना चाहते हैं तो इससे संबंधित जानकारी भी आप इस एप्प के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस एप्प के माध्यम से ही आप अपना चालान देख सकते हैं और टैक्स का भुगतान भी कर सकते हैं।

वर्चुअल आरसी (VIRTUAL RC) डैशबोर्ड में कैसे ऐड करें ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वर्चुअल आरसी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार के पास एंड्राइड फोन होना चाहिए और उसमे mParivahan App इनस्टॉल होनी चाहिए। हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स के द्वारा वर्चुअल आरसी डैशबोर्ड में ऐड करने की प्रोसेस बता रहें हैं। आइये जानते हैं कुछ स्टेप्स के माध्यम से –

  • सबसे पहले उम्मीदवार mParivahan App को ओपन करें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एप्प का होम पेज ओपन होगा।
  • अब आपको डैशबोर्ड में जाना होगा। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं।
    परिवहन एप्प का इस्तेमाल कैसे करें
  • यदि आपने साइन इन नहीं किया हैं तो आपको पहले साइन इन करना होगा।
  • साइन इन करने के लिए आपको ऊपर बनी 3 लाइन पर टैप करना होगा।
  • अब आपको ऊपर sign in पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद साइन अप करने के लिए आपको नीचे साइन अप पर क्लिक करना होगा।
  • आपको अपने मोबाइल नंबर द्वारा sign up करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको वह ओटीपी दर्ज करना होगा।
  • अब वापस होम स्क्रीन पर जाएं और add to dashboard RC पर टैप करें।
  • आपके सामने चेसिस नंबर और इंजन नंबर दर्ज करने के ऑप्शन आएंगे।
  • आपको चेसिस नंबर की लास्ट 4 डिजिट और इंजन नंबर की लास्ट 4 डिजिट दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको वेरीफाई के ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • अब आपकी RC डैशबोर्ड में ऐड हो जाएगी इस प्रकार आपका क्विक रिस्पांस (QR) कोड जेनेरेट हो जायेगा।
  • आप डैशबोर्ड में जाकर डिटेल्स चेक कर सकते है और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी यह प्रोसेस पूरी हो जाती हैं।

वर्चुअल डीएल (VIRTUAL DL) डैशबोर्ड में कैसे ऐड करें ?

VIRTUAL DL डैशबोर्ड में ऐड करने के लिए आपके मोबाइल फ़ोन में mParivahan App इनस्टॉल होनी चाहिए। वर्चुअल डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) डैशबोर्ड में कैसे ऐड करें?

इसके बारे में हम आपको कुछ स्टेप्स के माध्यम से बता रहें हैं जानने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं –

  1. उमीदवार सबसे पहले एम परिवहन मोबाइल एप्प ओपन करें।
  2. अब डैशबोर्ड में My DL के ऑप्शन पर टैप करें।
  3. इसके बाद आपको Create Virtual DL के ऑप्शन पर टैप करना हैं।
  4. अब आपको दिए गए सर्च बार में DL Number दर्ज करके सर्च करना हैं।
  5. जैसा की आप नीचे दी गयी इमेज में आसानी से देख सकते हैं।
    mparivahan का इस्तेमाल कैसे करें
  6. इसके बाद आपकी ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित डिटेल्स आपके सामने आ जाएँगी।
  7. उसके बाद आपको View challan पर क्लिक करना हैं।
  8. यदि कोई चालान होगा तो add to virtual DL dashboard पर क्लिक करें।
  9. इसके बाद अपना DL वेरीफाई करने के लिए आपको अपनी जन्मतिथि दर्ज करके वेरीफाई पर क्लिक करना हैं।
  10. अब आपका virtual DL ऐड होगा गया हैं आप अपना डैशबोर्ड चेक कर सकते हैं।
  11. इसके बाद आप डिटेल्स व्यू करके देख सकते हैं।
  12. आप का QR CODE जेनेरेट हो जायेगा आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं।
  13. इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाती हैं।

मोबाइल फोन परिवहन एप्प का उद्देश्य क्या है ?

सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया अधिनियम के तहत एक मोबाइल परिवहन एप्प लांच करने का मुख्य उद्देश्य नागरिको तक सड़क परिवहन की सेवाओं को पहुंचना और परिवहन सेवाओं में नियमितता और पारदर्शिता लाना हैं। इस एप्प का उद्देश्य देश के सभी नागरिको तक परिवहन संबंधी सूचनाएं पहुंचना हैं। इस एप्प का मुख्य उद्देश्य यह भी हैं कि नागरिको को डिजिटल सुविधा दी जा सके और उन्हें RC, DL जैसे अन्य दस्तावेजों को लेकर न घूमना पड़े। और

परिवहन मोबाइल एप्प के लाभ एवं विशेषताएं

mparivahan app का इस्तेमाल करने से नागरिको को कौन कौन से लाभ मिले हैं इसके बारे में हम आपको कुछ संक्षिप्त जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं। अगर आप भी इसके लाभ एवं विशेषताओं के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गयी सम्पूर्ण जानकारी पढ़िए –

  • इस एप्प के माध्यम से गाडी की RC आदि को अपने साथ रखने की आवश्यकता नहीं हैं।
  • इस एप्प का लाभ देश के सभी नागरिक उठा सकते हैं।
  • mParivahan App की मदद से आप RTO ऑफिस संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपको RTO ऑफिस के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं हैं।
  • इस एप्प के लांच होने के बाद से नागरिको को काफी हद तक सहायता मिली हैं।
  • परिवहन मोबाइल एप्प को डिजिटल समस्या के समाधान के रूप में प्रस्तुत किया गया हैं।
  • एप्प में उपस्थित दस्तावेजों को ओरिजनल दस्तावेजों की तरह मान्यता प्राप्त होगी।
  • परिवहन एप्प के होने से आपको दस्तावेजों का बोझ उठाकर चलने से छुटकारा मिलेगा क्योंकि mParivahan App में समस्त दस्तावेज सुरक्षित होते हैं जरूरत पड़ने पर आप इन दस्तावेजों को देख सकते हैं।
  • यह एप्प एंड्राइड फ़ोन और iOS दोनों प्रकार के फोन में उपलब्ध हैं।
  • इस एप्प के माध्यम से आप सेकण्ड हैंड खरीदने संबंधी सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

mParivahan App से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

mParivahan App कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं ?

आप mParivahan App अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

एम परिवहन एप्प से क्या लाभ हैं ?

इस एप्प के माध्यम से आप अपनी गाडी के सभी दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं। और ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी,वेतन कर आदि सेवाओं के बारे में इस एप्प के माध्यम से जान सकते हैं।

वर्चुअल आरसी (RC) कैसे ऐड करें ?

हमने वर्चुअल आरसी डैशबोर्ड में ऐड करने की पूरी प्रोसेस अपने लेख में विस्तारपूर्वक बतायी हैं। इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा लेख देख सकते हैं।

mParivahan App Install करने की प्रोसेस क्या हैं ?

एप्प इनस्टॉल करने के लिए आपको अपने फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा। उसके बाद सर्च बार में जाकर mParivahan App टाइप करके सर्च करना होगा। आपके समाने एप्प आजायेगी आपको सबसे ऊपर वाली एप्प पर टैप करना हैं और अब आपके सामने इनस्टॉल का ऑप्शन आएगा आपको उस पर क्लिक करना हैं। इस प्रकार आप एम परिवहन एप्प इनस्टॉल कर सकते हैं।

एम परिवहन एप्प का इस्तेमाल कौन कर सकते हैं ?

इस एप्प का इस्तेमाल भारत के समस्त नागरिक कर सकते हैं।

वर्चुअल डीएल डैशबोर्ड में कैसे ऐड कर सकते हैं ?

हमने अपने इस आर्टिकल में ऊपर आपको वर्चुअल डीएल डैशबोर्ड में ऐड करने की प्रोसेस विस्तारपूर्वक बताई हैं। इसकी प्रोसेस के बारे में जानने के लिए आप हमारे लेख में दी गयी जानकारी पढ़ सकते हैं।

एम परिवहन एप्प को किस फ़ोन में इनस्टॉल कर सकते हैं ?

नागरिक इस एप्प को एंड्राइड और ios दोनों प्रकार के मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल कर सकते हैं।

एम परिवहन की ऑफिसियल वेबसाइट क्या हैं ?

mparivahan की ऑफिसियल वेबसाइट mparivahan.gov.in हैं। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अआपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसा कि हमने अपने इस आर्टिकल में आपको एम परिवहन एप्प के विषय में समस्त जरूरी सूचनाओं से अवगत कराया हैं। अगर आप इस एप्प से जुडी अन्य किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गयी जानकारी के माध्यम से आपको सहायता मिलेगी।

Photo of author

Leave a Comment