दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण प्रक्रिया

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का शुभारम्भ 6 फ़रवरी 2021 को मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा किया गया। इस योजना के अंतर्गत राज्य के उन समस्त छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जायेगा जो पढ़ाई के क्षेत्र में प्रतिभावान है। योजना के माध्यम से 9 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

लगभग 1 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana के अंतर्गत लाभ वितरण किया जायेगा। Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2023 के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र को एक नया स्वरुप प्रदान किया जायेगा जिसमें विद्यार्थियों को पढाई हेतु प्रेरित करने के लिए उन्हें अच्छे अंक हासिल करने पर प्रोत्साहन राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा।

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना
Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करेंगे। अतः योजना से संबंधित सभी जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़े।

दिल्ली की सरकार के द्वारा ऐसी अन्य योजनाए बनायीं गयी है। जिनमे से एक दिल्ली श्रमिक मित्र योजना है। अगर आप भी इस योजना के पात्र है। तो जानिए कैसे करें आवेदन

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2023

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु प्रेरित किया जायेगा। जिसके तहत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रुझान को बढ़ावा मिलेगा। 8वीं कक्षा में 60% अंक हासिल करने वाले सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जायेगा।

साथ ही अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी से संबंधित छात्र-छात्राओं को योजना के अंतर्गत 8वीं कक्षा में 55% अंक हासिल करने पर योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा। CM Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2023 के माध्यम से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का सीधा लाभ विद्यार्थी को प्राप्त होगा।

यह राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी छात्र-छात्राओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana के तहत अपनी शिक्षा को जारी रखने में सहायता प्राप्त होगी। छात्राओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लक्ष्य से दिल्ली सरकार के तहत यह योजना राज्य में लागू की है।

Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana

योजना दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2023
योजना का शुभारम्भ सीएम अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा
योजना लागू करने की तिथि 6 फ़रवरी 2021
लाभार्थी राज्य के मेधावी छात्र-छात्राएं
उद्देश्य मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ वितरण करना
लाभ 5000 रूपए की प्रोत्साहन राशि
पंजीकरण ऑनलाइन /ऑफलाइन
वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएगी

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य है शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार करना। विद्यार्थियों को समय-समय पर विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं संचालित की जाती है। जिसके तहत छात्र योजना से मिलने वाले लाभ को प्राप्त करके पढ़ाई के लिए प्रेरित होते है।

उन्ही योजनाओं में से एक यह योजना भी है। इस योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि से लाभान्वित किया जायेगा। Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana माध्यमिक कक्षाओं में विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देगी।

दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं जिन्होंने 60% अंक हासिल किये है वह सभी योजना के तहत पात्रता रखने वाले विद्यार्थी योजना के तहत प्रोत्साहन राशि लेने हेतु पात्र माने जायेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को योजना के अंतर्गत पढाई को जारी रखने का अवसर प्राप्त हुआ है।

अक्सर पारिवारिक स्थिति कमजोर होने के कारण विद्यार्थी अपनी शिक्षा को पूर्ण नहीं कर पाते है।CM Vigyan Pratibha Pariksha Yojana के अंतर्गत होनहार छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा को पूरा करने का मौका मिलेगा। उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राएं अपने लिए एक बेहतर भविष्य का चयन कर पाएंगे।

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना की विशेषताएं

  • आठवीं कक्षा में उच्चतम अंक हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • सामान्य श्रेणी वाले छात्र-छात्राओं को योजना के अंतर्गत 60% अंक हासिल करने पर योजना का लाभ प्रदान की जायेगा।
  • एससी, एसटी, पीएच या ओबीसी वर्ग के छात्रों को अंकों में 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
  • सरकार ने दिल्ली राज्य में शिक्षा विभाग को “पूरी तरह से डिजिटल” करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत राज्य के सभी स्कूलों, शाखा कार्यालयों और जिला कार्यालयों के लिए लगभग 1,200 कंप्यूटर, बहु-कार्यात्मक प्रिंटर और यूपीएस की खरीद को मंजूरी दी गयी है।

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के लाभ

  • CM Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2023 के माध्यम से राज्य के सभी श्रेणी के होनहार छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • 5 हजार रूपए तक की स्कॉलरशिप राशि को विद्यार्थी को दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • आठवीं कक्षा से नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर होनहार छात्र इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी मेधावी छात्रों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आर्थिक रूप से गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को Dehli Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana के तहत अपनी पढाई जारी रखने का एक अवसर मिलेगा।
  • जिससे वह अपने बुद्धि के बल पर प्रोत्साहन राशि को प्राप्त कर एक उच्च आय वर्ग की शिक्षा को प्राप्त करने में सहायक होंगे।
  • मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के तहत माध्यमिक स्तर की कक्षाओं में विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

पात्रता एवं मानदंड

  • आवेदक छात्र दिल्ली का स्थायी निवासी नागरिक होना चाहिए।
  • छात्रों को दिल्ली के किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ना चाहिए।
  • आवेदक छात्रों को पिछली कक्षा में 60% या अधिक अंक प्राप्त करने चाहिए।
  • एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग छात्रों को 55% के साथ पास होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज

Delhi Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2023 के अंतरगत अपना पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत होगी। नीचे दी गयी सूची के जरिये आप इन दस्तावेजों को तैयार कर सकते है –

  • Aadhar card
  • आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण
  • आवेदन पत्र
  • राशन पत्रिका
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

दिल्ली राज्य के जो भी छात्र मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के अंतर्गत पंजीकरण करना चाहते है उन्हें अभी योजना से संबंधित लाभ प्राप्त करने हेतु कुछ समय का इन्तजार करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए दिल्ली सरकार के द्वारा अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है, आवेदन से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको हमारे इस लेख के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

Dehli Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana की शुरुआत कब की गयी ?

6 फ़रवरी 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के द्वारा Dehli Mukhyamantri Vigyan Pratibha Pariksha Yojana की शुरुआत की गयी।

राज्य के कौन से विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा ?

राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले उन छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा जो आठवीं कक्षा में 60% अंक से पास हुए है।

क्या निजी स्कूलो में पढ़ने वाले होनहार छात्रों को विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा ?

नहीं इस योजना की घोषणा केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए की गयी है। अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को योजना का कोई भी लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा।

निम्न श्रेणी से संबंधित छात्रों को योजना के अंतर्गत कितनी प्रतिशत छूट प्रदान की गयी है ?

सामान्य वर्ग के छात्राओं की अपेक्षा निम्न श्रेणी से संबंधित विद्यार्थियों को विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना में शामिल होने के लिए 5% छूट प्रदान की गयी है।

राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतम कितने छात्रों को विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी ?

लगभग 1 हजार छात्र-छात्रों को विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना के तहत 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि लेने का लाभ प्राप्त होगा।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को Delhi CM Vigyan Pratibha Pariksha Yojana 2023 के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है कि आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप ऐसी ही अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट hindi.nvshq.org से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment