अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट और विश्व कल्याण के लिये कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिये हर साल नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाती है। नोबेल पुरस्कार की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरूस्कारों में की जाती है। नोबेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है। पांच कैटेगरी में दिया जाने वाला यह सम्मान अपने अपने क्षेत्र के अग्रणी और सर्वोच्च लोगों को प्रदान किया जाता है।
यदि आप नोबेल पुरस्कारों के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम इस सम्मान के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में देेने जा रहे है। जैसे कि नोबेल पुरस्कार क्या है, यह किसे दिया जाता है, नोबेल पुरस्कार की शुरूआत कब हुई आदि। पूरी जानकरी के लिये इस लेख को पूरा अवश्य पढें।
गार्गी पुरस्कार योजना 2023 आवेदन पंजीकरण फार्म
नोबेल पुरस्कार क्या है ? (Nobel Prize kya hai)
बहुचर्चित नोबेल पुरूस्कार की शुरूआत स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा की गयी थी। अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार ही नोबेल पुरूस्कार दिये जाते हैं। अल्फ्रेड नोबेल का जन्म स्टॉकहोम, स्वीडन में हुआ था। इन्हें डायनामाइट के आविष्कारक के रूप में भी जाना जाता है।
एक प्रसिद्व रसायन शास्त्री और इंजीनियर होने के साथ साथ नोबेल एक बेहद सफल उद्योगपति भी थे। वे एक स्टील मिल और हथियार निर्माता कंपनी के मालिक थे। डायनामाइट के आविष्कार के बाद हिंसा और युद्वों में डायनामाइट का व्यापक तौर पर इस्तेमाल होने लगा।
डायनामाइट के आविष्कार के कारण अल्फ्रेड नोबेल को कई प्रकार की आलोचनाओं का सामना करना पडा। क्योंकि इसके उपयोग से युद्व और भयानक होते थे और हिंसा के साधनों में इसका अत्यधिक इस्तेमाल होने से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पडी। आजीवन नोबेल इन आलोचनाओं से जूझते रहे।
इसलिये उन्होंने अपनी अधिक से अधिक सम्पत्ति को मानवता के कल्याण के लिये दान देने का निर्णय लिया। उन्होंने वर्ष 1895 ई में अपनी एक वसीयत तैयार की।
इस वसीयत में उन्होंने अपनी सम्पत्ति और धन का अधिकांश हिस्सा विश्व कल्याण के लिये कार्य करने वाले लोगों को देने की घोषणा की। इसी से नोबेल पुरूस्कार की शुरूआत हुयी। उनकी वसीयत के अनुसार यह पुरूस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाये जिन्होंने पिछले एक साल में मानवता के कल्याण और विश्व शांति के लिये कार्य करते हुये मानव जाति को सबसे बडा लाभ दिया हो।
इसके अगले ही वर्ष यानी वर्ष 1896 ई में अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हो गयी। इसके बाद उनकी सम्पत्ति का उपयोग पांच पुरूस्कारों को स्थापित करने में किया गया। उन्हीं के नाम पर इसे नोबेल पुरूस्कार कहा जाता है।
नारी शक्ति पुरस्कार योजना 2023: (Nari Shakti Puraskar)
नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है ?
मानव जाति के कल्याण और विश्व शांति के लिये कार्य करने वाले लोगों या संगठनों को बढावा देने के लिये नोबेल पुरस्कार दिये जाते हैं। यह पुरस्कार पांच श्रेणियों में दिया जाता है। यह पांच श्रेणियां हैं- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा या जीव विज्ञान, साहित्य और शांति। यह सम्मान नोबेल फांउडेशन के द्वारा दिये जाते हैं।
अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा अपनी सम्पत्ति का 94 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इन पुरस्कारों के लिये वसीयत की गयी थी। उनकी इस सम्पत्ति पर हर साल मिलने वाले ब्याज की राशि को इन पुरस्कार के विजेताओं में बांट दिया जाता है।
यह सम्मान प्रतिवर्ष दिया जाता है। हांलांकि किसी वर्ष में यह पुरस्कार नहीं भी दिये गये हैं। जैसे कि प्रथम और द्वितीय विश्व युद्व के दौरान नोबेल पुरस्कारों की घोषणा नहीं की गयी थी।
किन क्षेत्रों में दिया जाता है नोबेल (Nobel Prize Fields)
अल्फ्रेड की मौत के बाद 29 जून सन 1900 ई में उनके नाम पर नोबेल फाउंडेशन की स्थापना की गयी। और इसके अगले ही साल अर्थात वर्ष 1901 ई में पहली बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किये गये।
आरम्भ में नोबेल पुरस्कार केवल पांच क्षेत्रों में दिये जाते थे। वर्ष 1969 ई में इसमें अर्थशास्त्र को भी जोड दिया गया। वर्तमान में नोबेल सम्मान कुल 6 क्षेत्रों में दिया जाता है। रॉयल स्वीडिश अकेडमी और स्वीडन की संसद के द्वारा यह पुरस्कार दिये जाते हैं।
- भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार द रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences), स्टॉकहोम, स्वीडन के द्वारा दिया जाता है।
- रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार द रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences), स्टॉकहोम, स्वीडन के द्वारा दिया जाता है।
- चिकित्सा और जीव विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार द नोबेल असेंबली एट करोलिंक्सा इंस्टिट्यूट (The Nobel Assembly at the Karolinska Institute), स्टॉकहोम, स्वीडन के द्वारा दिया जाता है।
- साहित्य के क्षेत्र में नोबेल सम्मान द स्वीडिश अकेडमी, स्टॉकहोम, स्वीडन (The Swedish Academy) के द्वारा दिया जाता है।
- शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडन की संसद के द्वारा गठित संगठन के द्वारा दिया जाता है।
- अर्थशास्त्र का नोबेल सम्मान द रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज (The Royal Swedish Academy of Sciences), स्टॉकहोम, स्वीडन के द्वारा दिया जाता है।
सम्मान के तौर पर नोबेल पुरस्कार के विजेता व्यक्ति या संगठन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया स्वर्ण पदक, स्वीडिश अकेडमी के द्वारा एक डिप्लोमा और एक निश्चित धनराशि प्रदान की जाती है। यह धनराशि 1 करोड क्रोना होती है। क्रोना स्वीडन की आधिकारिक मुद्रा है। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 8 करोड रूपये होता है।
नोबेल पुरस्कार के बारे में रोचक तथ्य
- पहली बार वर्ष 1901 में नोबेल पुरस्कार दिये गये थे।
- एक व्यक्ति को तीन बार से अधिक बार नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जा सकता है।
- शुरूआत में मरणोपरांत किसी भी व्यक्ति को नोबेल सम्मान नहीं दिया जाता था। हालांकि पुरस्कार की घोषणा होने के बाद यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है। तो यह सम्मान दिया जाता है।
- मैडम क्यूरी अर्थात मैरी क्यूरी किसी भी क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला हैं।
- मैरी क्यूरी एक मात्र महिला हैं जिन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है। 1903 में भौतिकी और वर्ष 1911 में रेडियम की खोज के लिये रसायन का नोबेल उन्हें प्रदान किया गया।
- जॉन बार्डीन एकमात्र विजेता हैं जिन्हें एक क्षेत्र में दो बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। वर्ष 1956 और 1972 में उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
- क्यूरी परिवार एकमात्र परिवार है जिसे 4 नोबेल पुरस्कार प्राप्त हैं। मैरी क्यूरी को रसायन और भौतिकी में दो बार उनके पति पियरे क्यूरी को भौतिकी में एक बार तथा उनकी बेटी को एक बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
- लिनस पालिंग एकमात्र व्यक्ति हैं जिनके द्वारा दो बार नोबेल पुरस्कार साझा किया गया है। वर्ष 1954 में रसायन तथा 1962 में शांति के क्षेत्र में उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया।
- पाकिस्तान की मलाला युसुफजई नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की विजेता हैं। उन्हें वर्ष 2014 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। इस समय मलाला की उम्र केवल 17 वर्ष थी।
- अल्फ्रेड नोबेल के पास 350 से अधिक पेटेंट थे।
- शांति को छोडकर सारे नोेबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, स्वीडन में दिये जाते हैं।
- शांति का नोबेल 10 दिसंबर को नार्वे की राजा की उपस्थिति में ओस्लो में दिया जाता है। 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि होती है।
नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय
वर्ष 1901 से प्रतिवर्ष दिये जा रहे नोबेल पुरस्कार के इतिहास में भारत से सम्बन्ध रखने वाले मात्र 8 लोगों को ही यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इसमें भी अलग अलग चरणों में हम इन्हें देख सकते हैं।
1-ब्रिटिश दौर में पुरस्कार पाने वाले ब्रिटिश भारतीय नागरिक
वर्ष | विजेता | क्षेत्र | विशेष |
1913 | रविन्द्र नाथ टैगोर | साहित्य | रविन्द्र नाथ टैगोर भारत के साथ साथ एशिया से नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति हैं। |
1930 | चंद्र शेखर वेंकटरमन | भौतिक विज्ञान | सी वी रमन को भौतिक विज्ञान में प्रकार्श के प्रकीर्णन में की गयी खोज के लिये यह पुरस्कार दिया गया। जिसे रमन इफैक्ट कहा जाता है। |
2- स्वतंत्रता के बाद नोबेल सम्मान प्राप्त करने वाले भारतीय नागरिक– आजादी के बाद अब तक केवल दो लोगों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।
वर्ष | विजेता | क्षेत्र | विशेष |
1998 | अमर्त्य सेन | अर्थशास्त्र | कल्याणकारी अर्थशास्त्र में इनके योगदान के लिये इन्हें अर्थशास्त्र के नोबेल से सम्मानित किया गया। |
2014 | कैलाश सत्यार्थी | शांति | कैलाश सत्यार्थी को पाकिस्तान की मलाला युसुफजई के साथ संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। |
इनके अतिरिक्त सामान्यत तौर पर ऐसे व्यक्तियों को भी भारतीयों की सूची में शामिल किया जाता है। जो कि पैदा तो भारत में हुये लेकिन उन्होंने भारत को छोडकर किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण कर ली। और नोबेल पुरस्कार प्राप्त करते समय वे भारतीय नागरिक नहीं थे। जैसे-
- हरगोविन्द खुराना – चिकित्सा
- सुब्रहमण्यन चन्द्रशेखर – भौतिक विज्ञान
- वेंकटरमन रामकृष्णन – रसायन विज्ञान
- अभिजीत बनर्जी – अर्थशास्त्र
नोबेल पुरस्कार से सम्बन्धित प्रश्न FAQ
महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में उनकी वसीयत के अनुसार प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कार दिये जाते हैं। मानव जाति के कल्याण के लिये किये गये कार्यों और खोजों के लिये यह पुरस्कार दिया जाता है।
शुरूआत में केवल पांच क्षेत्रों साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा और शांति के क्षेत्र में ही नोबेल पुरस्कार दिये जाते थे। वर्ष 1969 के बाद अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।
रविन्द्रनाथ टैगोर को वर्ष 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। वे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय और प्रथम एशियाई व्यक्ति हैं।
नोबेल पुरस्कार के विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना की धनराशि प्रदान की जाती है।