प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचास हजार करोड़ रुपये की लागत वाली पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान / योजना का शुभारंभ शनिवार 20 जून 2020 को दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान / योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रिमोट द्वारा बिहार के खगड़िया जिले के ब्लॉक बेलदौर के गांव तेलिहार में इस योजना को शुरू किया।
योजना के शुभारम्भ के बाद उन्होंने मजदूरों को इस योजना के तहत मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। इस योजना में प्रवासी मजदुर जो कोरोना संकट में अपना रोजगार छोड़ कर अपने गांव घर लौटे हैं उनको सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
तो दोस्तों इस लेख में हम PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan/yojana के बारे में आप सभी के लिए सम्पूर्ण जानकारी लेकर आयें हैं।
पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान / योजना 2023
पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए पूरा सरकारी अमला मिशन मोड में काम करेगा। योजना के साथ सभी का समन्वय बना रहे इसके लिए 12 मंत्रालय एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं इसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन भी शामिल है।
इस योजना में किसी मजदूर को उसकी कार्यकुशलता के आधार पर ही काम दिया जायेगा। गरीब कल्याण रोजगार अभियान/ योजना से मजदूरों तथा प्रवासी श्रमिकों का आत्मसम्मान भी बढ़ेगा व इस योजना में सीधे तौर पर मजदूरों को जोड़ने पर गांव का विकास भी बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के शुभारंभ के दौरान कहा की आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है हर राज्य जिले में ऐसे अनेक लोकल उत्पाद हैं, जिनको की बढ़ावा देने पर क्षेत्रीय उद्योगों को लाभ होगा।
इस दौरान मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बारे में भी चर्चा की उन्होंने बताया की इस योजना में कुछ ही दिनों के भीतर करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये खर्च किये गये।
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan/yojana update
आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के अंतरगत पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान / योजना 2023 से जुडी कुछ घोषणाएं हुई हैं। आइये जानते हैं इन घोषणाओं में इस योजना के तहत लाभर्थियों के लिए क्या है ?
- PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan/Yojana को सरकार द्वारा चलायी गयी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना व मनरेगा जैसी अन्य योजनाओं से भी जोड़ दिया गया है। इस से न केवल देश में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे बल्कि बेरोजगारी घटने के साथ साथ विकास भी होगा।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक 37,543 करोड़ रूपए जोकि 116 जिलों में चल रही है , पर खर्च किया गया है।
- इस योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकार द्वारा 10,000 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बजट प्रदान किया जाएगा।
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan Yojana 2023
योजना | गरीब कल्याण रोजगार |
---|---|
शुरुआत की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी |
आरम्भ की तिथि | 20 जून 2020 |
लाभार्थी | प्रवासी श्रमिक / मजदूर |
आवेदन का प्रकार | सरकार द्वारा सीधा चयन |
योजना बजट | 50 हजार करोड़ रुपये |
उद्देश्य | गरीब वर्ग के लोग |
Pradhan Mantri Garib Kalyan Rojgar Abhiyan योजना का उद्देश्य
केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का उद्देश्य कोरोना संकट के कारण प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है।
इस योजना को शुरू करने के बाद ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को भी रोजगार मिलेगा तथा जो प्रवासी है वो दोबारा पलायन न करें जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का भी विकास हो।
जितने भी प्रवासी मजदूर अपने गांव वापस आये हैं उन्हें केंद्र सरकार आर्थिक सहायता देगी और साथ ही आय के साधन प्राप्त कराएगी। जिस से वो अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।
इस के लिए सरकार देश के विभिन्न राज्यों में चल रही केंद्रीय कर राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत उन्हें रोजगार दिलाने का प्रयास करेगी।
आत्मनिर्भर भारत 3.0 के तहत की गयी घोषणाओं में मनरेगा व सड़क योजनाओं को पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान से जोड़ने की बात कही है। जिस से सभी प्रवासी मजदूरों को भी रोजगार के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान / योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के नागरिकों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता भी होती हैं। उन सभी दस्तावेजों की जानकारी लेख में नीचे दी जा रही है।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
योजना में शामिल किये गए राज्यों की लिस्ट
क्रमांक संख्या | राज्यों का नाम | जिले | आकांक्षात्मक जिले |
1 | बिहार | 32 | 12 |
2 | उत्तर प्रदेश | 31 | 5 |
3 | मध्य प्रदेश | 24 | 4 |
4 | राजस्थान | 22 | 2 |
5 | ओडिशा | 4 | 1 |
6 | झारखण्ड | 3 | 3 |
7 | कुल जिले | 116 | 27 |
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan/yojana की मुख्य बातें-
- इस योजना के अंतर्गत छह राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों के अभियान का उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए मिशन मोड में काम करना है।
- इस योजना को बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के 116 जिलों में शुरू किया गया है ।
- PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan के तहत 6 राज्यों के 116 जिलों का चयन किया गया है इनमें बिहार के 32 जिले, उत्तर प्रदेश के 31 जिले, मध्य प्रदेश के 24 जिले, राजस्थान के 22 जिले, ओड़िशा के 4 और झारखंड के 3 जिले इस अभियान में शामिल हैं इन जिलों में सर्वाधिक प्रवासी श्रमिक आये हैं
- पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत पंचायती राज, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, रेलवे, नई और नवीकरणीय ऊर्जा, खान, पेयजल और स्वच्छता, ग्रामीण विकास, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यावरण, सीमा सड़क, दूरसंचार और कृषि के क्षेत्र में श्रमिकों से काम करवाया जायेगा।
- पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना से इन 6 राज्यों के 25 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना के लिए 50 हजार करोड़ रुपये जारी किये गए हैं इस योजना के अंतर्गत 25 विभिन्न प्रकार के कार्यों का कार्यान्वयन किया जायेगा।
- इस अभियान की शुरुआत बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के तेलिहर गांव से की गयी।
- इस योजना में जिन श्रमिकों को राज्य सरकार अन्य राज्यों से वापस लेकर आई है उन प्रवासी मजदूरों की सूची पहले से ही सरकार के पास है और इसी लिस्ट के आधार पर प्रवासी श्रमिकों को काम दिया जाएगा।
- इस योजना में 12 विभिन्न मंत्रालयों और विभागों- ग्रामीण विकास पंचायती राज, सड़क परिवहन और हाइवे, खनन, पेयजल आदि को शामिल किया गया है।
स्कीम के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की सूची
क्रमांक संख्या | कार्य / गतिविधि |
1 | सामुदायिक स्वच्छता केंद्र (CSC) का निर्माण |
2 | राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का निर्माण |
3 | 14 वें एफसी फंड के तहत काम करता है |
4 | ग्राम पंचायत भवन का निर्माण |
5 | कुओं का निर्माण |
6 | जल संरक्षण और कटाई का काम करता है |
7 | आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण |
8 | बागवानी |
9 | वृक्षारोपण का काम करता है |
10 | ग्रामीण कनेक्टिविटी का काम करता है |
11 | पीएम उर्जा गंगा प्रोजेक्ट |
12 | ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य करता है |
13 | पशु शेड का निर्माण |
14 | खेत तालाबों का निर्माण |
15 | पोल्ट्री शेड का निर्माण |
16 | रेलवे |
17 | वर्मी-कम्पोस्ट संरचनाओं का निर्माण |
18 | बकरी शेड का निर्माण |
19 | भारत नेट |
20 | पीएम कुसुम |
21 | रुर्बन |
22 | पीएम उर्जा गंगा प्रोजेक्ट |
23 | CAMPA का वृक्षारोपण |
24 | जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) काम करता है |
25 | लाइवलीहुड के लिए केवीके प्रशिक्षण |
PM @narendramodi to launch Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan on 20th June to boost livelihood opportunities in Rural India. https://t.co/zCG7yxUaGq
— PMO India (@PMOIndia) June 18, 2020
via NaMo App pic.twitter.com/4i34NRHCYv
पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान के लाभ
योजना के माध्यम से राज्य के उम्मीदवारों को जो-जो लाभ प्राप्त होते हैं उन सभी लाभों की जानकारी लेख में दी जा रही है।
- पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान से 6 राज्यों के पच्चीस हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मिलेगा।
- इस योजना के तहत 125 दिनों का काम उपलब्ध कराया जायेगा।
- इस योजना में कामगारों को उनकी योग्यता के अनुसार काम दिया जायेगा।
- इस योजना में सड़क, ग्रामीण आवास, बागवानी, पौधारोपण, जल संरक्षण और सिंचाई, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन और जल जीवन मिशन जैसे काम शामिल हैं। इन सभी से ग्रामीण विकास होगा।
- इस योजना से प्रवासी श्रमिकों की आर्थिक में सुधार होगा।
- राज्यों में बेरोजगारी कम होगी लोगो को रोजगार मिलेगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ेगी।
#WATCH Live – Prime Minister Narendra Modi launches ‘Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan’ through video conferencing. https://t.co/8mlefUeMFL
— ANI (@ANI) June 20, 2020
पीएम योजना के अंतर्गत आने वाली स्किम
योजना के शुरू होने से 25 योजनाओं को पात्र लाभार्थियों को पहुंचाई जानी थी जिसमें से कुछ मंत्रालय और उनके द्वारा चलाई जाने वाली योजनाएं इस प्रकार है।
क्रम संख्या | मंत्रालय | योजनाएं |
1 | कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग | प्रशिक्षण/कौशल विकास |
2 | रक्षा मंत्रालय | सीमावर्ती सड़कें |
3 | दूरसंचार विभाग | भारत नेट |
4 | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग | पीएम कुसुम |
5 | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय | प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना |
6 | पर्यावरण और वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय | सी ए ए एम पी ए निधियां |
7 | पेयजल और स्वच्छता विभाग | स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण |
8 | रेलवे मंत्रालय | रेलवे कार्य |
9 | खान मंत्रालय | जिला खनिज निधि |
10 | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय | भारतमाला और अन्य योजनाएं |
11 | पंचायती राज मंत्रालय | वित्त आयोग अनुदान |
12 | ग्रामीण विकास विभाग | श्याम प्रसाद मुखर्जी रूब्रन मिशन |
13 | ग्रामीण विकास विभाग | महात्मा गांधी नरेगा |
14 | ग्रामीण विकास विभाग | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना |
15 | ग्रामीण विकास विभाग | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण |
पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?
जो उम्मीदवार पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना 2023 में आवेदन करना चाहते हैं उनको हम यहां पर आवेदन करने के लिए कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा आपको होम पेज में पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म आ जायेगा। आपको फॉर्म में दर्ज जानकारी भरनी होगी और आप दस्तावेज भी अपलोड कर दें।
- इसके बाद आप नीचे सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।
नोट-Pradhan Mantri Garib Kalyan Rojgar Abhiyan के अंतर्गत बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के 116 जिलों के प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया जायेगा इसके लिए स्वयं सरकार मजदूरों का चयन करेगी योजना के लिए आवेदन या पंजीकरण करने को लेकर अभी कोई भी जानकारी सरकार ने जारी नहीं की है इसके बारे में जब भी सरकार द्वारा कोई सुचना जारी की जाती है हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको अपडेट कर देंगे।
गरीब कल्याण में ऑफलाइन मोड़ में आवेदन कैसे करें ?
गरीब कल्याण योजना में ऑफलाइन मोड़ में आप कैसे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप हमारे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप अपने क्षेत्र के श्रम विभाग कार्यालय में जाये।
- उसके बाद आपको संबंधित कर्मचारी से गरीब कल्याण योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- आपको इस फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी भरनी होगी और मांगे गए सभी दस्तावेज आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
- और फॉर्म को वही जमा कर दें।
- इसके बाद कर्मचारी द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन होने के बाद आपको योजना का लाभ दिया जायेगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना से सम्बंधित सवाल जवाब
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना प्रवासी श्रमिकों और मजदूरों के लिए शुरू की गयी इस रोजगार योजना है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने की।
मुफ्त खाद्यान हेतु भारत सरकार के द्वारा 80 करोड़ लाभार्थी परिवारों के लिए 26 हजार करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया था।
80 करोड़ लाभार्थी परिवारों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान का लाभ पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत प्रदान किया जायेगा।
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan के लिए आवेदन या रजिस्ट्रेशन कैसे करना है से सम्बंधित जानकारी अभी तक केंद्र सरकार ने साझा नहीं की है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2020 में 25 हजार प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया गया ।
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan / yojana के लिए आवेदन करने के लिए अभी कोई वेबसाइट लांच नहीं की गयी है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कुओं का निर्माण, आंगनवाड़ी केंद्र का काम, पीएम आवास योजना का काम, सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण, ग्राम पंचायत भवन,ग्रामीण सड़क और सीमा सड़क, पीएम कुसुम योजना, पीएम ऊर्जा गंगा प्रोजेक्ट, पशु शेड बनाने का काम, जल संरक्षण और संचयन, केंचुआ खाद यूनिट तैयार करना, पौधारोपण आदि कार्य किये जायेंगे।
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan अभी बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के 116 जिलों में शुरू किया गया है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए अभी आवेदन करने के लिए कोई पोर्टल या आवेदन फॉर्म जारी नहीं किया गया है।
योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों बैंक खाते की जानकारी, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
जो उम्मीदवार योजना के लिए आवेदन करेंगे उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना सम्बन्धित शिकायत दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को gkra-mord@nic.in ईमेल आईडी पर सम्पर्क करना होगा।
पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना हेल्पलाइन नंबर
PM Garib Kalyan Rojgar Abhiyan/Yojana की पूरी जानकारी हमने आर्टिकल में दे दी है अगर उम्म्मीद्वारो को आर्टिकल के अलावा भी कोई जानकारी प्राप्त करनी है। तो उम्मीदवारों को सम्बन्धित कार्यालय में जाना होगा इसके अलावा लाभार्थी ईमेल आईडी – gkra-mord@nic.in पर सम्पर्क भी कर सकते हैं।
तो जैसे की हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की कैसे आप पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2023 में आवेदन कर सकते हैं और इससे जुडी और भी जानकारी आपसे साझा की है यदि आपको इस अभियान को लेकर कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।