Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal: पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज करें, स्टेटस देखें

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा देश के पूर्व सैनिकों की पेंशन सम्बन्धी शिकायतों का निवारण करने के लिए Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी पूर्व सैनिक कर्मचारी अपनी पेंशन सम्बंधित शिकायत घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं और साथ ही अपनी दर्ज ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा देश के पूर्व सैनिकों की पेंशन सम्बन्धी शिकायतों का निवारण करने के लिए Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी पूर्व सैनिक कर्मचारी अपनी पेंशन सम्बंधित शिकायत घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं और साथ ही अपनी दर्ज शिकायत की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। वे इच्छुक उम्मीदवार जो Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर पेंशन सम्बंधित कोई भी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं वे आधिकारिक पोर्टल rakshapension.desw.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल

यहाँ हम आपको बतायेंगे Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal क्या है? रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज कैसे करें? शिकायत की स्थिति कैसे देखें? Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करें? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। इस टॉपिक से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दी गई समस्त सूचना ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

यह भी पढ़े :- पीएम किसान योजना स्‍टेटस ऐसे देखें | pmkisan.gov.in status check

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal क्या है?

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग को पेंशन संबंधी मुद्दों सहित विभिन्न मुद्दों पर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जब पेंशन संबंधी शिकायतों की निगरानी अन्य शिकायतों के साथ की जाती है, तो कुछ पेंशन का भी पता लगाया जाता है। रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल (रक्षा पेंशन पोर्टल) को प्रभावी और त्वरित निवारण के लिए पारिवारिक पेंशन, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की संबंधित शिकायतों सहित पेंशन के समर्पित समाधान के लिए शुरू किया गया है।

यह पोर्टल आवेदकों को सीधे पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पास अपनी शिकायतें दर्ज कराने में सक्षम बनाएगा। पोर्टल का एक एप्लिकेशन आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और पंजीकृत ई-मेल पर शिकायत के पंजीकरण की सूचना देने और उसकी स्थिति पर नज़र रखने के लिए एसएमएस और ई-मेल स्वतः उत्पन्न और अग्रेषित करेगा। शिकायतों के निवारण की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से आवेदक फीडबैक भी दे सकते हैं। लगभग 25 लाख मौजूदा और भविष्य के सैन्य पेंशनभोगी इस पोर्टल की सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 2024 हाइलाइट्स

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ पर हम आपको Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal
साल2024
पोर्टल का नामरक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
मंत्रालय का नामरक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंकrakshapension.desw.gov.in

पात्रता

  • देश पूर्व सैनिक पोर्टल पर शिकायत निवारण हेतु शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • पोर्टल का लाभ केवल वही सैनिक उठा सकते हैं जिनका मोबाइल नंबर पोर्टल पर रजिस्टर्ड होगा।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर पेंशन संबंधी शिकायतें दर्ज कैसे करें ?

  • Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर पेंशन सम्बन्धी शिकायतें दर्ज करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rakshapension.desw.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • इसी पेज पर मेन्यू में आपको Lodge Your Grievance का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
  • क्लिक करते ही आपके सामने Grievance Registration Form खुलकर आयेगा। जैसे कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal
  • यहाँ आपको संबधित एक्स सर्विस मेन/पेंशनरी मैटर्स सम्बंधित शिकायत हेतु YES/NO का चयन करना करके CONTINUE के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अन्य जानकारी और शिकायत मैसेज दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड भरकर SUBMIT के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर पेंशन सम्बंधित शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करें ?

  • उम्मीदवार Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal पर शिकायत की स्थिति देखने के इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rakshapension.desw.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • इसी पेज पर मेन्यू में आपको View Your Grievance Status का विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल
  • क्लिक करते ही आपके सामने शिकायत की स्थिति देखने के लिए फॉर्म खुलकर आएगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है –रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल स्थिति देखें
  • यहाँ आपको Registration Number और Mobile Number दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके SUBMIT के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अगले पेज में आपके सामने रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर दर्ज शिकायत की स्थिति खुलकर आ जाएगी।

DPENGRAMS पर फीडबैक कैसे दर्ज करें ?

  • DPENGRAMS पर फीडबैक दर्ज करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • उसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • इसी पेज पर आपको मेन्यू में Feedback का विकल्प मिलेगा, उस विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फीडबैक दर्ज करने के लिए फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • उसके बाद आपके सामने फीडबैक दर्ज करने के फॉर्म खुलकर आएगा।
  • यहाँ आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर फीडबैक दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 2024 सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rakshapension.desw.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

DPENGRAMS की फुल फॉर्म क्या है ?

DPENGRAMS की फुल फॉर्म Defence Pension Grievances Redress And Monitoring System है। इसे हिंदी भाषा में रक्षा पेंशन शिकायत और निगरानी प्रणाली कहा जाता है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का लाभ किसे मिलेगा ?

इस पोर्टल का लाभ देश के पूर्व सैनिकों को मिलेगा।

क्या रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर दर्ज शिकायत की स्थिति चेक कर सकते हैं ?

जी हाँ, आप रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर दर्ज शिकायत की स्थिति घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इस लेख में हमने आपसे Raksha Pension Shikayat Nivaran Portal और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के आलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Photo of author

Leave a Comment