Rekha Biography in Hindi | रेखा (अभिनेत्री) जीवन परिचय

भारत में फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती है दम पर दुनिया में अपना नाम ऊँचा किया है इनमें से ही हम एक अभिनेत्री भानुरेखा गणेशन की बात करने जा रहे है जिन्हें पूरी दुनिया में रेखा के नाम से जाना जाता है, यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रसिद्ध ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

भारत में फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती है दम पर दुनिया में अपना नाम ऊँचा किया है इनमें से ही हम एक अभिनेत्री भानुरेखा गणेशन की बात करने जा रहे है जिन्हें पूरी दुनिया में रेखा के नाम से जाना जाता है, यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्रसिद्ध एवं जानी-मानी अभिनेत्री है। बहुत कम उम्र में इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत की। करीबन 40 वर्ष के करियर में ये 180 से अधिक फिल्में कर चुकी है। अपनी खूबसूरती के दम पर इन्होंने फिल्मी दुनिया में सबसे अलग पहचान बनाई है, अभी तक लोग इनके दीवाने है और उनको पहले ही जैसा प्यार देते है। भारत सरकार द्वारा इनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। आज इस लेख में हम रेखा जीवनी – Biography of Rekha in Hindi Jivani से जुड़ी प्रत्येक जानकारी साझा करने वाले है, इच्छुक नागरिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

रेखा का जीवन परिचय

रेखा का जन्म तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में 10 अक्टूबर 1954 को एक तमिल परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम जेमिनी गणेशन तथा माता का नाम पुष्पवल्ली था ये दोनों तेलगु फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं अभिनेत्री थे। ये अपने माता पिता की सबसे बड़ी संतान है इनके बाद इनकी पांच छोटी बहन तथा एक छोटा भाई है जिसका नाम सतीश कुमार गणेशन है, और ये भी अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलकर एक प्रसिद्ध अभिनेत्री बनी। इन्हें तेलगु भाषा का तो अच्छा ज्ञान है साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा भी इनकी अच्छी है।

यह भी देखें- श्रीनिधि शेट्टी का जीवन परिचय

Biography of Rekha in Hindi Jivani

रेखा जीवनी - Biography of Rekha in Hindi Jivani
रेखा जीवनी
नामरेखा
पूरा नामभानुरेखा गणेशन
जन्म10 अक्टूबर 1954
जन्म स्थानचेन्नई, तमिलनाडु
बालों का रंगकाला
आँखों का रंगभूरा
पेशाअभिनेत्री
राष्ट्रीयताभारतीय
राशितुला
शैक्षिक योग्यतापता नहीं
स्कूलचर्च पार्क, मध्य प्रदेश
कॉलेजज्ञात नहीं
गृहनगरभोपाल, मध्य प्रदेश
धर्महिन्दू
आयु69
वजन60 kg
लम्बाई5 फीट 6 इंच
उपनामरेखा जी, मेडम एक्स तथा द बॉलीवुड क्वीन

शिक्षा

भानुरेखा गणेशन की शिक्षा की बात करें तो इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा को चेन्नई के चर्च पार्क कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की थी। परन्तु ये अपनी उच्च शिक्षा को पूरा ना कर पाई क्योंकि इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब थी जिसके कारण इन्हें अपनी पढ़ाई छोड़कर 13 वर्ष की आयु में फिल्म इंडस्ट्री में जाना पड़ा।

रेखा परिवार

माता का नामपुष्पवल्ली (तेलगु अभिनेत्री)
पिता का नामजेमिनी गणेशन (तमिल अभिनेता)
भाईसतीश कुमार गणेशन
बहननारायणी गणेश, कमला सेल्वाराज, जय श्रीधर, राधा, रेवती स्वामीनाथन, विजया चामुंडेश्वरी
पतिस्वर्गीय मुकेश अग्रवाल

करियर की शुरुआत

रेखा की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं थी जिस कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पूरी ना कर सकी इसलिए उन्होंने बहुत ही कम उम्र में काम करने की सोची, इन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 16 वर्ष की आयु में कर ली थी और ये अभिनय करने बॉलीवुड इंडस्ट्री में चली गई। सबसे पहले इन्होंने फिल्म ‘रंगुला रतलाम’ में अभिनय किया था और ये वर्ष 1966 में रिलीज की गई थी। इसके पश्चात ये कन्नड़ फिल्म ‘ऑपरेशन जैकपोट नल्ली सीआईडी 999’ में भी नजर आयी थी इस फिल्म ये अभिनेत्री तथा राज कुमार अभिनेता थे, जो उस समय के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे। यह फिल्म बहुत हिट हुई थी, इस फिल्म में जनता द्वारा अभिनेत्री रेखा का काम बहुत पसंद किया गया था और इस फिल्म के कारण ही उनको देश में अधिक प्रसिद्धि हासिल हुई थी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वर्ष 1969 में इन्होंने ‘अनजाना सफर’ मूवी में अभिनेता विश्वजीत चटर्जी के साथ काम किया था, इस फिल्म में रेखा और विश्वजीत का एक किसिंग सीन था जिस कारण जनता ने बहुत बवाल किया और ये विवाद का शिकार हुई। विवादों से घिरी यह फिल्म कोर्ट तक भी पहुंची। ताजुब की बात तो ये है कि रेखा को भी इस विषय में कोई जानकारी का पता नहीं था इन सब का जिक्र Rekha द अनटोल्ड स्टोरी में बताया गया था। इस बुक के लेखा यासिर उस्मान थे। इस बुक में फिल्म के किसिंग सीन के बारे में विस्तार से बताया था कि डायरेक्टर के एक्शन बोलते ही विश्वजीत ने करीबन पांच मिनट तक उन्हें जबरदस्ती किस किया उन्होंने इसे रोकने बहुत प्रयास किया परन्तु वे नहीं माने, ऐसा कहा जाता है कि यह सीन जान बुझ कर रखा गया था। यह सब मालूम होने के बाद यह फिल्म कई वर्षों तक विवादों से घिरी रही।

इसके पश्चात बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन्होंने अपना प्रथम प्रवेश वर्ष 1970 में ‘सावन भादों’ में किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में बहुत हिट हुई, जनता से इस मूवी को बहुत प्यार दिया। इसके बाद ये बॉलीवुड के सुपर हीरो अमिताभ बच्चन के साथ ‘दो अंजाने’ में नजर आयी थी इस फिल्म इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके पश्चात वे लगातार बिना हारे फिल्मों में काम करती रही और उनकी कई फिल्म सुपरहिट भी रही और लगभग अपने सम्पूर्ण जीवन में 180 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है। इस तरह से Rekha के करियर की शुरुआत हुई।

वैवाहिक स्थिति

रेखा ने 15 अप्रैल 1990 को दिल्ली के बहुत बड़े बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी इस शादी में इन दोनों के केवल परिवार शामिल थे, ना ही कोई रिश्तेदार न कोई दोस्त। रेखा के लिए यह ख़ुशी ज्यादा दिन ना रही और उसी साल 2 अक्टूबर 1990 को मुकेश ने रेखा के दुपट्टे से पंखे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर दी, जिसके लिए रेखा को कई बातें सुननी पड़ी, मीडिया पड़ताल में पता चला कि उन्होंने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था इसमें उन्होंने किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया था। इसके अतिरिक्त वर्ष 1973 में रेखा का विनोद मेहरा के साथ शादी करने की ख़बरें आई थी जिसे उन्होंने एक इंटरव्यू में गलत साबित कर लिया था।

पुरस्कार

रेखा एक अभिनेत्री है जिन्होंने अपने हुनर के दम पर कई पुरस्कार हासिल किए है जिनकी जानकारी हम नीचे टेबल में देने जा रहे है।

वर्ष पुरस्कार
2003फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – फिल्मफेयर अवॉर्ड
2003सैमसंग दिवा अवार्ड्स- अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार
2004बॉलीवुड फिल्म पुरस्कार (कोई मिल गया में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री)
2006मॉडल ऑफ़ द ईयर – स्टारडस्ट अवॉर्ड
2006फिल्म में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – जी सिने अवॉर्ड
2007दिवा अवार्ड्स – जी सिने अवार्ड्स
2010फिल्म इंडस्ट्री आइकॉन अवॉर्ड – स्टारडस्ट अवॉर्ड
2012भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि – अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार
2012फिल्म इंडस्ट्री रोल मॉडल – स्टारडस्ट अवॉर्ड
1981सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार
1982उमराव जान के लिए मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म पुरस्कार
1985उत्सव सर्वश्रेष्ठ हिंदी अभिनेत्री
1989खून भरी माँग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्फेयर पुरस्कार
1997(खिलाड़ियों का खिलाडी) का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्फेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए स्टार स्क्रीन पुरस्कार

Rekha अभिनेत्री की सुपरहिट फ़िल्में

  • कहानी किस्मत की
  • नमक हराम
  • सावन भादो
  • खून पसीना
  • मुकद्दर का सिकदंर
  • मिस्टर नटवरलाल
  • प्राण जाए पर वचन ना जाए
  • उमराव जान
  • सुहाग
  • बीवी हो तो ऐसी
  • खूबसूरत
  • दो अंजाने
  • सुहाग
  • धर्मा
  • जुबैदा
  • निशान
  • अगर तुम ना होते
  • इजाजत
  • दिल है तुम्हारा
  • रामपुर का लक्षण
  • ऐलान
  • दिल है तुम्हारा
  • गंगा की सौगंध
  • उत्यव
  • घर
  • आस्था
  • सिलसिला
  • सदियां
  • भ्रष्टाचार
  • फूल बने अंगारे
  • खिलाड़ियों के खिलाड़ी
  • बुलंदी
  • धर्मात्मा
  • कोई मिल गया
  • लज्जा
  • क्रिश
  • शमिताभ
  • सुपर नानी

Rekha Net Worth

जैसा कि हम सब जानते है कि रेखा एक अभिनेत्री है, हालांकि उन्होंने अब फिल्मों में काम करना छोड़ दिया है, परन्तु उनके पास अरबों की सम्पति है। उनकी कुल सम्पति 40 मिलियन डॉलर है अर्थात लगभग 25 अरब रूपए है। इसके अतिरिक्त उनकी मुंबई तथा साउथ इंडिया में कई सारी प्रॉपर्टीज है, और इनके किराये के माध्यम से वे महीनों में लाखों रूपए कमाती है, लग्जरी वाहन, बंगले एवं लग्जरी सामान एवं टीवी शोज में भी काम करती है जिनसे उन्हें लाखों की इनकम प्राप्त होती है।

Rekha Affair

Rekha की निजी ज़िन्दगी के बारे में बताए तो, इनकी जिंदगी काफी सुर्ख़ियों व दुखों से भरी रही है जिस मुकाम को उन्होंने हासिल किया है, उसके पीछे उन्हें बहुत कुछ सहन करना पड़ा। इनके कई बॉलीवुड अभिनेताओं से अफेयर रहे थे जिनमें अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त तथा विनोद महरा जैसे अभिनेता शामिल रहें है।

रेखा जीवनी से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

फिल्म अभिनेत्री Rekha का वास्तविक नाम क्या है?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

फिल्म अभिनेत्री Rekha का वास्तविक नाम भानुरेखा गणेशन है।

क्या Rekha का विवाह हुआ था?

जी हाँ, मार्च 1990 में रेखा का विवाह मुकेश अग्रवाल से हुआ था।

भानुरेखा गणेशन का जन्म का हुआ था?

भानुरेखा गणेशन का जन्म 10 अक्टूबर 1954 चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था।

Rekha को फिल्म में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – जी सिने अवॉर्ड से किस वर्ष सम्मानित किया गया था?

रेखा को फिल्म में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – जी सिने अवॉर्ड से वर्ष 2006 में सम्मानित किया गया था।

भानुरेखा गणेशन के भाई का नाम क्या है?

भानुरेखा गणेशन के भाई सतीश कुमार गणेशन है।

Rekha को अन्य किन उपनाम से जाना जाता है?

Rekha जी, मेडम एक्स तथा द बॉलीवुड क्वीन आदि उपनामों से रेखा को जाना जाता है।

इस लेख में हमनें Biography of Rekha in Hindi Jivani से जुड़ी प्रत्येक जानकारी को साझा कर दिया है, फिर यदि आप लेख से सम्बंधित कोई प्रश्न या जानकारी जानना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिख सकते है, उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो।

Photo of author

Leave a Comment