नितिन जयराम गडकरी का जीवन परिचय | Nitin Gadkari Biography in Hindi

आपने भारतीय राजनीति की दुनिया में कई बड़े-बड़े प्रसिद्ध नेताओं के नाम सुने होंगे जिन्होंने अपने कार्य के बल पर देश विदेश में प्रसिद्धि हासिल की है। इनमें से ही एक भारत के प्रमुख नेता नितिन गडकरी हैं जो भारतीय जनता पार्टी के एक मुख्य नेता हैं। तथा वर्तमान समय में भारत के केंद्रीय कैबिनेट ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

आपने भारतीय राजनीति की दुनिया में कई बड़े-बड़े प्रसिद्ध नेताओं के नाम सुने होंगे जिन्होंने अपने कार्य के बल पर देश विदेश में प्रसिद्धि हासिल की है। इनमें से ही एक भारत के प्रमुख नेता नितिन गडकरी हैं जो भारतीय जनता पार्टी के एक मुख्य नेता हैं। तथा वर्तमान समय में भारत के केंद्रीय कैबिनेट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री हैं। इन्हें अच्छे कार्य तथा साफ़ सुथरी छवि के लिए दुनिया में जाना जाता है तभी इनका नाम बीजेपी पार्टी में कुशल एवं बेहतर नेताओं में गिना जाता है। नितिन जयराम गडकरी का सम्पूर्ण जीवन परिचय जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल में आगे तक अवश्य बने रहें।

प्रारंभिक जीवन एवं परिवार

नितिन गडकरी का जन्म 27 मई 1957 को महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में एक ब्राह्मण परिवार के यहाँ हुआ था। इनका पूरा नाम नितिन जयराम गडकरी है। बचपन में इनका जीवन बहुत ही गरीबी में बीता था। इनकी पारिवारिक स्थिति बहुत की ख़राब थी। इन्होंने अपने शिक्षा को पूरा करने के लिए आजीविका का काम किया तथा कई संघर्षों से भरा जीवन जिया। इनके पिता का नाम जयराम रामचंद्र गडकरी तथा माता का नाम भानुताई गडकरी है।

नामनितिन गडकरी
पूरा नामनितिन जयराम गडकरी
जन्म27 मई 1957
जन्म स्थाननागपुर, महाराष्ट्र
धर्महिन्दू
नागरिकताभारतीय
राशिमिथुन
उम्र66 वर्ष
पेशाभारतीय राजनीतिज्ञ, वकील तथा उद्योगपति
स्कूलजानकारी नहीं
कॉलेजनागपुर विश्वविद्यालय
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पद (26 मई)सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री
होम टाउननागपुर, बॉम्बे राज्य (महाराष्ट्र)
शैक्षिक योग्यताएमकॉम, एलएलबी बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा
राजनैतिक दलभारतीय जनता पार्टी
कुल सम्पति18.8 करोड़
लम्बाई5 फीट 6 इंच
वजन95 किलोग्राम
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
नितिन जयराम गडकरी का जीवन परिचय | Nitin Gadkari Biography in Hindi
Nitin Gadkari Biography in Hindi

यह भी देखें – नरेंद्र मोदी: भारत के 14वें प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में जानें

शिक्षा (Education)

नितिन गडकरी की शिक्षा की बात करें तो इन्होंने एम.कॉम तथा एल.एल.बी तथा बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा की पढ़ाई, जीएस कॉमर्स कॉलेज, नागपुर यूनिवर्सिटी तथा यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मेन ब्रांच, नागपुर से प्राप्त की है।

Nitin Gadkari Family

पिताजयराम रामचंद्र गडकरी
माताभानुताई गडकरी
पत्नीकंचन गडकरी
बेटानिखिल, सारंग
बेटीकेतकी

नितिन गडकरी का विवाह

नितिन गडकरी का विवाह हिन्दू रीती रिवाज के साथ 18 दिसंबर 1984 को कंचन गडकरी के साथ हुआ था। आपको बता दें कंचन गडकरी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इनके दो बेटे हैं जिनका नाम निखिल गडकरी तथा सारंग गडकरी है ये दोनों बड़े बिजनेसमैन है जो फर्नीचर तथा एम्प्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड का कार्य करते हैं। तथा इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम केतकी गडकरी है जो कि एक बड़ी फलों की कंपनी की मालिक हैं यह कंपनी विदेशों में फलों का निर्यात करती है इस कंपनी का नाम ओवरसीज ट्रेंडिंग कंपनी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी देखें – राहुल गांधी का जीवन परिचय | परिवार, शिक्षा, संपत्ति, उम्र और राजनैतिक जीवन

राजनीतिक जीवन के करियर की शुरुआत

नितिन गडकरी जी ने अपने राजनीतिक जीवन के करियर की शुरुआत युवावस्था में ही कर ली थी। उस समय ये पढ़ाई करते थे अर्थात एक विद्यार्थी थे। इसी समय के करीबन वर्ष 1976 में गडकरी जी द्वारा बीजेपी युवा जनता तथा छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी कई कार्य किए गए। इनकी पेशे की बात करें तो यह एक राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि एक वकील तथा उद्योगपति भी हैं। परन्तु ये राजनीति में प्रसिद्धि हासिल करना चाहते थे जिस लिए ये राजनीति से जुड़ गए। ये सामाजिक कार्यों को अधिक बढ़ावा देते हैं ये गरीब परिवारों जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी सहायता करने के लिए कई परियोजनाओं को लॉन्च करते हैं।

नितिन गडकरी राजनीतिक एवं पद

नितिन गडकरी की राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चयनित करके हुई थे उस समय ये सिर्फ 24 वर्ष के थे। इसके पश्चात इन्हें नागपुर शहर का सचिव बनाया गया और इन्होंने इस पद को भलीभांति संभाला। महाराष्ट्र में वर्ष 1989 में इन्हें विधान परिषद का सदस्य चुना गया। फिर ये लगातार कुछ न कुछ करियर के साथ अपने राजनीतिक करियर को बढ़ाते चले गए। वर्ष 1995 में इनको महाराष्ट्र सरकार में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर चयनित किया गया जिसमें ये वर्ष 1999 तक कार्यरत रहे। इसके साथ ही इन्होंने अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने का कार्य भी जमकर किया। यह पद संभालते हुए इन्होंने चार बार वर्ष 1996, 2002, 2006 तथा 2008 में लगातार चुनाव जीता। इसके ही बीच वर्ष 2004 में इनको बेजीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया गया।

वर्ष 2009 में इन्हें भाजपा सरकार का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद इन्हें सबसे कम आयु में बीजेपी राष्ट्रीय स्तर का पद भार दिया गया लेकिन वर्ष 2013 में इन्होंने पद छोड़ दिया। इसके बाद गडकरी ने आम चुनाव लड़ने की सोची और वर्ष 2014 में इन्हें नागपुर सीट के लिए चुनाव लड़ाया गया जिसमें इन्हें विजय हासिल हुई और बहुत ही बेहतर पदों के साथ चुनाव जीत लिया। अच्छे रूप में कार्य करते हुए इन्हें मोदी जी की कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया तथा सड़क परिवहन मंत्री का पद प्रदान किया गया। वर्ष 2017 में शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा रेजुवेनेशन जैसे कई बड़े कार्यों का कार्यभार गडकरी जी को दिया गया।

Nitin Gadkari द्वारा संभाले गए पद

  • वर्ष 1979 में गडकरी को विदर्भ क्षेत्र का सचिव बनाया गया था इसके बाद इन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय के छात्र परिषद पद भी सौंपा गया था।
  • भाजपा पार्टी की ओर से वर्ष 1985 में इन्हें नागपुर शहर में सचिव बनाया गया था।
  • इन्हें महाराष्ट्र में बीजेपी की तरफ से महासचिव चुना गया था उस समय इनकी आयु 35 वर्ष थी, इन्हें लगातार चार बार एमएलसी बनाया गया था।
  • वर्ष 2004 में इन्हें बीजेपी महाराष्ट्र राज्य का अध्यक्ष चुना गया।
  • इन्हें MSRDC लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया जिनमें वर्ष 1995 से लेकर 1999 तक इन्होंने कार्य किया।
  • वर्ष 1995 से 1999 तक गडकरी ने संरक्षक मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
  • साल 1995 में ही इन्हें महाराष्ट्र में खनन नीति कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था जिसमें 1999 तक कार्य किया।
  • इन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास समिति का अध्यक्ष भी चुना गया था तथा इन्हें महाराष्ट्र के महानगर सौन्दर्यीकरण समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया।
  • नितिन गडकरी को भारत में 26 मई 2014 को भूतल परिवहन तथा शिपिंग के लिए केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।

नितिन गडकरी द्वारा किए गए कार्य तथा उपलब्धियां

नितिन गडकरी जी द्वारा अभी तक कई सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई कार्य तथा उपलब्धियां प्राप्त की हुई है जिसकी जानकारी हम नीचे निम्न प्रकार से देने जा रहें है।

  • नितिन गडकरी जी द्वारा समाज में किसानों के विकास एवं उत्थान के लिए कई कार्य किए गए हैं जिसके तहत किसान अपने जीवन में सुधार कर पाएं।
  • इन्होंने भारत के मध्य सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण कार्य कराया।
  • भारत में इन्हें पहला ऐसा व्यक्ति कहा गया है जिन्होंने बायो डीजल पम्प की शुरुआत की इसके अतिरिक्त इनके द्वारा सोलर फेंसिंग सुविधा भी प्रदान की गई।
  • गडकरी जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यान्वयन में अपनी मुख्या भूमिका निभाई।
  • इन्होंने अपने कार्यकाल के तहत लोक निर्माण विभाग में ब्रिज, प्लाईओवर तथा एक्प्रेसवे का निर्माण कार्य करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • इनके द्वारा सेन्ट्रल पीडब्ल्यूडी को परिवर्तन कर दिया गया था।

Nitin Gadkari Biography से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

नितिन गडकरी का पूरा नाम क्या है?

इनका पूरा नाम नितिन जयराम गडकरी है।

नितिन जयराम गडकरी का जन्म कब हुआ?

इनका जन्म 27 मई 1957 को महाराष्ट्र राज्य के नागपुर शहर में हुआ था।

वर्तमान में नितिन गडकरी क्या है?

वर्तमान समय में नितिन गडकरी भारत की केंद्रीय कैबिनेट में सड़क परिवहन मंत्री हैं।

Nitin Gadkari की पत्नी का क्या नाम है?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इनकी पत्नी का नाम कंचन गडकरी है।

नितिन गडकरी के बेटों का नाम क्या है?

इनके बेटों का नाम निखिल तथा सारंग है।

नितिन जयराम गडकरी की आयु कितनी है?

इनकी आयु 66 वर्ष है।

Photo of author

Leave a Comment