सपनों का मतलब क्या है, उनका फल,अर्थ | Sapno Ka Matlab Fal in Hindi

सपनों का मतलब क्या है : सपना आना एक ऐसी क्रिया है जब हमारा शरीर विश्राम अवस्था में हो और हमारा दिमाग शांत हो। आप तो जानते ही हैं की जब कोई मनुष्य सोते समय गहरी अवस्था में होता है उसे सपने आते हैं। विशेषज्ञों की माने तो हमें सपने आना एक प्राकृतिक और सामान्य ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

सपनों का मतलब क्या है : सपना आना एक ऐसी क्रिया है जब हमारा शरीर विश्राम अवस्था में हो और हमारा दिमाग शांत हो। आप तो जानते ही हैं की जब कोई मनुष्य सोते समय गहरी अवस्था में होता है उसे सपने आते हैं। विशेषज्ञों की माने तो हमें सपने आना एक प्राकृतिक और सामान्य सी प्रक्रिया है और एक सपने का अपना एक मतलब (Matlab) भी होता है। अधिकतर बार सपने हमारी जीवन में होने वाली या हो चुकी घटनाओं से संबंधित होते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं की इंसान का दिमाग कल्पनाओं का भंडार है। जब इंसान गहरी नींद में सो रहा होता है और अपनी किसी भविष्य घटना को लेकर सोच रहा होता है तो इंसान को सपने (Sapne) दिखाई देते हैं।

सपनों का मतलब क्या है जानें उनका फल, अर्थ
सपनों का मतलब क्या है

अधिकतर बार सपने हमारी जीवन में होने वाली या हो चुकी घटनाओं से संबंधित होते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं की इंसान का दिमाग कल्पनाओं का भंडार है। जब इंसान गहरी नींद में सो रहा होता है और अपनी किसी भविष्य घटना को लेकर सोच रहा होता है। तो इंसान को सपने (Sapne) दिखाई देते हैं। इसी तरह यदि इंसान पूरी गहरी नींद में ना होकर बस हल्की नींद में है तो संभव है की उसे अपने भूतकाल में हुई घटनाएं सपनों के रूप में दिखाई दें।

दोस्तों आज के इस लेख में हम सपने और सपनों (sapno) में दिखने वाली वस्तुओं का क्या अर्थ होता है इसके बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे। हमारे ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग सपनों के शुभ और अशुभ संकेतो के बारे में बताया गया है। आगे आर्टिकल में हमने आपको इन्हीं शुभ और अशुभ संकेतों के माध्यम से सपनों के अर्थ के बारे में समझाया है। आइये जानते है की सपनों का मतलब क्या है ?

यह भी पढ़े :- पढ़ाई में मन कैसे लगाये? (11 उपाय)

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Dreams (सपने) क्या होते हैं ?

विज्ञान के अनुसार सपने हमारी कल्पना और जीवन में होने रही घटनाओं का प्रतिरूप होते हैं। इसी प्रकार यदि हम ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो सपने हमारे कर्मों द्वारा भोगे गए फलों का चित्रण है जो हमें नींद में दिखाई देते हैं। इंसानी दिमाग की कल्पना की कोई सीमा नहीं है। यह कुछ भी सोच सकता है। लेकिन कई बार सपने हमें आने वाली बुरी घटनाओं के बारे में सचेत भी करते हैं।

सपनों का मतलब क्या है?

पुरातन मान्यताओं के अनुसार लोगों ने सपनों के विभिन्न अर्थ और मतलब निर्धारित किये हुए हैं। हमारे ज्योतिष शास्त्र में भी विद्वानों के अनुसार सपनों के अलग-अलग मतलब है। आगे आर्टिकल में हमने आपको सपनों में दिखने वाली वस्तुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है।

सपनों में जानवर दिखे तो उसका मतलब क्या है (what does it mean if you see animals in your dreams)?

यदि आपको सोते समय आने वाले सपनों में किसी जानवर एक दर्शन होते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। आइये अब जानते हैं की सपनों में विभिन्न तरह के जानवरों के दिखने का क्या मतलब होता है।

  • सपने में बिल्ली का दिखना: लोगों की मान्यता है की यदि सपने में बिल्ली दिखती है तो यह अच्छा संकेत नहीं है। सपने में बिल्ली (Cat) का दिखना मतलब आपकी आने वाले समय किसी के साथ जबरदस्त लड़ाई हो सकती है।
  • सपने में शेर का दिखना: यदि आपको सपने में शेर दिखाई देता है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। सपने में शेर दिखने का मतलब है की आपका कोई लम्बे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने वाला है। जैसे की आप रुके हुए कोर्ट के किसी मुकदमें में विजयी हो फैसला आपके पक्ष में आये। यदि आप सपने में शेर और शेरनी के जोड़े को देखते हैं तो इसका मतलब आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
  • सपने में गाय के बछड़े का दिखना: सपने में गाय के बछड़े का दिखना एक शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ होता है की आपको अपार धन की प्राप्ति होगी और आप आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • सपने में कुत्ते का दिखना: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपनों में कुत्ते के दिखने के अलग-अलग अर्थ बताये गए हैं। यदि आपको सपनों में कोई रोता हुआ कुत्ता दिखाई दे तो इसका अर्थ है आपके संगे-संबंधी में से किसी की मृत्यु का समाचार आपको मिलने वाला है। और यदि आपको कोई कुत्ता सामान्य तरह से इधर-उधर घूमता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है की आपका कोई पुराना मित्र आपसे जल्द ही मिल सकता है।
  • सपने में गाय का दिखना: ज्योतिषियों के अनुसार सपनों में गाय के दिखने के अलग -अलग अर्थ हैं। सपने में यदि सफ़ेद गाय दिखती है तो लोगों का मानना है की यह व्यापार के लिए शुभ संकेत होता है। सपने में सफेद गाय के दिखने पर आप चांदी के व्यापार में बहुत लाभ कमाएंगे। इसी तरह यदि आपको सपने में चितकबरी तरह की गाय दिखती है तो आपको व्यापार में बहुत अधिक लाभ होता है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप किसी इंसान को सपने में गाय का दूध निकालते देखते हैं तो इसका मतलब आपकी संपत्ति और व्यापार में बहुत अधिक वृद्धि होने वाली है।
  • सपने में नाग (Snake) या काले नाग का दिखना: सपनों में यदि सांप (नाग) दिखे तो ऐसा माना जाता है की आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वैसे साँप को एक तरह से डर का प्रतीक माना जाता है लेकिन सपने में सांप दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है सपने में सांप दिखने से हमारे जीवन में सुख समृद्धि आती है।
  • सपने में मछली (fish) का दिखना: लोगों की मान्यताओं के अनुसार सपने में मछली का दिखना एक शुभ संकेत माना जाता है। मान्यताओं की माने तो सपने में मछली के दिखने का मतलब है की आपको बहुत ही जल्द अपार धन की प्राप्ति होती है।
  • सपने में घोड़े का दिखना: दोस्तों यदि आपको सपने में किसी ऊंचाई पर कोई घोड़ा चढ़ता हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब है की आपको अपने कार्य में आगे बढ़ने का मौक़ा मिलेगा।
  • सपने में हाथी का दिखना: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हाथी को भगवान गणेश जी का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में हाथी के दिखने के अलग-अलग मतलब बताये गये हैं। यदि आप सपने में किसी मार्ग में खड़े हुए हाथी को देखते हैं तो इसका मतलब आपके कार्य में रुकावट पैदा हो रही है या भविष्य में कोई बड़ी रुकावट आने वाली है। इसी प्रकार अगर आप किसी इंसान को हाथी पर सवार देखते हैं तो इसका अर्थ है आप जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करने वाले हैं।
  • सपने में नेवले का दिखना: नेवले को सांप का परम शत्रु माना जाता है। विद्वानों की माने तो सपने में नेवले का दिखना एक शुभ संकेत है। नेवले का सपने में दिखने का अर्थ है की आपका कोई शत्रु आपसे बहुत जल्द ही दूर होने वाला है।
  • सपने में लोमड़ी का दिखना: लोमड़ी के सपने में दिखने को लोगों द्वारा एक अशुभ संकेत माना जाता है। लोमड़ी के सपने में दिखने का मतलब है की आपको अपने किसी परम मित्र से धोखा मिलने वाला है।
  • सपने में सूअर का दिखना: सूअर को हमारे समाज में गन्दगी से जोड़ा जाता है और सूअर का सपने में दिखना एक अशुभ संकेत है। आपको बता दें की सूअर का सपने में दिखना एक प्रकार से आपके शरीर से संबंधित परेशानी का सूचक है। सपने में सूअर दिखने का मतलब है की आपको जल्द ही कोई बड़ी शारीरिक परेशानी होने वाली है।

सपनों में कोई कीड़ा दिखे तो उसका अर्थ क्या है (What is the meaning of seeing an insect in dreams?)?

उपरोक्त पैराग्राफ में हमने जाना की यदि हमें सपने में कोई पशु दिखता है तो उसका क्या मतलब होता है इसी तरह यदि आपको कोई कीड़ा (Insects) सपने में दिखता है तो इसका मतलब होता है। हमने आगे आर्टिकल में सपने में दिखने वाले अलग-अलग कीड़े के विभिन्न अर्थों को विस्तारपूर्वक समझाया है –

  • सपने में मधुमक्खी का दिखना: मधुमक्खी को लोग शहद बनाने के लिए पालते हैं। आज के समय में मधुमक्खी पालन एक बहुत ही अच्छा व्यापार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मधुमक्खी का सपने में दिखना एक शुभ संकेत माना गया है। यदि आपको सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखाई देता है तो इसका अर्थ है की आपके परिवार में आपस में प्यार और एकजुटता बढ़ेगी। परिवार में सभी के लिए एक-दूसरे का व्यवहार अच्छा बनेगा। इसी प्रकार आप किसी फूल में मधुमक्खी को बैठे हुए देखते हैं तो इसका मतलब है की आपको व्यापार में बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है।
  • सपने में छिपकली दिखना: दोस्तों लोगों की मान्यताओं के अनुसार सपने में छिपकली (Lizard) का दिखना एक अशुभ संकेत माना जाता है। वैसे सपने में छिपकली का दिखना रहस्यों से भरा माना जाता है। आपको यदि कोई छिपकली एक जगह पर बैठी हुई दिखे तो इसका मतलब है की आने वाले समय में आपके साथ कोई दुर्घटना होने वाली है। इसी तरह अगर कोई छिपकली आपसे डरकर भागते हुए नज़र आती है तो इसको एक शुभ संकेत माना जाता है इस संकेत का मतलब है की आप पर आने वाली परेशानी टल चुकी है। दोस्तों छिपकली को लेकर एक और मान्यता है की यदि सपने में कोई छिपकली कीड़े खा रही है तो इसका अर्थ है की आपसे आस-पास के क्षेत्र में कोई चोरी हो सकती है।
  • सपने में बिच्छू का दिखना: बिच्छू एक ऐसा कीट है जिसका सपने में दिखना शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है। बिच्छू का सपने में शुभ और अशुभ के सूचक के रूप में दिखना यह आपके जीवन की परिस्थिति के ऊपर निर्भर करता है। यदि हम बिच्छू के शुभ संकेत के तौर पर बात करें तो इसका मतलब है की बहुत जल्द ही आपके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है। इसी तरह यदि सपने में बिच्छू आपको काटता हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब है की आपको आने वाले समय में कोई बड़ा नुकसान होने वाला है।
  • सपने में किसी भँवरे का दिखना: लोक मान्यताओं के अनुसार किसी भँवरे का सपने में दिखना एक अशुभ संकेत माना जाता है। भँवरे का सपने में दिखने का मतलब है की आपको कोई अपना धोखा देने वाला है इसके साथ यह भी की सपने में भँवरे के दिखने का अर्थ है की आपको भविष्य में किसी कष्टकारी यात्रा का सामना करना पड़ेगा।
  • सपने में बंदर का दिखना: बंदर या वानर का सपने में दिखना अच्छा नहीं माना जाता है। बंदर का सपने में दिखने का अर्थ है की आपकी अपने परिवार या मित्र के साथ मनमुटाव और लड़ाई हो सकती है।
  • सपने में टिड्डियों का दिखना: सपने में टिड्डियाँ दिखना नुकसान का सूचक मानी गई है। यदि आपको सपने में बहुत सारी टिड्डियाँ दिखती हैं तो इसका अर्थ है की आपको अपने किसी कार्य या व्यापार में बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है।
  • सपने में जुगनू का दिखना: सपने में जुगनू का दिखना एक अशुभ संकेत माना गया है। मान्यताओं के अनुसार सपने में जुगनू दिखने का अर्थ है की आपका का आने वाला समय बहुत कठिन गुजरने वाला है।

सपनों में किसी पक्षी का दिखना (Seeing a bird in dreams):

  • सपनों में कबूतर का दिखना: लोगों की मान्यता है की यदि आपको सपने में कबूतर के दर्शन होते हैं तो यह एक शुभ समाचार है सपने में कबूतर दिखने का मतलब है की आपको पुरानी ला इलाज बीमारी (रोग) से मुक्ति मिलने वाली है। इसी तरह लोगों का मानना है की घर की छतों पर कबुतर दिखना अच्छा संकेत होता है इससे आपके घर में सुख समृद्धि आती है।
  • सपनों में तोते का दिखना: दोस्तों यदि आपको सपने में हरे तोते के दर्शन होते हैं तो इस सपने का अर्थ है की आपके सौभाग्य में अकस्मात ही वृद्धि होने वाली है।
  • सपनों में किसी चिड़िया का दिखना: यदि आपको सपने में कोई चिड़िया दिखती है तो इसका मतलब है की आपको अपनी नौकरी या कार्य-क्षेत्र में प्रोन्नति (Promotion) देखने को मिल सकती है।
  • सपनों में उल्लू का दिखना: उल्लू का दिखना एक अशुभ संकेत माना जाता है। उल्लू का सपने में दिखना भी बहुत ही अशुभ माना गया है सपने में उल्लू दिखने का अर्थ है की आपको भारी मात्रा में धन की हानि होने वाली है।
  • सपनों में कौए का दिखना: कला कौआ वैसे अपने रंग के कारण बहुत ही कम लोगों को पसंद आता है। यदि हम सपने के संबंध में बात करे तों सपने में किसी कौए के दिखने का अर्थ है की आपके घर पर मेहमानों का आगमन होने वाला है।

सपनों में यदि रिश्तेदार दिखें तो (If relatives are seen in dreams):

आपको सपनों में यदि रिश्तेदार या कोई दोस्त दिखाई देते हैं इनसे संबंधित मतलब होते हैं और इनके दिखने से आपके जीवन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

  • सपनों में बड़े-बुजुर्ग (दादा/दादी/नाना/नानी) का दिखना: दोस्तों यदि आपको सोते समय अपने रिश्तेदारों के सपने आते हैं तो इसका मतलब है की समाज में आपकी बुद्धि , कार्य की सराहना की जायेगी। आपको समाज में एक उच्चतम मान-सम्मान देखने को मिलेगा।
  • सपनों में माता-पिता का दिखना: यह तो आप जानते ही हैं की अपने कार्य में सफल होने के लिए हमारे ऊपर बड़े-बुजुर्ग और अपने माता-पिता का आशीर्वाद होना बहुत जरूरी है। यदि आपको सपनों में माता-पिता दिखाई दें तो इसका अर्थ है की आप अपने काम करने वाली जगह में बहुत ही सम्मान पाने वाले हैं।
  • सपनों में किसी रिश्तेदार का दिखना: यदि आपको सपने में कोई रिश्तेदार आते हुए दिखे तो इसका मतलब यह है की आपको जीवन में बेहतर और अच्छे अवसर मिलने वाले हैं।
  • सपनों में भाई का दिखना: अगर आपको सपने में पाने भाई के दर्शन होते हैं तो इस सपने का अर्थ है की आपके आने वाले समय घनिष्ठ और अच्छे मित्र बन सकते हैं।
  • सपने में अपने टीचर का दिखना: हमारे टीचर हम सभी के जीवन में बहुत बड़े मार्गदर्शक होते हैं दोस्तों यदि आपको सपने में अपने शिक्षक या Teacher के दर्शन होते हैं तो इसका मतलब है की आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर होने वाली हैं।
  • सपने में पति का दिखना: सपने में यदि आपको पति के दर्शन होते हैं तो इस सपने का अर्थ है की आपके अपने रिश्तेदारों से संबंध और मजबूत होने वाले हैं। इसी के साथ आपके जीवन में बहुत सी नयी खुशियां आने वाली हैं।

सपनों में किसी त्योहार या उत्सव का दिखना (Seeing a festival or celebration in dreams):

  • सपनों में किसी त्योहार/उत्सव/पार्टी का दिखना: कोई भी त्योहार हमारे लिए शुभ संकेत का सूचक होता है। यदि कोई त्योहार/उत्सव/पार्टी आपके सपने में दिखती है तो इसका मतलब की आपकी जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।
  • सपनों में डोली का जाते हुए दिखना: डोली को एक तरह से हमारे समाज में विदाई का प्रतीक माना गया है। दोस्तों यदि आपको सपने में डोली दिखाई देती है तो इसका मतलब है की आपकी खुशियों का बहुत जल्द ही अंत होने वाला है और आप किसी बड़ी समस्या का सामना कर सकते हैं।
  • सपनों में दीपावली का दिखना: दीपावली या कोई भी त्योहार हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। यही मतलब है की यदि हमें सपने में दीपावली जैसा कोई त्योहार देखने को मिलता है तो आप जल्द ही कोई अच्छी खबर सुनने वाले हैं और आपका आने वाला जीवन हर्षोल्लास से भरने वाला है।
  • सपनों में बारात का दिखना: शादियों से जुड़ी बारात सभी के लिए महत्वपूर्ण होती है। परन्तु मान्यता है की सपने में बारात का दिखना एक अशुभ संकेत है। यदि आपको सपने में बारात दिखती है तो इसका मतलब आपके लिए कोई बुरी खबर आने वाली है।
  • सपनों में शादी का दिखना: शादी को वैसे तो जीवन में शुभ संकेत का सूचक माना जाता है लेकिन सपने में शादी का दिखना एक अशुभ संकेत है। सपने में शादी का दिखना मतलब आप पर कोई बड़ा संकट आ सकता है।
  • सपनों में मंगनी का दिखना: लोगों की मान्यताओं के अनुसार यदि आपको सपने में किसी की मंगनी होती दिखाई देती है तो यह एक अशुभ संकेत का सूचक है। ऐसे अशुभ संकेत सूचक का अर्थ है की आप पर कोई अचानक से दुःख आ सकता है।
  • सपनों में विदाई का दिखना: यदि आपको सपनों में किसी की विदाई एक दर्शन होते हैं तो यह एक शुभ संकेत का सूचक है। सपनों में विदाई दिखने का अर्थ है की आपको आने वाले समय में बहुत जल्द आर्थिक रूप से लाभ होगा।

सपनों में मृत्यु से संबंधित वस्तुओं का दिखना (seeing things related to death in dreams):

  • सपने में किसी मृत्यु का दिखना: मृत्यु को किसी भी प्रकार से अच्छा नहीं समझता है। लेकिन अगर में आपको सपने में किसी की मृत्यु दिखाई देती है तो मान्यताओं के अनुसार इसका मतलब है की आपकी जीवन की परेशानी खत्म होने वाली है और आपके जीवन में नए अवसरों की शुरुआत होने वाली है।
  • सपने में शव का दिखना: यदि आपको सपने में शव या मुर्दे के दर्शन होते हैं तो यह एक शुभ संकेत का सूचक माना जाता है। सपने में शव का दिखने का अर्थ है की आपका भाग्य बदलने वाला है।
  • सपने में मरे हुए इंसान से बात करना: यदि आप सपने में किसी मरे हुए इंसान से बात करते हैं तो इसका मतलब ही की आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने वाली है।
  • सपने में भूत/आत्मा का दिखना: सपने में अगर आप भूत या आत्मा को देखते हैं तो इसका मतलब है की आपको बहुत जल्द ही किसी बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
  • सपने में किसी को आत्महत्या करते हुए देखना: वैसे आत्महत्या को एक बुरा प्रतीक माना जाता है। जब भी जीवन में कुछ ऐसे असहनीय पल आते हैं जिनसे हम बाहर निकलना चाहते हैं तो परेशान होकर हम कभी-कभी आत्महत्या जैसे कदम को उठा लेते हैं। लेकिन यदि आपको सपने में कोई आत्महत्या करता हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब है की आपके जीवन की समस्याओं का अंत होने वाला है।

सपनों का मतलब क्या है से जुड़े प्रश्न एवं उतर (FAQs):

हमें सपने क्यों आते हैं ?

मन में उठने वाले विचार और जीवन में संबंधित घटनाओं को याद करने या कल्पना करने से हमें सपने आते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सपनों का मतलब क्या है

जब हम गहरी नींद में होते हैं तो शरीर तो विश्राम अवस्था में होता है लेकिन हमारा दिमाग सक्रिय रहता है। दिमाग के सक्रिय होने से मन में उठने वाले विचार चित्रित होकर हमारे सामने आते हैं। दिमाग में विचारों का चित्रित होकर दिखना सपना कहलाता है।

क्या सपने सच होते हैं ?

यदि आपने जीवन में कोई लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है तो आपके सपनों को सच होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए आपको ईमानदारी से कठिन परिश्रम करते रहना होगा।

सपनों में सफ़ेद गाय दिखने का क्या मतलब है ?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है की सपनों में सफ़ेद गाय के दिखने से आपको व्यापार में लाभ होता है।

सपने में कौए के दिखने का क्या अर्थ है ?

सपने में काले कौए के दिखने का मतलब है की बहुत ही जल्द आपके घर किसी शुभ अवसर पर मेहमानों या रिश्तेदारों का आगमन होगा।

Photo of author

Leave a Comment