स्वाधार गृह योजना – विषम परिस्थितियों वाली महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा आदि

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेसहारा महिलाओं को सहारा देने के लिए स्वाधार गृह योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत विषम परिस्थितियों वाली महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा आदि की सुविधा दी जाएगी ताकि वे अपना जीवन सरलता और सम्मानपूर्वक व्यतीत कर सके। इस योजना का लाभ ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेसहारा महिलाओं को सहारा देने के लिए स्वाधार गृह योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत विषम परिस्थितियों वाली महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा आदि की सुविधा दी जाएगी ताकि वे अपना जीवन सरलता और सम्मानपूर्वक व्यतीत कर सके। इस योजना का लाभ केवल 18 साल से अधिक उम्र की बेसहारा महिलाओं को मिलेगा।

स्वाधार गृह योजना - विषम परिस्थितियों वाली महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा आदि
स्वाधार गृह योजना – Swadhar Grah Yojana

यहाँ हम आपको बतायेंगे स्वाधार गृह योजना क्या है ? स्वाधार ग्रह योजना के उद्देश्य क्या है ? Swadhar Greh Yojana के लाभ एवं विशेषताएं क्या है ? कार्यान्वयन एजेंसियां ​​और पात्रता मानदंड क्या है ? Swadhar Grah Yojana में आवेदन कैसे करें ? इन सभी के विषय में हम आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। Swadhar Grah Yojana 2023 सम्बंधित अधिक जानकारी देने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़िए –

स्वाधार गृह योजना क्या है ?

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने स्वाधार और अल्पावास गृह नामक दो पूर्ववर्ती योजनाओं को सम्मिलित करके दिनांक 1 जनवरी 2016 को स्वाधार गृह योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार का 60 प्रतिशत और राज्य सरकार का 40 प्रतिशत अंशदान है।

स्वाधार गृह योजना के अंतर्गत बेसहारा एवं विषम परिस्थितियों से गुजरने वाली पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास की सेवा प्रदान की जाएगी। साथ ही ऐसी महिलाओं को आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा आदि की सुविधा भी दी जाएगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Swadhar Grah Yojana का लक्ष्य संस्थागत सहायता की आवश्यकता वाली कठिन परिस्थितियों में रहने वाली महिला पीड़िताओं का पुनर्वास करना है ताकि वे अपना जीवन सम्मानपूर्वक जी सके। इस योजना के तहत महिलाओं को आवास से लेकर चिकित्सा सुविधा तक समस्त सेवाएं निःशुल्क दी जाएगी।

Swadhar Grah Yojana 2023 Highlights

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ पर हम आपको Swadhar Grah Yojana 2023 सम्बंधित कुछ विशेष जानकारी देने जा रहें हैं। इन जानकारियों को आप नीचे दी गई सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। ये सारणी निम्न प्रकार है –

आर्टिकल का नाम स्वाधार गृह योजना
साल2023
योजना का नामSwadhar Grah Yojana
कब शुरू की गई1 जनवरी 2016
लाभार्थीबेसहारा महिलाएं
आवेदनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंकयहाँ क्लिक करें

स्वाधार ग्रह योजना के उद्देश्य क्या है ?

  • संकटग्रस्त और बिना किसी सामाजिक और आर्थिक सहायता के महिलाओं की आश्रय, भोजन, कपड़े, चिकित्सा उपचार और देखभाल की प्राथमिक आवश्यकता को पूरा करना।
  • उन्हें परिवार/समाज में पुनः समायोजन के लिए कदम उठाने में सक्षम बनाने के लिए कानूनी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करना।
  • एक सहायता प्रणाली के रूप में कार्य करना जो संकटग्रस्त महिलाओं की विभिन्न आवश्यकताओं को समझती है और उन्हें पूरा करती है।
  • उन्हें अपनी भावनात्मक शक्ति को पुनः प्राप्त करने में सक्षम बनाना जो दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के कारण बाधित हो जाती है।
  • उन्हें आर्थिक और भावनात्मक रूप से पुनर्वासित करना।
  • उन्हें सम्मान और दृढ़ विश्वास के साथ अपना जीवन नए सिरे से शुरू करने में सक्षम बनाना।

स्वाधार गृह योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • Swadhar Greh Yojana में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों क्रमशः 60:40 अंशदान करेंगे।
  • इस योजना के लाभ 18 से अधिक उम्र की महिला/बेटियों को हॉस्टल में एक तय की गई समय सीमा तक रहने की सुविधा मिलेगी।
  • साथ ही खाने-पीने एवं मेडिकल आदि सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी।
  • संस्था में बेसहारा महिलाओं को निःशुल्क आवास, भरण-पोषण, शिक्षण, प्रशिक्षण, विवध सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है।
  • महिलाओं के आर्थिक पुनर्वास के लिए उन्हें व्यावसायिक एवं कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • घरेलू हिंसा या अन्य समस्या से पीड़ित औरतों को कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।
  • प्राकृतिक आपदा पीड़ित महिलाओं के ले रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी।
  • स्वाधार गृह योजना में कॉउन्सिलिंग, जागरूक व स्किल विकास करना भी सिखाया जाएगा ताकि जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके।
Swadhar Grah Yojana Eligibility
  1. केवल महिलाएं ही आवेदन हेतु पात्र होंगी।
  2. आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  3. ऐसी औरतें जो सामाजिक रूप से बहार निकाली गई हो यानि बहिष्कृत और साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर हो, आवेदन हेतु पात्र होंगी।
  4. किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा में उलझी महिला।
  5. किसी अपराध की सजा काटकर जेल से वापस लौटी महिलाएं।
  6. वे महिलाएं जिनका परिवार न हो और न ही रहने के लिए घर हो।
कार्यान्वयन एजेंसियां ​​और पात्रता मानदंड
  • राज्य सरकार की एजेंसियाँ जिनमें राज्य सरकारों द्वारा स्थापित महिला विकास निगम भी शामिल हैं
  • केंद्रीय या राज्य स्वायत्त निकाय
  • नगर निकाय
  • छावनी बोर्ड
  • पंचायती राज संस्थाएँ एवं सहकारी संस्थाएँ
  • राज्य सरकारों के महिला एवं बाल विकास/समाज कल्याण विभाग, जो इस योजना के तहत संचालन के प्रबंधन के लिए स्वाधार गृह का निर्माण कर सकते हैं और उन्हें स्वयं चला सकते हैं या उचित समझे जाने वाली अवधि के लिए अपेक्षित अनुभव रखने वाले संगठन को पट्टे पर दे सकते हैं।
  • किसी भी समय लागू कानून के तहत पंजीकृत सार्वजनिक ट्रस्ट।
  • सिविल सोसायटी संगठन जैसे एनजीओ आदि जिनके पास महिला कल्याण/सामाजिक कल्याण/महिला शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है, बशर्ते कि ऐसा संगठन भारतीय सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 या किसी भी प्रासंगिक राज्य अधिनियम के तहत पंजीकृत हो।

स्वाधार गृह योजना आवेदन कैसे करें ?

वे इच्छुक उम्मीदवार पीड़ित महिलाएं जो Swadhar Greh Yojana का लाभ लेना चाहती हैं उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी प्रकार की आवेदन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ लेने के लिए कई संस्थाएं उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आप Swadhar Grah Yojana का लाभ उठा सकती हैं। आपको मदद हेतु सम्बंधित स्थानों पर जाना होगा। विभाग द्वारा ही आपकी ओर से आवेदन किया जाएगा।

Swadhar Grah Yojana 2023 सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

स्वाधार गृह योजना के तहत मदद हेतु महिला कहाँ जा सकती हैं ?

Swadhar Grah Yojana के तहत मदद हेतु महिलाएं – नगर पालिका एवं छावनी बोर्ड, पंचायती राज संस्थान एवं सहकारी संस्थान, राज्य सरकार की ओर से स्थापित महिला नगर निगम आदि कार्यालयों में जा सकती हैं।

क्या स्वाधार गृह योजना के तहत केवल महिलाओं को ही लाभ मिलेगा ?

जी हाँ, Swadhar Greh Yojana में केवल बेसहारा, किसी प्राकृतिक आपदा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को ही लाभ मिलेगा।

Swadhar Greh Yojana कब शुरू की गई ?

स्वाधार गृह योजना 1 जनवरी 2016 को शुरू की गई थी।

Swadhar Greh Yojana सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

स्वाधार गृह योजना सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट india.gov.in/spotlight/swadhar-greh-scheme है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस लेख में हमने आपसे स्वाधार गृह योजना और इससे सम्बंधित अनेक जानकारी साझा की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी के आलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा आपके सभी प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहायता मिलेगी।

Photo of author

Leave a Comment