Bhu Naksha UP- उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन मैप, रिपोर्ट (शजरा) कैसे देखें | UP Plot Map Online

अब उत्तर प्रदेश में भी आप अपने घर जमीन का नक्शा और अन्य सम्बंधित ब्यौरे की जानकारी भी ऑनलाइन देख सकते हैं इसकी शुरुआत सरकार ने 2 मई 2016 में की उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए यूपी सरकार ने upbhunaksha.gov.in नाम से एक पोर्टल बनाया है, इसके माध्यम से Bhu Naksha UP, ... Read more

Photo of author

Reported by Pankaj Bhatt

Published on

अब उत्तर प्रदेश में भी आप अपने घर जमीन का नक्शा और अन्य सम्बंधित ब्यौरे की जानकारी भी ऑनलाइन देख सकते हैं इसकी शुरुआत सरकार ने 2 मई 2016 में की उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए यूपी सरकार ने upbhunaksha.gov.in नाम से एक पोर्टल बनाया है,

इसके माध्यम से Bhu Naksha UP, ऑनलाइन मैप, देख सकते हैं। पहले के समय में जमीन के कागजात के लिए या मानचित्र से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए भी हमें इधर उधर चक्कर लगाने पड़ते थे परन्तु अब टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ साथ सारे कामों को भी धीरे धीरे ऑनलाइन माध्यम में लाया जा रहा है इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गयी है जिसको समय समय पर अपडेट किया जाता है।

Bhu Naksha UP- उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन मैप, रिपोर्ट (शजरा) कैसे देखें | UP Plot Map Online
उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन मैप, रिपोर्ट (शजरा) कैसे देखें

आज हम आपको अपने आर्टिकल में उत्तर प्रदेश के मानचित्र UP Plot Map Online कैसे देखें उसके बारे में बताएंगें इसके बारे में बहुत सारे लोगों को पता नहीं होता हैं इस पोर्टल से सम्बंधित सारी जानकारी आपको नीचे दी गयी है इसलिए ऐसे ध्यान से पढ़ें और uttar pradesh bhu naksha online देखने की पूरी प्रक्रिया को समझें।

यूपी भू नक्शा ऑनलाइन मैप (Bhu Naksha UP)

जैसा कि हम जानते हैं जब भी हम कोई जमीन ख़रीदते हैं तो पहले उसका मानचित्र बनवाते हैं और उसके अगल बगल के एरिया को भी जानना होता है कि आस पास कैसा है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अब हम ये सब अपने फ़ोन पर ऑनलाइन आराम से देख सकते हैं व जमीन से जुड़े हमें बहुत सारे महत्वपूर्ण कागजात बनाने होते हैं जिनको बनाना बहुत आवश्यक होता है और उनको बनाने के लिए हमें कितनी भागा दौड़ी करनी पड़ती है

इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन माध्यम जारी कर दिया है जिससे आप (UP Bhu Naksha) आसानी से अपनी जमीन और नक़्शे से जुड़ी जानकारी चेक कर सकते हैं। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से UP Bhu Naksha की पूरी जानकारी दे रहे हैं। उम्मीदवार जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। यूपी भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी भी अब आप ऑनलाइन ले सकते हैं।

Uttar Pradesh Bhu Naksha Online 2023 Highlights

आर्टिकल का नाम उत्तर प्रदेश भू नक्शा
राज्य का नामउत्तरप्रदेश
लाभार्थीप्रदेश के नागरिक
उद्देश्यभू-नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
चेक करने का माध्यमऑनलाइन
वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइट लिंक upbhunaksha.gov.in

उत्तर प्रदेश भू नक्शा बनवाने के लाभ

भू नक्शा बनवाना एक तरीके से कागजातों का डिजिटलीकरण करना होता है इसमें हम सारे कागजातों को ऑनलाइन माध्यम से सुरक्षित रख सकते हैं और जमीन से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में भी मिनटों में पता लगा सकते हैं। इससे हम भू नक्शा शजरा की फ़ोटो कॉपी भी निकल सकते हैं और उन्हें PDF माध्यम में भी रख सकते हैं।

पहले हमें अपने किसी भी जमींन के विवरण के लिए पटवारी के यहां या तहसील में जाना पड़ता था जिससे की हमारे समय और पैसों में अधिक व्यय होता था ,लेकिन अब आप घर बैठे अपने फोन या लैपटॉप के माध्यम से बहुत ही आसानी से अपनी जमीन या खेत से जुडी जानकारी घर बैठे ले सकते हैं।

इसका सबसे अच्छा फायदा प्रणाली में पारदर्शिता आयी है जिससे की अब कोई भी किसी की जमीन पर जबरन मालिकाना हक़ नहीं जता सकते हैं और साथ ही लोग डिजिटल की तरफ अधिक आकर्षित होंगे।

भू नक्शा 2023 UP के बारे में कुछ अन्य जानकारी

भू- नक़्शे को क्षेत्रफल के आधार पर व क्षेत्र को दर्शाने के लिए उन्हें रंगों में बांटा गया है हम नीचे दी गयी सारणी में आपको भू -नक़्शे से जुड़े मुख्य रंगों के बारे में बताएंगे इसकी सारी जानकारी आपको नीचे दी गयी है सारणी को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

भूमि के प्रकार और रंग भूमि से जुड़ी जानकारी व भूमि की विशेषतायें
6-1जलमग्न व अकृषिक भूमि
2वह भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरों के
अधिकार में हो
5-3जो भूमि अन्य कृषि योग्य है परन्तु बंजर है
6-2जो भूमि आकर्षिक कार्य के लिए उपयोग में लायी गयी हो
जैसे सड़कें,रेल भवन, स्थल।
5-1नई परती जो कृषि योग्य भूमि है
1-कवह भूमि जो संक्रमणीय भूमि धरों के
अधिकार में हो।
6-4अन्य कारणों से आकर्षित होने
वाली भूमि

भू नक्शा 2023 UP जिला वार सूची  

आगराझाँसी अलीगढ़
फतेहपुरकन्नौजअमरोहा
अम्बेडकर नगर कानपुर देहात कुशीनगर
अमेठी कानपुर नगरगोरखपुर
हरदोईकासगंजगोंडा
औरैयाकौशाम्बी सोनभद्र
अयोध्याखेरीहमीरपुर
आजमगढ़ श्रावस्तीसम्भल
बागपतललितपुरजौनपुर
बहराइचलखनऊउन्नाव
बलियामहोबा सीतापुर
बलरामपुरमहाराजगंजवाराणसी
बाँदामैनपुरीसहारनपुर
बाराबंकीमथुराशाहजहाँपुर
बरेलीमऊसिद्धार्थनगर
बस्तीमेरठजालौन
बिजनौरमिर्ज़ापुरग़ाज़ीपुर
बदायूँमुरादाबादगाजियाबाद
बुलंदशहरमुजफ्फरनगरफ़िरोजाबाद
चंदौलीपीलीभीतगौतमबुद्ध नगर
चित्रकूटप्रतापगढसंत कबीरनगर
देवरियाप्रयागराजसंत रविदास नगर
एटारायबरेलीहापुड़
इटावारामपुरसुल्तानपुर
फ़र्रूख़ाबादहाथरस

Bhu Naksha UP डाउनलोड कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश भू -नक्शा देखने व डाउनलोड करने के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है राज्य के सभी उम्मीदवार जो भू नक्शा ऑनलाइन डाउनलोड व चेक करना चाहते हैं वे लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। Uttar Pradesh Bhu Naksha Online download करने की पूरी प्रकिया आर्टिकल में दी गयी है उम्मीदवार दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के यूपी भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. Bhu Naksha UP पोर्टल पर जाएँ
    यूपी भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Bhu Naksha UP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाएँ।
    uttrprdesh-bhumi-record
  2. जिला, गांव, तहसील विकल्प चुने
    इसके बाद आपको खुले हुए पेज में सबसे पहले अपने जिले का चुनाव करने फिर जिले के अंदर आने वाली तहसील की लिस्टों में से अपनी तहसील को चुन ले। फिर आपके सामने उस तहसील के अंतर्गत आने गावों की लिस्ट खुल जाती है वहां आपको अपने गांव का चुनाव करना है। सभी विकल्पों को चुनने के बाद आपके सामने मैप खुल जाता है।
    यूपी भू नक्शा
  3. खसरा क्रमांक का चुनाव करें
    अपने गांव का चुनाव करने के बाद आपके सामने मैप खुल जाता है वहां आपको खुले हुए मैप में खसरा क्रमांक का चुनाव करें। खुले हुए पेज में खसरा नंबर/खाता नंबर दर्ज करें। जैसे ही आप खसरा नंबर /खाता नंबर दर्ज करते हैं। आपके सामने खातेदार का नाम व सम्बन्धित अन्य सभी जानकारियां आ जाती हैं।
    up-bhu-naksha-record
  4. मैप की रिपोर्ट चेक
    मैप सम्बन्धित सभी जानकारियां दाएं पेज पर खुलेंगी अब यदि आपको मैप रिपोर्ट चेक करनी है तो आप शो लैंड टाइप डिटेल पर क्लिक करें। वहां से आप अपनी मैप रिपोर्ट चेक कर सकते हैं।
    bhu-record-up
  5. Map Report पर क्लिक करें
    खुले हुए पेज में मैप रिपोर्ट का विकल्प आएगा आपको वहां क्लिक करना है। Map Report पर क्लिक करने के बाद आपके सामने भू नक्शा डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा।
  6. यूपी भू नक्शा डाउनलोड करें
    खुले हुए  Map Report के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने न्यू विंडो का विकल्प आएगा वहां क्लिक करें। फिर आपके सामने Map की रिपोर्ट खुल जाती है। खुले हुए पेज के दाएं साइड आपको डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक कर के यूपी भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।

bhu naksha up प्रिंट कैसे करें ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जो नागरिक ऑनलाइन खतौनी प्रिंट करना चाहते हैं वे बहुत ही आसानी से पोर्टल का लाभ ले सकते हैं यहां पर हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपी भू नक्शा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
  • आपको अपने जिले, तहसील फिर ग्राम का चयन करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर तीन विकल्प होंगे खाता नंबर, खसरा नंबर,खतौनी नंबर द्वारा देखें किसी एक का चयन करें।
  • इसके बाद आप चुने हुए विकल्प का नंबर दर्ज करे और सर्च के बटन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आपका खतौनी से जुड़ा विवरण आ जायेगा। आप इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट ले ले।

bhu naksha up 2023 से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर (FAQs)

उत्तर प्रदेश Bhu Naksha बनवाने की शुरुआत यूपी में सबसे पहले कब हुई ?

भू -नक्शा बनवाने की शुरुआत यूपी में 6 मई 2016 में हुई।

भू -नक्शा कैसे बनाते हैं?

अब हम उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन भी बना सकते हैं।

uttar pradesh bhulekh portal को ऑनलाइन बनवाने के क्या फायदे हैं ?

उत्तर प्रदेश भू नक्शा पोर्टल को ऑनलाइन बनवा कर हम भूमि से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं ,जैसे भूमि का मैप, शजरा नंबर, प्लाट नंबर, आदि जानकारी हमें प्राप्त होती है।

जमीन से जुडी जानकारी हम कैसे प्राप्त कर सकते हैं ?

जमीन से जुडी सारी जानकारी हम ऑनलाइन भूमि पोर्टल की वेबसाइट पर देख सकते हैं इसके बारे में बहुत से लोगो को इसकी जानकारी नहीं प्राप्त होती हैं और समझ नहीं आता की इसे कैसे चेक कर सकते हैं इससे सम्बंधित जानकारी आपको भू -नक्शा पोर्टल पर प्राप्त होती है

किसी भी प्लाट की जानकारी का पता कैसे लगाया जा सकता ?

uttar pradesh bhu naksha जमीन की जानकारी के लिए हमें खसरा नंबर और खाता नंबर पता होना जरुरी है

जमीन/प्लाट के मालिक का पता कैसे कर सकते हैं?

सबसे पहले आपको यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा उसमे आपको जमीन या प्लाट के ऑप्शन में से एक को चुनना होगा उसके बाद दाएं तरफ को आपको जमीन व प्लाट से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाती है इसमें जमीन के मालिक का नाम खाता संख्या,खसरा संख्या आदि जानकारी रहती है।

यूपी के उम्मीदवार अपने प्लाट की जानकारी कैसे ले सकते हैं ?

प्लाट की जानकारी के लिए आपके पास प्लाट नंबर और खसरा नंबर होना जरुरी है।

bhu naksha up ऑनलाइन (मैप) कैसे देखें ?

आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन नक्शा देख सकते हैं हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको नक्शा देखने की पूरी जानकारी दी है आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

क्या हम किसी अन्य राज्य के नागरिक के जमीनी विवरण को उत्तर प्रदेश भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं ?

जी नहीं आप किसी भी अन्य राज्य के नागरिकों के जमीनी विवरण को यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं देख सकते हैं इसके लिए आपको उसी राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

उत्तर प्रदेश भू-नक्शा चेक करने की ऑफिसियल कौन सी है ?

भू नक्शा चेक करने की ऑफिसियल वेबसाइट upbhunaksha.gov.in है।

तो जैसे की हमने आज अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको UP Plot Map Online से जुडी सारी जानकारी दी है। यदि आपको इससे जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश भू-नक्शा सम्बन्धित अधिक जानकारी व किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन नंबर – 0522-2217145 पर संपर्क करे। इसके अलावा bhulekh-up@gov.in जीमेल आईडी पर मेसेज भी कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment