Top 10 Largest Cities In The World In | दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से

World Top 10 Largest Cities: दोस्तों दिन प्रतिदिन हमारे देश और दुनिया की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। आज के समय में हम देखें की जिस तरह से जनसंख्या विस्फोट हो रहा है तो आने वाले समय में लोग संसाधनों की कमी, भुखमरी, बेरोजगारी आदि समस्याओं का सामना करने वाले हैं। दुनियाभर में इस तरह ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

World Top 10 Largest Cities: दोस्तों दिन प्रतिदिन हमारे देश और दुनिया की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। आज के समय में हम देखें की जिस तरह से जनसंख्या विस्फोट हो रहा है तो आने वाले समय में लोग संसाधनों की कमी, भुखमरी, बेरोजगारी आदि समस्याओं का सामना करने वाले हैं। दुनियाभर में इस तरह से जनसंख्या विस्फोट होना हम सभी के लिए चिंता का विषय है। यदि समय रहते इस समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया तो आगे आने वाले समय में हम इसके बुरे परिणाम भी भुगत सकते हैं।

Top 10 Largest Cities In The World in hindi
World Top 10 Largest Cities

दोस्तों आज के आर्टिकल में आप जानेंगे की दुनिया के किन-किन शहरों को जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से रैंक अनुसार क्या Position दी गयी है। दोस्तों इस तरह की जानकारियाँ हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाती हैं। यदि आप भी इन सब जानकारियों को जानने के इच्छुक हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

यह भी देखें :- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है

जनसंख्या (Population) की दृष्टि से दुनिया के टॉप 10 सबसे बड़े शहरों (City) की सूची:

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व (World) के टॉप 10 शहरों की सूची निम्नलिखित इस प्रकार से है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
क्रमांकनगर (City)जनसंख्या (Population)जनसंख्या
घनत्व(/किमी²)
1शंघाई (Shanghai)2,42,56,8003,826
2बीजिंग (Beijing)2,15,42,0001,311
3दिल्ली (Delhi)1,67,87,94111,313
4कराची (Karachi)16,126,0004,572
5तिआंजिन (Tianjin)1,52,00,0001,293
6इस्तांबुल (Istanbul)1,41,60,4672,593
7टोक्यो (Tokyo)1,35,13,7346,168
8ग्वांगझोउ (Guangzhou)1,30,80,5001,759
9लागोस (Lagos)12,614,00013,712
10मुंबई (Mumbai)12,442,37320,680

क्षेत्रफल (Area) की दृष्टि से दुनिया के टॉप 10 सबसे बड़े शहरों (City) की सूची:

दोस्तों नीचे हमने टेबल के माध्यम से आपको क्षेत्रफल (Area) की दृष्टि दुनिया के टॉप 10 शहरों की जानकारी प्रदान करी है। आप देख सकते हैं।

क्रमांकनगर (City)क्षेत्रफल(किमी²)
1मुंबई (Mumbai)603.4
2दिल्ली (Delhi)1,484
3लागोस (Lagos)1,171.28
4टोक्यो (Tokyo)2,193
5कराची (Karachi)3,527
6इस्तांबुल (Istanbul)5,461
7शंघाई (Shanghai)6,340.50
8ग्वांगझोउ (Guangzhou)7,434.40
9तिआंजिन (Tianjin)11,760
10बीजिंग (Beijing)16,410.54

World Top 10 Largest Cities:

दोस्तों अब हम आपको दुनिया के टॉप 10 सबसे बड़े शहरों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करेंगे। जनसंख्या की दृष्टि से देखें तो चीन के शहर शंघाई (Shanghai) को नंबर 1 पर रखा गया है उसी तरह नंबर 10 पर भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले मुंबई (Mumbai) को रखा गया है। वर्ल्ड के टॉप 10 सबसे बड़े शहर निम्नलिखित इस प्रकार से हैं –

tokyo-chureito-pagoda-fuji-mountain-sunset-japan
टोक्यो , जापान
  • Tokyo (टोक्यो), जापान: टोक्यो जापान का सबसे बड़ा नगर (city) है और जापान की राजधानी है। यदि हम जापानी भाषा में बात करें तो टोक्यो को तोउक्योउ कहा जाता है। आपको बताते चलें की टोक्यो शहर जापान के होन्शु द्वीप पर बसा हुआ है। टोक्यो शहर में 23 वार्ड 26 शहर, 1 जिला और 4 उप नगरीय क्षेत्र हैं। यदि हम टोक्यो शहर की जनसंख्या की बात करें तो टोक्यो क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या लगभग 86 लाख है और वहीं टोक्यो के उप नगरीय क्षेत्र की बात करें तो यहाँ रहने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ 28 लाख है। एक अनुमान के मुताबिक़ जापान के प्रसिद्ध टोक्यो शहर में लगभग 3.7 करोड़ लोग रहते हैं। जो की हमारे भारत देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाली जनता का लगभग दो गुना है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की Global Economic Power Index ने टोक्यो शहर को अपनी सूची में प्रथम स्थान पर रखा है। दोस्तों इसी तरह Global Cities Index ने जापान के टोक्यो शहर को अपनी सूची में चौथा स्थान प्रदान किया है। वर्ष 2008 में GAWC ने टोक्यो शहर को एक वैश्विक शहर का खिताब प्रदान किया। टोक्यो शहर का कुल क्षेत्रफल 2193.96 किमी2 है। क्षेत्रफल की दृष्टि से टोक्यो शहर का स्थान तीसरा है।
india-gate-mornings_delhi
इंडिया गेट , दिल्ली
  • Delhi(दिल्ली), भारत: दिल्ली भारत का एक बहुत प्रसिद्ध शहर है। दिल्ली शहर को भारत की राजधानी के रूप में जाना जाता है। अंग्रेजी में दिल्ली शहर को : National Capital Territory of Delhi (NCT) कहा जाता है। दोस्तों आपको बता दें की दिल्ली का प्राचीन नाम इंद्रप्रस्थ (Indraprastha) था। अगर बात करें दिल्ली शहर के क्षेत्रफल की यह लगभग 1483 किमी2 है। जनसंख्या की दृष्टि से देखें तो दिल्ली भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की दिल्ली की जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 70 लाख है। दिल्ली शहर में मुख्यतः हिंदी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेजी बोलने वाले लोग रहते हैं। भौगोलिक दृष्टि की बात करें तो यह शहर यमुना नदी के किनारे अरावली पर्वत की पहाड़ियों पर बसा हुआ है। दिल्ली में भारत के इतिहास से संबंधित कई ऐतिहासिक इमारत देखने को मिल जाएंगी।
shanghai-skyline-sunny-day-china
शंघाई , चीन
  • Shanghai (शंघाई),चीन: चीन की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला शंघाई दुनिया में जनसंख्या के हिसाब से पहले नंबर पर है। चाइनीज भाषा में शंघाई को पिनयिन कहा जाता है। भौगोलिक स्थिति के अनुसार यह शहर यांग्त्ज़े नदी के डेल्टा के किनारे पर स्थित है। अगर हम बात करें क्षेत्रफल की तो शंघाई क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन का सबसे बड़ा नगर है। शंघाई शहर का क्षेत्रफल 6,340 किमी2 है। शंघाई शहर चीन की चार नगरपालिकाओं में से एक है। शंघाई शहर की सीमा के अंदर क्षेत्र की बात करें तो इसकी जनसंख्या लगभग 93 लाख है। वहीं अगर हम पुरे शंघाई शहर की बात करें तो ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ जनसंख्या लगभग 2 करोड़ 42 लाख है। शंघाई शहर को एक और नाम The Pearl of Orient के नाम से भी जाना जाता है।
PK_Chaukhandi_Necropolis_near_Karachi
करांची , पाकिस्तान
  • करांची(Karanchi) पाकिस्तान: दोस्तों पाकिस्तान का एक बहुत प्रसिद्ध सबसे बड़ा नगर है। यह शहर अरब सागर के तट पर बसा हुआ है। करांची शहर में आपको पाकिस्तान का सबसे बड़ा बंदरगाह को देखने को मिलता है। इसके क्षेत्रफल की बात करें तो करांची शहर का क्षेत्रफल 3,527 किमी2 फैला हुआ है। जनसंख्या की दृष्टि से यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शहर है।
Aya_sofya turki
इंस्ताबुल , तुर्की
  • इस्तांबुल (Istanbul), तुर्की: इंस्ताबुल तुर्की का एक प्रसिद्ध खूबसूरत शहर है। यह शहर तुर्की का सांस्कृतिक और आर्थिक विकास का मुख्य केंद्र है। इस शहर में आबनाईे बासतुरस एक प्राकृतिक सुन्दर बंदरगाह है। इस्तांबुल शहर में तुर्की के राष्ट्रपति का निवास स्थान है। जन संख्या की दृष्टि से इस्तांबुल विश्व में छठा स्थान है।
Investing-in-Tianjin-China-City-Spotlight
Tianjin-China-City
  • तिआंजिन (Tianjin), चीन: तिआंजिन (Tianjin) उत्तरी चीन का एक बहुत बड़ा महानगर है। यह शहर चीन के पांच राष्ट्रीय केंद्रीय शहरों में से एक है। तिआंजिन एक तटवर्ती शहर है। इसका क्षेत्रफल 11,760 किमी2 है। जन संख्या की दृष्टि से इस शहर का स्थान पांचवा है।
Gateway-monument-India-entrance-Mumbai
Gateway-monument-India-entrance-Mumbai
  • मुंबई (Mumbai), भारत: भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध शहर मुंबई है। जिसका जन संख्या की दृष्टि से भारत में पहला स्थान है और अगर हम विश्व की बात करें तो मुंबई का स्थान दसवां है। भौगोलिक दृष्टि से मुंबई अरब सागर के किनारे पर स्थित है। मुंबई शहर की जन संख्या वर्तमान में लगभग 1 करोड़ से अधिक है।
World Top 10 Largest Cities
victoria island lagos nigeria
  • लागोस, नाइजीरिया: पश्चिम अफ्रीका में बसा लागोस शहर नाइजीरिया का सबसे बड़ा शहर है। लागोस शहर को अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। लागोस की जन संख्या की बात करें तो यह लगभग 1 करोड़ 26 लाख है। क्षेत्रफल की दृष्टि लागोस का विश्व में स्थान तीसरा है।
World Top 10 Largest Cities
beijing-city-china
  • बीजिंग (Beijing) ,चीन: चीन की राजधानी बीजिंग एक जनवादी गणराज्य है। 1949 में साम्यवादी क्रांति के बाद बीजिंग को चीन की राजधानी के रूप में चुना गया है। वर्तमान में बीजिंग की जन संख्या 2 करोड़ 15 लाख है। विश्व में जन संख्या की दृष्टि से बीजिंग का स्थान दूसरा है।
World Top 10 Largest Cities
Guangzhou china
  • ग्वांगझोउ (Guangzhou), चीन: चीन के शहर ग्वांगझो को केन्तोन व क़्वांगचो के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर के क्षेत्रफल की बात करें तो ग्वांगझो शहर का क्षेत्रफल 7,434.40 किमी2 है। वर्ल्ड में जनसंख्या की दृष्टि से इस शहर स्थान आठवां है।

World Top 10 Largest Cities (FAQs):

जन संख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा शहर कौन सा है ?

जन संख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा शहर चीन का शंघाई शहर है।

लागोस (Lagos) शहर किस देश में है और इसका क्षेत्रफल कितना है ?

लागोस (Lagos) शहर अफ़्रीकी देश नाइजीरिया में स्थित है इसका क्षेत्रफल लगभग 1,171.28 किमी2 है।

दिल्ली की जन संख्या कितनी है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की जन संख्या लगभग 1 करोड़ 70 लाख है।

प्रसिद्ध आया सोफिया मस्जिद कहाँ पर स्थित है ?

प्रसिद्ध आया सोफिया मस्जिद इस्तांबुल (Istanbul), तुर्की में स्थित है।

शंघाई शहर किस नदी के किनारे पर बसा हुआ है ?

शंघाई शहर यांग्त्ज़े नदी के किनारे पर बसा हुआ है।

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें