World Environment day in hindi: विश्व पर्यावरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका महत्व एवं इतिहास

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

दोस्तों हमारे आस-पास का जो वातावरण होता है वह बहुत सारी चीजों से घिरा होता है उसे हम पर्यावरण कहते है। आपको पता है की हमारे जीवन से पर्यावरण का बहुत गहरा सम्बन्ध है जिस तरह हम सब चीज़ों के लिए पर्यावरण पर निर्भर करते है उसी प्रकार पर्यावरण भी हम पर निर्भर रहता है। हम इस संसार में कोई भी सामान उठा कर देख ले वो कहीं और जगह से नहीं बल्कि हमे पर्यावरण से ही प्राप्त होता है। पर्यावरण से सम्बंधित बात करें तो विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून (World Environment Day) को मनाया जाता है।

World Environment day in hindi: विश्व पर्यावरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका महत्व एवं इतिहास
World Environment day in hindi

पर्यावरण में जलवायु का बदलाव होता रहता है यह एक प्रकृति का नियम है परन्तु जो पर्यावरण में प्रदूषण हो रहा है वो सब मानव जाति कर रही है। पर्यावरण का स्वच्छ रहना हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवयशक है यदि पर्यावरण स्वच्छ नहीं रहेगा तो मानव जीवन संकट में पड़ जायेगा। मानव जाति को पर्यावरण का अर्थ समझाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में World Environment Day in hindi: विश्व पर्यावरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका महत्व एवं इतिहास क्या होता है? के विषय में जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण पर 100+ नारे

World Environment Day क्यों मनाया जाता है?

पर्यावरण नहीं होगा तो मानव जीवन का संसार में कोई अस्तित्व नहीं है। पर्यावरण हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है पर्यावरण से ही हमको साँस लेने के लिए ऑक्सीजन प्राप्त होता जिससे हम जीवित रहते है बल्कि ऑक्सीजन ही नहीं हमे पर्यावरण से बहुत चीजे प्राप्त होती है। पर्यावरण का संतुलन बना रहना विश्व के लिए बहुत आवयश्क है तथा इस संतुलन को बिगाड़ना भी मनुष्य जानता है और सुधारना भी मनुष्य ही जनता है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आज कल आप देख रहे होंगे की पर्यावरण में कितना प्रदूषण हो गया है जो एक सही बात नहीं है हमारे आस-पास की हवा दूषित हो गयी है जो हमारे लिए हानिकारक हो गयी है। ऐसी समस्या को देखते हुए और लोगो को पर्यावरण का महत्व समझाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हमे पर्यावरण को दूषित होने से बचाना होगा, इसके लिए हमे अपने आस-पास के लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना होगा। सरकार द्वारा भी पर्यावरण बचाव के लिए कई प्रकार के अभियान चलाये जाते है जिनमे हमको शामिल होना चाहिए। और अपने आस-पास पेड़-पौधें लगाने चाहिए।

विश्व पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के निम्नलिखित उद्देश्य है-

  • विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य यह है की संसार के सभी लोगो को पर्यावरण का महत्व समझाए जाये और उनको पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाये।
  • विश्व में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है प्रदूषण को कम करने के लिए हमको पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण को रोकना होगा। हमें पर्यावरण बचाव के लिए अभियान करने होंगे ये काम किसी एक या दो व्यक्ति से पूरा नहीं होगा बल्कि हमे पूरा संगठन बनाना होगा तब जेक यह अभियान पूरा होगा।
  • विश्व के सभी लोग पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक हो।
  • विश्व पर्यावरण दिवस के दिन स्कूल में आयोजन कराने के साथ सभी अध्यापक तथा बच्चे वृक्षारोपण करें।

World Environment Day History, Themes

सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस सम्मलेन 5 से 16 जून तक स्वीडन (स्टॉकहोम) में वर्ष 1972 में कार्यक्रम आयोजित किये हुए थे। World Environment Day 5 जून को वर्ष 1974 में सयुंक्त राष्ट्र द्वारा मनाया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण का संरक्षण के लिए तथा पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा कम हो सके इसके लिए मनाया जाता है। हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ रख सके और पर्यावरण प्रदूषण को कम कर सके। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजन होते है उसके लिए नयी थीम बनायीं जाती है। एलेन मैंक आर्थर फाउंडेशन ने 2015 में विश्व पर्यावरण में एक अध्ययन किया गया था जिसमे करीबन 6.3 बिलियन का प्लास्टिक का कचरा निकला था।

अभी हमने आपको बताया की हर साल विश्व पर्यावरण मनाया जाता है जिसके लिए नयी थीम को बनाया जाता है। 2021 में इकोसिस्टम रिस्टोरेशन थीम विश्व पर्यावरण के लिए रखी गयी थी। तथा 2022 में विश्व पर्यावरण की थीम Only One Earth राखी गयी थी जिसकी मेजबानी स्वीडन देश ने करि थी तथा पर्यावरण दिवस के गौरवपूर्ण कार्यक्रमो का आयोजन करने में मदद सयुंक्त राष्ट्र द्वारा की गयी थी।

प्रदूषण की समस्या पर निबंध

यह भी देखेंमेहंदीपुर बालाजी मंदिर का इतिहास | Mehandipur balaji temple history in hindi

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर का इतिहास | Mehandipur Balaji Temple History in Hindi

पर्यावरण में प्रदूषण से हानियाँ

पर्यावरण में प्रदूषण से निम्न प्रकार की हानियां होती है-

  • पयार्वरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने से दिन-प्रतिदिन वातावरण की जलवायु गर्म होती जा रही है।
  • प्रदूषण के कारण हर साल ग्लोबिंग वॉर्मिंग बढ़ती जा रही है जिसके वजह से बर्फ के पहाड़ पिघल रहे है जो कि खतरे का कारण है, जिससे आने वाले समय पृथ्वी डूब सकती है।
  • वायु प्रदूषण बढ़ने में सांस लेने में दिक्क्त आती है।
  • पर्यावरण में नुकसान के कारण 10 लाख तक की प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा बना हुआ है।
  • विश्व के पर्यावरण में तेजी से बदलाव हो रहा है।
  • पृथ्वी में वायु प्रदूषण अधिक बढ़ रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस को संरक्षित कैसे करें

विश्व पर्यावरण दिवस को संरक्षित करने के उपाय की जानकारी नीचे दे रखी है आप पढ़ सकते है।

  • हमे अपने आस-पास को स्वच्छ रखने के लिए जो प्रयास हो सके वो करने चाहिए।
  • हमको पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने आस-पास के क्षेत्र में वृक्षा रोपण करना चाहिए हो सके तो रोजाना अपने आस-पास एक वृक्ष लगा सकते है।
  • पर्यावरण को किसी भी प्रकार की हानि ना पहुचाहए जिससे पर्यावरण दूषित हो।
  • अपने डेली लाइफ में प्लास्टिक का कम-से-कम उपयोग करें।
  • किसान खेती के लिए रासायनिक खाद के बदले गोबर तथा जैविक खाद का प्रयोग करें। World Environment day
  • जब भी आप बाजार या कहीं बाहर निकले तो पॉलीथीन बैग के बजाय थैले का बैग ले जाये।
  • अपने आस-पास गन्दगी या कूड़ा कचरा न फेंके उसके कूड़ेदान में डाले।
  • पेड़ो के गिरे हुए पत्तों का उपयोग आप खाद के लिए कर सकते है।
  • यदि आप कहीं नजदीक क्षेत्र में जाते है तो आप कार या मोटरसाइकिल के बजाय साइकिल को ले जाये क्योंकि साइकिल से प्रदूषण नहीं होता।
  • सुबह आप अपने घर के खिड़की दरवाजे खोल दे ताकि सूर्य की रौशनी अंदर पहुंच सके।
  • बिना कोई वजह के वनों का कटाव ना करें तथा वनों की कटाई में कमी करें। यदि आप वनों की अंधाधुंध कटाई करते है तो हमारा पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जायेगा जो की मानव जीवन और संसार के लिए बहुत खतरनाक है।
  • खाना बनाने के लिए लकड़ी, ईंधन के बजाय हमें एलपीजी गैस का उपयोग करना चाहिए तथा सोलर कुकर का प्रयोग करना चाहिए।
  • नदियों के जल में कूड़ा नहीं फेकना चाहिए। कूड़ा फेकने से नदियों का जल दूषित हो जाता है जिसे फिर हम उपयोग में नहीं ला सकते तथा पानी की समस्या का सामना कारना पड़ता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निबंध

विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम

  • विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन हर साल अलग-अलग देश द्वारा किया जाता है तथा कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की मेजबानी स्वीडन देश द्वारा की गयी थी तथा इसकी थीम ‘केवल एक पृथ्वी‘ थी। –

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की मेजबानी

  • दोस्तों हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के लिए आयोजन हेतु थीम तैयार की जाती है और हर साल विश्व में कोई भी एक देश इस थीम की मेजबानी करता है तथा कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस साल 2023 में संयुक्त राज्य अमेरिका देश विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा और इस साल की थीम है ‘प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान’.

World Environment dayसे सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

World Environment Day क्यों मनाया जाता है?

पर्यावरण का संतुलन बना रहना विश्व के लिए बहुत आवयश्क है तथा इस संतुलन को बिगाड़ना भी मनुष्य जानता है और सुधारना भी मनुष्य ही जनता है।आज कल आप देख रहे होंगे की पर्यावरण में कितना प्रदूषण हो गया है जो एक सही बात नहीं है हमारे आस-पास की हवा दूषित हो गयी है जो हमारे लिए हानिकारक हो गयी है। ऐसी समस्या को देखते हुए और लोगो को पर्यावरण का महत्व समझाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस को संरक्षित रखने के दो उपाय बताईये।

1. हमको पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने आस-पास के क्षेत्र में वृक्षा रोपण करना चाहिए हो सके तो रोजाना अपने आस-पास एक वृक्ष लगा सकते है।
2. खाना बनाने के लिए लकड़ी, ईंधन के बजाय हमें एलपीजी गैस का उपयोग करना चाहिए तथा सोलर कुकर का प्रयोग करना चाहिए।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का क्या उद्देश्य है?

विश्व में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है प्रदूषण को कम करने के लिए हमको पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण को रोकना होगा। हमें पर्यावरण बचाव के लिए अभियान करने होंगे ये काम किसी एक या दो व्यक्ति से पूरा नहीं होगा बल्कि हमे पूरा संगठन बनाना होगा तब जेक यह अभियान पूरा होगा।

सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस कब और कहाँ मनाया गया था?

सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस सम्मलेन 5 से 16 जून तक स्वीडन (स्टॉकहोम) में वर्ष 1972 में कार्यक्रम आयोजित किये हुए थे। World Environment Day 5 जून को वर्ष 1974 में सयुंक्त राष्ट्र द्वारा मनाया गया था।

2023 की विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी किस देश द्वारा की जाएगी?

2023 में संयुक्त राज्य अमेरिका देश विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा करेगा

विश्व पर्यावरण दिवस 2022की मेजबानी किस देश द्वारा की गयी थी?

विश्व पर्यावरण दिवस 2022की मेजबानी स्वीडन देश द्वारा की गयी थी तथा इसकी थीम ‘केवल एक पृथ्वी‘ थी।

पर्यावरण क्या है? समझाइये।

हमारे आस-पास चारों तरफ पाये जाने वाले स्थान, वस्तुएं, जीव-जंतु, मानव तथा प्रकृति को ही पर्यावरण कहा जाता है। मानव जीवन पर्यावरण पर ही पूरी तरह निर्भर रहता है।

यह भी देखेंओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऐसे बनाएं | OBC Jaati Praman Patra -How to make obc caste certificate

ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऐसे बनाएं | OBC Jaati Praman Patra -How to Make OBC Caste Certificate.

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें