प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashnvachhak Sarvnaam) प्रकार, महत्व

प्रश्नवाचक सर्वनाम (Prashnvachhak Sarvnaam) वे शब्द होते हैं जिनका उपयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

ऐसे वाक्य जिनसे किसी प्रश्न का बोध होता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसा की नाम से ही प्रतीक हो रहा है जब हमें किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान का पता नहीं होता है, तो प्रश्न उत्पन्न होते है। वहीं प्रश्नवाचक सर्वनाम होता है। तो आइये जानते है प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ? आर्टिकल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

प्रश्नवाचक सर्वनाम

वे सर्वनाम जिनका प्रयोग किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, क्रिया -व्यापार आदि के संबंध कोई सवाल जवाब पूछे जाते है, तो उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे – क्या, कौन, किसने, कब, कैसे आदि। क्या आप जानते हो सर्वनाम किसे कहते है ? और इसके कितने भेद होते है।

Prashn Vachak Sarvanam | प्रश्नवाचक सर्वनाम
Prashn Vachak Sarvanam

यह भी पढ़े :- सर्वनाम – सर्वनाम के भेद, परिभाषा, उदाहरण – Sarvanam ke Bhed

प्रश्नवाचक सर्वनामों के प्रकार:

  • कौन: इसका उपयोग किसी व्यक्ति के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।
  • क्या: इसका उपयोग किसी वस्तु, घटना या कार्य के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।
  • कब: इसका उपयोग समय के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।
  • कहाँ: इसका उपयोग स्थान के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।
  • क्यों: इसका उपयोग कारण के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।
  • कैसे: इसका उपयोग तरीके के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।
  • किसका: इसका उपयोग संबंध के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।
  • किससे: इसका उपयोग कारक के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।

Prashn Vachak Sarvanam के उदाहरण

  • आपका नाम क्या है?
  • आप दिल्ली से कब आएं?
  • मेरा नाम किसने लिया?
  • आज कौन -कौन मैच खिलने आएगा?
  • आप कौन हो?
  • भारत के प्रधानमंत्री का नाम क्या है?
  • तुम घर कब जाओगी?
  • आप सब लोग कैसे हो?
  • तुम आज कॉलेज कैसे आ गए?
  • तुम्हारा घर कहां है?
  • तुम हर दिन कहां जाती हो?
  • राजू किसका भाई है?
  • ये नए कपड़े किसके लिए है?
  • ये पेन किसकी है?
  • क्या आपको घूमना पसंद है?
  • कौन आया है?
  • क्या हुआ है?
  • कब वह आएगा?
  • कहाँ तुम जा रहे हो?
  • क्यों तुम रो रहे हो?
  • कैसे यह काम होगा?
  • किसका यह पेन है?
  • किससे तुमने यह बात सुनी?

ऊपर दिए गए सभी उदाहरण में क्या, कब, किसने, कौन, किसकी, कहां आदि सभी प्रश्नवाचक सर्वनाम है। जिस शब्दों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, वह सभी प्रश्नवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आते है।

प्रश्नवाचक सर्वनामों का महत्व:

  • प्रश्न पूछने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
  • जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
  • संवाद को शुरू करने और बनाए रखने के लिए उपयोग किए जाते हैं।

प्रश्नवाचक सर्वनाम से जुड़े सवालों के जवाब

प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ऐसे सर्वनाम जिनका प्रयोग किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु आदि के बारे में जानने या पूछने के लिए किया जाता है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है।

यह भी देखेंAlp Viram Chinh | अल्प विराम चिह्न: परिभाषा, प्रयोग और नियम

अल्प विराम चिह्न: परिभाषा, प्रयोग और नियम - Alp Viram Chinh

प्रश्नवाचक सर्वनाम में किन शब्दों का उपयोग किया जाता है?

इस सर्वनाम में प्रश्न पूछने के लिए क्या, कौन, किसका, किसने, कैसे, कब, क्यों, कहां, किस लिए आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण बताइए?

तुम कहां रहती हो, आप कौन हो, ये किसका मोबाइल है, आपको यहाँ किसने बुलाया, तुम विदेश कब जाने वाले हो, क्या आप मेरा काम करोगे, मेरी घडी किसने चुराई, तुम क्यों रो रहे हो आदि सभी प्रश्नवाचक के उदाहरण है।

यह भी देखेंDvigu Samas - द्विगु समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण

द्विगु समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण (Dvigu Samas)

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें