भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सूची

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल – भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। वर्तमान में हमारे देश में 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश है। देश के सभी राज्यों में मुख्यमंत्री शासन प्रमुख होता है। साथ ही केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल भी राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल – भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। वर्तमान में हमारे देश में 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश है। देश के सभी राज्यों में मुख्यमंत्री शासन प्रमुख होता है। साथ ही केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल भी राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है जिसे केंद्र सरकार के अनुमोदन पर राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर 5 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाता है।

list of Indian State CM and governers - भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल
भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। इससे आप अपने राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने सामान्य ज्ञान में वृद्धि कर सकेंगे। साथ ही विभिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बारे में पूछा जाता है ऐसे में यह लेख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी समान रूप से उपयोगी होगा।

भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल

भारत में शासन व्यवस्था को चलाने के लिए संसदीय प्रणाली को अपनाया गया है जिसके तहत केंद्र में प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है वही राज्यों में मुख्यमंत्री सरकार का प्रमुख होता है।हमारे देश में हर 5 वर्ष के अंतराल में चुनाव करवाये जाते है जिसके माध्यम से सरकार को चुना जाता है। साथ ही राज्यों में भी 5 वर्ष के अंतराल में मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाता है जिसके लिए 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के सभी नागरिक अपने मत का प्रयोग करते है।

केंद्र द्वारा सभी राज्यों में संवैधानिक प्रमुख के रूप में राज्यपाल की नियुक्ति भी की जाती है जिससे राज्य में संवैधानिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके। आगे दी गयी सूची के माध्यम से आपको देश के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल की जानकारी प्रदान की गयी है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल, All States CM & Governor List
भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल, All States CM & Governor List

यह भी पढ़े :- भारत के राज्य और राजधानी की सूची (States of India and their capitals)

राज्यमुख्‍यमंत्रीराज्यपाल
आंध्र प्रदेशश्री वाईएस जगन मोहन रेड्डीश्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर
अरूणाचल प्रदेशश्री पेमा खांडूलेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक,
पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त)
असमश्री हिमंत बिस्वा सरमाश्री गुलाब चंद कटारिया
बिहारश्री नीतीश कुमारश्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
छत्‍तीसगढ़श्री भूपेश बघेलश्री बिस्वा भूषण हरिचंदन
दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)श्री अरविंद केजरीवालश्री विनय कुमार सक्सेना (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
गोवाश्री प्रमोद सावंतश्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई
गुजरातश्री भूपेंद्र पटेलश्री आचार्य देव व्रत
हरियाणाश्री मनोहर लालश्री बंडारू दत्तात्रेय
हिमाचल प्रदेशश्री सुखविंदर सिंह सुक्खूश्री शिव प्रताप शुक्ल
झारखंडश्री हेमंत सोरेनश्री सी.पी. राधाकृष्णन
कर्नाटकश्री सिद्धारमैयाश्री थावरचंद गहलोत
केरलश्री पिनरई विजयनश्री आरिफ मोहम्मद खान
मध्‍य प्रदेशश्री शिवराज सिंह चौहानश्री मंगूभाई छगनभाई पटेल
महाराष्‍ट्रश्री एकनाथ शिंदेश्री रमेश बैस
मणिपुरश्री एन बीरेन सिंहसुश्री अनुसुइया उइके
मेघालयश्री कोनराड संगमाश्री फागू चौहान
मिज़ोरमश्री पीयू जोरामथांगाडॉ. कंभमपति हरिबाबू
नागालैंडश्री नेफ्यू रियोश्री ला गणेशन
ओडिशाश्री नवीन पटनायकप्रोफेसर गणेशी लाल
पुडुचेरी (यू.टी)श्री एन. रंगास्वामीडॉ तमिलिसाई सौंदराराजन (अतिरिक्त प्रभार) (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
पंजाबश्री भगवंत सिंह मानश्री बनवारी लाल पुरोहित
राजस्‍थानश्री अशोक गहलोतश्री कलराज मिश्र
सिक्किमश्री पीएस गोलेश्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
तमिलनाडुश्री एम. के. स्टालिनश्री आर. एन. रवि
तेलंगानाश्री के.चंद्रशेखर रावडॉ तमिलिसाई सौंदराराजन
त्रिपुराडॉ. माणिक साहाश्री सत्यदेव नारायण आर्य
उत्‍तर प्रदेशश्री योगी आदित्य नाथश्रीमती आनंदीबेन पटेल
उत्तराखंडश्री पुष्कर सिंह धामीलेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,
पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम,
वीएसएम (सेवानिवृत्त)
पश्चिम बंगालसुश्री ममता बनर्जीडॉ सीवी आनंद बोस

केंद्रशासित प्रदेशो के शासन प्रमुख

हमारे देश में राज्यों के अतिरिक्त केंद्रशासित प्रदेश भी होते है जिनका शासन-प्रशासन का संचालन केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है।इसके लिए राष्ट्रपति द्वारा केंद्रशासित प्रदेशो में उपराज्यपाल या प्रशासन प्रमुख नियुक्ति जाती है जिसके माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश के विभिन प्रशासनिक कार्यो को पूर्ण किया जाता है।

वर्तमान में देश में 8 केंद्रशासित प्रदेश है जिनके शासन प्रमुख इस प्रकार से है :-

संघ राज्य क्षेत्रलेफ्टीनेंट गवर्नर एवं प्रशासक
अंडमान और निकोबार द्वीप (यूटी)एडमिरल डी के जोशी (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
चंडीगढ़ (यू.टी)श्री बनवारी लाल पुरोहित (प्रशासक)
Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu (UT)श्री प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक)
दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)श्री विनय कुमार सक्सेना (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
जम्मू और कश्मीर (यू.टी)श्री मनोज सिन्हा (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
लक्षद्वीप (यू.टी)श्री प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक)
पुडुचेरी (यू.टी)डॉ तमिलिसाई सौंदराराजन (अतिरिक्त प्रभार) (लेफ्टिनेंट गवर्नर)
लद्दाख (यू.टी)ब्रिगेडियर (डॉ.) श्री बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) (लेफ्टिनेंट गवर्नर)

हालांकि यहां सभी लोगो को यह ध्यान रखना आवश्यक है की देश में दिल्ली और पॉण्डिचेरी केंद्रशासित प्रदेशो में अपनी विधानसभा भी है साथ ही यहाँ विधानसभा चुनाव भी करवाए जाते है। वर्तमान के दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और पॉण्डिचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन.रंगास्वामी है। इन केंद्र शासित प्रदेशो में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा राज्यपाल की नियुक्ति भी की जाती है जिनके नाम आप ऊपर दी गयी सूची के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम क्या है ?

यूपी में वर्तमान में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के पद पर हैं।

यूपी के राज्यपाल का नाम क्या है ?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

श्रीमती आनंदीबेन पटेल उत्तरप्रदेश की राज्यपाल हैं।

बिहार के राज्यपाल कौन हैं ?

श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के वर्तमान राज्यपाल हैं।

दिल्ली के राज्यपाल कौन हैं ?

श्री विनय कुमार सक्सेना (लेफ्टिनेंट गवर्नर) उपराज्यपाल हैं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल कौन हैं ?

डॉ सीवी आनंद बोस पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।

Photo of author

Leave a Comment