भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Defence Minister of India 2023

भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? : – नमस्कार दोस्तों , दोस्तों आज के आर्टिकल में हम बात करने जा रहे हैं भारत सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाले रक्षा मंत्रालय के बारे में। दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं की हमारे देश की आतंरिक और बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी देश के रक्षा मंत्रालय, सेना और अर्धसैनिक बालों की होती है। आप तो जानते हैं की भारत को हमेशा से ही अपने पड़ोसी देश (चीन और पाकिस्तान) के द्वारा संदेहात्मक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में देश के अंदर एक मजबूत Defence System का होना बहुत जरूरी है।

हमारे देश की तीनों सेनायें (जल, थल, और वायु) देश के रक्षा मंत्रालय का ही एक महत्वपूर्ण भाग है। चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं की देश के वर्तमान रक्षा मंत्री कौन हैं ? और देश का रक्षा मंत्रालय कैसे काम करता है। यदि आप अपने देश के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Defence Minister of India 2023
भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Defence Minister of India 2023

भारत के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने विभाग (Department) :-

दोस्तों यहां हम आपको रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। दोस्तों हम आपको बता दें की रक्षा मंत्रालय के तहत 5 तरह के अलग – अलग विभाग कार्य करते हैं जो इस प्रकार से हैं –

  1. रक्षा विभाग :- रक्षा मंत्रालय का रक्षा विभाग भारत की तीनों सेनाओं (जल, थल, और वायु) के विभिन्न अंतर सेवा संगठन और आईडीएस रक्षा स्टाफ आदि से संबंधित कार्यों को करता हैं। इस विभाग के अंतर्गत रक्षा बजट, रक्षा नीति, देश की संसद से संबंधित मामलें और विदेशों के साथ सहयोग आदि कार्य किये जाते हैं।
  2. सैन्य कार्य विभाग (डीएमए):सैन्य कार्य विभाग के प्रमुख देश की तीनों सेनाओं के CDS (Chief of Defence Staff) होते हैं।इस विभाग के तहत सेना के सभी संसाधन और सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य किया जाता है।
  3. रक्षा उत्पादन विभाग :- रक्षा मंत्रालय के तहत रक्षा उत्पादन विभाग में एक प्रमुख सचिव होते हैं जो रक्षा उत्पादन विभाग का नेतृत्व करते हैं। इस विभाग का कार्य आयातित सामानों उपस्करों तथा अतिरिक्त हिस्से-पुर्जों के स्वदेशीकरण, आयुध निर्माणियों से संबंधित होता है।
  4. रक्षा अनुसंधान तथा विकास विभाग :- रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान तथा विकास विभाग के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान, डिज़ाइन तथा विकास योजनाओं संबंधित कार्य किये जाते हैं।
  5. भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग :- इस विभाग के तहत जो भूत पूर्व सेना कर्मचारी सेना से सेवानिवृत हो चुके हैं उनके पुनर्वास, कल्याण तथा पेंशन आदि से संबंधित कार्यों को किया जाता है।

कौन हैं देश के वर्तमान रक्षा मंत्री (Defense Minister) ?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें की वर्तमान समय में देश की मौजूदा मोदी सरकार में देश के रक्षा मंत्री “श्री राजनाथ सिंह जी” हैं जो की उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ से बीजेपी के सांसद भी हैं। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए राजनाथ सिंह ने देश के रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया (Make In इंडिया) और आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने का कार्य किया है।

भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं – राजनाथ सिंह का जीवन परिचय :-

नाम राजनाथ सिंह
जन्म 10 जुलाई 1951
जन्म स्थान भभौरां, चंदौली (उत्तर प्रदेश)
पिता जी नाम राम बदन सिंह
माता जी नाम गुजरती देवी
राजनितिक पार्टी बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी)
अन्य राजनितिक दल से संबंध भारतीय जन संघ (1977 से पहले)
पत्नी सावित्री सिंह
भाई जयपाल सिंह
विवाह 1971
पेशा (Profession)राजनीतिज्ञ, लेक्चरर (lecturer)
शैक्षिक योग्यता Gorakhpur University (M.Sc. in Physics)
बच्चे बेटे :- पंकज सिंह, नीरज सिंह
बेटी :- अनामिका सिंह
ऑफिसियल वेबसाइट rajnathsingh.in

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश राज्य के चंदौली जिले के भभौरां गांव में पिता राम बदन सिंह और मां गुजराती देवी के घर रायकवार राजपूत परिवार में हुआ था। राजनाथ सिंह जी का परिवार देश के ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाला एक किसान परिवार है। राजनाथ सिंह जी का एक भाई भी है जिनका नाम “जयपाल सिंह” है। राजनाथ सिंह से अपनी प्राथमिक शिक्षा भभौरां गाँव के स्थानीय प्राथिमिक स्कूल से की। इसके बाद राजनाथ सिंह अपनी आगे की पढाई पूरी करने के लिए गोरखपुर आ गए और गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

राजनाथ सिंह बचपन से ही RSS (राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ) की विचारधारा से प्रेरित रहे जिससे आगे चलकर वह आरएसएस से जुड़े। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनाथ सिंह जी ने K.B पोस्ट ग्रेजुएट विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर के रूप कार्य भी किया। 1971 में राजनाथ सिंह जी का विवाह सावित्री देवी के साथ हुआ। राजनाथ सिंह के तीन बच्चे हैं दो बेटे और एक बेटी।

वर्तमान में भारत में कौन क्या है – Who is Who in India

राजनाथ सिंह का राजनीतिक सफर :-

दोस्तों राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। आपको बता दें कि साल 1988 में उत्तर प्रदेश राज्य की विधान परिषद् के लिए चुने गए। इसके बाद राजनाथ सिंह जी वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश राज्य के शिक्षा मंत्री बनें आगे हम आपको टेबल के माध्यम से राजनाथ सिंह के राजनितिक कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।

राजनितिक कार्य से संबंधित कार्यकाल का समय तत्कालीन प्रधानमंत्री
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष 1988 से 1990
भारतीय जनता पार्टी के 9वें अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला31 दिसम्बर 2005 से 19 दिसम्बर 2009 तक
तथा
24 जनवरी 2013 से 8 जुलाई 2014 तक
सड़क परिवहन मंत्री22 नवंबर 1999 से 27 अक्टूबर 2000 तक अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर प्रदेश राज्य के 19वें मुख्यमंत्री28 अक्टूबर 2000 से 8 मार्च 2002 से
भारतीय संसद की लोक सभा के सदस्य31 मई 2009 से 5 जून 2014 तक
भारतीय संसद की राज्य सभा के सदस्य 3 अप्रैल 1994 से 19 अप्रैल 2001 तक
तथा
26 नवंबर 2002 से 25 नवंबर 2008 तक
केंद्रीय कृषि मंत्री 24 मई 2003 से 22 मई 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी
केंद्रीय गृह मंत्री 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक नरेंद्र मोदी
भारत के रक्षा मंत्री 30 मई 2019 से अब तक नरेंद्र मोदी

देश में अब तक बने रक्षा मंत्रियों की सूची :-

नाम कार्यकाल का समय राजनितिक दल
बलदेव सिंह 2 सितम्बर 1946 से 1952 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कैलाश नाथ काटजू 1955 से 1957 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वी. के. कृष्ण मेनन 1957 से 1962 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
यशवंत चव्हाण 1962 से 1966 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
स्वर्ण सिंह 1966 से 1970 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जगजीवन राम 1970 से 1974 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
स्वर्ण सिंह 1974 से 1975 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
इंदिरा गाँधी 1975 से 1975 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बंसी लाल 21 दिसम्बर 1975 से 24 मार्च 1977 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जगजीवन राम 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 तक जनता पार्टी
चिदंबरम सुब्रमण्यम 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक जनता पार्टी सेक्युलर
इंदिरा गाँधी 14 जनवरी 1980 से 1982 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रामस्वामी वेंकटरमण 1982 से 1984 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
शंकर राव चव्हाण1984 से 1984 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पी. वी. नरसिम्हा राव 1984 से 1985 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राजीव गाँधी 1985 से 1987 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
विश्वनाथ प्रताप सिंह 1987 से 1987 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कृष्ण चंद्र पंत 1987 से 1989 तक भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस
विश्वनाथ प्रताप सिंह2 दिसम्बर 1989 से 10 नवंबर 1990 जनता दल
चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक समाजवादी जनता पार्टी
शरद पवार 21 जून 1991 से 6 मार्च 1993 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पी. वी. नरसिम्हा राव6 मार्च 1993 से 16 मई 1996 तक भारतीय कांग्रेस पार्टी
प्रमोद महाजन 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक भारतीय जनता पार्टी
मुलायम सिंह यादव 1 जून 1996 से 19 मार्च 1998 तक समाजवादी पार्टी
जॉर्ज फर्नांडिस 19 मार्च 1998 से 16 मार्च 2001 तक समता दल
जसवंत सिंह 16 मार्च 2001 से 21 अक्टूबर 2001 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जॉर्ज फर्नांडिस21 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2004 तक समता दल, जनता दल
प्रणब मुखर्जी 22 मई 2004 से 24 अक्टूबर 2006 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
ए. के. एंटोनी 24 अक्टूबर 2006 से 26 मई 2014 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अरुण जेटली 26 मई 2014 से 9 नवंबर 2014 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP)
मनोहर पर्रिकर 9 नवम्बर 2014 से 13 मार्च 2017 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP)
अरुण जेटली 13 मार्च 2017 से 3 सितम्बर 2017 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP)
निर्मला सीतारमण 3 सितम्बर 2017 से 30 मई 2019 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP)
राजनाथ सिंह 30 मई 2019 से अब तक भारतीय जनता पार्टी (BJP)

रक्षा मंत्रालय से संबंधित FAQs :-

देश में अब तक कितने रक्षा मंत्री हो चुके हैं ?

देश में अब तक 27 रक्षा मंत्री हो चुके हैं।

रक्षा मंत्री का कार्यकाल कितने समय का होता है ?

केंद्रीय रक्षा मंत्री का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।

CDS (Chief of Defence Staff) का कार्यकाल कितने वर्षों का होगा ?

भारत सरकार के संसोधित नियमानुसार तीनों सेना के प्रमुख CDS का कार्यकाल 65 वर्ष तक का होगा।

देश के पहले रक्षा मंत्री कौन थे ?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता बलदेव सिंह देश के पहले रक्षा मंत्री थे जो की 2 सितम्बर 1946 से 1952 तक देश के रक्षा मंत्री रहे।

राजनाथ सिंह का रेजीडेंसी का पता क्या है

राजनाथ सिंह का Residency का पता
Ministry of Defence
South Block New Delhi – 110001

रक्षा मंत्रालय में कितने विभाग हैं ?

हमारे देश के रक्षा मंत्रालय में कुल 5 विभाग हैं।

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram