बिहार राज्य बीज निगम, BRBN Bihar 2024 बीज अनुदान बिहार

बिहार राज्य बीज निगम– बिहार राज्य सरकार के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में एक बेहतर बदलाव लाने के लिए बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल को विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसान नागरिक कृषि में विभिन्न प्रकार की उपज के लिए उच्च गुणवक्ता वाले बीजों की खरीद हेतु आवेदन कर ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

बिहार राज्य बीज निगम– बिहार राज्य सरकार के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में एक बेहतर बदलाव लाने के लिए बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल को विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसान नागरिक कृषि में विभिन्न प्रकार की उपज के लिए उच्च गुणवक्ता वाले बीजों की खरीद हेतु आवेदन कर सकते है। इस पोर्टल की सहायता से किसान नागरिक ऑनलाइन माध्यम से बीज हेतु आवेदन कर सकते है। एवं उच्च गुणवक्ता वाले बीजों से फसलों में अच्छी पैदावार करके अपनी आय को दोगुना कर सकते है।यह सभी किसान नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु BRBN Bihar 2024 को लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से किसानों को उचित मूल्य दर में बीज लेने का लाभ प्राप्त होगा। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बीज अनुदान बिहार से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः राज्य बीज निगम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

बिहार राज्य बीज निगम

BRBN Bihar 2024 – बीज अनुदान बिहार

बीज अनुदान बिहार-जैसे की आप सभी लोगो को पता है की भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की लगभग आधी जनसँख्या कृषि पर निर्भर है। कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए बिहार राज्य सरकार के माध्यम से एक विशेष प्रकार की पहल शुरू की गयी है जिसमें किसान नागरिक कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन करने के लिए शुद्ध एवं उच्च गुणवक्ता वाले बीज लेने की सुविधा प्राप्त कर सकते है।

इस उच्च गुणवक्ता बीज की खरीद पर किसान नागरिक कृषि उत्पादन में 20 से 25% तक उत्पादन बढ़ा सकते है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खाद्यान फसलों की उत्पादकता वृद्धि मुख्यतः उच्च गुणवक्ता वाले बीजो से की जा सकती है। किसान नागरिकों को BRBN Bihar 2024 के माध्यम से उचित मूल्य दर में अच्छे गुणवक्ता वाले बीज वितरण किये जायेंगे। यह किसान नागरिकों को कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन करने के लिए एक अवसर बिहार सरकार के माध्यम से प्रदान किया गया है।

किसान नागरिक बिना किसी समस्या के पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर बीज लेने का लाभ प्राप्त कर सकते है। आवेदन किये किसान नागरिकों को बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से बीज की खरीद करने पर बीज होम डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की गयी है। यह कृषि से जुड़ी सेवाओं को आसान और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एवं किसानों को कम मूल्य दर में अच्छे गुणवक्ता वाले बीजों की खरीद करने के लिए शुरू किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

बीज अनुदान बिहार

आर्टिकल बिहार राज्य बीज निगम
संबंधित विभागकृषि विभाग बिहार
राज्यबिहार
वर्ष2024
उद्देश्यकिसान नागरिकों को उच्च गुणवक्ता वाले
बीजों को उचित मूल्य दर में वितरण करना
बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड स्थापना वर्ष18 जुलाई 1977
लाभार्थीराज्य के सभी किसान नागरिक
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbrbn.bihar.gov.in

यह भी पढ़े :- बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना 2024

राज्य बीज निगम क्षेत्रीय कार्यालय विवरण

बिहार राज्य सरकार की ओर से किसान नागरिकों को उच्च गुणवक्ता वाले बीज प्रदान करने हेतु राज्य में 5 क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना की गयी है। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के नाम एवं बीज उत्पादन केंद्र का विवरण नीचे निम्नवत है।

S .NO Regional Office Nameseed production center
1शेरघाटीशेरघाटी (गया)
2भागलपुरभागलपुर
3हाजीपुरहाजीपुर (वैशाली)
4बेगूसरायबेगूसराय
5कुदराभभुआ, मोहनियां, कुदरा (कैमूर),
सासाराम,
बिक्रमगंज, दिनारा एवं कोचस (रोहतास)
बक्सर,
आरा (भोजपुर),
डेहरी, बरूण (औरंगाबाद)

BRBN Bihar 2024 के लाभ

  • बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम राज्य के किसान नागरिकों को फसलों में अधिक उत्पादन करने के लिए एक बेहतर किस्म का बीज लेने की सुविधा प्राप्त होगी।
  • इस पोर्टल में ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात किसान नागरिकों को समय से उच्च गुणवक्ता वाले बीज उचित दरों में प्राप्त होंगे।
  • किसानों तक बीज को सुलभता से पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी जैसे सेवाएं भी पोर्टल में उपलब्ध की गयी है।
  • विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से किसानों को बीज खरीदने में अनुदान का लाभ भी प्राप्त होगा।
  • BRBN Bihar के अंतर्गत किसान नागरिकों को अच्छे किस्म के बीज मिलने से उत्पादन के क्षेत्र में वृद्धि होगी जिससे किसान नागरिक अधिक मुनाफा कमाकर अपनी आय को दोगुना करने में सक्षम हो पाएंगे।
  • किसानों को उच्च गुणवक्ता वाले बीज प्रदान करके कृषि उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ावा होगा एवं अधिक से अधिक किसान नागरिक कृषि कार्यों के लिए प्रेरित होंगे।
  • किसान नागरिक अब अपने समय का सदुपयोग करके ऑनलाइन मोड में बीज के लिए आवेदन कर सकते है।

बिहार राज्य बीज निगम पात्रता एवं मानदंड

किसान नागरिकों को बिहार राज्य बीज निगम आवेदन हेतु नीचे दी गयी सभी पात्रता एवं मानदंडों को पूरा करना होगा। जो की इस प्रकार निम्नवत है।

  • किसान नागरिक मूल रूप से बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए। केवल मूल किसान नागरिकों को बिहार बीज निगम में आवेदन हेतु पात्र माना जायेगा।
  • BRBN Bihar आवेदन के लिए किसान नागरिक का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • किसान नागरिक बिहार राज्य बीज निगम पोर्टल में पंजीकृत होना चाहिए।
  • ऑनलाइन माध्यम से बीज हेतु केवल वही किसान नागरिक ही आवेदन हेतु पात्र माने जो खेती में अधिक उत्पादन करने के लिए उच्च गुणवक्ता वाले बीज प्राप्त करना चाहते है।

BRBN Bihar Registration Documents

  • किसान नागरिक का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक से संबंधी विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदक किसान नागरिक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान पंजीकरण संख्या

BRBN Bihar के कार्य

बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से कई प्रकार के कार्य किये जाते है जिनका वर्णन नीचे किया गया है।

  • BRBN के माध्यम से राज्य के कृषि क्षेत्रों के उत्पादित के अनुसार बीजों का संग्रहण किया जाता है।
  • प्रगतिशील किसानों के खेतो में ज्यादा से ज्यादा बीजो की बुवाई करके रॉ प्रमाणित बीजो का उत्पादन एवं कलेक्शन इक्कठा किया जाता है।
  • कई प्रकार की कृषि योजनाओं के लिए किसान नागरिकों को बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से बीज वितरण किया जाता है।
  • इसके साथ ही विभिन्न बीज उत्पादन केन्द्र शेरघाटी ,भागलपुर, हाजीपुर, कुदरा, बेगुसराई में प्रोसेसिंग यूनिट प्रोसेसिंग के बाद पैकिंग का कार्य किया जाता है।

बिहार राज्य बीज निगम ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

यदि किसान नागरिक बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से बीज लेने हेतु ऑनलाइन मोड में आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करे।

  • बिहार राज्य बीज निगम ऑनलाइन आवेदन हेतु किसान नागरिक को brbn.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में बीज आवेदन के लिंक में क्लिक करना होगा। बिहार राज्य बीज निगम
  • अगले पेज में किसान नागरिक आवेदन हेतु दिए गए नियम व शर्तों का पालन करना होगा।
  • इसके पश्चात आवेदन हेतु किसी एक बॉक्स में टिक करना है।
  • अब आवेदन हेतु 3 बॉक्स दिए गए है। कुछ इस प्रकार से -state scheme ,NFSM ,BGREI बीज अनुदान बिहार ऑनलाइन आवेदन
  • 1. State Scheme सभी जिलों के लिए
  • 2. NFSM योजना वाले जिलों का नाम – अररिया , दरभंगा , पूर्वी चम्पारण , गोपालगंज , कटिहार , किशनगंज , मधेपुरा , मधुबनी , मुज़फ्फपुर , पूर्णिया , सहरसा , समस्तीपुर , सीतामढ़ी, सिवान , सुपौल
  • 3. BGREI योजना वाले जिलों का नाम -पटना , नालंदा , भोजपुर , बक्सर , रोहतास , कैमूर , गया , जहानाबाद , अरवल , नवादा , औरंगाबाद , भागलपुर , बांका , मुंगेर , जमुई , लखीसराय , खगड़िया , शेखपुरा , बेगुसराय , सारण , वैशाली , शिवहर , एवं पं० चम्पारण इन सभी जिलों के लिए।
  • इन दिए गए ऑप्शन में किसान नागरिकों को अपने जिले के अनुसार ही ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • नए पेज में किसान नागरिक को सभी विवरण प्राप्त होंगे। अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प का चयन करके Apply Now के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • next page में किसान नागरिक को आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी विवरण भरने के बाद होम डिलवरी विकल्प का चयन करके submit ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस प्रकार BRBN Bihar 2024 Online Registration की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बिहार राज्य बीज निगम आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?

जिन किसान नागरिकों के द्वारा बीज हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया है वह नीचे बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते है।

  • Bihar State Seed Corporation Application Status चेक करने के लिए बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के पश्चात होम में बीज आवेदन के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब आवेदक किसान नागरिक की स्क्रीन में नया पेज खुल जायेगा। इस नए पेज में TRACK YOUR APPLICATION के लिंक में क्लिक करें।
  • लिंक में क्लिक करने के पश्चात अगले पेज में एप्लीकेशन ट्रैक फॉर्म प्राप्त होगा।
  • इस फॉर्म दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें। जैसे-Registration ID या फिर ओटीपी नंबर के माध्यम से सर्च के विकल्प में क्लिक करना है। बिहार राज्य बीज निगम आवेदन की स्थिति
  • अब आवेदन से संबंधी सभी जानकारी आवेदक व्यक्ति को स्क्रीन में दिखाई देगी।
  • यदि आवेदक व्यक्ति के द्वारा ओटीपी के माध्यम से सर्च किया जाता है दिए गए सभी विकल्पों को भरें एवं Regenerate OTP के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब मोबाइल में प्राप्त ओटीपी संख्या को सत्यापित करें।
  • इस प्रकार सभी विवरण आवेदक के स्क्रीन में होंगे।

बीआरबीएन किसानों की लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करें ?

  • BRBN Beneficiary Farmers List चेक करने के लिए BIHAR RAJYA BEEJ NIGAM LIMITED की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के बाद पोर्टल के होम पेज में Formers ‘corner के सेक्शन में List Of Beneficiary Farmers के लिंक में क्लिक करें।
  • अगले पेज में किसान नागरिक को लिस्ट देखने के लिए वर्ष का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात show के ऑप्शन में क्लिक करना है। बीआरबीएन किसानों की लाभार्थी लिस्ट
  • next page में सभी जिलों की सूची खुल कर आएगी।
  • अब किसान नागरिक इस सूची में अपने जिले के नाम में क्लिक करें। BRBN Beneficiary Farmers List
  • इसके पश्चात नए पेज में अपने ब्लॉक के नाम में क्लिक करें।
  • इस प्रकार वह अपने जिले के अनुसार सभी लाभार्थियों की सूची देख सकते है।

How to Register Complaint on BRBN?

किसान नागरिक यदि बिहार राज्य बीज निगम से संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कोई शिकायत दर्ज करना चाहते है तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • शिकायत दर्ज करने के लिए BRBN पोर्टल में जाएँ।
  • पोर्टल में जाने के पश्चात होम पेज में Formers ‘corner के सेक्शन में जाएँ।
  • इस सेक्शन में Complaint & Suggestion के लिंक में क्लिक करें।
  • अगले पेज में Drop Your Complaint & Suggestion हेतु फॉर्म प्राप्त होगा। Complaint & Suggestion
  • फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, अपना पता और शिकायत को दर्ज करें।
  • इसके पश्चात submit ऑप्शन में क्लिक करें।

BRBN distributor /Dealer Registration

  • डिस्ट्रीब्यूटर डीलर आवेदन हेतु brbn.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के बाद होम पेज में डिस्ट्रीब्यूटर डीलर आवेदन के लिंक में क्लिक करें।
  • लिंक में क्लिक करने के पश्चात नए पेज में नियम एवं शर्तों से संबंधी सभी विवरण प्राप्त होंगे।
  • दिए गए सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़कर उनका पालन कर I Accept के ऑप्शन में टिक करें।
  • अब अपनी सुविधा के अनुसार डिट्रिब्यूटर एवं डीलर के किसी एक विकल्प का चयन करके नए पेज आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा।
  • आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करे।
  • इसके बाद रजिस्टर नाउ के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस प्रकार डीलर /डिस्ट्रीब्यूटर आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बिहार राज्य बीज निगम से जुड़े प्रश्न /उत्तर

BRBN Bihar 2024 के माध्यम से किसान नागरिकों को क्या सुविधा मिली है ?

किसान नागरिक BRBN Bihar पोर्टल के माध्यम से बीज से संबंधी एक विशेष प्रकार की सुविधा प्राप्त हुई है। इस पोर्टल के माध्यम से कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन के लिए किसान नागरिक एक अच्छी किस्म वाले बीजों को प्राप्त कर सकते है।

किसान नागरिकों तक बीज को सुलभता से पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की और से क्या सुविधा प्रदान की गयी है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करने पर किसान नागरिकों तक बीज को सुलभता से पहुंचाने के लिए बिहार सरकार के माध्यम से बीज होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की गयी है।

बिहार राज्य बीज निगम की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

बिहार राज्य बीज निगम की आधिकारिक वेबसाइट brbn.bihar.gov.in है।

किसान नागरिक BRBN Bihar पोर्टल के अंतर्गत किस प्रकार बीज प्राप्त कर सकते है ?

BRBN Bihar पोर्टल के माध्यम से किसने नागरिकों को बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रूप में आवेदन करना होगा जिसके पश्चात उन्हें बीज होम डिलीवरी जैसी सुविधा उपलब्ध की गयी है।

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड की स्थापना कब की गयी ?

18 जुलाई वर्ष 1977 में बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड की स्थापना की गयी।

क्या इस पोर्टल के माध्यम से किसान नागरिकों को उचित मूल्य दर में बीज लेने का लाभ प्राप्त होगा ?

हाँ यह पोर्टल राज्य के किसानों को अच्छी गुणवक्ता के बीज के साथ उचित मूल्य दरों में बीज लेने का लाभ प्रदान करेगा।

Photo of author

Leave a Comment