मित्रों नमस्कार, मित्रों आज के आर्टिकल में हम आपको स्कूल बोर्ड और यूनिवर्सिटी के द्वारा विद्यार्थियों के रिजल्ट में दिए जाने वाले CGPA और GPA के बारे में जानकारी देंगे। इस आर्टिकल में आप जानेंगे CGPA क्या है, CGPA को प्रतिशत में कैसे बदला जाता है (CGPA Convert in Percentage) हो सकता है इस आर्टिकल को पढ़ने वाले बहुत से स्टूडेंट CGPA ग्रेड सिस्टम के बारे में ना जानते हों लेकिन आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप CGPA के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। हमारे देश में स्कूलों की परीक्षा को आयोजित करवाने वाला CBSE बोर्ड कक्षा 10th और 12th के परिणामों में CGPA और GPA जारी करता है। चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं की इन सभी ग्रेड सिस्टम के बारे में। आपसे अनुरोध है की आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
यह भी देखें :- Percentage Kaise Nikale – प्रतिशत कैसे निकालते हैं
CGPA क्या होता है?
CGPA स्टूडेंट के परीक्षा परिणामों में दिए जाने वाले ग्रेड पॉइंट सिस्टम है जो स्टूडेंट के परीक्षा में प्रदर्शन के अनुसार स्टूडेंट को प्रदान करे जाते हैं। CGPA का पूरा नाम “Cumulative Grade Point Average” है। CGPA प्रत्येक साल में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के परिणामों के आधार स्टूडेंट को दिया जाता है। मान लीजिये यदि को स्टूडेंट एक साल में दो सेमेस्टर परीक्षा देता है और विद्यार्थी के एक सेमेस्टर में पांच विषय हैं तो सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम में स्टूडेंट के सभी विषयों के नंबरों को जोड़कर होने वाले कुल मार्क्स का औसत निकाला जाता है। लेकिन CGPA को कैलकुलेट करते समय स्टूडेंट के एक्स्ट्रा विषयों को काउंट नहीं किया जाता है। इसी तरह से स्टूडेंट के दूसरे सेमेस्टर के लिए भी CGPA को कैलकुलेट किया जाता है।
क्या होता है GPA ?
GPA भी CGPA की तरह का एक ग्रेड पॉइंट सिस्टम है जो स्टूडेंट की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। परन्तु आप को बता दें की GPA सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम के अनुसार नहीं यह किसी कक्षा के एक साल के शैक्षणिक वर्ष या किसी कोर्स के कम्पलीट हो जाने पर फाइनल परीक्षा परिणामों के आधार पर स्टूडेंट को प्रदान किया जाता है। GPA को “Grade Point Average” के नाम से जाना जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई स्टूडेंट किसी कॉलेज में कोई तीन साल का कोर्स कम्पलीट करता है तो उसका GPA अंतिम वर्ष के बाद आने वाले फाइनल परीक्षा परिणामों के आधार पर कैलकुलेट किया जाएगा। आपको बताते चलें की देश की कुछ यूनिवर्सिटीस में GPA 1 से 5 तक के ग्रेड पॉइंट आधार पर दिया जाता है और कुछ यूनिवर्सिटीस में GPA 1 से 10 तक ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं।
CGPA को कैलकुलेट करने की प्रक्रिया
यहाँ हम आपको एक उदाहरण देकर CGPA को कैलकुलेट करने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं –
उदाहरण के लिए हम किसी स्टूडेंट के एक सेमेस्टर एग्जाम में पांच विषय मान लेते हैं। नीचे हम आपको टेबल के माध्यम से समझा रहे हैं
क्रम संख्या | स्टूडेंट के विषय | स्टूडेंट को दिए गए पॉइंट |
1 | Hindi | 08 |
2 | English | 09 |
3 | Mathematics | 07 |
4 | Science | 09 |
5 | Drawing | 07 |
Total | 40 |
अब उपरोक्त टेबल के अनुसार स्टूडेंट को दिए गए सभी पॉइंट्स को पहले ऐड कर लें अब आपके पास पॉइंट्स का जो टोटल आया है। उसे विषयों की संख्या से डिवाइड करे दें।
For Example: –
- स्टूडेंट के विषयों की संख्या = 5
- स्टूडेंट को दिए गए पॉइंट्स का कुल टोटल = 40
CGPA को कैलकुलेट करने का फॉर्मूला = स्टूडेंट को दिए गए पॉइंट्स का कुल टोटल / स्टूडेंट के विषयों की संख्या
40 / 5 = 8 (CGPA)
उपरोक्त उदाहरण के अनुसार स्टूडेंट का CGPA 8 होगा। इस तरह से आप CGPA कैलकुलेट कर सकते हैं।
CGPA को प्रतिशत में कैसे बदलें ? CGPA Convert in Percentage
अब हम आपको CGPA को प्रतिशत में कैसे बदला जाता है उसकी प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं। प्रक्रिया को समझाने के लिए हम ऊपर दिए गए उदाहरण को ले रहे हैं।
जैसे की हमने स्टूडेंट का CGPA निकाला 8 अब इसको Percentage में Convert करने के लिए CGPA पॉइंट की मल्टीप्लाय 9.5 से करनी होगी। उपरोक्त उदाहरण के अनुसार हम जब 8 की मल्टीप्लाय 9.5 से करेंगे तब हमारे पास रिजल्ट के तौर पर 76 आता है। यही प्राप्त हुआ रिजल्ट स्टूडेंट का ओवर आल प्रतिशत है।
8 X 9.5 = 76 %
इस तरह से आप बतायी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके CGPA को प्रतिशत में Convert कर सकते हैं।
CGPA और GPA ग्रेड पॉइंट से संबंधित टेबल
ग्रेड | GPA | CGPA | Percentage |
A+ | 4 | >8.5 | 100-85 |
A+ | 3.7 | 8.0-8.4 | 84-80 |
B+ | 3.3 | 7.5-7.9 | 79-75 |
B | 3 | 7.0-7.4 | 74-70 |
B– | 2.7 | 6.5-6.9 | 69-65 |
C+ | 2.3 | 6.0-6.4 | 64-60 |
C | 2 | 5.5-5.9 | 59-55 |
C– | 1.7 | 5.0-5.4 | 54-50 |
D | 1.3 | 4.5-4.9 | 49-45 |
D | 1 | 4.0-4.4 | 44-40 |
F | 0 | 0-3.9 | 39-0 |
CGPA Convert in Percentage FAQs
CGPA का पूरा नाम Cumulative Grade Point Average है।
GPA का पूरा नाम Grade Point Average है।
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ है
CBSE ने स्टूडेंट को दिया जाने वाले अंक ग्रेडिंग सिस्टम CGPA को 2010 में लागू किया था।
सीबीएसई की हेल्पलाइन फ़ोन नंबर्स की सूची इस प्रकार से है –
011-22509256, 22509257, 22509258, 22509259
सीबीएसई का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर :- 1800-11-8002
आशा करते हैं की हमारे इस आर्टिकल ने CGPA के बारे में आपके ज्ञान में वृद्धि की होगी और आपको स्टूडेंट को दिए जाने वाले अंक ग्रेडिंग सिस्टम CGPA को प्रतिशत में कैसा बदला जाता है इसके बारे में जानकारी प्राप्त हुई होगी। यदि आर्टिकल के बारे में कोई डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।