हरियाणा ई-खरीद Registration @ekharid.haryana.gov.in

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की बेहतरी के लिए बहुत से कदम उठाये गए हैं। उनकी कृषि कार्य में आने वाली समस्याओं का निवारण करने और उन्हें कृषि के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरकार समय-समय पर कुछ न कुछ करती रहती है। इसी तरह प्रदेश के किसानों को उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की बेहतरी के लिए बहुत से कदम उठाये गए हैं। उनकी कृषि कार्य में आने वाली समस्याओं का निवारण करने और उन्हें कृषि के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरकार समय-समय पर कुछ न कुछ करती रहती है। इसी तरह प्रदेश के किसानों को उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल को हरियाणा ई-खरीद पोर्टल (Haryana e-Kharid) के नाम से जाना जाता है। इसके माध्यम से सभी किसान जो हरियाणा से संबंध रखते हैं।

हरियाणा ई-खरीद Registration @ekharid.haryana.gov.in
हरियाणा ई-खरीद Registration @ekharid.haryana.gov.in

वो अपनी फसल को बेचने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण (E-Kharid Farmer Registration) करना होगा। इसके बाद वो अपनी फसल को ऑनलाइन माध्यम से ही सरकार को बेच सकते हैं।

हरियाणा ई-खरीद Registration

ई खरीद पोर्टल (Haryana e-Kharid) के माध्यम से अब हरियाणा के सभी किसान भाई अपनी फसल डायरेक्ट सरकार को अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं। इसके लिए उन्हें राज्य सरकार द्वारा जारी इस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाना होगा। आप की जानकारी के लिए बता दें की अब इस पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस पोर्टल की शुरुआत हरियाणा सरकार के अंतर्गत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और कृषि विपणन बोर्ड की साझी पहल है। इस पोर्टल का सञ्चालन इन्ही दोनों विभाग द्वारा किया जाएगा।

इस पोर्टल के माध्यम से किसान को बुआई के समय अपनी फसलों की जानकारी देनी होगी। जिस से वो अपनी फसल को उचित दर पर आसानी से बेच सकें। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को सभी सम्बन्धित जानकारी देंगे। कृपया जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें। किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना शुरू ही है। यहाँ पर सभी योजनाओं के बारे में सूचना मिलेगी तथा उनकी सभी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ekharid.haryana.gov.in highlights

आर्टिकल का नामहरियाणा ई खरीद पोर्टल
राज्य का नामहरियाणा
संबंधित विभागहरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 
लाभार्थीहरियाणा के किसान
लाभफसलों की उचित दाम पर बिक्री
वर्तमान वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटekharid.in
ekharid.haryana.gov.in

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल का उद्देश्य

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अपने राज्य के किसानों के हित के लिए लायी जाने वाली योजनाओं में से एक है ekharid.haryana.gov.in पोर्टल/ ई खरीद पोर्टल (Haryana e-Kharid). इस पोर्टल की शुरुआत राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए की है। जिस से वो अपनी फसल उचित दामों पर सरकार को बेच सकें। इस से उनकी फसल अच्छे दामों पर बिकेगी जिस से उनकी आय पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। ऐसे में सभी किसान बेफिक्र होकर अपने कृषि कार्य को जारी रखेंगे। इस से उन्हें अब कम आय के चलते कृषि कार्य को छोड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही आय के स्रोत की तलाश में उन्हें बाहर नहीं जाना होगा। इस पोर्टल (हरियाणा ई खरीद पोर्टल) के माध्यम से वो अपनी फसल भी बेच सकेंगे और उसकी अच्छी कीमत भी प्राप्त कर सकेंगे। अब वो आसानी से कृषि के माध्यम से ही अपना व अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर सकेंगे।

E-Kharid Farmer Registration हेतु ये हैं पात्रता व दस्तावेज

अगर आप भी अपनी फसल को सरकार को बेचना चाहते हैं तो आप को भी इस हरियाणा ई खरीद पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए आप को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसके लिए हम यहाँ सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूची प्रदान कर रहे हैं। कृपया आप भी आवेदन पूर्व इन्हें अवश्य पढ़ लें।

  • इस हरियाणा ई खरीद पोर्टल ekharid.haryana.gov.in पर आवेदन करने के लिए ये आवश्यक है की आप हरियाणा के स्थायी निवासी हों।
  • अगर आप हरियाणा प्रदेश के किसान वर्ग से संबंधित हैं तो आप पात्रता रखते हैं।

दस्तावेज

  • आवेदक किसान का आधार कार्ड
  • आवेदनकर्ता का बैंक अकाउंट पासबुक
  • किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान की भूमि, फसल संबंधी जानकारी/भूमि अभिलेख सम्बन्धी जानकारी

E-Kharid Farmer Registration से लाभ व इसकी विशेषता

  • इस पोर्टल हरियाणा ई खरीद पोर्टल की मदद से अब किसान अपनी फसल आसानी से बेच सकेंगे।
  • पोर्टल पर राज्य के सभी किसान अपना E-Kharid Farmer Registration कर सकते हैं।
  • सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा। जिस से उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न हो।
  • ekharid.haryana.gov.in पर पंजीकरण के बाद उन्हें फसल बेचने के बाद धनराशि सीधे बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी। इस से बिचौलियों से किसान बच जाएंगे और साथ ही उनके पैसे भी।
  • सभी किसान भाई हरियाणा ई खरीद पोर्टल पर लॉगिन अपने मोबाइल के माध्यम से भी कर सकते हैं।

हरियाणा ई खरीद पंजीकरण की प्रक्रिया / E-Kharid Farmer Registration

  • सबसे पहले आप को इसके लिए निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको किसान अनुभाग का विकल्प दिखेगा, आप को इस पर क्लिक करना होगा।
ई खरीद पोर्टल पंजीकरण
  • अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को कुछ विकल्प दिखेंगे।
  • आप को इनमें से किसान पंजीकरण का विकल्प दिखेगा। आप को इस पर क्लिक करना है।
hariyana ekhareed portal
  • आप की स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें। अब आप के सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी भरें। मोबाइल नंबर, नाम, जन्म तारीख, पिता का नाम, राज्य, जिला, गाँव, का नाम इत्यादि भरनी होगी।
  • इसके बाद आप को बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, बैंक खाता नंबर आदि जानकारी भी भरनी होगी।
  • अब आप को डेट ऑफ़ बर्थ प्रूफ, आईडी प्रूफ, पासबुक का पहला पेज, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अब आप को अपनी जमीन संबंधी जानकारी देनी होगी। यदि आप के पास जमीन है तो हाँ का विकल्प चुने और पूछी गयी जानकारी भर दें।
  • इस के बाद आप को किसान क्रेडिट से संबंधित जानकारी देनी होगी। अगर नहीं है तो आप NO के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ जाएँ।
  • इसके बाद आप को कुछ अन्य सम्बन्धित जानकारियां भरनी होगी। इसके बाद आप सबमिट पर क्लिक कर दें। और पावती पर्ची को आगे के लिए सम्हाल के रख लें।
  • इस तरह से आप की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होती है।

यह भी देखें :- हरियाणा कन्यादान योजना

ekharid.haryana.gov.in Login की प्रक्रिया यहाँ जानें

  • सबसे पहले आप को E-Kharid portal की आधिकारिक वेबसाइट ekharid.haryana.gov.in पर जाना होगा।
  • इस लिंक को फॉलो करने पर आप के सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आप को लॉगिन के सेक्शन पर जाना होगा।
e khareed portal hariyana
  • यहाँ आप को अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इस के बाद आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप पोर्टल पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

लॉगिन पासवर्ड को ऐसे करें रिकवर

  • अगर आप लॉगिन पासवर्ड भूल जाते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन सेक्शन पर जाएँ।
  • यहाँ आप को Forgot Password के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आप के स्क्रीन पर एक बॉक्स खुलेगा जहाँ आप को अपना यूजर नेम भरना होगा।
  • इसके बाद आप Generate OTP के विकल्प पर क्लिक कर देंगे।
  • इसके बाद आप के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। जिसे आप नियत स्थान पर भर दें और वेरीफाई पर क्लिक कर दें।
  • अब आप के सामने आप के लॉगिन डिटेल्स और पासवर्ड आ जाएंगे।

E-Kharid Farmer Registration से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर

ई खरीद पोर्टल क्या है ?

ये एक पोर्टल है जिसे किसानों के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी किसान अपनी फसल को ऑनलाइन माध्यम से बेच सकते हैं। इस से उन्हें अपनी फसलों की अच्छी कीमत मिल जाएगी और फसल न बिकने या कम दामों में बिकने की समस्या ख़त्म हो जाएगी।

e-Kharid पोर्टल में किस राज्य के नागरिक आवेदन कर सकते हैं ?

इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा राज्य के सभी किसान नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

ई खरीद पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक कौन सा है ?

ekharid.haryana.gov.in इस पोर्टल का लिंक है। आप यहाँ दिए गए लिंक को फॉलो कर सकते हैं।

E-Kharid Farmer Registration कैसे करें ?

कृपया इसके लिए आप हमारे आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। हमने इस लेख में पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बताया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस लेख में हमने आप को E-Kharid Farmer Registration के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आप इस से संबंधित कुछ और जानकारी चाहते हैं या आप कुछ पूछना चाहते हैं तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं। हम आप के प्रश्नों का उत्तर अवश्य देने की कोशिश करेंगे।

Photo of author

Leave a Comment