प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हिन्दी निबंध: Essay Narendra Modi

वर्तमान में हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं जो कि वर्ष 2014 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। इन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ नेता कहा जाता है।

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हिन्दी निबंध। Essay Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हिन्दी निबंध। Essay Narendra Modi

भारत में प्रधानमंत्री के पद को बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सम्मानजनक पद माना जाता है। क्योंकि भारतीय संविधान में प्राइम मिनिस्टर के पद को देश का मुखिया माना गया है। ये देश के राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार माने जाते हैं जो कि कार्य करते हैं। इसके साथ ही ये मंत्रिपरिषद तथा बहुमत वाले दल का नेतृत्व भी करते हैं। प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद और बहुमत वाले दल के शीर्ष नेता होते हैं। वे सरकार के नीतिगत निर्णयों और कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदार होते हैं। वे दल के सदस्यों को प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं।

वर्तमान में हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं जो कि वर्ष 2014 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। इन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ नेता कहा जाता है। आज हम इस लेख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हिन्दी निबंध (Essay Narendra Modi) की सम्पूर्ण जानकारी आपको साझा करने जा रहें हैं यदि आप भी इस विषय पर निबंध लिखना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अपने अन्य दोस्तों को भी शेयर करें।

यह भी पढ़ें – वर्षा ऋतु पर निबंध: Essay on Rainy Season in Hindi

प्रस्तावना

प्रधानमंत्री का पद भारत सरकार में सबसे शक्तिशाली पदों में से एक है। यह पद संविधान द्वारा स्थापित किया गया है और इसमें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और शक्तियां शामिल हैं। हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं जो कि वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जीत कर इस पद पर नियुक्त किए गए थे। इनका भारत की प्रगति और विकास में अभी तक का सबसे अधिक योगदान रहा है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

नरेन्द्र मोदी कौन हैं?

26 मई 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात राज्य के वडनगर कस्वा में एक गरीब परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। देश के इस मुख्य पद पर नियुक्त होने से पहले 7 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात राज्य के सीएम भी रह चुके हैं। स्वतंत्र भारत में जन्मे यह प्रथम व्यक्ति हैं जो कि भारत के पहले पीएम बने।

इनकी माता का नाम हीराबेन तथा पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी था। इनकी बचपन में पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब थी। जिसके कारण छोटी सी उम्र से अभी तक बहुत संघर्ष किया है। इनके पिता की एक छोटी सी चाय की दुकान थी जिसमें ये भी अपने पिता की मदद करते थे।

मोदी जी की शिक्षा

इनकी स्कूल शिक्षा की बात करें तो इन्होंने गुजरात राज्य से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद आर्ट्स विषय से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। वर्ष 1983 में मोदी जी ने गुजरात यूनिवर्सिटी से M.A की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 1978 में इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूर्ण कर डिग्री प्राप्त की।

मोदी जी राजनीतिक करियर

वर्ष 1971 में मोदी RSS के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता बने। इसके बाद भारत में आपात काल की स्थिति के समय इन्हें वर्ष 1975 में कुछ समय के लिए अज्ञातवास में कार्य करना पड़ा। वर्ष 1985 में ये भाजपा जनता पार्टी में तथा 2001 तक इन्होंने लगातार काम किया। इसके बाद इन्हें बीजेपी का सचिव नियुक्त किया गया।

PG Portal क्या है | PG Portal Complaint Registration, Login, Status – सरकार ने जारी किया नया पोर्टल?

PG Portal क्या है | PG Portal Complaint Registration, Login, Status – सरकार ने जारी किया नया पोर्टल?

भारत देश के प्रधानमंत्री बने

भारतीय जनता पार्टी में लगातार जुड़ कर कार्य करते रहे मोदी जी को वर्ष 2014 में भारत का प्रधानमंत्री चुना गया। इन्होंने भारत देश के विकास के लिए कई नीतियां तथा योजनाओं की शुरुआत की है। इसके साथ ही इन्होंने विदेश में राष्ट्रों से मित्रता कर अच्छे रिश्ते बनाए हैं। इन्होंने मेक इन इण्डिया तथा डिजिटल इंडिया जैसे कई बड़े-बड़े कार्यक्रम किए हैं।

मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर

इनके द्वारा किए गए कार्यों से इन्हें पूरे देश में ख्याति प्राप्त है। इन्होंने जिस तरह से देश को संभाला रखा है तथा अपने शासन का इस्तेमाल जनता के लाभ के लिए कर रहें हैं। कई लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं परन्तु इन्हें चाहने वाले की संख्या भी करोड़ो में है। इसके बाद इन्होंने भारतीय जनता पार्टी की ओर से पीएम पद के लिए चुनाव लड़ा तथा वर्ष 2014 में इन्हें भरी बहुमत के साथ जीत हासिल हुई। बीजेपी सरकार की 282 सीटों से विजय हुई। इस तरह से मोदी जी ने पीएम का पद हासिल किया और यह कोई मामूली बात नहीं उन्होंने इस पद को प्राप्त करने के लिए बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है तभी जाकर वे आज इस मुकाम पर हैं।

Narendra Modi Ji के योगदान

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जब से मोदी जी देश के पीएम बने हैं तब से लेकर देश की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार हुआ है उन्होंने अपने इस कार्यकाल में देशहित के लिए कई कार्य किए हैं और वर्तमान समय में भी कर रहें हैं। इन्होंने अब तक देश में महिलाओं, बालिकाओं, गरीब क्षेत्र के लोग, ग्रामीण इलाके तथा पिछड़ी जातियों के लोगों के लिए कई पोर्टल तथा स्कीम्स लॉन्च की हैं जिनका लाभ ये सभी लोग वर्तमान समय तक ले रहें हैं। इन्होंने देश में हो रहे भ्रष्टाचारों को भी कम किया, इसके लिए इन्होंने नोटबंदी कर, काला धन छुपाने वाले लोगों के खिलाफ महा अभियान शुरू किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी की, ताकि वे अपना उज्जवल भविष्य बना सकें। किसानों के लिए भी कई योजनाएं शुरू की हैं।

देश में गरीब, विकलांग तथा असहाय लोगों को वित्तीय सहायता प्राप्त की ताकि वे ख़ुशी से अपना जीवन जी सकें। देशों के साथ अच्छे सम्बन्ध रखें हैं जिससे अन्य देश भी मुश्किल के समय हमारे देश का साथ दे सकें। बेरोजगार लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए कई योजनाएं लॉन्च की हैं। जैसे कि मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया तथा स्किल इंडिया आदि।

उन्होंने डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत:

  • कार्यप्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव आया: सभी काम डिजिटल पद्धति से किए जाने लगे, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, गति और दक्षता में वृद्धि हुई।
  • सूचना व संचार प्रौद्योगिकी (ICT) को बढ़ावा मिला: ICT के क्षेत्र में भारी निवेश किया गया, जिसके फलस्वरूप इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल फोन उपयोग और डिजिटल भुगतान में वृद्धि हुई।
  • ग्रामीण क्षेत्रों का डिजिटलाइजेशन: कई गांवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया, जिससे ग्रामीणों को भी डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सका।
  • शहरी परिवहन में सुधार: भारत में कई जगह पर मेट्रो रेल की सेवा शुरू की गई, जिससे शहरी परिवहन में सुधार हुआ और लोगों का यात्रा समय कम हुआ।
  • स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं: स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं, जैसे कि वाई-फाई, एटीएम, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि।

यह अभियान भारत के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव साबित हुआ है। इसने न केवल भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया है।

नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियां

Narendra Modi अपने राजीनीति जीवन में अनेकों कार्य करके कई उपलब्धियां हासिल की हैं। ये गुजरात में लगातार चार बार सीएम बने इसके पश्चात देश में दो बार पीएम भी बन गए हैं। पीएम पद वो भी दो बार प्राप्त होना इनकी ये सबसे बड़ी उपलब्धि है। इन्होंने अभी तक देश तथा विदेश में कई पुरस्कार प्राप्त कर लिए हैं तथा इन्हें सम्मान भी मिले हैं। प्रत्येक वर्ष इन्हें विदेशों में होने वाले सम्मलेन के लिए आमंत्रित किया जाता है।

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री का पद भारत सरकार में एक महत्वपूर्ण पद है। प्रधानमंत्री देश के नेतृत्व, नीति निर्धारण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। और मोदी जी इस पद पर बेहतर तरीके से अपना कार्य कर रहें हैं। अपने इसी कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश की भलाई के लिए कई योजनाएं व सराहनीय कार्य किए हैं जिससे जनता को कई लाभ प्राप्त हुए। वे अभी भी इस पद पर कार्यरत हैं और अपना कार्य बखूबी से निभा रहें हैं। देश के साथ-साथ ये विदेशों में भी छाए हुए हैं। हम आशा करते हैं, कि वे देश के विकास के लिए ऐसे ही अपना कार्य करते रहें। हम सभी की शुभकामनाएँ उन पर सदैव बनी रहे।

यह भी पढ़ें – लोहड़ी पर निबंध: Lohri Essay in Hindi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 10 लाइन

  1. हमारे देश के प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है तथा इनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है।
  2. नरेंद्र मोदी भारत में एक बेहतर नेता हैं, जिन्होंने अभी तक भारत में कई प्रमुख कार्य किए हैं।
  3. मोदी जी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को हुआ था।
  4. गुजरात के वडनगर में इन्होंने अपने प्रारंभिक वर्ष व्यतीत किए थे।
  5. वे अपने शानदार आर्थिक विकास और प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं, जिसके कारण उन्हें देश और विदेश में ख्याति प्राप्त हुई है।
  6. वर्ष 2014 में मोदी जी को देश का 14वां प्रधानमंत्री चुना गया था।
  7. प्रधान मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद से भारत ने हर क्षेत्र में विकास की राह पर कदम रखा है।
  8. वर्ष 2001 में इन्हें गुजरात राज्य का सीएम बनाया गया।
  9. प्रधान मंत्री के नेतृत्व में, भारत ने दुनिया के सबसे विशिष्ट देशों में अपना स्थान बना लिया है।
  10. वर्तमान समय में यह अपना कार्य अच्छे से कर रहें हैं। जनता के लिए इन्होंने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।

Essay Narendra Modi से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

हमारे देश के प्रधानमंत्री का क्या नाम है?

हमारे देश के प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है।

भारत में प्रधानमंत्री के पद को कितना सम्मान मिलता है?

भारत में प्रधानमंत्री का पद अत्यंत सम्मानित पद है। यह भारत सरकार का मुखिया होता है और देश के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रधानमंत्री का जन्म कब हुआ?

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।

Narendra Modi के माता-पिता का क्या नाम था?

इनकी माता का नाम हीराबेन मोदी तथा इनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद मोदी था।

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई सबसे बड़ी योजना कौन सी है?

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई सबसे बड़ी प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) है। इस योजना की घोषणा 15 अगस्त 2014 को ऐतिहासिक लाल किले से की गई थी तथा 28 अगस्त 2014 को इस योजना को लॉन्च किया गया था।

झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन (Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana) पंजीकरण प्रक्रिया

झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन (Jharkhand Kisan Fasal Rahat Yojana) पंजीकरण प्रक्रिया

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें