(JBVNL Bill) Jharkhand Bijli Bill Status Check ,Bill Payment at jbvnl.co.in

दोस्तों नमस्कार , दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको झारखंड बिजली बिल के स्टेटस को ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं इसके बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। जैसा की आप सभी जानते हैं की झारखंड राज्य के झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड संस्था के द्वारा पावर सप्लाई का वितरण एवं प्रबंधन किया जाता ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

दोस्तों नमस्कार , दोस्तों आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको झारखंड बिजली बिल के स्टेटस को ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं इसके बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। जैसा की आप सभी जानते हैं की झारखंड राज्य के झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड संस्था के द्वारा पावर सप्लाई का वितरण एवं प्रबंधन किया जाता है। यदि आप झारखंड के निवासी हैं और आपके पास बिजली कनेक्शन है तो हमारा यह आर्टिकल आपके काम का हो सकता है।

(JBVNL Bill) Jharkhand Bijli Bill Status Check ,Bill Payment at jbvnl.co.in
(JBVNL Bill) Jharkhand Bijli Bill Status Check

आपको यहां हम बता दें की आप JBVNL की आधिकारिक वेबसाइट jbvnl.co.in पर अपने कंस्यूमर नंबर और बिल नंबर की सहायता से आप अपने बिजली बिल का स्टेटस चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन माध्यम बिल पेमेंट भी कर सकते हैं। आगे आर्टिकल में आप बिजली बिल स्टेटस चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। हम चाहेंगे की आप आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

क्रम संख्या आर्टिकल से संबंधितसंबंधित महत्व पूर्ण जानकारियां
1आर्टिकल का विषयझारखंड बिजली बिल स्टेटस
2JBVNL का पूरा नामझारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड
3JBVNL की आधिकारिक वेबसाइटjbvnl.co.in
4JBVNL के कार्यालय का पताJharkhand Bijli Vitran Nigam Ltd.
Registered Office :Engineering Building ,H.E.C., Dhurwa
RANCHI-834004, JHARKHAND
5JBVNL का टोल फ्री हेल्पलाइन फ़ोन नंबर1800 345 6570 / 1800 123 8745
6शिकायत एवं सुझाव हेतु आधिकारिक ईमेल आईडीcontactus@jbvnl.co.in

झारखंड जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन ऐसे बनवायें

JBVNL के द्वारा उपभोक्ता को दी जाने सेवाएं

झारखंड के निवासी उपभोक्ताओं को JBVNL पोर्टल के द्वारा दी जाने वाली बिजली विभाग की सेवायें इस प्रकार से है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • New Connection (LTIS / HT)
  • Suvidha Portal (LT / Modification)
  • Energy Bill Payment
  • Save Energy Get Reward
  • Load Calculator
  • Fixed Deposit Estimate
  • Backlog Billing Data
  • Service Connection Report
  • Naming and Shaming Campaign
  • Modification (Name/Load Change)
  • Live Feeder Status
  • Know Your Urja Mitra
  • Feedback

JBVNL से संबंधित आंकड़े एवं डाटा :-

क्रम संख्या JBVNL (Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited) से संबंधित आंकड़े
1नई इलेक्ट्रिक सेवा कनेक्शन (LT)
प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या
2,57,755
2नई इलेक्ट्रिक सेवा कनेक्शन (LT)
अनुमोदित आवेदनों की कुल संख्या
2,06,816
3नई इलेक्ट्रिक सेवा कनेक्शन (LTIS)
प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या
2,982
4नई इलेक्ट्रिक सेवा कनेक्शन (LTIS)
अनुमोदित आवेदनों की कुल संख्या
2,241
5नई इलेक्ट्रिक सेवा कनेक्शन (HT)
प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या
229
6नई इलेक्ट्रिक सेवा कनेक्शन (HT)
अनुमोदित आवेदनों की कुल संख्या
128

झारखंड बिजली का बिल ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

दोस्तों यदि आप भी अपना झारखण्ड बिजली का बिल का ऑनलाइन स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप यहां पर बताई गयी निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप JBVNL की आधिकारिक वेबसाइट jbvnl.co.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर कंस्यूमर सर्विस के मीनू के अंतर्गत “Energy Bill Payment” का लिंक दिखेगा। बिल के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। Jharkhand Energy Bill Payment
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जाएगा।
  • नए पेज पर आने के बाद आपको दो विकल्प दिखाई देंगे “कंस्यूमर नंबर “और “बिल नंबर” आप अपनी सुविधा अनुसार के किसी एक का विकल्प का चयन कर सकते हैं। Jharkhand Bijli Bill Payment Status check online
  • उदाहरण के लिए यदि आप कंस्यूमर नंबर का चयन करते हैं तो अपने बिजली बिल के ऊपर लिखे कंस्यूमर नंबर की जानकारी को दर्ज करें।
  • जानकरी दर्ज करने के बाद “Please Submit” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके बिजली बिल की पूरी जानकारी आ जायेगी। यह बिजली बिल एक पीडीऍफ़ फाइल के रूप में आपके सामने डाउनलोड हो जाएगा। इस पीडीऍफ़ फाइल को आप प्रिंट भी कर सकते हैं।

Note :- उपरोक्त बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपना JBVNL का बिजली बिल का ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। बिजली बिल पेमेंट करने के लिए अपने कंस्यूमर नंबर या बिल नंबर की सहायता से ऑनलाइन बिल पेमेंट सकते हैं।

JBVNL eZy Bill pay मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें

JBVNL eZy Bill pay झारखंड राज्य के निवासियों के लिए झारखंड राज्य सरकार के आधीन JBVNL के द्वारा विकसित JBVNL eZy Bill pay मोबाइल एप्प बनाया गया है। एप्प के माध्यम से उपभोक्ता ऑनलाइन बिल पेमेंट, बिल का स्टेटस , नए बिजली बिल कनेक्शन के लिए अप्लाई आदि सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से उठा सकते हैं। एप्प को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप्प डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
JBVNL ezy Bill Mobile App

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर एप्प को ओपन करें।
  • एप्प को ओपन करने के बाद सर्च बॉक्स में JBVNL eZy Bill pay को टाइप कर सर्च के आइकॉन के ऊपर क्लिक करें।
  • सर्च के बटन पर क्लिक करने के बाद सामने एप्प का डाउनलोड पेज ओपन होकर आ जाएगा।
  • एक बार एप्प के डाउनलोड पेज पर पहुँचने के बाद एप्प को डाउनलोड करने “Install” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद एप्प आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जायेगी। इस तरह से आप JBVNL eZy Bill pay एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं।

JBVNL ezy-Bill मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का लिंक :- यहां क्लिक करें

JBVNL eZy-bZly मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का लिंक :- यहां क्लिक करें

बिजली कनेंक्शन में मोबाइल नंबर अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया :-

दोस्तों यदि आप अपने झारखंड के बिजली कनेक्शन में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप JBVNL की आधिकारिक वेबसाइट jbvnl.co.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Update Mobile Number ” का लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। JBVNL update mobile number online process
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आ जाएगा।
  • नया पेज ओपन होने के बाद अपने क्षेत्र के डिवीज़न की जानकारी को दर्ज करें , इसके बाद कंस्यूमर नंबर , एड्रेस , मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी आदि की जानकारी को भरें। और “Send OTP” के बटन पर क्लिक करें। JBVNL update mobile number online form
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP भेज दिया जाएगा।
  • अब इसके बाद OTP को डालकर वेरीफाई करें। वेरीफाई होने के बाद उस दूसरे मोबाइल नंबर को डालें जिसको आप अपने बिजली कनेक्शन में सेव करना चाहते हैं।
  • नंबर डालकर OTP की सहयता से मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें तथा अंत में “Update “ के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। इस तरह से झारखंड बिजली बिल कनेक्शन में मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया सम्पूर्ण हो जाएगी।

JBVNL पोर्टल के महत्व पूर्ण लिंक्स :-

क्रम संख्या JBVNL पोर्टल के महत्वपूर्ण लिंक्स के बारे में लिंक्स
1JUVNLयहाँ क्लिक करें
2Jharkhand Governmentयहाँ क्लिक करें
3JSERCयहाँ क्लिक करें
4Download UM Billing appयहाँ क्लिक करें
5Download Urjamitra appयहाँ क्लिक करें
6DELPयहाँ क्लिक करें

Jharkhand (JBVNL) Bijli Bill से जुड़े प्रश्न एवं उत्तर :-

JBVNL की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

JBVNL की आधिकारिक वेबसाइट jbvnl.co.in है।

JBVNL का 24 / 7 का कस्टमर केयर सपोर्ट नंबर क्या है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

JBVNL का 24 / 7 का कस्टमर केयर सपोर्ट नंबर 1912 है।

JBVNL पोर्टल पर नए बिजली कनेक्शन के लिए कैसे अप्लाई करें ?

JBVNL पोर्टल पर नए बिजली कनेक्शन के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New Connection के लिंक कर आपको नए बिजली बिल के कनेक्शन के लिय अप्लाई कर सकते हैं।
आप नए बिजली बिल कनेक्शन के लिए तीन प्रकार निम्नलिखित हैं –
1 :- LTIS (Non Domestic)
2 :- LT (Domestic)
3 :- HT / EHT (Non Domestic)

JBVNL के न्यू कनेक्शन लिए एप्लीकेशन फॉर्म को कैसे डाउनलोड करें ?

सबसे पहले आप JBVNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
वेबसाइट पर आने के बाद इसके होम पेज आपको डाउनलोड मीनू के तहत “New Application Form A (LT) “ का लिंक दिखेगा।
फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही आपका फॉर्म एक पीडीऍफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा। इसी तरह से आप HT/EHT के न्यु कनेक्शन के लिए फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

New Application Form A (LT) का डाउनलोड लिंक :- यहाँ क्लिक करें
New Application Form B (HT / EHT ) का डाउनलोड लिंक :- यहाँ क्लिक करें

JBVNL पोर्टल पर अपनी दर्ज शिकायत का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें ?

सबसे पहले आप JBVNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
वेबसाइट पर आने के बाद इसके होम पेज Grievance Status का लिंक दिखेगा। शिकायत की स्थिति देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
इस नए पेज पर आप पहले महीने और वर्ष को सेलेक्ट करें।
सेलेक्ट करने के बाद “Search” के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने संबंधित महीने में दर्ज शिकायतों की जानकारी आपके सामने आ जायेगी।
इस तरह से आप JBVNL पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उम्मींद करते हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आर्टिकल के बारे में आप अपनीराय कमेंट बॉक्स में मैसेज के माध्यम से दे सकते हैं। यदि आपका आर्टिकल के बारे में कोई डाउट है तो आप कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं। हम आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने का भरपूर प्रयास करेंगे। हमारा यह आर्टिकल अंत तक पूरा पढ़ने आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

Photo of author

Leave a Comment