महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय, रिकार्ड्स | Mahendra Singh Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महानतम खिलाड़ी रहे हैं। धोनी के नाम दो बार भारत को विश्व कप (World Cup) जिताने का रिकार्ड है और एक बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। आज के आर्टिकल में हम कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महानतम खिलाड़ी रहे हैं। धोनी के नाम दो बार भारत को विश्व कप (World Cup) जिताने का रिकार्ड है और एक बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। आज के आर्टिकल में हम कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जानकारी लेकर आये हैं।

Mahendra singh dhoni biography in hindi
महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय (Biography), रिकार्ड्स , रोचक तथ्य

आपको बता दें आज पूरा देश और दुनिया Mahendra Singh Dhoni का नाम जानती है। धोनी भारत के एक बेहद मध्यमवर्गीय साधारण परिवार से आते हैं।

लेकिन साधारण परिवार से होने के बावजूद धोनी ने ना सिर्फ अपना बल्कि अपने माता-पिता और परिवार का नाम रोशन किया। यह उनके क्रिकेट के प्रति कड़ी मेहनत और लगन का ही नतीजा है। भारतीय टीम के रन मशीन कहे जाने वाले क्रिकेट प्लेयर विराट कोहली के बारे में भी जानें।

दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी के जीवन से हम बहुत कुछ सीख, धोनी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आज का हमारा यह आर्टिकल धोनी की एक साधारण लड़के से सफल क्रिकेटर बनने की कहानी पर आधारित है। यदि आप भी धोनी के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो आपको हमारा आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Mahendra Singh Dhoni Biography:

पूरा नाम (Full Name)महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)
जन्म तिथि (Date of Birth)7 जुलाई 1981
जन्म स्थान (Birth Place)रांची, झारखंड (भारत)
मूल निवास (Original residence)लवली गाँव , अल्मोड़ा (उत्तराखंड)
उम्र (Age)41 वर्ष
उपनाम (Nick Name)माही, एमएसडी, एमएस, कैप्टन कूल, थाला
लम्बाई (Height)1.80 मीटर, 180 सेंटीमीटर (5 फ़ीट 11 इंच)
बल्लेबाज़ी (Batting)दाएं हाथ से
गेंदबाज़ी (bowling)दाएं हाथ द्वारा मध्यम गति से
भूमिका (Roll)विकेट कीपिंग और बल्लेबाज़ी

महेंद्र सिंह धोनी का परिवार (Family):

पिता जी का नाम (Father’s Name)पान सिंह धोनी
माता जी का नाम (Mother’s Name)देवकी धोनी
बड़े भाई (Elder Brother)नरेंद्र सिंह धोनी (पॉलिटिशियन)
बहन (Sister)जयंती गुप्ता (स्कूल टीचर)
पत्नी (Wife)साक्षी धोनी
बच्चे (Children)बेटी – जीवा

महेंद्र सिंह धोनी के रिकार्ड्स से संबंधित आँकड़े:

दोस्तों नीचे टेबल में हमने आपको धोनी से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट, वनडे आदि मैचों के विभिन्न फॉर्मेट में खेलकर बनाये गए रिकार्ड्स एवं आंकड़ों के बारे में बताया है आप पढ़ सकते हैं –

प्रतियोगिताटेस्टवनडेटी20 अंतर्राष्ट्रीयटी20
मैच9034198302
रन बनाये4,876112311,6176205
औसत बल्लेबाजी38.0950.7237.638.54
शतक/अर्धशतक6/3310/710/20/24
उच्च स्कोर224183*5684*
गेंद किया963612
विकेट110
औसत गेंदबाजी31
एक पारी में 5 विकेट000
मैच में 10 विकेट00
श्रेष्ठ गेंदबाजी1/14
कैच/स्टम्प256/38314/120159/78364/57

महेंद्र सिंह धोनी का प्रारम्भिक जीवन:

  • महेंद्र सिंह धोनी का परिवार मूलतः उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लवली गाँव का रहने वाला है।
  • धोनी के पिता पान सिंह धोनी को परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के कारण उत्तराखंड से निकलकर झारखंड, रांची आना पड़ा।
  • रांची आकर धोनी के पिता MECON कंपनी के जूनियर मैनेजमेंट वर्ग में काम करने लगे। आपको बता दें की मेकोन कंपनी केंद्र सरकार एक आधीन काम करने वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) कंपनी है।
  • रांची में धोनी का परिवार कंपनी के द्वारा दिए गए सरकारी क्वार्टर (कमरे) में रहता था। धोनी की माँ देवकी धोनी एक साधारण गृहणी हैं।
  • क्रिकेट में आने से पहले धोनी के बाल लम्बे हुआ करते थे। एक बार उन्होंने इंटरव्यू में बाल लम्बे रखने का कारण बताया था की वह अपने पसंदीदा स्टार जॉन अब्राहम की तरह दिखना चाहते थे।
  • रांची में धोनी ने (द ए वी जवाहर विद्यालय मंदिर, श्यामली) अब जे वी एम विद्यालय मंदिर से अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा पूर्ण की।
  • धोनी को बचपन से ही पढ़ने से अधिक खेलों में रुचि थी वह अपने स्कूल में बैडमिंटन और फूटबाल खेला करते थे।
  • स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता में धोनी ने बैडमिंटन और फूटबाल दोनों खेल का प्रतिनिधित्व किया है।
  • धोनी जिले क्लब में खेले जाने वाले फूटबाल खेल की टीम के गोलकीपर भी रह चुके हैं।
  • दसवीं करने के बाद धोनी ने क्रिकेट की तरफ ध्यान देना शुरू किया और एक बेहतर विकेट कीपर के रूप में उभरे।
  • धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 2 दिसम्बर 2004 को पाकिस्तान के खिलाफ की थी।
  • इसी तरह धोनी ने अपना पहला वनडे मैच 23 दिसम्बर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
  • आपको बताते चलें की धोनी ने अपना पहला T20 क्रिकेट मैच 1 दिसम्बर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
  • धोनी बतौर खिलाड़ी के रूप में अपनी घरेलु टीम बिहार से वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2004 तक क्रिकेट खेल चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी Achievements एवं पुरूस्कार:

  • वर्ष (2008, 2009, 2012, 2013, 2014) – ICC Men’s ODI Team of the Year
  • वर्ष (2011) – ICC Award for Spirit of Cricket
  • वर्ष (2011) – CNN-IBN Indian of the Year in Sport
  • वर्ष (2013) – LG People’s Choice Award
  • वर्ष (2009) – राजीव गाँधी खेल रत्न पुरुस्कार
  • वर्ष (2009) – Padam Shri (पदम् श्री)
  • वर्ष (2018) – Padam Bhushan (पदम् भूषण)

Mahendra Singh Dhoni की Net Worth (कुल सम्पत्ति):

  • मीडिया ख़बरों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अभी वर्तमान में कुल मिलाकर लगभग 110 मिलियन डॉलर सम्पत्ति के मालिक हैं। यदि भारतीय मुद्रा में बात करें तो यह लगभग 870 करोड़ रूपये के बराबर होती है।
  • भारतीय क्रिकेटरों में संपत्ति के अनुसार धोनी का स्थान तीसरे नंबर पर आता है पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं।
  • एक खबर के मुताबिक़ वर्ष 2018 में धोनी की कुल संपत्ति लगभग 553 करोड़ रूपये थी लेकिन इसके बाद वर्ष 2021 के अंत आते-आते धोनी की कुल संपत्ति की वैल्यू 100 मिलियन डॉलर हो गई।
  • IPL में धोनी सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं धोनी। आपको बताते चलें की धोनी ने अब तक आईपीएल से 165 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है।
    • धोनी ने IPL के पहले सीजन में लगभग 18 करोड़ रूपये कमाए थे।
    • इसी तरह आईपीएल के अगले तीन सीजन में धोनी ने लगभग 25 करोड़ से अधिक की कमाई की।
    • इसी क्रम में आगे बढ़ें तो धोनी ने इसके आगे के आईपीएल के चार सीजन में 50 करोड़ और पिछले पांच सीजन में 72 करोड़ रूपये कमाए थे।
  • इसके अलावा धोनी ने अपनी कमाई की अधिकतर हिस्सा विज्ञापन से कमाया। आपको बताते चलें की धोनी वर्तमान में 30 से अधिक बड़े ब्रांडस के ब्रांड अम्बेस्डर हैं।
  • विज्ञापन के अलावा धोनी अपनी कमाई बिजनेस से भी करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की वर्ष 2016 में धोनी ने Lifestyle नाम से अपना एक ब्रांड भी लांच किया था। वर्ष 2019 में धोनी ने CARS24 में अपने पैसे भी लगाए थे।
जानिये वह 10 बातें जो हमें महेंद्र सिंह धोनी से सीखनी चाहिए:

धोनी ने अपने क्रिकेट करियर बेहतर Leadership का प्रदर्शन किया है आप हम धोनी से एक टीम को कैसे लीड किया जाता है और एक अच्छे लीडरशिप में क्या गुण होने चाहिए यह सब बातें धोनी के व्यक्तित्व से सीखीं जा सकती हैं। हमने यहाँ धोनी की 10 प्रमुख बातें बताई जो उन्हें एक बेहतर लीडर बनाती हैं यह बातें निम्नलिखित इस प्रकार से हैं –

  1. जीवन में हमेशा अनुशासन का पालन करना चाहिए। धोनी अपने जीवन में कड़ाई से अनुशासन का पालन करते हैं।
  2. सफलता मिलने पर भी रखते हैं संयम। धोनी से आप यह सीख सकते हैं की आप सफल होने पर घमंड ना करें बल्कि उदारवाद और समझदारी से काम लें।
  3. धोनी हार के बाद भी नहीं खोते हौसला धोनी ऐसे ही कैप्टन कूल नहीं कहे जाते आपने देखा होगा की कोई मैच हारने के बाद भी वह टीम का हौसला बढ़ाना नहीं भूलते।
  4. जीवन में अपनी असफलता को बनाएं अपनी ताकत। कई बार हम असफल होने पर मायूस होकर बैठ जाते हैं। लेकिन धोनी से हम सीख सकते हैं की असफल होने पर हमें दुगुनी मेहनत से आगे बढ़ना है और अपने काम में सफल होना है।
  5. आपकी टीम में जो भी सदस्य आपके साथ काम करते हैं उन्हें हमेशा सपोर्ट करें। धोनी भी अपनी टीम में बाकी सभी खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं।
  6. कोई भी निर्णय लेने से पीछे ना हटें, एक बेहतर लीडरशिप का यही गुण है की वह किसी भी परिस्थिति में एक मजबूत और अच्छा निर्णय ले सके।
  7. महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल कहे जाने का मतलब है की हमें हर परिस्थिति में शांत और सजग रहना है। चाहे परिस्थितियां कितनी भी विकट क्यों ना हो।
  8. महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम में सदस्य खिलाड़ियों की क्षमताओं को पहचानते हैं। धोनी को पता है किस समय कौन सा खिलाड़ी टीम के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
  9. अपने सीनियर की Respect आपको बता दें की सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में धोनी के आदर्श रहे हैं। यह सचिन के प्रति धोनी के सम्मान को दिखाता है।
  10. धोनी से हम स्वस्थ रहने हेतु व्यायाम और खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल करना सीख सकते हैं। आपके बताते चलें की धोनी रोज़ लगभग 3 लीटर दुध पीते हैं और योग, एक्सरसाइज करके स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Amazing facts):

  • महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पुरे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में बतौर वर्ल्ड कप के 28 मैच खेले हैं।
  • महेंद्र सिंह धोनी का बचपन से ही एक सपना था की वह फुटबॉलर बनें। लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट को अपने करियर के रूप में चुना।
  • धोनी ऐसे चौथे भारतीय क्रिकेटर और दूसरे विकेट कीपर हैं जिनके ODI क्रिकेट करियर में 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
  • धोनी एक ऐसे भारतीय क्रिकेट कप्तान रह चुके हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट Men’s टीम को 100 वन डे मैच जिताएं हैं।

Mahendra Singh Dhoni से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से संन्यास कब लिया ?

आपको बताते चलें की धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के ODI और T20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया।

महेंद्र सिंह धोनी की कुल सम्पत्ति कितनी है ?

वर्तमान में महेंद्र सिंह धोनी की कुल सम्पत्ति लगभग 870 करोड़ रूपये है।

धोनी के नाम कितने वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं ?

महेंद्र सिंह धोनी के नाम 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं
1. सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड
2. आईपीएल में सबसे सफल कप्तानी का रिकॉर्ड
3. ICC ट्रॉफी के तीनों फॉर्मेट को जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान
4. विकेट कीपर के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर
5. हमेशा 6 नंबर से ऊपर ही बल्लेबाज़ी करने का रिकॉर्ड
6. सबसे ज्यादा नॉट आउट रहने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
7. क्रिकेट में सबसे ज्यादा सफल स्टम्पिंग करने का रिकॉर्ड

धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास कब लिया ?

धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास वर्ष 2014 में लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम T20 मैच किसके खिलाफ खेला था ?

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम T20 मैच 22 दिसम्बर 2017 को श्री लंका के खिलाफ खेला था।

धोनी कर्नल महेंद्र सिंह धोनी कब बने ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वर्ष 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय आर्मी ने धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की।

Photo of author

Leave a Comment