पेट्रोल पंप कैसे खोलें? जानें लाइसेंस पाने से लेकर फायदे तक की डीटेल

आज के समय में पैसे कमाने के लिए बहुत से तरीके हैं। जैसे की नौकरी करने के अलावा भी लोग स्वरोजगार के माध्यम से भी अपनी आय का साधन सुनिश्चित करते हैं। सभी जानते ही होंगे कि आज के समय में किसी भी परिवहन (transport) के साधनों के उपयोग के लिए डीजल और पेट्रोल की ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

आज के समय में पैसे कमाने के लिए बहुत से तरीके हैं। जैसे की नौकरी करने के अलावा भी लोग स्वरोजगार के माध्यम से भी अपनी आय का साधन सुनिश्चित करते हैं। सभी जानते ही होंगे कि आज के समय में किसी भी परिवहन (transport) के साधनों के उपयोग के लिए डीजल और पेट्रोल की आवश्यकता होती है।

फिर चाहे वो कमर्शियल ट्रांसपोर्ट हो या प्राइवेट, सभी के लिए ये आवश्यक है। ऐसे में यदि आप पेट्रोल पंप खोलते हैं तो इसके माध्यम से अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आप को पेट्रोल पंप स्थापित करने के बारे में ही बताने जा रहे है। आप यहाँ जानेंगे कि पेट्रोल पंप कैसे खोले? (Petrol Pump Kaise Khole) लेख में आप को पेट्रोल पंप खोलने के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

पेट्रोल पंप कैसे खोलें ? जानें लाइसेंस पाने से लेकर फायदे तक की डीटेल
Petrol Pump Kaise Khole

Petrol Pump Kaise Khole?

यदि आप भी कोई ऐसा बिज़नेस करना चाहते हैं जिसमें आपको अच्छा ख़ासा मुनाफा हो तो आप अपना पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। इसके लिए आप को शुरू में कुछ पैसे इन्वेस्ट करने होंगे जिसके बाद आप आसानी से आप हर महीने लाखों रूपए रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

यदि आप भी पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक हैं तो आप को इसके लिए डेढ़ की विभिन्न तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा। आगे आप लेख में पेट्रोल पंप खोलने (Petrol Pump Kaise Khole) से जुडी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पेट्रोल पंप कैसे खोलें ?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है – लाइसेंस (Petrol Pump License). आप को पेट्रोल पंप खोलने के लिए पेट्रोल पंप लाइसेंस प्राप्त करना होगा। ये लाइसेंस आप को विभिन्न सरकारी और प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा प्राप्त होता है। देश भर की आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा समय समय पर नए पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए / डीलरशिप देने हेतु विज्ञापन निकालती हैं। इसमें इच्छुक व्यक्ति को इन तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कुछ आवश्यक नियम व शर्तें होती हैं , जिसे पूरा करने पर ही आवेदक को लाइसेंस प्रदान किया जाता है। ये लाइसेंस आप को देश की विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां देती हैं। जैसे कि – इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL),

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC Ltd), एस्सार ऑयल लिमिटेड (Essar Oil Ltd), इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Ltd), रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड (Reliance Petroleum Ltd) आदि। कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इच्छुक व्यक्ति डीलरशिप लेने के लिए आवेदन कर सकता है।

कैसे अलॉट होते हैं पेट्रोल पंप ?

इंडियन आयल की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार , पेट्रोलियम कंपनी के फील्ड रिसरचिंग टीम द्वारा की गयी रिसर्च रिपोर्ट को ही आधार मानकर किसी जगह पर रिटेल आउटलेट स्थापित करते हैं। यदि संबंधित जगह को बिजनेस के नजरिये से उपयोगी पाया जाता है तो ये कंपनी के मार्केटिंग प्लान में शामिल हो जाता है।

किसी भी पेट्रोलियम कंपनी द्वारा नए पेट्रोल पंप की शुरुआत करने के लिए डीलरशिप लेने के लिए कंपनी विज्ञापन देती है। एक से अधिक आवेदन आने की स्थिति में लाटरी सिस्टम का प्रयोग किया जाता है। इसके बाद चुनाव होने के बाद व्यक्ति को लाइसेंस उपलब्ध करा दिया जाता है।

आप चाहें तो पेट्रोल पंप खोलने से जुडी जानकारी हेतु Indian Oil के संबंधित रिटेल डिविज़नल ऑफिस या फील्ड ऑफिसर से भी संपर्क कर सकते है। इसकी जानकारी आप अपने नज़दीकी इंडियन आयल रिटेल आउटलेट्स / पेट्रोल पंप से प्राप्त कर सकते हैं।

Petrol Pump Kholne के लिए महत्वपूर्ण योग्यता

पेट्रोल पंप खोलने के लिए इच्छुक व्यक्ति को इन पात्रताओं को पूरा करना होगा।

  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास हो। ( एससी, एसटी, ओबीसी का 10 वीं पास व सामान्य वर्ग के छात्रों का 12वीं पास होना आवश्यक है। )
  • इच्छुक उम्मीदवार के पास निर्धारित माप की जमीन होनी आवश्यक होती है।
  • व्यक्ति की जमीन रोड के किनारे होनी आवश्यक है। साथ ही जमीन के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होने भी आवश्यक है।
  • इसके लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना भी जरुरी है।
  • पेट्रोल पंप खोलने हेतु इच्छुक व्यक्ति की उम्र कम से 21 वर्ष होनी चाहिए। और अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गयी है।

यहाँ जानिए पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितना पैसा लगता है /कितना करना होगा निवेश?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जैसा की आप समझ ही चुके होंगे कि पेट्रोल पंप खोलने से अच्छा ख़ासा मुनाफा प्राप्त होता है। हलांकि इसके साथ ही इसमें शुरुआत में एक बड़ी रकम का निवेश करना होता है। धनराशि का निर्धारण सम्बंधित क्षेत्र के अनुसार होता है। जैसे की यदि व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहता है।

तो उसे 15 से 20 लाख रूपए तक की आवश्यकता होगी। वहीँ यदि कोई व्यक्ति किसी शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोल रहा हो तो उसे 30 – 35 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। ये धनराशि अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक भी हो सकती है।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी जमीन चाहिए ?

Petrol Pump kholne के लिए व्यक्ति के पास रोड के किनारे 800 वर्ग मीटर से लेकर 1200 / 1600 वर्ग मीटर की जगह होनी चाहिए। जानकारी दे दें की यदि स्टेट या नेशनल हाइवे के पास पेट्रोल पंप खोलना है तो कम से कम 1200 वर्ग मीटर की जगह होनी आवश्यक है। वहीँ अन्य क्षेत्रों में कम से कम 800 वर्गमीटर होना आवश्यक है।

Petrol Pump के लिए कैसी जमीन होनी चाहिए ?

  • पेट्रोल पम्प खोलने के लिए जगह मेन रोड के पास होनी आवश्यक होती है।
  • इच्छुक व्यक्ति के पास स्वयं की जमीन होनी चाहिए। साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज भी होने चाहिए।
  • यदि स्वयं की नहीं है तो जमीन लम्बे समय के लिए लीज पर (होने के सभी दस्तावेज सहित / Lease Agreement) होनी चाहिए।
  • यदि जमीन किराए पर लेते हैं तो आप को एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की जरुरत होगी।
  • इच्छुक व्यक्ति की भूमि ब्लैक लिस्टेड क्षेत्रों में नहीं होनी चाहिए।
  • जमीन कृषि योग्य भूमि में से नहीं होनी चाहिए।
  • यदि आप की जमीन आप के किसी परिवार के सदस्य के नाम पर है तो आप को इसके लिए NOC या Affidavit की आवश्यकता होगी।
  • बिजली आदि की व्यवस्था आसानी से हो सके ऐसी जमीन ही पेट्रोल पंप के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

पेट्रोल पंप से कितनी आमदनी होती है ?

यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल पंप की शुरुआत करता है तो उसे किसी प्रकार की मासिक स्थिर इनकम या सैलरी नहीं मिलती। एक डीलर के तौर पर खुद को रजिस्टर कराने के बाद आप की इनकम पेट्रोल बेचने पर मिलने वाले कमीशन के आधार के अनुसार होती है। प्रतिदिन कोई डीलर जितना भी पेट्रोल बेचता है उस पर उसे कमिशन मिलता है। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक लीटर पेट्रोल पर 3.5 रुपये का कमीशन मिलता है। वहीँ डीजल बेचने पर प्रत्येक लीटर पर 2 रूपए का कमिशन मिलता है।

डीजल और पेट्रोल पर मिलने वाले कमीशन को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि डीजल के मुकाबले पेट्रोल की बिक्री पर ज्यादा मुनाफा होता है। आप यहाँ दिए इस उदाहरण से अब पेट्रोल पंप से होने वाली आय को समझ सकते हैं। जैसे की यदि आप एक दिन में एक दिन में 3,000 लीटर पेट्रोल बेचते हैं तो इस पर मिलने वाला कमिशन होगा -10, 500 रूपए। जो कि आप का एक दिन का मुनाफा होगा।

वहीँ 3000 लीटर डीजल बेचने पर आप को एक दिन में 6000 रूपए का लाभ मिलेगा। इस तरह से यदि आप एक माह की कमाई निकालें तो आप को कम से कम 3 लाख रूपए तक का शुद्ध लाभ होगा। वहीँ यदि आप इससे अधिक की बिक्री कर पाते हैं तो आप का लाभ का प्रतिशत भी बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें : High Security Registration Number Plate (Bike, Car)

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

  • व्यक्तिगत केवाईसी हेतु पैन कार्ड
  • निवास हेतु प्रमाण पत्र – आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, डीएल, आदि
  • बैंक खाते (चालु खाते) के पिछले छह माह का बैंक स्टेटमेंट
  • बिजनेस के केवाईसी का प्रमाण – जीएसटी रजिस्ट्रेशन, बिजनेस का पैन कार्ड, शॉप्स एंड इस्टैब्लिशमेंट सर्टिफिकेट में से कोई भी एक दस्तावेज।

पेट्रोल पंप खोलने से संबंधित प्रश्न उत्तर

एक पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आता है?
किसी भी पेट्रोल पंप को ग्रामीण क्षेत्र में खोलने के लिए आप को कम से कम 15 – 20 लाख रुपए की आवश्यकता होगी। वहीं यदि शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलना है तो आप को 30 – 35 लाख रुपए की आवश्यकता होगी।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए क्या क्या महत्वपूर्ण है ?
यदि आप भी पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आप को सबसे पहले आप को पेट्रोल पंप खोलने के लिए निर्धारित किये गए माप के अनुसार जमीन चाहिए होगी। साथ ही जमीन कृषि योग्य भूमि नहीं होनी चाहिए। आप को पेट्रोल पंप के लिए होगा और कम से कम 15 से 20 लाख रूपए की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए क्या करना होता है ?
Petrol Pump / पेट्रोल पंप को खोलने का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आप को सबसे पहले देश की पेट्रोलियम कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। जिसके बाद आप के चयन के बाद ही आप को लाइसेंस मिलेगा।

पेट्रोल पंप कितने तरह के होते हैं ?

हमारे देश में मुख्यतः दो तरह के पेट्रोल पम्प पाए जाते हैं। जिनमे से पहला है – फिलिंग स्टेशन और दूसरा पेट्रोल पंप -सर्विस स्टेशन के नाम से जानते हैं।

2 पेट्रोल पंप की दूरी कितनी होनी चाहिए ?
किसी भी दो पेट्रोल पंप के बीच की निर्धारित दूरी कम से कम 300 मीटर की होनी चाहिए।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी जमीन चाहिए ?
यदि आप स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप को 1200 वर्ग मीटर से लेकर 1600 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होगी। किसी भी शहरी क्षेत्र में 800 वर्ग मीटर की जमीन पर भी आप फ्यूल स्टेशन खोल सकते हैं।

आज इस लेख में बताया गया है की कि कैसे आप पेट्रोल पंप (Petrol Pump Kaise Khole) खोल सकते हैं ? उम्मीद है आप को ये लेख उपयोगी लगा होगा। यदि आप ऐसे ही अन्य उपयोगी लेख पढ़ने के इच्छुक हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ पर पढ़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment