प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गयी है। इस योजना के माध्यम से उन सभी गरीब नागरिकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी UP Awas Yojana Gramin List 2022 में अपना नाम देखना चाहते है। वह इस आर्टिकल में दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से अपना नाम सूची में चेक कर सकते है। पीएम आवास लिस्ट यूपी 2022 के अंतर्गत राज्य के लगभग 6 लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए वित्तीय सहायता की लिस्ट जारी की गयी है। केंद्र सरकार के माध्यम से 2022 तक सभी गरीब परिवारों के लिए घर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है जिसमे प्रत्येक शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को 1 लाख 20 हजार रूपए ,एवं पहाड़ी क्षेत्र के लाभार्थियों को 1 लाख 30 हजार रूपए की आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना
PMAY-G 2022– ग्रामीण आवास कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को 2022 तक आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए, सरकार की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, इंदिरा आवास योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना में 1 अप्रैल 2016 से पीएमएवाई-जी में पुनर्गठित कर दिया गया है। पीएम आवास योजना का मुख्य उद्देश्य यह है की कच्चे तथा टूटे फूटे मकानों में रहने वाले सभी परिवारों को 2022 तक बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 करोड़ से भी अधिक परिवारों को लाभ प्रदान किया जायेगा। आवासीय सुविधा के साथ नागरिकों को साफ सुथरे रसोई घर एवं शौचालय जैसी सभी व्यस्था उपलब्ध कराई जाएगी। पहले की अपेक्षा इस योजना में काफी संशोधन किये गए है। पहले 20 वर्ग मीटर में मकान के आकार का घर बना के दिया जाता था जिसे अब 25 वर्ग मीटर कर दिया है। एवं आर्थिक वित्तीय सहायता को 70 हजार रूपए से 1 लाख 30 हजार रूपए कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : पीएम किसान सम्मान निधि योजना
इसके साथ लाभार्थी नागरिकों को मनरेगा से 90 और 95 दिनों की मजदूरी के कार्य से शौचालय के निर्माण हेतु SBM-G मनरेगा योजना या वित्त पोषण के किसी अन्य स्रोत से सहायता प्रदान की जाएगी। पाइप के जरिये पेयजल सुविधा ,बिजली के कनेक्शन एलपीजी कनेक्शन आदि कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों का चयन उनकी जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही किया जायेगा। जो भी नागरिक इस योजना के पात्र होंगे उन्हें पीएम आवास लिस्ट यूपी (ग्रामीण) में शामिल किया जाएगा।
UP Awas Yojana Gramin List 2022
UP Awas Yojana Gramin List 2022– के माध्यम से राज्य के 6 लाख लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में अब तक 2,691 करोड़ करोड़ रूपए ट्रांसफर किये जा चुके है। योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार उन सभी परिवारों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान कर रही जो आर्थिक रूप से निम्न वर्ग से संबंधित है एवं जिनके घर कच्चे है एवं जिनके पास रहने के लिए घर उपलब्ध नहीं है। इसके साथ-साथ सरकार पुराने घर की मरम्मत करवाने के लिए भी लाभार्थियों को आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। PMAY-G को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा योजना से जुड़ी सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है। अब योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है ग्रामीण विकास मंत्रालय प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण पोर्टल के अंतर्गत नागरिक अब सभी सुविधाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते है।
पीएम आवास लिस्ट यूपी ग्रामीण – PMAY-G 2022
स्कीम | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट उत्तर प्रदेश |
पोर्टल | Ministry Of Rural Development Pradhan Mantri Awaas Yojana-Gramin |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
लिस्ट | ऑनलाइन |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से निम्न वर्ग के नागरिक |
उद्देश्य | सभी लाभार्थियों के लिए रहने के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाना |
सहायता राशि | 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 30 हजार तक |
श्रेणी | केंद्र सरकार योजना |
वर्ष | 2022 |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-11-6446 |
ऑफिसियल वेबसाइट | यूपी पीएम आवास लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट |
पीएम आवास लिस्ट यूपी के उद्देश्य
आवास योजना ग्रामीण लिस्ट उत्तर प्रदेश 2022 का मुख्य उद्देश्य है निम्न वर्ग के लोगो को आवासीय सुविधा उपलब्ध करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है। योजना में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के परिवारों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। केंद्र सरकार के द्वारा 2022 तक 1 करोड़ आवासीय सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ई-गवर्नेंस मॉडल आवास सॉफ्ट तथा आवास ऍप के माध्यम से Pradhanmantri Awaas Yojana का कार्यान्वयन किया जायेगा। आवास सॉफ्ट आधारित एक वेबसाइट है जिसके माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप में सेवाएं प्रदान की जाती है। UP Awas Yojana Gramin List 2022 का मुख्य लक्ष्य यही है की राज्य के सभी नागरिकों को रहने के लिए एक व्यवस्थित सुविधा को उपलब्ध करना।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना
उत्तर प्रदेश आवास योजना की विशेषताएं
- यह योजना UP Awas Yojana Gramin विभिन्न योजनाओं के तालमेल के संयोग से मिलकर सफल बनाई जाएगी।
- यूपी प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 2022 तक 2.95 लाभार्थियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- आवास निर्माण के लिए जगह को 20 वर्ग मीटर से 25 वर्ग मीटर कर दिया गया जिसमे अब लाभार्थी परिवारों को एक स्वच्छ रसोई घर को भी उपलब्ध किया जायेगा।
- पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत समतल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को 1 लाख 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को 1 लाख 30 हजार रूपए की वित्तीय सहायता की मदद प्रदान की जाएगी।
- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण SBM-G या मनरेगा के माध्यम से शौचालय के निर्माण हेतु लाभार्थियों को 12000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस अनुमोदन राशि की परियोजनाओं को स्वीकृति ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मंजूर की जाएगी।
- Pradhanmantri Awaas Yojana के अंतर्गत वित्तीय सहायता के आलावा मकान के निर्माण में तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी।
नई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट उत्तर प्रदेश में नाम कैसे देखें ?
उत्तर प्रदेश राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपना नाम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में चेक करना चाहते है वह नीचे दिए गए सरल स्टेप्स के माध्यम से अपना नाम सूची में ऑनलाइन देख सकते है।
- UP Awaas Yojana Gramin List 2022 चेक करने के लिए लाभार्थी व्यक्ति को प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण की ऑफिसियल वेबसाइट में प्रवेश करना होगा।
- वेबसाइट में प्रवेश करने के अंतर्गत होम पेज में Stakeholders के सेक्शन में IAY PMAYG Beneficiary के लिंक में क्लिक करें।
- next page में आवेदक को Enter Registration Number के कॉलम में अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना है।
- अगर आवेदक के पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो Advanced Search वाले विकल्प में क्लिक करें।
- अब अगले पेज में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करना है। जैसे स्टेट ,डिस्ट्रिक्ट ,ब्लॉक,पंचायत ,स्कीम नाम ,फाइनेंसियल ईयर,नाम ,बीपीएल नंबर ,अकाउंट नंबर आदि।
- सभी जानकारी भरने के बाद सर्च के ऑप्शन में क्लिक करें।
- इसके पश्चात आवेदक की स्क्रीन में आवास योजना की लिस्ट / Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List – 2022 खुल जाएगी।
- अब आवेदक अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते है।
- इस तरह से लाभार्थी नागरिक की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट उत्तर प्रदेश 2022 (PMAY Gramin List) में नाम चेक करने की प्रक्रिया पूर्ण हुई।
UP Awas Yojana Gramin List 2022
राज्य के सभी जिलों की सूची नीचे दर्शायी गयी है जिसके अंतर्गत वह अपने जिले के अनुसार अपना नाम लिस्ट (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin List – 2022) में चेक कर सकते है।
S.NO | राज्य | S.NO | राज्य |
1 | खुशी नगर | 38 | सिद्वार्थनगर |
2 | जालौन | 39 | गोरखपुर |
3 | बनारस | 40 | श्रावस्ती |
4 | जौनपुर | 41 | गोंडा |
5 | हमीरपुर | 42 | शामली |
6 | सीतापुर | 43 | गाजीपुर |
7 | हापुड़ | 44 | सहारनपुर |
8 | सोनभद्र | 45 | गाजियाबाद |
9 | हरदोई | 46 | फिरोजाबाद |
10 | सुल्तानपुर | 47 | संत कबीर नगर (भदोही) |
11 | हथरस | 48 | गौतम बुध नगर |
12 | उन्नाव | 49 | अयोध्य |
13 | आजमगढ़ | 50 | चित्रकूट |
14 | प्रयागराज | 51 | डोरिआ |
15 | एटा | 52 | प्रतापगढ़ |
16 | रायबरेली | 53 | रामपुर |
17 | एतवाह | 54 | कौशाम्बी |
18 | फर्रुखाबाद | 55 | औरैया |
19 | फतेहपुर | 56 | कानपुर नगर |
20 | संभल | 57 | कुशगंज |
21 | कानपुर देहात | 58 | अमरोहा |
22 | पीलीभीत | 59 | बुलंदशहर |
23 | चंदौली | 60 | मुरादाबाद |
24 | मुज़फ्फरनगर | 61 | मिर्ज़ापुर |
25 | मऊ | 62 | बिजनौर |
26 | मथुरा | 63 | मेरठ |
27 | बदाऊं | 64 | बस्ती |
28 | बाराबंकी | 65 | अलीगढ |
29 | मथुरा | 66 | झाँसी |
30 | अंबेडकर नगर | 67 | आगरा |
31 | कन्नौज | 68 | मैनपुरी |
32 | बलिया | 69 | बाँदा |
33 | लखनऊ | 70 | महराजगंज |
34 | बहराइच | 71 | बलरामपुर |
36 | ललितपुर | 72 | महोबा |
37 | बागपत | 73 | खीरी |
उत्तर प्रदेश आवास योजना से संबंधित सवाल और उनके जवाब
1 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना को शुरू किया गया है।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना के लिए आवेदन कर सकते है एवं अपने लिए एक बेहतर आवासीय सुविधा को प्राप्त कर सकते है।
पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लाभार्थी नागरिकों को योजना के अंतर्गत 1 लाख 30 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की जाएगी एवं मैदानी क्षेत्र वाले परिवारों को 1 लाख 20 हजार रूपए की मदद प्रदान की जाएगी।
हाँ इस योजना में कच्चे घरों की मरम्मत करने के लिए लाभार्थी नागरिक अपने घर के पक्के निमार्ण के लिए आर्थिक सहायता को प्राप्त कर सकते है।
आधार कार्ड ,वोटर कार्ड ,बीपीएल प्रमाण पत्र ,कच्चे मकान का एफिडेबिट ,बैंक अकाउंट का समस्त विवरण ,आय प्रमाण पत्र ,जमीन से जुड़े दस्तावेज ,मनरेगा जॉब कार्ड , से संबंधित सभी दस्तावेज आवेदक के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए होने आवश्यक है।
राज्य के 6 लाख से अधिक लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के अंतर्गत 26.91 करोड़ रूपए की वित्तीय राशि प्रदान की गयी है।
हेल्पलाइन नंबर
उत्तर प्रदेश आवास योजना लिस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना या योजना से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए लाभार्थी नागरिक नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नंबर -: 1800116446
Email- support-pmayg@gov.in
ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।