सुंदर पिचाई की जीवनी | Sundar Pichai Biography In Hindi

Sundar Pichai Biography: Sundar Pichai को आज पूरी दुनिया Google कम्पनी के CEO के रूप में जानती है लेकिन दोस्तों पिचाई की इस सफलता के पीछे बहुत लम्बी संघर्ष की कहानी है। कैसे भारत के एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार का लड़का दुनिया की टेक जाइंट कंपनियों में से एक गूगल के सीईओ पद तक ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

Sundar Pichai Biography: Sundar Pichai को आज पूरी दुनिया Google कम्पनी के CEO के रूप में जानती है लेकिन दोस्तों पिचाई की इस सफलता के पीछे बहुत लम्बी संघर्ष की कहानी है। कैसे भारत के एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार का लड़का दुनिया की टेक जाइंट कंपनियों में से एक गूगल के सीईओ पद तक पहुंचा। पढ़ें आज के आर्टिकल में यह पूरी कहानी। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको सुन्दर पिचाई के जीवन परिचय, शिक्षा, अवार्ड आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं। जैसा की आप जानते हैं की सुन्दर पिचाई ऐसे व्यक्ति जिनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है और हम सभी को उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

Sundar Pichai Biography, सुंदर पिचाई की जीवनी
Sundar Pichai Biography in hindi

यदि आप भी सुन्दर पिचाई के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो हम आपसे अनुरोध करेंगे की हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।

यह भी जानें:मेरे दोस्त का नाम क्या है गूगल

सुंदर पिचाई की जीवनी (biography):

पूरा नाम (Full Name)सुन्दर पिचाई राजन
जन्म तिथि (Date of Birth)10 जून 1972
उम्र (Age)50 वर्ष
जन्मस्थान (Birth Place)मदुरै, तमिलनाडु, भारत
शिक्षा (Education)आईआईटी खड़गपुर (B.Tech)
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (एम एस)
पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय (MBA)
नागरिकता (Nationality)भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक
धर्म (Religion)हिन्दू
पेशा (Occupation)गूगल और अल्फाबेट कंपनी के सी ई ओ
कंपनी (Company)Google inc.

सुन्दर पिचाई का परिवार (Family):

पिता जी का नाम (Father’s Name)रघुनाथ पिचाई
माता जी का नाम (Mother’s Name)लक्ष्मी पिचाई
पत्नी (Wife)अंजलि पिचाई
बच्चे (Children)2
बेटा – करण पिचाई
बेटी – काव्या पिचाई

सुन्दर पिचाई का शुरूआती जीवन:

  • दोस्तों सुन्दर पिचाई का जन्म 10 जून 1972 को तमिलनाडु राज्य के मदुरै जिले के एक साधारण मध्यमवर्गीय तमिल परिवार में हुआ था।
  • पिचाई के पिता रघुनाथ राजन ब्रिटिश कंपनी GEC में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। और सुन्दर पीछे की मां लक्ष्मी एक स्टेनोग्राफर थीं। पिचाई के पिता मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में इलेक्ट्रिक Component बनाने का काम किया करते थे।
  • सुन्दर पिचाई ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई से की थी। इसके बाद पीछे हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए वना वाणी स्कूल, चेन्नई में एडमिशन लिया और दसवीं और बारहवीं की कक्षा पास की।
  • सुन्दर पिचाई बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे इसलिए उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए IIT खड़गपुर में एडमिशन लिया जहाँ पिचाई ने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद पिचाई आगे की पढ़ाई के लिए विदेश आ गए स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर की डिग्री कम्पलीट की।
  • स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए पिचाई का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा आपको बता दें जब 1955 में पिचाई अपनी मास्टर की पढ़ाई कर रहे थे तो उनके आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। स्टैंडफोर्ड में पढ़ते हुए उन्हें बतौर पेइंग गेस्ट रहना पड़ा।
  • पिचाई पुरानी वस्तुओं का उपयोग कर पैसे बचाते थे और पीएचडी करना चाहते थे लेकिन अपने आर्थिक हालात के कारण पिचाई को मजबूरन प्रोडक्ट मैनेज़र के तौर पर अप्लायड मटीरियल्स इंक में नौकरी करनी पड़ी।
  • इसके बाद पिचाई ने एक प्रसिद्ध विदेशी कम्पनी मैक्किंसे में कंसलटेंट के तौर पर भी काम किया।
  • नौकरी करते हुए सुन्दर पिचाई ने पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अपना MBA पूरा किया।

जब सुन्दर अपनी पत्नी अंजलि से मिले:

  • यह बात उस समय की है जब पिचाई IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।
  • कॉलेज में वह बिलकुल ही साधारण जीवन जीते थे। कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पिचाई की मुलाकात अंजलि से हुई। दोनों IIT में क्लासमेट थे।
  • IIT की पढ़ाई के दौरान अंजलि और पिचाई दोनों अच्छे दोस्त बन गए और जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

जब सुन्दर पिचाई Google से जुड़े:

  • आपको बता दें की सुन्दर पिचाई ने 1 अप्रैल 2004 को बतौर प्रोजेक्ट प्रोडक्ट मैनेजमेंट के रूप में ज्वाइन किया था। जहाँ पिचाई को गूगल सर्च टूलबार को और बेहतर बनाने की ओर कार्य करना था एवं दूसरे ब्राउज़र को गूगल पर लाना था।
  • पिचाई ने इसके लिए गूगल को सुझाव दिया की हमें अपना ब्राउज़र लांच करना चाहिए। जो की कम्पनी के लिए एक बेहतर फैसला साबित हुआ। इसको देखकर उस समय गूगल के CEO रहे लैरी पेज ने पिचाई को वर्ष 2008 से 2013 तक क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम और एंड्राइड मार्किट की जिम्मेदारी सौंप दी।
  • गूगल में पिचाई के काम को देखते हुए प्रमोट कर कम्पनी का सीनियर वाइस प्रेसीडेंट बना दिया गया।
  • गूगल में रहते हुए पिचाई ने गूगल ड्राइव, गूगल मैप्स और जीमेल पर भी कई तरह के अनुप्रयोग कर गूगल की इन सेवाओं को बेहतर बनाने का काम किया।

सुन्दर पिचाई की दैनिक दिनचर्या (Daily Routine):

  • Google और अल्फाबेट के CEO की दैनिक दिनचर्या कैसी होती है यह हर कोई जानना चाहता है। चलिए दोस्तों आज हम आपको सुन्दर पिचाई की दैनिक दिनचर्या के बारे में बताते हैं।
  • सुन्दर पिचाई सुबह जल्दी उठ जाते हैं और उनके उठने का समय लगभग सुबह 6:30 बजे का होता है। जिसके बाद सुन्दर पिचाई अपने दिन की शुरुआत मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज से करते हैं।
  • इसके बाद पिचाई 7:30 तक ब्रेकफास्ट कर लेते हैं। ब्रेकफास्ट करने के बाद सुन्दर पिचाई अमेरिका का The Wall Street Journal अखबार पढ़ते हैं। इसी के साथ वह The New York Times की डिजिटली कॉपी पढ़ते हैं।
  • ब्रेकफास्ट में पिचाई टोस्ट, एग्स एवं चाय लेना पसंद करते हैं। नाश्ते में पिचाई अंडे का ऑमलेट लेना पसंद करते हैं।
  • इसके बाद पिचाई ऑफिस के लिए निकल जाते हैं। आपको बता दें की पिचाई को ऑफिस में भी सिंपल कैजुअल कपड़ों में देखा जा सकता है। पिचाई अधिकतर साधारण दिखना पसंद करते हैं।
  • ऑफिस में काम करते हुए पिचाई को वाक करते हुए देखा जा सकता है। पिचाई का मानना है की इन्सान अगर चलते-चलते सोचे तो वह बेहतर तरीके से सोच सकता है। अधिकतर समय पिचाई वेजिटेरियन खाना ही पसंद करते हैं। पिचाई के लंच में कोई स्पेशल मीनू नहीं होता।
  • कभी-कभी मीटिंग में होने के कारण पिचाई को लंच करने का समय नहीं मिल पाता। लंच में भी पिचाई टोस्ट खाना पसंद करते हैं।
  • पिचाई फिटनेस के लिए कभी-कभार ही जिम जाते हैं अधिकतर समय वह घर पर रहकर योगा करना पसंद करते हैं।
  • अपने फ्री टाइम में सुन्दर पिचाई को बुक्स पढ़ना पसंद है। कभी-कभी पिचाई खाली समय में फिजिकल एक्टिविटी करते हुए देखे जा सकते हैं।
  • सुन्दर पिचाई का कहना है ऑफिस के काम को कभी भी वह घर पर नहीं लाते घर पर वह फैमिली के साथ टाइम बिताना पसंद करते हैं। आपको पिचाई के घर पर 30 से 40 फोन्स देखने को मिल जाएंगे। जिनका उपयोग वह टेस्टिंग के लिए करते हैं।
  • पिचाई को फूटबाल और क्रिकेट देखना पसंद है घर पर भी वह परिवार के साथ फूटबाल और क्रिकेट देखना पसंद करते हैं।
  • रात में बच्चों और परिवार के साथ डिनर करके पिचाई जल्दी ही सोने के लिए चले जाते हैं।
सुन्दर पिचाई के अवार्ड्स (Awards):
  • पढ़ाई में अच्छे होने के कारण IIT में पढ़ाई करते हुए सुन्दर पिचाई ने अपने बैच में सिल्वर मेडल जीता था।
  • 3 दिसम्बर 2022 में भारत सरकार के द्वारा पिचाई के उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदम भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। भारत के राजनयिक तरनजीत सिंह सिंधु के द्वारा अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पिचाई को यह अवार्ड प्रदान किया गया।
  • सुन्दर पिचाई वर्ष 2014 से वर्ष 2018 तक Alphabet Magic leap इंक के बोर्ड मेंबर भी रहे।

Sundar Pichai के सोशल मीडिया एकाउंट्स:

Twitter sundarpichai5 मिलियन फॉलोवर्स
facebook
Instagram sundarpichai2 मिलियन फॉलोवर्स

सुंदर पिचाई की नेट वर्थ (Net Worth):

  • सुन्दर पिचाई की नेट वर्थ लगभग 200 मिलियन डॉलर है। यदि हम भारतीय करेंसी में बात करें तो यह 13 अरब रूपये के बराबर आती है।
  • वर्ष 2015 में सुन्दर पिचाई की नेट वर्थ 99.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 6.5 अरब रुपए थी। इसी क्रम में बात करें तो वर्ष 2016 में सुन्दर पिचाई की नेट वर्थ 198.7 मिलियन डॉलर थीं।

Sundar Pichai से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर (FAQs):

सुन्दर पिचाई कौन हैं ?

सुन्दर पिचाई भारतीय मूल के नागरिक और गूगल कम्पनी के CEO हैं।

सुन्दर पिचाई ने गूगल कब ज्वाइन किया ?

सुन्दर पिचाई ने गूगल 1 अप्रैल 2004 को ज्वाइन किया।

गूगल की खोज किसने की ?

गूगल की खोज अमेरिका के दो कंप्यूटर वैज्ञानिक सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने 1998 में की थी।

गूगल ने युटयुब का अधिग्रहण कब किया ?

गूगल ने युटयुब का अधिग्रहण वर्ष 2005 में किया था।

सुन्दर पिचाई ने IIT खड़गपुर से किस विषय में इंजीनियरिंग की है ?

पिचाई ने IIT खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर इंजीनियरिंग की डिग्री कम्पलीट की।

Photo of author

Leave a Comment