(upssb.in) यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व स्टेटस

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के हित के लिए प्रदेश में विभिन्न योजनाएं चलायी जाती हैं। सभी श्रमिकों और कामगारों को इसका लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण UPSSB पोर्टल पर करवाना होता है। इस से जो भी योजनाएं और सुविधाएं सरकार द्वारा इस वर्ग हेतु लायी जाती हैं, उनका लाभ सभी ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के हित के लिए प्रदेश में विभिन्न योजनाएं चलायी जाती हैं। सभी श्रमिकों और कामगारों को इसका लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण UPSSB पोर्टल पर करवाना होता है। इस से जो भी योजनाएं और सुविधाएं सरकार द्वारा इस वर्ग हेतु लायी जाती हैं, उनका लाभ सभी श्रमिक और कामगार उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब इस हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन के बारे में बताएंगे।

पंजीकरण की प्रक्रिया की अतिरिक्त हम इस के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज़ और पात्रता शर्तों आदि के बारे में भी विस्तार से चर्चा करेंगे।कृपया जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन 2024

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी वर्गों के उत्थान लिए विभिन्न योजनाएं लायी जाती हैं। ऐसे ही कुछ योजनाएं प्रदेश के श्रमिक और कामगार वर्ग के लिए भी होती हैं। जिनका लाभ पाने के लिए सभी श्रमिकों को अपना पंजीकरण सम्बंधित पोर्टल पर करना होगा। इसके लिए उन्हें CSC केंद्रों में जाना होगा। असंगठित कामगार और श्रमिकों द्वारा स्वयं भी सम्बंधित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

इसके लिए हमने आगे लेख में पूरी प्रक्रिया दी है। इस पोर्टल की शुरुआत 9 जून 2021 को हुई थी। इस में पंजीकृत होने के पश्चात सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा लायी गयी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने लग जाएगा। आप की जानकारी के लिए बताते चलें की पंजीकरण शुल्क हेतु 60 रुपए का भुगतान भी करना होगा। इसमें पहले की अपेक्षा अधिक श्रमिक लाभ ले सकेंगे। अब जो लोग अपना कोई घरेलू या छोटा बिज़नेस चलाते हैं व लोग भी इस का लाभ ले सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी देखें: यूपी श्रमिक पंजीकरण कैसे करें यहाँ से जानें और योजना का लाभ उठायें

आर्टिकल का नाम यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन
राज्य का नामउत्तर प्रदेश
पोर्टल आरंभ हुआ9 जून 2021
पंजीकरण आवेदन शुल्क60 रूपए
योजना का प्रकारराज्य सरकार द्वारा प्रायोजित
लाभार्थीप्रदेश के सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार
वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइट (upssb.in)
(upssb.in) यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व स्टेटस
(upssb.in) यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व स्टेटस

उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी कामगारों की बेहतरी के लिए बहुत से कदम उठाये हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य इस वर्ग के तहत आने वाले व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने का उद्देश्य है। इस के लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल (UPSSB पोर्टल) की शुरुआत की है

जिसके माध्यम से सभी श्रमिक अपना पंजीकरण आसानी से करा सकेंगे। इस के तहत सरकार सभी श्रमिकों को न्यूनतम मज़दूरी और निश्चित मौद्रिक लाभ देने को सुनिश्चित करेगी। इसके अतिरिक्त सरकार का उद्देश्य उन्हें सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर कार्य का वातावरण उपलब्ध कराना है।

राज्य में बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी को खतम करना और इसमें फसे हुए लोगों को फिर से स्थापित करना है। साथ ही उनके कार्यस्थलों को सुरक्षित और उत्पादक बनाना है। और ऐसे स्थानों को दुर्घटना रहित बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन पात्रता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप को योजना के तहत निर्धारित कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इसलिए योजना में आवेदन से पूर्व आप इन सभी पात्रता शर्तों को जान लें। अगर आप इस योजना की शर्तों को पूरा करते हैं तो आप इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो पात्रता शर्तें ?

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति असंगठित क्षेत्र का कामगार होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता सबसे पहले उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की आय 1 लाख 80,000 रूपए से कम होनी चाहिए।
  • UPSSB में रजिस्ट्रेशन करने के लिए UPBOCW मे रजिस्ट्रेशन नही होना चाहिए |
  • वो सभी किसान जिनकी 2 .5 एकड़ से कम की भूमि है वो सभी अपना पंजीकरण इस योजना में करवा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज़

आप को आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की जरुरत पड़ेगी। इन सभी दस्तावेज़ों की सूची हम यहाँ दे रहे हैं। आप इस लेख के माध्यम से अपने दस्तावेज़ों को चेक कर सकते हैं। कृपया आवेदन पूर्व इस सूची को अवश्य चेक कर लें।

  • आवेदक और उसके आश्रित व्यक्तियों का आधार कार्ड
  • आवेदक के बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • आवेदक का राशन कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र की प्रति
  • माता का नाम एवं फोटो
  • मोबाइल नंबर

यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन में पंजीकरण कैसे करें?

इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आप को पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के लिए आप को इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। और वहां से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया हम आप को इस लेख में आगे बताने जा रहे हैं। आप इसे फॉलो करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आप की सुविधा के लिए हम यहाँ आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। असंगठित कामगार योजना
  • यहाँ आप को कामगार पंजीकरण आवेदन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा।
  • यहाँ आप कर्मकार पंजीयन के लिए आवश्यक निर्देश देख सकते हैं। कृपया इसे ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आप को नया श्रमिक पंजीकरण पर क्लिक करना है।up shramik panjikaran
  • क्लिक करते ही अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप को कार्य की प्रकृति का चुनाव करना है। इसके लिए ड्राप डाउन मेनू में से अपना चुनाव कर सकते हैं।
  • चुनाव के बाद अग्रसर करें पर क्लिक करना है। अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। उत्तर प्रदेश कामगार पंजीकरण
  • इस पेज पर आप अपना आधार नंबर , मोबाइल नंबर , ईमेल आईडी और आवेदक / कामगार का नाम भरना होगा। कृपया ध्यान रखें आधार में जो नाम है वही डालें। अन्यथा आप का आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। असंगठित कामगार पंजीकरण योजना
  • इस तरह से आप की पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होती है।
  • आप की जानकारी के लिए बता दें की आप की यूजर आईडी और पासवर्ड आप के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP के माध्यम से आएगा। जिसकी मदद से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

UPSSB Portal (upssb.in) पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पंजीकरण के माध्यम से आप को यूजर नेम और पासवर्ड मिल जाएगा। आप को इनकी आवश्यकता लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पड़ेगी। लेख में आगे हम आप को लॉगिन की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आप इस प्रक्रिया को फॉलो कर लॉगिन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप को UP Asangathit Kamgar Yojana कि आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आप को कामगार पंजीकरण आवेदन पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुल जाएगा।
  • अगले पेज पर आप लॉगिन करें के सेक्शन पर जाएँ। और सभी आवश्यक जानकारी भर दें। जैसे अपना यूजर नेम और पासवर्ड भरने के बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें। उत्तर प्रदेश असंगठित श्रमिक लॉगिन
  • क्लीक करने के बाद आप की लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
  • अब आप अगले पेज पर कामगार पंजीकरण का विकल्प देख सकते हैं। आप को इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगला पेज खुलेगा जहाँ आप आवेदन पत्र को देख सकते हैं। अब आप यहाँ पूछी गयी सभी जानकारी को भर दें।
  • अब आप यहाँ अपना नाम, अपने माता पिता का नाम, व्यक्तिगत जानकारी,स्थायी पता, पत्राचार हेतु पता सम्बन्धी जानकारी अन्य सभी जानकारी भर दें।
  • बैंक अकाउंट सम्बन्धी जानकारी और जरुरी दस्तावेज़ इत्यादि भरते समय सावधानी बरतें। आप को दस्तवेज़ों में अपनी फोटो और घोषणा पत्र भरना होगा।
  • घोषणा पत्र आप को डाउनलोड करना होगा और उसे भरने के पश्चात आप अपलोड कर दें।
  • अंत में आप को आवेदन पत्र में सबसे नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप को 60 रूपए का पंजीकरण भुगतान भी करना होगा। जिसके बाद आप की पंजीकरण हेतु आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन क्यों आवश्यक है ?

असंगठित कामगार पंजीकरण इसलिए आवश्यक है क्यूंकि अगर आप पंजीकृत हैं तो इस वर्ग के लिए आने वाली सभी योजनाओं का आप लाभ ले सकेंगे।

उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार पंजीकरण कहाँ से करें ?

आप असंगठित कामगार / श्रमिक हैं तो इस वर्ग के लिए सरकार द्वारा लायी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आप को www.upssb.in portal पर पंजीकरण करना होगा। या फिर आप स्वयं नहीं कर सकते तो आप सीएफसी के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

UPSSB Portal पर अपना पंजीकरण कैसे करें ?

कृपया इस के लिए आप हमारे लेख को पढ़ें। हमने वहां पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बतायी है।

यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन करने से क्या लाभ है ?

उत्तर प्रदेश के UPSSB Portal पर पंजीकरण करवाने से आप को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसमें मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत श्रमिक के साथ किसी प्रकार की दुर्घटना की वजह से मृत्यु होने या फिर विकलांग होने की स्थिति में अधिकतम 2 लाख तक का मुआवज़ा मिलेगा। और जन आरोग्य योजना के तहत उसे और परिवार को 5 लाख तक के कैशलेस इलाज़ की सुविधा प्रदान की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर

इस लेख के माध्यम से हमने आप को यूपी असंगठित कामगार रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी दे दी है। अगर आप को अधिक जानकारी चाहिए हो या आप को कुछ पूछना हो तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते है।

इसके अतिरिक्त आप चाहें तो आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर 0522-2977711 पर भी संपर्क कर सकते हैं। आप की सुविधा के लिए हम यहाँ आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करा रहे हैं। आप यहाँ अपनी सभी समस्याओं और प्रश्नों का जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment