उत्तर प्रदेश आय जाति निवास प्रमाण पत्र – eDistrict UP Login & Certificate Status

राज्य सरकारों द्वारा समय- समय पर जनता की सुविधाओं के लिए कई योजनायें शुरू की जाती हैं या कुछ सेवाओं में बदलाव किया जाता है जिससे जनता को काफी राहत एवं सहूलियत मिलती है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के निवारण हेतु एक पोर्टल UP e district के नाम से लांच ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

राज्य सरकारों द्वारा समय- समय पर जनता की सुविधाओं के लिए कई योजनायें शुरू की जाती हैं या कुछ सेवाओं में बदलाव किया जाता है जिससे जनता को काफी राहत एवं सहूलियत मिलती है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के निवारण हेतु एक पोर्टल UP e district के नाम से लांच किया गया है। edistrict UP पोर्टल की सहायता से राज्य की जनता अपना जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र आदि कई जरुरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेगी। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जायेगी जिससे नागरिकों के कीमती समय की बचत होगी।

यदि आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है और यूपी ई-ड्रिस्टीक पोर्टल का लाभ, और पोर्टल के द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी। edistrict UP पोर्टल से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी को इस आर्टिकल में आपको बताया जाएगा। e district उत्तर प्रदेश पोर्टल के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।  

आज के इस आर्टिकल के के माध्यम से up edistrict पोर्टल से जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र आदि अन्य महत्वपूर्ण प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? यूपी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के लाभ कैसे ले सकेंगे ? up edistrict पोर्टल में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची, पात्रता, पोर्टल का उद्देश्य सभी के बारे में आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विस्तारपूर्वक बताया जायेगा।

यह भी पढ़े :- ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऐसे बनाएं

UP edistrict : जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र | e district up, edistrict.up.nic
UP edistrict : जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र | e district up, edistrict.up.gov.in
Contents show

edistrict.up.gov.in पोर्टल क्या है?

उत्तर-प्रदेश सरकार के द्वारा edistrict up पोर्टल को राज्य की जनता को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करने के लिए लांच किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से राज्य सरकार अपने नागरिकों को घर बैठे अपने जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र पंजीकरण, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र तथा इससे सम्बंधित जानकारी आदि ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को इस पोर्टल पर उपलब्ध करा रही है।इस परियोजना के तहत जारी किये जाने वाले प्रमाण पत्रों को भारत सरकार की डिजिटल लॉकर परियोजना के साथ एकीकृत किया गया है।edistrict.up.gov.in जो की पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट है। इस पोर्टल की सहायता से आप कई महत्वपूर्ण प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकेंगे इसके साथ ही इन प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी इस पोर्टल की सहायता से किया जा सकेगा। प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करते है? इसके बारे में भी आपको इस आर्टिकल में आगे बताया जाएगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

सामन्य श्रेणी के लोग जिन्हे हम जनरल कैटेगरी नाम से भी जानते है उनके लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं पड़ती सामान्य वर्ग इस पोर्टल की सहायता से यदि वह आर्थिक रूप से कमजोर है तो EWS सर्टिफिकेट के लिए बड़ी ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

edistrict.up.gov.in पोर्टल के मुख्य बिंदु

पोर्टल का नाम e district
राज्य उत्तर प्रदेश
आरम्भ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य की जनता
उद्देश्य राज्य की जनता को ऑनलाइन सरकारी सेवा उपलब्ध करना
ऑफिसियल वेबसाइट edistrict.up.gov.in

e District up पोर्टल 2024 में उपलब्ध अन्य सुविधाएँ

इस परियोजना के अंतर्गत सम्पूर्ण व्यवस्था को कप्यूटराइज किया गया है। e district उत्तर प्रदेश पोर्टल पर कई सुविधाएं उत्तर प्रदेश के नागरिकों को प्रदान की गयी है। पोर्टल पर आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि के साथ कुछ अन्य सेवाओं की सुविधा भी दी गयी है जिसकी सूचि नीचे दी गयी है –

  • तहसील / ग्राम निर्देशिका
  • ई-डिस्ट्रिक्ट शासनादेश / विभागीय आदेश
  • मण्डल आयुक्त / जिला अधिकारी सूची
  • सी.एस.सी. 3.0 खोलने की नियमावली / निर्देश (नयी सेवा)
  • ऑनलाइन आर. टी .आई.
  • उत्तर प्रदेश सूचना आयोग
  • उ.प्र. जनहित गारण्टी अधिनियम की ऑनलाइन सेवाएँ
  • सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश

edistrict.up.gov.in पोर्टल के लाभ /बेनिफिट्स

up e district 2024 ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से उत्तर प्रदेश राज्य के निवासियों को कई लाभ प्राप्त हो सकेंगे। क्या क्या लाभ राज्य की जनता इस पोर्टल के माध्यम से ले सकती है आईये जानते है –

  • UP e district पोर्टल यूपी राज्य के लोगों के लिए कई प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करती है।
  • इस पोर्टल की सहायता से सरकारी प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य कई साडी सेवाओं को उपलब्ध कराया गया है
  • जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी की नक़ल, हैसियत प्रमाण पत्र जैसे ही अन्य प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
  • राजस्व विभाग, पंचायती विभाग, गृह विभाग जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों के द्वारा इस पोर्टल की सहायता से सेवाओं को उपलब्ध कराया गया है।
  • प्रमाण पत्र, जन वितरण प्रणाली, पेंशन, खतौनी, राजस्व वाद एवं रोजगार केंद्रों में पंजीकरण सम्बंधित सेवाओं को इस पोर्टल में उपलब्ध कराया गया है।
  • आवेदन की स्थिति की जाँच भी इस पोर्टल की सहायता से की जाए सकेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन प्रमाण पत्रों को सत्यापित कर सकेंगे।
  • लगभग सभी मुख्य विभागों द्वारा इस पोर्टल की सहायता से सेवाएं आम नागरिकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है जिससे जनता का कीमती समय बच पायेगा।
  • आपको अब कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • इसके साथ ही आपको पोर्टल पर स्वप्रमाणित घोषणा पत्र pdf डाउनलोड करने की सुविधा भी दी गयी है।

edistrict.up.gov.in के क्या उद्देश्य है?

edistrict.up.gov.in का मुख्य उद्देश्य जन केंद्रित सेवाओं को डिजिटल माध्यम से जनता को उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा edistrict पोर्टल की सहायता से आम नागरिकों को कई सेवाओं को ऑनलाइन मोड़ पर उपलब्ध कराया जाता है। इन सेवाओं को कई विभागों के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है .पोर्टल की सहायता से आम नागरिकों को प्रमाण पत्र, शिकायत, जन वितरण प्रणाली, पेन्शन, विनमय, खतौनी, राजस्व वाद एवं रोजगार केन्द्रो मे पंजीकरण संबंधी सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा सकेगी और साथ ही साथ अन्य सेवाओं को उपलब्ध करना इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है। प्रदेश के लोग किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और दी जाने वाली सेवा को शीघ्र प्राप्त कर सकेंगे जिससे उन्हें पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

प्रमाण पत्र आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (कागजात)

edistrict पोर्टल पर आपको प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है, आप edistrict पोर्टल से जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पात्र (इनकम सर्टिफिकेट), निवास प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन कर सकते है। किन्तु इन सभी प्रमाण पत्रों के लिए आपको अलग-अलग दस्तावेजों (सर्टिफिकेट) की आवश्यकता पड़ती है। यहाँ आपको हमने ऐसे ही कुछ दस्तावेजों के बारें में बताया है जिनकी आवश्यकता आपको अपने आय प्रमाण पत्र, अधिवास या निवास प्रमाण पत्र ,और जाति प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए होगी।

यदि आप इन प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर रहें है तो आपको नीचे सूची में दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी

जाती प्रमाण पत्र (Caste certificate up) यूपी के लिए आवश्यक दस्तावेज (documents)
  • व्यक्ति का एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • परिवार रजिस्टर की फोटो कॉपी
  • ग्राम प्रधान द्वारा एक लिखित दस्तावेज।
निवास प्रमाण पत्र (Domicile certificate up) यूपी के लिए आवश्यक दस्तावेज –
  • आधार कार्डराशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • 2 फोटो
  • पानी का बिल
  • बिजली का बिल
  • पासपोर्ट
आय प्रमाण पत्र यूपी (Income certificate up) के लिए आवश्यक दस्तावेज-
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • सभासद या ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र

ई-डिस्ट्रिक्ट uP login कैसे करें ?

up ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आपको लॉगिन करने के लिए साइट के होम पेज पर ही सबसे ऊपर ये 3 ऑप्शन (विकल्प) दिख जाएंगे -सिटिजन लॉगिन (ई-साथी), ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन ,एस.एस.डी.जी. लॉगिन। यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी है ार प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) वाले विकल्प का चयन करना होगा।

edistrict.up.gov.in Log in

  • आपको सबसे पहले लॉगिन के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट की ऑफिसियल (आधिकारिक) वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक आपको यहां दिया गया है – edistrict.up.gov.in
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा जहाँ पर आपको “सिटिजन लॉग इन’ का चयन करना होगा।उत्तर प्रदेश जाति आय निवास प्रमाण पत्र ई डिस्ट्रिक्ट-Up E District Log in
  • अब आपको लॉगिन के लिए आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।
  • यदि आपके पास ई डिस्ट्रिक्ट के लिये लॉग इन आईडी नहीं है। तो आपको एक नई आईडी बनानी होगी।
  • नई लॉगिन आईडी बनाने के लिये नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।यूपी ई डिस्ट्रिक्ट नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण- जाति आय निवास प्रमाण पत्र-Up E District new user registration
  • अगले पेज में मांगी गयी सारी जानकारी जैसे कि नाम, जन्मतिथि, निवास का पूरा पता आदि भर दें।
  • इसके बाद सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक कर दें। इससे आपकी जानकारी सुरक्षित हो जायेगी।उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र के लिये ऑनलाईन आवेदन करें- Up E District Online Apply
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज मोबाईल नम्बर पर वेरिफिकेशन के लिये ओटीपी आयेगा।
  • अब लॉगिन पेज पर जायें और अपनी आईडी के साथ ओटीपी वेरिफाई कर लें।
  • इस प्रकार से आपकी लॉगिन आईडी बन जायेगी।

e district पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश सरकार के पोर्टल द्वारा कई विभागों के माध्यम से ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराई जा रही जो इस प्रकार से हैं –

क्र.स. विभाग सेवाएं
1. राजस्व विभाग 1. जाति प्रमाणपत्र
2. आय प्रमाणपत्र
3. अधिवास प्रमाणपत्र
4. हैसियत प्रमाण पत्र
5. खतौनी की नकल
6. दैनिक राजस्व वाद तालिका
7. राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति
8. राजस्व वाद – वाद विवरण
2 .पंचायती राज विभाग 1. कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन
3 .चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 1. दिव्यांग प्रमाणपत्र
2. कोविड टीकाकरण पंजीकरण
4 . गृह विभाग 1. लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति
2. विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)
3. विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3)
4. विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)
5. विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5)
6. आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)
7. आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2)
8. आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)
9. आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5)
5 .समाज कल्याण विभाग1. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनु.जाति/जनजाति)
2. शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन
3. अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन
6 .महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग1. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता
2. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता
3. विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना
4. दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना
7 .दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग1. दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन
2. दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन
3. दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान

8 .

कृषि विभाग
1. मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना
2. मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना

edistrict up आवेदन (application) स्थिति को कैसे चेक करें

edistrict उत्तर प्रदेश पोर्टल की सहायता से सभी प्रमाणपत्रों के आवेदन की स्तिथि को देखा जा सकेगा आप पोर्टल की सहायता से UP caste certificate (जाति प्रमाण पत्र) application status, UP domicile certificate (निवास प्रमाण पत्र) application status, UP Income certificate (आय प्रमाण पत्र) application status कैसे देखे? इन सबकी जानकारी आपको नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने ऑफिसियल साइट का होम पेज खुलेगा।
  • अब उपर दिये गये स्टेप्स के अनुसार लॉगिन पेज पर जायें।
  • यहां पर आपको ट्रैक स्टेटस (Track Status) का विकल्प दिखायी देगा। इस पर क्लिक कर लें।यूपी ई डिस्ट्रिक्ट प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति जानें- Up E District Track application
  • अब अपना आवेदन क्रमांक (Application Number) भर दें और सर्च (Search) पर क्लिक कर दें।यूपी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाईन बनायें-UP E District Application Status
  • इस प्रकार आपके आवेदन की स्थिति का विवरण आपको प्राप्त हो जायेगा।

उत्तर प्रदेश ई -डिस्ट्रिक्ट प्रमाण पत्र का सत्यापन (verification of UP e district certificate )

उत्तर-प्रदेश ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल द्वारा हर प्रकार के प्रमाण पत्र का सत्यापन किया जा सकेगा जैसे की जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि के प्रमाण पत्र को ऑनलाइन इस पोर्टल की सहायता से सत्यापित किया जा सकता है

  • सत्यापन के लिए आपको आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
  • अब पोर्टल की साइट पर होम पेज पर आपको “प्रमाण पत्र का सत्यापन” (Application Verification) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको बॉक्स में आवेदन संख्या (एप्लीकेशन नंबर )और सर्टिफिकेट id को डालना होगा। UP E DISTRICT APLI CERTIFICATE ID
  • अब आपको सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

आपका प्रमाण पत्र का सत्यापन आप इस प्रकार बड़ी आसानी से देख सकेंगे

edistrict GAV पंजीकरण कैसे करें ?

जीएवी (गोवेर्मेंट एप्रूव्ड वैल्यूअर )के लिए पंजीकरण ,GAV REGISTRATION कैसे करें? इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको edistrict UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा जहाँ पर आपको GAV Registration” नाम से ऑप्शन दिखाई देगा जिसे अपने सेलेक्ट करना है।यूपी ई साथी सेवा के लिये पंजीकरण कैसे करें- UP E district Gav registration
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और Generate OTP वाले ऑप्शन (विकल्प) पर क्लिक करना है।
  • अब आपके मोबाइल फ़ोन पर आपको OTP प्राप्त होगा उस OTP को आपको यहां डालना होगा।यूपी ई डिस्ट्रिक्ट हैसियत प्रमाण पत्र आवेदन-UP haisiyat praman patra
  • अब आपके सामने फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको पूछी गयी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
  • अब आपको अपने फॉर्म को भर लेने के बाद सबमिट कर देना है।

अब आपकी GAV पंजीकरण प्रक्रिया पूरी मान ली जाएगी।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल , GAV लॉगिन कैसे करें?

इसके लिए आपको पहले अपना पंजीकरण GAV के लिए करना होगा तभी आप लॉगिन कर सकेंगे। GAV लॉगिन के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • आपको सबसे पहले E-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पर खुलेगा जहाँ आपको “GAV Registration” का विकल्प दिखेगा आपको इसपर क्लिक करना है।
  • अब आपको Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आपको पूछी गयी जानकारी को भरना होगा।
  • अब आपको Pan no, Password, और captcha code को सही से डालना होगा और फिर लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा। UP E District Services Apply Online-उत्तर प्रदेश ई साथी सेवा पोर्टल
  • अब आपका लॉगिन पूरा हो जाएगा।

e district up से सम्बन्धित कुछ सवाल/जबाब

edistrict UP क्या है?.

ई- डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश सरकार की पोर्टल है, जिसे राज्य सरकार ने राज्य के सभी लोगों के लिए कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करने के उद्देश्य से लांच किया है।

UP edistrict पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं कौन-कौन सी हैं?

पोर्टल की सहायता से राज्य के नागरिक आय, जाति , निवास प्रमाण पत्र आदि अनेक प्रकार की सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

edistrict.up.nic से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कितना समय लगता है ?

ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र आवेदन के बाद 2 से 3 दिन का समय लगता है

यूपी ई डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट से आवेदन की फीस क्या है ?

ऑनलाइन आवेदन की फीस 10 रूपये है।

Photo of author

Leave a Comment