कन्या विद्या धन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – UP Kanya Vidya Dhan Yojana

उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए UP सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है जिससे की शिक्षा स्तर में बढ़ावा हो सके। इसके लिए फिर से एक नई योजना का संचालन किया गया है इस योजना का नाम UP Kanya Vidya Dhan Yojana है इसके तहत ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए UP सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है जिससे की शिक्षा स्तर में बढ़ावा हो सके। इसके लिए फिर से एक नई योजना का संचालन किया गया है इस योजना का नाम UP Kanya Vidya Dhan Yojana है इसके तहत राज्य की छात्राओं को शामिल किया जाएगा।

कन्या विद्या धन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - UP Kanya Vidya Dhan Yojana
कन्या विद्या धन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

राज्य के मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको योजना में आवेदन करना होगा।

UP बाल कन्या वृद्धि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म | लाभ व पात्रता से जुड़ी जानकारी के लिए इस दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

यहां हम आपको बताएंगे उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना क्या है? कन्या विद्या धन योजना आवेदन हेतु पात्रता क्या है? कन्या विद्या धन योजना के आवेदन फॉर्म भरने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? कन्या विद्या धन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? UP Kanya Vidya Dhan Yojana से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कन्या विद्या धन योजना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के द्वारा Kanya Vidya Dhan Yojana को प्रारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत गरीब परिवार की बालिकाओं को शामिल किया जाएगा।

योजना के तहत राज्य में जितनी भी मेधावी बालिकाएं है जिन्होंने 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुई है उनको आगे की उच्च शिक्षा के लिए सरकार द्वारा 30,000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

परन्तु आपको बता दे इस योजना का लाभ उन ही लड़कियों को मिलेगा जिन्होंने ICSE बोर्ड, मदरसा बोर्ड तथा CBSE बोर्ड आदि से 12वीं कक्षा पास की है और मेरिट लिस्ट में उनका नाम आया हो।

कन्या विद्या धन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - UP Kanya Vidya Dhan Yojana
कन्या विद्या धन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस योजना की लाभ राशि बालिका के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसका लाभ राज्य में केवल गरीब परिवार की छात्राओं को ही प्रदान किया जाएगा।

योजना का लाभ प्राप्त कर बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा को पूरा कर सकेंगी और अपने जीवन को उज्जवल कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana Highlights

योजना का नामकन्या विद्या धन योजना
शुरू की गईपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के द्वारा
राज्यउत्तर प्रदेश
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजना
लाभ30 हजार रूपए
उद्देश्य12वीं के पश्चात आगे की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना
रजिस्ट्रेशन मोडऑफलाइन
लाभार्थी12वीं पास बालिकाएं
ऑफिसियल वेबसाइटup.gov.in

कन्या विद्या धन योजना के उद्देश्य

UP राज्य में बालिकाओं के शिक्षा स्तर को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है तथा राज्य में शिक्षा स्तर में सुधार करना है।

राज्य में कही ऐसी मेधावी बालिकाएं है और पढ़ने में उत्तीर्ण है तथा जिन्होंने 12वीं पास कर लिया है और वे उच्च शिक्षा का अध्ययन करना चाहती है परन्तु उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है जिस कारण वे अपनी आगे की पढ़ाई को पूरा नहीं कर पाती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस समस्या से चिंतित होकर सरकार द्वारा इस योजना को प्रारम्भ किया गया है तथा बालिकाओं को आगे की पढ़ाई में अध्ययन करने के लिए 30 हजार रूपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

लाभ प्राप्त कर अब लड़कियाँ किसी खर्चे की परेशानी के बिना अपनी उच्च शिक्षा को आसानी से पूर्ण कर सकती है उनको पैसों के लिए किसी अन्य पर निर्भर होने जी आवश्यकता नहीं है।

जब बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करेगी तो राज्य में शिक्षा के स्तर में भी सुधार आएगा और वे अपने भविष्य में आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।

UP Kanya Vidya Dhan Yojana लाभार्थी लिस्ट नम्बर

  • बरेली -1261
  • बाराबंकी – 963
  • बिजनौर – 1564
  • बस्ती – 1374
  • भदोही – 905
  • कासगंज – 411 अलीगढ़ – 1375
  • अलीगढ़ – 1375
  • अमेठी – 610
  • औरया – 856
  • बदायु – 605
  • अम्बेडकर नगर – 1657
  • बुलंदशहर – 1224
  • बांदा – 578
  • गाजियाबाद – 1096
  • बलरामपुर – 340
  • अमरोहा – 801
  • बलिया – 2152
  • मथुरा – 1106
  • इलाहाबाद – 3493
  • आगरा – 1930
  • बागपत – 493
  • एटा – 783
  • मैनपुरी

योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश राज्य की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण मेधावी बालिकाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए UP सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।
  • छात्राएं बिना किसी समस्या के कॉलेज तथा विश्विविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आसानी से एड्मिशन ले सकती है।
  • अब छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • बालिकाओं को खर्चे की चिंता किए बिना उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को किसी अन्य पर निर्भर एवं कही से ऋण लेने की जरुरत नहीं है।
  • बलियकों को 30 हजार रूपए की आर्थिक मदद सरकार द्वारा योजना के तहत उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपने जीवन में आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।
  • योजना का लाभ प्राप्त कर लड़कियां अपनी उच्च शिक्षा को पूरा कर सकती है और समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
  • राज्य की छात्राएं जब योजना का लाभ प्राप्त करेंगी तो वे राज्य के आलावा भारतीय राष्ट्र के विकास में भी योगदान दे सकती है।

योजना में आवेदन हेतु पात्रता

  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदिका का उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना जरुरी है।
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड की बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदिका बालिका की परिवार की सालाना आय 48,000 रूपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुई छात्राएं ही इस योजना में आवेदन के पात्र होंगी।
योजना के आवश्यक दस्तावेज
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट

UP Kanya Vidya Dhan Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • UP Kanya Vidya Dhan Yojana में आवेदन करता को ऑफलाइन पंजीकरण up.gov.in करना होगा।
  • सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है और वहां से योजना के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है।
  • फॉर्म के डाउनलोड होने के पश्चात आपको उसे प्रिंट कर निकाल लेना है।
  • अब आपको इस फॉर्म में वे सब जानकारी को भरना है जो फॉर्म में आपसे पूछी गई है।
  • सबसे पहले आप फॉर्म को ध्यान से पढ़ ले उसके बाद फॉर्म में जानकारी को भरें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
  • यदि आपके फॉर्म में कुछ गलती जो जाती है तो आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा।
  • सभी जानकारी को सही से भरने के बाद अब आपको फॉर्म में मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना है।
  • अब इस फॉर्म को ले जाकर आपको विद्यालय, कॉलेज, डीआईओएस तथा जिला निदेशक के पास जमा कर देना है।
  • इस तरह से आपका आवेदन सफल हो जाएगा और फोम की सत्यापित जाँच होने के पश्चात आपको लाभ प्रदान किया जाएगा।

कन्या विद्या धन योजना से सम्बंधित सवाल/जवाब

Kanya Vidya Dhan Scheme को किस राज्य में शुरू किया गया है?

Kanya Vidya Dhan Scheme को उत्तर प्रदेश राज्य में शुरू किया गया है।

Kanya Vidya Dhan Scheme को किसने द्वारा शुरू किया गया?

उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव जी द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।

कन्या विद्या धन स्कीम के लाभार्थी कौन है?

राज्य की गरीब बालिकाएं इस योजना की लाभार्थी है।

कन्या विद्या धन स्कीम के तहत बालिकाओं को क्या लाभ प्रदान किया जाएगा?

कन्या विद्या धन स्कीम के तहत बालिकाओं को 30,000 रूपए की वित्तीय सहायता प्राप्त की जाएगी।

Kanya Vidya Dhan Scheme की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Kanya Vidya Dhan Scheme की आधिकारिक वेबसाइट ये up.gov.in है।

इस आर्टिकल में हमने आपको उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना से सम्बन्धित सभी जानकारी को उपलब्ध कराया है। फिर भी यदि आपको इस योजना के बारे में अन्य कोई जानकारी या आपके मन में कुछ अन्य प्रश्न है तो आप नीचे दिए हुए कमेंट सेक्शन में जाकर प्रश्न लिख सकते है हमारी टीम द्वारा जल्द ही आपके प्रश्नों का हल निकला जाएगा।

उम्मीद करते है की हमारे द्वारा लिखे इस आर्टिकल से आपको सहायता प्राप्त हुई हो। इस तरह अन्य सरकारी योजनाओं के विषय में जानने के लिए हमारे साइट से जुड़े रहे इसके लिए आपको साइट के नोटिफिकेशन को ऑन करना होगा जिससे आपको हर प्रकार की सूचना की जानकारी मिलती रहेगी।

Photo of author

Leave a Comment