UPBOCW 2023: श्रमिक पंजीयन कार्ड, उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण, bocw up

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राज्य में मौजूद सभी श्रमिक श्रेणी के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट www.upbocw.in है।

इस पोर्टल में नागरिकों के हित के लिए पंजीकरण करने की सुविधा उपलब्ध की गयी है। ताकि वह श्रम विभाग में पंजीकरण हो कर अनेक प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

UPBOCW 2023: श्रमिक पंजीयन कार्ड, उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण, bocw up
UPBOCW 2023

पोर्टल में पंजीकरण करने के उपरान्त मजदूर नागरिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड प्रदान किया जायेगा। जिसके तहत वह सभी केंद्रीय स्तर एवं राज्य स्तरीय श्रमिक श्रेणी योजनाओं से मिलने वाली सहायता को प्राप्त कर सकते है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः up shram vibhag से संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Contents show

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण UPBOCW 2023

श्रमिक पंजीयन कार्ड– हेतु राज्य के सभी श्रमिक वर्ग के नागरिकों को उत्तर प्रदेश श्रम विभाग में पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकृत किये गए सभी लाभार्थी नागरिकों को मजदूर कार्ड दिया जाता है। जिसकी मदद से वह सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने में सहायक हो सकते है।

यह आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से मिलने वाली सुविधा को प्रदान करने हेतु यह एक विशेष प्रकार की योजना का गठन उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से किया गया है। राज्य के 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की अवस्था वाले सभी श्रमिक नागरिक UPBOCW 2023 पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर सकते है। मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना क्या है यहाँ जानिए।

UP Shramik Panjikaran 2023 Highlights

आर्टिकल का नाम UPBOCW 2023 श्रमिक पंजीयन कार्ड
विभाग श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
पोर्टल का नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
The Building and Other Construction Workers Welfare Board
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थी राज्य के श्रमिक नागरिक
पंजीकरण ऑनलाइन
उद्देश्य पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को लाभार्थी
लाभ श्रमिक कार्ड के तहत सभी श्रमिक योजना के लाभ
वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट लिंक click here

UPBocw full form क्या है?

UPbocw full form English में “The Building and Other Construction Workers Welfare Board” है और इसे हिंदी में ‘उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड‘ कहा जाता है.

यूपी श्रमिक पंजीयन कार्ड का उद्देश्य क्या है ?

UPBOCW 2023– का मुख्य उद्देश्य है पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को अनेक प्रकार की श्रमिक योजनाओं से मिलने वाली सहायता को समय से नागरिकों तक पहुँचाना। आर्थिक रूप से अधिक गरीब नागरिकों को सुविधाएँ प्रदान करके उनकी जीवन की दिशा को एक नई उम्मीद से जागृति किया जायेगा।

इनकी आर्थिक स्थिति में एवं कार्य दिशाओं में सुधार करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की सहायता से नागरिकों तक स्पष्टीकरण के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद की जाएगी।

श्रमिक नागरिकों की सुविधाओं के लिए सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सभी श्रमिक श्रेणी योजनाओं का विवरण bocw up पोर्टल में मौजूद किया गया है। अब विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिक एक ही पोर्टल के तहत प्राप्त कर सकते है।

UPBOCW पोर्टल में पंजीकरण लाभार्थियों की सूची

क्रम संख्या लाभार्थी श्रमिक क्रम संख्या लाभार्थी श्रमिक
1छप्पर छानेवाले11बिल्डिंग का कार्य करने वाले
2राजमिस्त्री12लेखाकार का काम करने वाले
3इलेक्ट्रिक वाले13बांध  प्रबंधक ,भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले
4चट्टान तोड़ने वाले14खिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले
5पत्थर तोड़ने वाले15सीमेंट ,पत्तर ढोने का काम करने वाले
6प्लम्बर16चुना बनाने का काम करने वाले
7निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले17कुआ खोदने वाले
8हतोड़ा चलानेवाले18लौहार
9मोजेक पोलिश19पुताई करने वाले
10सड़क निर्माण करने वाले20कारपेंटर का कार्य करने वाले

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) पोर्टल में उपलब्ध योजनाएं

मजदुर वर्ग के नागरिकों को लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कई श्रमिक योजनाओं को UPBOCW पोर्टल में उपलब्ध किया गया है , इस पोर्टल के तहत अब नागरिक कई योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करके समय से उनका लाभ प्राप्त करने में सहायक होंगे। पोर्टल में निम्न योजनाएं मौजूद है जिसका विवरण कुछ इस प्रकार निम्नवत है।

  1. सौर ऊर्जा सहायता योजना
  2. मेधावी छात्र पुरुस्कार योजना
  3. चिकित्सा सुविधा योजना
  4. शिशु हितलाभ योजना
  5. कौशल विकास तकनीकी योजना
  6. निर्माण कामगार बालिका मदद योजना
  7. निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना
  8. आवासीय विद्यालय योजना
  9. निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना
  10. गंभीर बीमारी सहायता योजना
  11. अक्षमता पेंशन योजना
  12. मातृत्व हितलाभ योजना
  13. कन्या विवाह योजना
  14. संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
  15. आवास सहायता योजना
  16. पेंशन सहायता योजना
  17. निर्माण कामगार अन्ते यष्टि योजना

श्रम विभाग उत्तर प्रदेश में पंजीकृत अन्य योजनाओं का लाभ

सरकार श्रमिक नागरिकों तक एक विशेष प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु पंजीकृत श्रमिक नागरिकों को श्रम विभाग UPBOCW 2023 से संबंधी योजनाओं एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु पूरा प्रयास करती है। यहां कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी है। जिनके माध्यम से श्रमिक नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

  1. पीएम गरीब कल्याण योजना– के अंतर्गत श्रमिक वर्ग के नागरिकों को कोरोना काल के समय में मुफ्त राशन वितरित किया जायेगा। साथ ही उन्हें भरण-पोषण के माध्यम से भत्ता सहायता राशि का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।
  2. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना– के माध्यम से मजदूर नागरिकों के बच्चों को शिक्षा हेतु सहायता प्रदान की जाएगी आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के सभी श्रमिक नागरिकों के बच्चो को इस योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
  3. कन्या विवाह सहायता योजना -के माध्यम से श्रमिक वर्ग की बेटियों के लिए विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही बेटियों के लिए शिक्षा हेतु भी उन्हें मदद दी जाती है।
  4. बीमा कवर एवं आकस्मिक मृत्यु -योजना के माध्यम से श्रमिक नागरिकों को किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो जाने पर उन्हें बीमा का लाभ प्रदान किया जाता है। यदि श्रमिक व्यक्ति कार्य करते समय विकलांग हो जाता है तो उन्हें 50 हजार रूपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही श्रमिक व्यक्ति की आकस्मिक रूप से मृत्यु हो जाने की दशा में 2 लाख रूपए तक बीमा राशि योजना के तहत प्रदान किया जाता है।
  5. श्रमिकों के लिए कोविड किट– के माध्यम कोरोना काल के समय में श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने की दशा में उन्हें उपचार के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए सरकार के द्वारा श्रमिक हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किये गए है।
  6. उत्तर प्रदेश श्रम आयोग– के माध्यम से कोरोना महामारी के समय में मजदूर व्यक्तियों को वित्तीय सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जायेगा। जो श्रमिक नागरिक कोरोना के समय में अपने राज्य में वापस लौट चुके है उनकी इस मुश्किल घड़ी में श्रम आयोग के माध्यम से सहायता दी जाएगी। लगभग 54 लाख से अधिक श्रमिकों को आयोग द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उनके लिए रोजगार ढूंढ़ने में भी मदद करेगी।

UPBOCW 2023 पंजीकरण करने हेतु पात्रता मानदंड

श्रमिक कार्ड पंजीयन हेतु नागरिकों को नीचे दिए गए शर्तों का पालन करना होगा।

  • केवल श्रमिक श्रेणी के व्यक्ति ही लेबर कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है।
  • वह श्रमिक व्यक्ति UPBOCW 2023 पंजीकरण कर सकते है उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी नागरिक है।
  • 1 वर्ष की अवधि में जिन श्रमिक व्यक्तियों के द्वारा 90 दिन का कार्य किया गया है वह पंजीयन हेतु पात्र है।
  • परिवार के मुखिया नागरिक के नाम पर ही श्रमिक कार्ड बनाया जायेगा।
  • श्रमिक व्यक्ति ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार पंजीकरण कर सकते है।

यूपी श्रमिक पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज

सभी श्रमिक व्यक्ति ध्यान दे की श्रम विभाग में पंजीकृत होने के लिए व्यक्ति के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य है।

  1. श्रमिक व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड
  2. राशन पत्रिका
  3. आधार कार्ड
  4. बैंक पासबुक से संबंधी विवरण
  5. परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. मोबाइल नंबर

UP Labour registration Application | UP shram vibhag registration online

UP labour card registration online कैसे करते है? ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश श्रम विभाग में पंजीकृत होने के लिए श्रमिक नागरिकों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • Uttar Pradesh Shramik Online Registration हेतु shram vibhag up की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ही आपको श्रमिक पंजीयन का आवेदन अप्लाई के लिंक में क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात नए पेज में श्रमिक व्यक्ति को श्रमिक पंजीयन का आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा।
  • इस फॉर्म में व्यक्ति को पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को भरना है।
  • जैसे आधार कार्ड संख्या, आवेदन/पंजीयन संख्या ,अपना मंडल ,अपना जनपद, अपना मोबाइल नंबर आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद आवेदन करें के विकल्प में क्लिक करें।उत्तर-प्रदेश-श्रमिक-ऑनलाइन-पंजीकरण
  • इसके पश्चात दर्ज किये मोबाइल नंबर में व्यक्ति को OTP नंबर प्राप्त होगा।
  • ओटीपी नंबर को वेरिफाई करें।
  • अब नए पेज में व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉर्म प्राप्त होगा।
  • इस फॉर्म में व्यक्ति को अपनी सभी जानकारी को दर्ज करना है एवं आवेदन हेतु मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड करके सबमिट बटन में क्लिक करना है।
  • इस प्रकार श्रमिक कार्ड पंजीकरण करने की प्रक्रिया व्यक्ति की पूर्ण हो जाएगी।

श्रमिक पंजीकरण आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?

  • आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए यूपी श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करें।
  • वेबसाइट में प्रवेश करने के पश्चात होम पेज में श्रमिक सेक्शन में पंजीयन की स्थिति के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में व्यक्ति को आवेदन स्थिति चेक करने हेतु पंजीयन संख्या या आवेदन संख्या में से किसी एक विकल्प का चुनाव करना होगा।
    श्रमिक-पंजीकरण-आवेदन-स्थिति
  • नवीन श्रमिक कृपया आवेदन संख्या सेलेक्ट करे।
  • अब अपने आवेदन संख्या एवं मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
  • और स्थिति चेक करने के लिए सर्च के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • आवेदन से संबंधित सभी जानकारी व्यक्ति के स्क्रीन में दिखाई देगी।
  • इस प्रकार आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया आवेदक व्यक्ति की पूरी हो जाएगी।

UPBOCW 2023 Shramik Certificate Download

  1. मजदूर प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पोर्टल upbocw.in में जाएँ।
  2. पोर्टल के होम पेज में व्यक्ति को श्रमिक सेक्शन में श्रमिक सर्टिफिकेट के लिंक में क्लिक करें।
  3. अब नए पेज में आधार कार्ड संख्या और पंजीयन संख्या नंबर दर्ज करनी है। Shramik-Certificate-Download
  4. इसके बाद search के ऑप्शन में क्लिक करना है।
  5. अब अगले पेज में व्यक्ति को सर्टिफिकेट प्राप्त होगा इसको डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट लें और इसे सुरक्षित रखे।

अपने आवेदन /पंजीयन संख्या कैसे जाने ?

  1. यदि व्यक्ति को अपने आवेदन संख्या के बारे में पता नहीं है तो वह ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  2. पंजीयन संख्या जानने के लिए की ऑफिसियल वेबसाइट में जाएँ।
  3. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  4. वेबसाइट में जाने के बाद पोर्टल के होम पेज में व्यक्ति को श्रमिक सेक्शन में अपनी आवेदन पंजीयन संख्या जाने के लिंक में क्लिक करना है।
  5. अब नए पेज में आधार कार्ड संख्या ,एवं मोबाइल नंबर संख्या को दर्ज करें।
  6. उसके बाद सर्च के ऑप्शन में क्लिक करें। अपने-आवेदन-पंजीयन-संख्या
  7. इसके बाद आपके सामने पंजीयन संख्या/आवेदन संख्या आ जाएगी।
  8. इस तरह श्रमिक अपने पंजीयन संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

UPBOCW 2023 मोबाइल एप्लीकेशन को कैसे डाउनलोड करें ?

व्यक्ति श्रमिक मोबाइल एप्लीकेशन को श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या फिर अपने में मौजूद प्ले स्टोर ऍप की सहायता से डाउनलोड कर सकते है। Google Play Store के माध्यम से ऍप डाउनलोड करने हेतु नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें।

  1. अपने फ़ोन में प्ले स्टोर ऍप को ओपन करें।
  2. अब सर्च वाले विकल्प में upbocw लिखकर सर्च करें।
  3. इसके पश्चात व्यक्ति के मोबाइल स्क्रीन में ऍप खुल जायेगा।
  4. इंस्टाल के ऑप्शन में क्लिक करें।
  5. इस तरह से मोबाइल ऍप डाउनलोड हो जायेगा।
  6. मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता से श्रमिक व्यक्ति पोर्टल में मौजूद सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें – Download App

UP Sharmik District Wise List

  • श्रमिकों की सूची जिलेवार और ब्लॉक के माध्यम से देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट में जाने के बाद होम पेज में श्रमिक सेक्शन में श्रमिकों की सूचि जनपदवार,ब्लॉकवार के लिंक में क्लिक करें।
  • लिंक में क्लिक करने के बाद नए पेज में दी गयी जानकारी को भरे। श्रमिकों-की-सूचि-जनपदवार-ब्लॉकवार
  • जैसे -जनपद, नगर निकाय, कार्य की प्रकृति आदि।
  • इसके बाद submit बटन में क्लिक करें।
  • अब आवेदक नागरिक के स्क्रीन में श्रमिक नागरिकों की सूची खुलकर आएगी।
  • इस प्रकार नागरिक जनपद एवं ब्लॉक के माध्यम से श्रमिक सूची देख सकते है।

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण 2023 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

श्रमिक कार्ड बनाने के राज्य के श्रमिक नागरिक कौन सी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है ?

upbocw.in की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से श्रमिक नागरिक श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन कर सकते है।

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है ?

श्रम विभाग से संबंधी समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक नागरिकों को अपना पंजीयन करना होगा पंजीयन करने के उपरांत वह सभी योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं को प्राप्त कर सकते है।

क्या पंजीयन कार्ड बनाने के बाद नागरिकों को वित्तीय सहायता राशि का लाभ प्राप्त होगा ?

वित्तीय सहायता राशि का लाभ श्रमिक नागरिकों को योजना में आवेदन करने पर मिलेगा। न की पंजीयन कार्ड के माध्यम से।

श्रमिक नागरिक लेबर कार्ड का नवीनीकरण कितने समय के बाद कर सकते है ?

प्रत्येक वर्ष श्रमिक नागरिकों को लेबर कार्ड का नवीनीकरण करना होगा।

कार्यालय घर से बहुत दूर होने की दशा में आवेदक व्यक्ति फॉर्म को और कहाँ जमा कर सकते है ?

यदि आवेदक व्यक्ति श्रम विभाग से संबंधित किसी योजना हेतु ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करते है और श्रम विभाग निकट न होने के स्थिति में वह अपने आवेदन फॉर्म जन सुविधा केंद्र में जमा कर सकते है। और लाभ प्राप्त कर सकते है।

श्रमिक पंजीयन कितने दिनों में सफल हो जायेगा ?

जनहित गारंटी के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन आवेदन करने के 7 दिनों के भीतर सफल हो जाता है।

यदि श्रमिक कार्ड खो गया है तो नए कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते है ?

पंजीयन नंबर के आधार पर जनसुविधा केंद्र के माध्यम से श्रमिक नागरिक अपने खोये हुए लेबर कार्ड का प्रिंट ले सकते है। इसके लिए उन्हें नए लेबर कार्ड आवेदन की जरूरत नहीं है।

मजदूरों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं चलायी जा रही है ?

मजदूर नागरिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं राज्य में संचालित की गयी है जिसमें से मुख्य रूप से है। कन्या विवाह योजना ,अटल आवासीय योजना ,मातृत्व हित लाभ योजना ,मेधावी छात्र पुरूस्कार योजना ,आवास सहायता योजना ,सौर ऊर्जा सहायता योजना एवं अन्य प्रकार की विभिन्न योजना चलाई जा रही है।

क्या खेती बाड़ी का कार्य करने वाले श्रमिकों को भी इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा ?

नहीं सिर्फ निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।

श्रम विभाग में पंजीकृत होने के लिए कौन कौन से दस्तवेजों की आवश्यकता होगी ?

श्रमिक व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड, राशन पत्रिका , आधार कार्ड, बैंक पासबुक से संबंधी विवरण , परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड , पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि की जरुरत पड़ेगी।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 18001805412 है।

हेल्पलाइन नंबर

जैसे कि इस लेख में हमने आपको UPBOCW 2023 श्रमिक पंजीयन कार्ड, उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पंजीकरण से संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की है। अगर आपको इन जानकारियों के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर देख सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप 18001805412 हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है।

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram