RESS Salary Slip Railway Employee। AIMS Portal, Download Pay Slip – रेलवे सैलरी स्लिप

Share on:

RESS Salary Slip Railway Employee के लिए ऑनलाइन वेबसाइट एआईएमएस पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब रेलवे कर्मचारी अपने सैलेरी का रिकॉर्ड, वेतन विवरण, वेतन पर्ची आदि देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एक ऑफिसियल मोबाइल एप्प भी लांच किया गया है। जिसमें सभी प्रकार के आय विवरण का लेखा-जोखा तैयार किया जाता है। जिसे ऑनलाइन जारी किया जाता है। अब रेलवे के कर्मचारी बहुत ही आसानी से अपने RESS Salary Slip के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। आपको बता दें ये लेखा वित्त विभाग द्वारा जारी किया जाता है। रेलवे कर्मचारियों के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद ही आप रेलवे सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं या आय का विवरण ले सकते हैं।

RESS Salary Slip Railway Employee। AIMS Portal, Download Pay Slip - रेलवे सैलरी स्लिप
AIMS Portal, Download Pay Slip – रेलवे सैलरी स्लिप

अगर आप भी अपनी सैलरी स्लिप या सैलरी विवरण देखना चाहते हैं आप हमारे लेख में दी गयी प्रोसेस के जरिये अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और सैलरी से संबंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। RESS Salary Slip Railway से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे लेख पढ़ सकते हैं।

RESS Salary Slip Railway Employee

वित्त विभाग द्वारा पोर्टल पर अनेक सुविधाएँ रेलवे स्टाफ को दी गयी है। इसके साथ ही आप अब डिजिटल के माध्यम से ही अपने पीएफ की जानकारी ले सकते हैं। Railway Employee के लिए अब एआईएमएस पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ही भुगतान विवरण के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आजकल के समय में डिजिटल का अधिक उपयोग हो रहा है जिसमें सभी सेवाएं ऑनलाइन कर दी गयी है। और इंटरनेट के जरिये घर बैठे ही कुछ समय में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की कैसे आप RESS Salary Slip Railway Employee Pay Slip Download कर सकते हैं और AIMS Portal Download Pay Slip से जुडी सारी जानकारी दे रहे हैं। उम्मीदवार जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

रेलवे कर्मचारी वेतन कर्मचारी यहाँ जानें

नीचे दी गयी सारणी की मदद से आप रेलवे कर्मचारी के वेतन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी इन विशेष सूचनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो आप दी गयी सारणी देखें –

आर्टिकल का नाम RESS Salary Slip Railway Employee
पोर्टल AIMS PORTAL
किसके द्वारा जारी की गयी वित्त विभाग
लाभार्थी रेलवे कर्मचारी
पर्ची डाउनलोड करने का मोड़ ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट aims.indianrailways.gov.in

AIMS PORTAL यहाँ जानें

जैसे की आप सब जानते हैं कि आजकल के समय में डिजिटल का अधिक प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें सभी नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं मुहैया कराई जा रही है। भारत में रेलवे एक बहुत ही बड़ा प्लेटफॉर्म है जहां लाखों कर्मचारी नियुक्त है और अपनी सेवाएं देते हैं। रेलवे स्टाफ सेल्फ सर्विस के माध्यम से एक पोर्टल लांच किया गया है। जिसे AIMS PORTAL नाम दिया गया है। इस पोर्टल की अपने आप में एक भूमिका है। इसके लिए एक एआईएमएस मोबाइल एप्लिकेशन एप्प भी लांच किया गया है। आप अपने फोन में ये एप्प डाउनलोड कर सकते हैं और आप देश के किसी भी स्थान में हो आप इस पोर्टल या एप्प का प्रयोग करके आसानी से अपनी सैलेरी से जुडी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आजकल के समय में सभी दस्तावेज ऑनलाइन ही सुरक्षित रखे जाते हैं। ऐसे में कोई भी दस्तावेज की कॉपी हम अपने पास सुरक्षित नहीं रख सकते है। आवश्यकता पड़ने पर हम ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।

RESS AIMS पोर्टल के लाभ

अब हम आपको Salary Slip Railway Employee से होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहें हैं। सैलरी स्लिप के लाभों के विषय में आप आसानी से सुचनाएँ प्राप्त कर सकते हैं। देखिये नीचे दिए महत्वपूर्ण बिंदु-

  • अब रेलवे के स्टाफ, अधिकारी घर बैठे अपने आय के बारे में पूरी जानकारी ऑनलाइन RESS AIMS से ले सकते हैं।
  • आप एआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मासिक या सालाना वेतन पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
  • जब पोर्टल को लांच नहीं किया गया था स्टाफ को अपने वेतन से जुडी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था। जहां आपको पता है सरकारी दफ्तर के लिए उचित समय लेना पड़ता था और काफी समय बाद आपका कार्य पूरा हो पाता था। जिसके लिए समय बर्बाद होता था। लेकिन अब आप घर बैठे पोर्टल में जारी की गयी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • इसके साथ ही आप ट्रेनों से जुडी सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें ट्रेन का समय, ट्रेनों की स्थिति के बारे में पता कर सकते हैं।
  • रेलवे विभाग द्वारा इस पोर्टल को काफी सुविधाजनक बनाया गया है जिससे की आप आसानी से इस पर अपना कार्य कर सकते हैं।
  • पोर्टल के साथ ही RESS AIMS मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया गया सभी कर्मचारी व्यक्ति इस ऍप की सहायता से सभी सेवाएं प्राप्त कर सकते है।
  • मोबाइल एप्लीकेशन में रेलवे विभाग से संबंधी समस्त जानकारी को ऍप में उपलब्ध किया गया है।

अकाउंटिंग इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर दी गयी सेवाएं

रेलवे विभाग द्वारा रेल कर्मचारियों को पोर्टल पर कुछ सेवाएं दी गयी है। जिस पर वे अपनी कुछ जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं सेवाओं की सूची कुछ इस प्रकार है। देखिये नीचे दिए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं के जरिये –

  1. बायोडाटा (व्यक्तिगत विवरण, नौकरी से संबंधित, वेतन संबंधित)
  2. पीडीएफ में पे स्लिप डाउनलोड करें
  3. वित्तीय वर्ष वार अनुपूरक भुगतान
  4. परिवार के विवरण
  5. ऋण और अग्रिम विवरण
  6. एक वित्तीय वर्ष के दौरान एनपीएस वसूली
  7. आयकर अनुमानों और संचयी कटौती
  8. लीव बैलेंस (एलएपी और एलएचएपी)
  9. पिछले पीएफ निकासी आवेदन की स्थिति के साथ भविष्य निधि (पीएफ) खाता
  10. वेतन विवरण (मासिक और वार्षिक सारांश)
  11. ओटी, टीए, एनडीए, एनएचए, केएमए, बाल शिक्षा भत्ते का विवरण

रेलवे कर्मचारी एआईएमएस पोर्टल पर पंजीकरण इस प्रकार से करें

जो कर्मचारी AIMS पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना चाहते हैं वे बहुत ही आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपको बता दें आपके पंजीकरण करने पर ही आप अपने सभी भुगतानों, स्वास्थ्य सेवाओं, पीएफ की जानकारी ले सकते हैं। आप पंजीकरण कैसे कर सकते हैं इसके लिए हम आपको यहां पर कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप हमारे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार सबसे पहले एआईएमएस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट aims.indianrailways.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको पेज में Employee self service का लिंक दिखाई देगा। आप लिंक पर क्लिक करें। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं –Rail-employee-salary-slip
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा।
  • आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। Rail-employee-salary-slip-download
  • आपको पेज में कर्मचारी संख्या दर्ज करनी होगी। उसके ई मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपको ई मेल आईडी का सत्यापन करना होगा और आपकी मेल आईडी पर एक मेसेज आएगा इसे दर्ज करें।
  • इसके बाद आप सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अगर आप पहली बार पंजीकरण कर रहे हैं तो सबसे नीचे New User Registration पर क्लिक करें।
  • आपको कर्मचारी नंबर, अपना मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • उसके बाद आपके द्वारा दर्ज किये गए नंबर पर एक वेरिफिकेशन कोड आएगा
  • आपको ये कोड स्क्रीन पर दर्ज करना होगा। और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपका वेरिफिकेशन कोड ही आपका पासवर्ड होगा।
  • इस प्रकार आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

Railway Employee Salary Slip डाउनलोड ऐसे करें

जो कर्मचारी अपनी वेतन पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं वे ऑनलाइन मोड़ में हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके अपनी Salary Slip डाउनलोड कर सकते हैं,आप हमारे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • Railway Employee Salary Slip Download करने के लिए AIMS ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको एम्प्लॉय सेल्फ सर्विस का लिंक दिखाई देगा आप इस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी पासवर्ड दर्ज करके सब्मिट करना होगा।
  • अब आप नए पेज पर पहुंच जांयेंगे। इस पेज में Download Payslip in PDF पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको जिस महीने की पे स्लिप देखनी है उस महीने को और वर्ष को निर्धारित करें।
  • आपकी स्क्रीन पर उस महीने और वर्ष की वेतन पर्ची आ जाएगी।
  • आप इस पर्ची को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकाल लें।
  • इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

RESS AIMS मोबाइल एप्लिकेशन ऐसे करें डाउनलोड

अब हम आपको मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की प्रोसेस बताने जा रहें हैं। अगर आप भी यह मोबाइल एप्प डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एप्प डाउनलोड कर सकते हैं –

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन के प्ले स्टोर में जाएँ। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दर्शाया गया हैं। रेलवे-सैलरी-स्लिप-डाउनलोड
  • आप ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी एप्प डाउनलोड कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको सर्च में RESS दर्ज करना होगा।
  • आप इस एप्प को इंस्टाल कर लें। और ओपन करें।
  • इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • ओपन करके आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।
रेल कर्मचारी वेतन पर्ची से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
RESS AIMS की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

RESS AIMS की आधिकारिक वेबसाइट- aims.indianrailways.gov.in है।

क्या इस पोर्टल का प्रयोग कोई भी सरकारी कर्मचारी कर सकते हैं ?

जी नहीं, इस पोर्टल का प्रयोग सिर्फ रेलवे विभाग के कर्मचारी कर सकते हैं। किसी अन्य विभाग के कर्मचारी अपने विभाग द्वारा जारी किये गए पोर्टल से सैलेरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

aims.indianrailways.gov.in पोर्टल के माध्यम से क्या सुविधाएँ प्राप्त हुई है ?

इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक रेलवे विभाग से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन रूप में घर बैठे प्राप्त कर सकते है।

यदि कोई रेल कर्मचारी अपना पासवर्ड भूल गए हो तो क्या करें ?

इसके लिए आप सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। उसके बाद आपको Employee self service के लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आप फॉरगेट पासवर्ड के लिंक पर क्लिक करें। जिसमें आपको आपको कर्मचारी नंबर, अपना मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। उसके बाद आपके द्वारा दर्ज किये गए नंबर पर एक वेरिफिकेशन कोड आएगा आपको ये कोड स्क्रीन पर दर्ज करना होगा। और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।

एआईएमएस पोर्टल से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

अगर आप रेलवे सैलरी सली[ के बारे में किसी प्रकार की सूचना प्राप्त करना चाहते हैं तो दिए गए हेल्पलाइन नंबर  (91) 81303-53466 पर सम्पर्क कर सकते हैं। Email – aimhelpdesk@cris.org.in

अकाउंटिंग इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर कौन कौन सी सेवाएं उपलब्ध कराई गयी हैं ?

यहाँ उपलब्ध ये सेवा उपलब्ध कराई गयी हैं जो इस प्रकार हैं- बायोडाटा (व्यक्तिगत विवरण, नौकरी से संबंधित, वेतन संबंधित), पीडीएफ में पे स्लिप डाउनलोड करें, वित्तीय वर्ष वार अनुपूरक भुगतान, परिवार के विवरण, ऋण और अग्रिम विवरण, एक वित्तीय वर्ष के दौरान एनपीएस वसूली, आयकर अनुमानों और संचयी कटौती, लीव बैलेंस (एलएपी और एलएचएपी), पिछले पीएफ निकासी आवेदन की स्थिति के साथ भविष्य निधि (पीएफ) खाता, वेतन विवरण (मासिक और वार्षिक सारांश), ओटी, टीए, एनडीए, एनएचए, केएमए, बाल शिक्षा भत्ते का विवरण आदि।

क्या नागरिकों तक सेवाओं को और आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए RESS मोबाइल ऍप भी डाउनलोड किया गया है ?

हाँ पोर्टल के साथ-साथ मोबाइल ऍप को भी नागरिकों के लिए लॉन्च किया गया है जिससे नागरिक आसानी से सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Helpline number

तो जैसे की हमने आज के आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की कैसे आप RESS Railway Employee Salary Slip डाउनलोड कर सकते हैं और इससे जुडी और भी जानकारी आपसे साझा की है। यदि आपको हमारे लेख से जुडी कोई भी जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या होती है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता प्राप्त होगी और आप आसानी से अपनी सैलरी संबंधी जानकारी देख सकते हैं।

E-mail  : aims@cris.org.in  

यह भी देखें :-

Photo of author

Leave a Comment

Join Telegram