डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवनी – Biography of A. P. J. Abdul Kalam in Hindi Jivani

इस लेख में हम आपको अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे हम डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के नाम से जानते है तथा भारत में इन्हें मिसाइल मैन ऑफ इण्डिया के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दे यह भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

इस लेख में हम आपको अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे हम डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के नाम से जानते है तथा भारत में इन्हें मिसाइल मैन ऑफ इण्डिया के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दे यह भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में भी कार्यभार संभाल चुके है। यह भारत के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ भी रह चुके थे। परमाणु शक्ति को मजबूत बनाने के लिए भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज इस लेख में हम आपको डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवनी (Biography of A. P. J. Abdul Kalam in Hindi Jivani) से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी को विस्तार पूर्वक साझा करने वाले है।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवनी - Biography of A. P. J. Abdul Kalam in Hindi Jivani
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवनी

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का प्रारंभिक जीवन

Abdul Kalam का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित गांव धनुषकोडी में हुआ था। यह एक मुस्लिम परिवार था। आपको बता दे इनका पूरा नाम अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। अब्दुल के पिता का नाम जैनुलाब्दीन जो कि नावों को किराये पर देने और उनको बेचने का व्यवसाय करते थे तथा माता माता का नाम असिंमा था।

यह भी देखें- गुरपतवंत सिंह पन्नू कौन है जानें जीवनी – Khalistani Gurpatwant Singh Pannu Died

अब्दुल के चार भाई बहन थे, तीन बड़े भाई तथा 1 बड़ी बहन अर्थात अब्दुल सभी भाई बहनों में सबसे छोटे थे। एक गरीब परिवार और आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण अब्दुल पहले ही घर की जिम्मेदारियों को समझने लग गए। इन्होने 10 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया ये अखबार बेचते थे ताकि ये अपने पापा की आर्थिक मदद में सहायता कर सके। इनको गणित विषय पढ़ना पसंद था।

Biography of A. P. J. Abdul Kalam in Hindi Jivani

नामडॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
पूरा नामअबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम
राष्ट्रीयताभारतीय
जन्म15 अक्टूबर 1931
माताअसिंमा
पिताजैनुलाब्दीन
जन्म स्थानधनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु (भारत)
मृत्यु27 जुलाई 2015
पेशालेखक, प्रोफेसर, इंजीनियर, राजनीतिज्ञ तथा वैज्ञानिक
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
राष्ट्रपति का कार्यकाल25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक

शिक्षा

रामानाथपुरम, तमिलनाडु के Schwartz Higher Secondary School से अपनी प्रारंभिक मैट्रिक की शिक्षा ग्रहण की थी। स्कूल में अब्दुल कलाम को सबसे अच्छे अध्यापक अयादुरै सोलोमन लगते थे इनके विचारों से ये अत्यधिक प्रभावित थे। जब इन्होने 10वीं पास कर लिया था उसके पश्चात ये वर्ष 1954 में तिरुचिरापल्ली चले गए और वहां इन्होने सेंट जोसेफ कॉलेज से इन्होने BSC की डिग्री भौतिक विज्ञान के विषय में प्राप्त की।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी देखें- अल्बर्ट आइंस्टीन जीवनी – Biography of Albert Einstein in Hindi Jivani

यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1955 में मद्रास के इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कॉलेज में इन्होने अपना प्रवेश ले लिया और अपनी पढ़ाई को पूरा किया परन्तु परीक्षा में उनका 9वां स्थान आया परन्तु IAF ने केवल 8 ही परिणाम घोषित किये थे जिसके कारण उन्हें इसमें विजय हासिल नहीं हुई।

जब इनकी स्नातक की पढ़ाई पूरी हो गई थी तो उसके बाद इन्हे लौ लेवल अटैक एयरक्राफ्ट का प्रोजेक्ट मिला और उन्होंने इसे बनाया परन्तु जो उनके प्रोफ़ेसर थे उन्हें उनका प्रोजेक्ट मॉडल सही नहीं लगा। उनको अब तीन दिन का समय दिया और एक नया प्रोजेक्ट बनाने के लिए दिया। उन्होंने इस बार प्रोजेक्ट बनाने के लिए खूब मेहनत की और अंत में प्रोफेसर का यह प्रोजेक्ट मॉडल अत्यंत पसंद आया।

अब्दुल कलाम व्यवसाय (Career)

अब्दुल कलाम ने जब अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। अब वे वर्ष 1958 में रक्षा अनुसन्धान तथा विकास संगठन में शामिल होने के लिए आये ताकि वे मद्रास इंस्टिट्यूट इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से अपनी डिग्री हासिल हर सके। इसके पश्चात अब्दुल कलाम ISRO में वर्ष 1969 में शामिल होने गए और वहां वे निर्देशक बन गए और अपने कार्य भार को संभालने लग गए। इसी पद पर काम करते करते उन्होंने मिलकर वर्ष 1980 में प्रथम उपग्रह रोहिणी पृथ्वी की कक्षा में आधारित किया गया था।

अब्दुल जी ने कई मिसाइल बनाई जिनमे से कई सफल भी हुई और वे दुबारा से DRDO में वर्ष 1982 में शामिल होने चले गए। आपको बता दे कलाम जी रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक कंसलटेंट की भूमिका वर्ष 1992 से 1997 तक निभा रहे थे। साथ ही वर्ष 1998 में इन्होने परमाणु शक्ति बढ़ाने पर भी कार्य किया। फिर इन्होने वैज्ञानिक सलाहकार का भी कार्य किया यह कैबिनेट मंत्री के साथ सरकार का कार्य सँभालते थे इन्होने अपना कार्य 1999 से वर्ष 2001 तक किया।

भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में अब्दुल कलाम जी ने वर्ष 2002 में चुने गए थे तथा कार्यकाल 2007 तक रहा था।

A. P. J. Abdul Kalam अवार्ड्स

अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल जी ने अपने जीवन में कई महान कार्य किए है जिनसे कई लोगो को सफलताएं भी प्राप्त हुई। इनको सम्मान के रूप में कई प्रकार के पुरूस्कार प्राप्त हुए जिनकी जानकारी नीचे निम्न प्रकार से दी हुई है।

  • वर्ष 1981 में विज्ञान क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अब्दुल कलाम जी को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरूस्कार तथा 1990 में पद्म विभूषण पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 1997 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से रक्षा अनुसन्धान क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान के लिए तथा इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सम्मानित किया गया था।
  • वीर सावरकर अवार्ड् से वर्ष 1998 में Kalam को सम्मानित किया गया था।
  • अल्वारेज शोध संस्थान चेन्नई द्वारा वर्ष 2000 में रामानुज अवार्ड् प्रदान किया गया।
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि वर्ष 2008 में इसके अतिरिक्त डॉक्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग अवार्ड नानयांग टेक्नॉलॉजिकल विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया था।
  • वोन कॉम विंग्स अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड को तथा ऑकलैंड विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि वर्ष 2009 में प्रदान की गई थी।
  • साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2012 में अब्दुल कलाम जी को डॉक्टर ऑफ़ लॉज मानद उपाधि प्रदान की गई थी।
  • वर्ष 2014 में डॉक्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया गया।

A. P. J. Abdul Kalam जी की प्रसिद्ध पुस्तके

अब्दुल कलाम जी ने बहुत सारी पुस्तके लिखी है जिनमे उन्होंने अपने विचारों को व्यक्त किया है। A. P. J. Abdul Kalam जी की प्रसिद्ध पुस्तके नीचे निम्न प्रकार से दी हुई है।

  • इण्डिया 2020: ऐ विजन फॉर द न्यू मिलेनियम
  • गर्वर्नेस फॉर ग्रोथ इन इण्डिया
  • फेलियर टू सक्सेस: लेजेंडरी लिव्स
  • द गाइडिंग लाइट
  • टारगेट 3 बिलियन
  • विंग्स ऑफ़ फायर
  • इन्डोमेटेवल स्पिरिट
  • मैनिफेस्टो फॉर चेंज
  • यू आर यूनिक: स्केल न्यू हाइट्स बाए थॉट्स एंड एक्शनस
  • स्पिरिट ऑफ़ इंडिया
  • ट्रेगनिटेड: सइंटिफ़िक पाथवेयस टू ए ब्राइटर फ्यूचर
  • द फॅमिली एंड द नेशन
  • द लुमिनीउस स्पार्क्स: ए बायोग्राफी इन वर्स एंड कलर्स
  • इग्नाइटेड माइंडस: अनलेशिंग द पॉवर वीथिन इंडिया
  • यू आर बोर्न टू ब्लॉसम टेक माय जर्नी बियोडस
  • गाइडिंग सोल्स: डायलॉग्स ऑन द पर्पज ऑफ़ लाइफ
  • द साइंटिफिक इंडिया: ए ट्वंटी फर्स्ट सेंचुरी गाइड टू द वर्ल्ड अराउंड अस
  • मिशन ऑफ़ इंडिया: ए विजन ऑफ़ इंडिया यूथ
  • यू आर बोर्न टू ब्लॉसम: तक माय जर्नी बियॉन्ड
  • फोर्ज योर फ्यूचर: कैंडिड, फोर्थराइट, इंस्पायरिंग
  • माय जर्नी: ट्रान्फोर्मिंग ड्रीम्स इनटू एक्शन्स

मृत्यु

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

A. P. J. Abdul Kalam की मृत्यु 27 जुलाई 2015 को 84 वर्ष की आयु में हुई थी। इससे पहले वे उस दिन भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेंट के एक कार्यक्रम में योग्य ग्रह पर एक भाषण दे रहे थे, अचानक भाषण देते ही उन्हें चक्कर आया और वे गिर पड़े और बेहोश हो गए। जल्दी से उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और कुछ घंटों में उनकी मृत्यु हो गई।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवनी से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

A. P. J. Abdul Kalam का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

A. P. J. Abdul Kalam का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम के धनुषकुंडी गांव में हुआ था।

Abdul Kalam भारत के राष्ट्रपति कब बने?

वर्ष 2002 में भारत के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में Abdul Kalam भारत के राष्ट्रपति बने थे।

Abdul Kalam की माता का क्या नाम था?

Abdul Kalam की माता आसीम्मा था।

Abdul Kalam की मृत्यु कब हुई?

Abdul Kalam की मृत्यु 27 जुलाई 2015 को हुई थी।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का असली नाम क्या था?

अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का असली नाम था।

जैसा कि हमने आपको अपने इस आर्टिकल के लेख में Biography of A. P. J. Abdul Kalam in Hindi Jivani से सम्बंधित जानकारी को साझा कर दिया है यदि अपने इस लेख से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी या प्रश्न पूछना चाहते है तो आप नीचे दिए हुए कमेंट सेक्शन में अपना प्रश्न लिख सकते है। इसी तरह जानकारी जानने के लिए हमारी साइट से ऐसे ही जुड़े रहे। उम्मीद करते है कि आपको हमारे लिखे गए लेख से जानकारी जानने में सहायता मिली होगी और आपको यह लेख पसंद आया हो।

Photo of author

Leave a Comment