बालिका समृद्धि योजना की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा की गयी है। BSY के अंतर्गत सभी बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा। बालिका समृद्धि योजना के तहत देश की उन सभी गरीब वर्ग की बालिकाओं को शामिल किया गया है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहें है। Balika Samridhi Yojana के माध्यम से कन्याओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जायेगा जो माध्यम वर्ग या निम्न वर्ग के परिवार से संबंधित है। साथ ही बालिकाओं के शिक्षा के स्तर को भी बेहतर बनाया जायेगा। शिक्षा के लिए बालिकाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर छात्रवृति भी प्रदान की जाएगी। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Balika Samridhi Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। अतः योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
(BSY) बालिका समृद्धि योजना 2023
Balika Samridhi Yojana के माध्यम से बालिकाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाया जायेगा। सरकार के द्वारा बेटियों के हित के लिए समय-समय पर कोई न कोई योजना शुरू की जाती उन सभी योजनाओं में से एक यह योजना भी है। Balika Samridhi Yojana 2023 का लाभ एक परिवार की अधिकतम 2 लड़कियों को प्राप्त होगा कक्षा एक से लेकर दसवीं तक की कक्षा के लिए बालिकाओं छात्रवृति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके फलस्वरूप वह अपने शिक्षा को जारी रख सकती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र को एक नया स्तर प्राप्त होगा। बालिका समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को योजना में आवेदन करना होगा। आवेदन करने के पश्चात ही योजना से जुड़े सभी सुविधाओं को प्राप्त किया जा सकता है।
Balika Samridhi Yojana
योजना से संबंधित | (BSY) बालिका समृद्धि योजना |
योजना शुरू की गयी | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा |
लाभार्थी | बालिकाएं |
लाभ | बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
आधिकारिक वेबसाइट | wcd.nic.in |
यह भी देखें :- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
बालिका समृद्धि योजना क्या है
(BSY) बालिका समृद्धि योजना 2023 के तहत बेटी के जन्म के समय में पांच सौ रूपए की वित्तीय धनराशि को लाभार्थी को वितरित किये जायेंगे। बेटियों के उज्वल भविष्य के लिए सरकार के द्वारा उन्हें स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी। 15 अगस्त 1997 के बाद जिन लड़कियों का जन्म हुआ है वह योजना का लाभ लेने के लिए पात्र की भागीदार है। Balika Samridhi Yojana के अंतर्गत 10th क्लास तक छात्रा को एक निश्चित राशि के रूप में स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह योजना समाज के उन लोगो को बेटा-बेटी के भेदभाव वाले स्तर को कम करने में मदद करेगी एवं बेटियों के शिक्षा के लिए लोगो को अधिक प्रोत्साहित करेगी। योजना जारी करने का मुख्य उद्देश्य यही है की बालिकाओं को एक बेहतर आजीविका प्रदान करना। Balika Samridhi Yojana के लिए आवेदन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के दोनों वर्ग के लोग कर सकते है।
बालिका योजना के तहत दी जाने वाली स्कॉलरशिप
बालिकाओं को प्रधानमंत्री बालिका समृद्धि योजना के माध्यम से उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार ही प्रतिवर्ष सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक की छात्राएं स्कॉलरशिप लेने का लाभ प्राप्त कर पाएंगी। BSY के माध्यम से मिलने वाली छात्रवृति का समस्त विवरण नीचे सूची में दर्शाया गया है।
class | Scholarship |
Classes 1 to 3 | 300 रूपए प्रत्येक वर्ष |
class 4 | 500 रूपए प्रत्येक वर्ष |
Class 5 | 600 रूपए प्रत्येक वर्ष |
class 6 to 7 | 700 रूपए प्रत्येक वर्ष |
class 8 | 800 रूपए प्रत्येक वर्ष |
class 9 to 10 | 1000 रूपए प्रत्येक वर्ष |
बालिका समृद्धि योजना 2023 के आँकड़े (Statistics)
बालिका समृद्धि योजना के तहत शामिल होने वाली सभी बालिकाओं के समस्त विवरण को नीचे सूची में दर्शाया गया है। जिसमे प्रत्येक वर्ष का विवरण दिया गया है।
S.NO | year | Beneficiary Number |
1 | 1997-98 | 2738 |
2 | 1998-99 | 7765 |
3 | 1999-2000 | 6673 |
4 | 2000-1 | 2889 |
5 | 2001-2 | 9166 |
6 | 2002-3 | 6696 |
7 | 2003-4 | 7441 |
8 | 2004-5 | 2337 |
बालिका समृद्धि योजना के लाभ
- बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत देश के उन सभी बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार से संबंधित है।
- बेटी के जन्म के समय में बीपीएल परिवार की गर्भवती महिला को Balika Samridhi Yojana 2023 के माध्यम से पांच सौ रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- एक परिवार की अधिकतम 2 कन्याओं को (BSY) का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- लाभार्थी कन्या को यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा।
- कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक छात्रा को स्कॉलरशिप प्रदान किया जायेगा।
- 15 अगस्त के बाद जिन बालिकाओं का जन्म हुआ उन सभी को बालिका समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए शामिल किया गया है।
- (BSY) की सहायता से शिक्षा के क्षेत्र को एक नया स्वरूप प्रदान किया जायेगा।
- बालिका के 18 वर्ष की अवस्था पूर्ण कर लेने के बाद जमा की गयी वित्तीय धनराशि लेने का लाभ प्राप्त होगा।
Balika Samridhi Yojana Eligibility (पात्रता एवं मानदंड )
- बीपीएल श्रेणी के परिवार की बालिकाएं ही बालिका समृद्धि योजना 2023 में आवेदन करने के पात्र होंगी।
- 15 अगस्त 1997 के बाद जिन कन्याओं का जन्म हुआ है वही (BSY) में आवेदन करने के पात्र होंगे।
- Balika Samridhi Yojana में आवेदन करने के लिए अगर कन्या की शादी 18 वर्ष से पहले हो जाती है तो वह योजना से मिलने वाले लाभ के लिए पात्र नहीं होगी।
- एक परिवार की 2 ही बालिका (BSY) में आवेदन करने के लिए पात्र होगी।
- बालिका समृद्धि योजना के लिए लाभार्थी का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है और साथ ही बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- भारत के मूल निवासी बालिकाएं ही योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
(BSY) आवश्यक दस्तावेज :-
- (UIDAI) आधार कार्ड
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र (address proof)
- वार्षिक आय का प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक खाता संबंधी विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो ,मोबाइल नंबर
बालिका समृद्धि योजना 2023 आवेदन कैसे करें ?
जो भी इच्छुक उम्मीदवार बालिका समृद्धि योजना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- शहरी क्षेत्र के जो आवेदक है वह अपने क्षेत्र के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से आवेदन फॉर्म को प्राप्त करके आवेदन कर सकते है।
- ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- आगनबाड़ी केंद्र से आवेदक को आवेदन करने के लिए बालिका समृद्धि एप्लीकेशन फॉर्म को प्राप्त करना होगा। अब आवेदक को फॉर्म मर पूछी गयी सभी जानकारी को दर्ज करना है।
- सभी डिटेल्स दर्ज करने के बाद फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो को फॉर्म के साथ अटैच करके आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करा दें।
- दस्तावेजों की जांच होने के बाद ही लाभार्थी को Balika Samridhi Yojana 2023 का लाभ प्राप्त होगा।
(BSY) Balika Samridhi Yojana से संबंधित सवाल और उनके जवाब
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने के लिए उन सभी बालिकाओं को Balika Samridhi Yojana में आवेदन करने के लिए शामिल किया गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित है।
बेटियों को बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लाभ प्राप्त होंगे जिसमे उन्हें स्कॉलरशिप कक्षा 1 से कक्षा 10 तक लेने का अवसर प्राप्त होंगे।
सन 1997 में (BSY) बालिका समृद्धि योजना को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की सहायता से शुरू किया गया।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और आगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बालिका समृद्धि योजना में आवेदन कर सकते है।
यह योजना लड़कियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए शुरू की गयी है समाज में लड़कियों को लोगो के द्वारा बहुत हीन भावना से प्रताड़ित किया जाता है ,बेटियों के प्रति समाज में जो मानसिकता है उसमे बदलाव करने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास भारत सरकार के द्वारा किया गया है।
लाभार्थी बालिका की 18 वर्ष की अवस्था पूर्ण हो जाने के पश्चात वह उच्च स्तर की पढाई के इस्तेमाल के लिए बालिका समृद्धि योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि का उपयोग कर सकती है।
हाँ BSY योजना के लिए वही बालिकाएं योजना की भागीदार होगी जो बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते है एवं जिनकी पारिवारिक स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्हें ही योजना का पूर्ण लाभ प्रदान किया जायेगा।
Contact Information
हमारे इस लेख में बालिका समृद्धि योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा किया गया है अगर लाभार्थी बालिकाओं को योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना हो रहा है तो वह नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है।
Ministry of Women and Child Development, Government of India
Shastri Bhawan, New Delhi
Helpline Number: 011-23381611
nic-mwcd@gov.in
Web Information Manager
Shri B. B. Baseshankar
Under Secretary
Shastri Bhawan, New Delhi
Helpline Number: 011-23381611
bbb.shankar60@gov.in
यहाँ भी पढ़े-:
प्रधानमंत्री धन लक्ष्मी योजना एप्लीकेशन फॉर्म
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना