गाय पर निबंध हिन्दी में । Essay on Cow

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

स्कूल के छात्र-छात्राओं को गाय पर निबंध लिखने के लिए दिया जाता है तो आप इस आर्टिकल से गाय पर निबंध की जानकारी ले सकते है। आप सभी लोगों के लिए हमने गाय पर हिन्दी में निबंध (Essay on Cow) तैयार किया गया है। आज हम आपको इस विषय पर सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहें है अतः आपको इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ना है।

प्रस्तावना

प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में गाय का बहुत बड़ा महत्व रहा है इन्हें माता का दर्जा प्राप्त है जिस कारण लोग इन्हें गौमाता कहकर पुकारते हैं। भारत में हिन्दू धर्म में गाय की पूजा की जाती है, अर्थात इन्हें देव तुल्य स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि गाय में कई करोड़ देवी-देवताओं का वास है। यदि किसी के घर में कोई भी मंगल कार्य होता है तो गाय का ही इस्तेमाल किया जाता है चाहे वह दूध का हो या फिर गोबर। कई लोग अपने खाने से पहले एक रोटी अलग गाय के लिए निकालते हैं ताकि हमारे कष्ट दूर हो सके। गाय से हमें अनको लाभ प्राप्त होती है जिस घर में गाय होती है उस घर को शुभ माना जाता है।

गाय क्या है?

गाय के पालतू पशु है जिसे अंग्रेजी भाषा में Cow कहा जाता है, जिसका उपयोग दूध प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसे हिन्दू धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है। हिन्दू इस पशु को शुभ एवं पवित्र मानते हैं और भगवान की तरह पूजते हैं। गाय हमें दूध देती है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक होता है।

गाय पर निबंध हिन्दी में । Essay on Cow
गाय पर निबंध हिन्दी में । Essay on Cow

गाय का महत्व

मनुष्य के जीवन में गाय एक बहुत उपयोगी पशु है जिसके बिना हमारा जीवन अधूरा है। पुराणों में लिखा गया है कि गाय माता के भीतर 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास है। इस कारण ही इस पशु को पूजा व इतना महत्व दिया जाता है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय में गायों का जन्म हुआ था जिस वजह से इन्हें स्वर्ग में जगह प्राप्त हुई थी। वैज्ञानिकों ने भी दावा किया है कि यह एक बहुत ही गुणकारी जानवर है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

गाय से हमें कई लाभ प्राप्त होते हैं चाहे वह दूध हो या मूत्र हो। गाय के गोबर का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। इसके दूध से घी, पनीर, दही एवं मक्खन निकलता है जो कि हमारे लिए लाभकारी होता है। गाय के गोबर के उपले बना कर उन्हें सुखाया जाता है जो कि आग जलाने के काम आते हैं। इसके अतिरिक्त गोबर की खाद भी बनती है जो कि रासायनिक खाद से बहुत श्रेष्ठ होती है। बायो गैस प्लांट में भी इसका उपयोग होता है गोबर की गैस से मीथेन गैस बनती है जो कि कई काम आती है। गाय का जो मूत्र होता है वह बहुत पवित्र माना जाता है इसका उपयोग कई प्रकार के रोगों की दवाई बनाने में किया जाता है।

गाय की शारीरिक बनावट कैसी होती है?

गाय की शारीरिक संरचना के बारे में बताए तो इसकी दो आँखें, एक मुंह, चार पैर, दो कान, दो आँखें, दो नथुने, दो सींग एवं एक लम्बी पूछ होती है, जो कि मक्खियां भगाने के काम आती है। गाय के चारों पैरो के खुर बहुत मजबूत होते हैं जो कि उनके जूतों की तरह काम करते हैं एवं उन्हें चलने में मदद करते हैं। यह अपनी जीभ की सहायता से अपने आप को चाट कर स्वच्छ करती रहती है। गाय के जबड़े में केवल नीचे वाले ही भाग में दांत पाए जाते हैं जो कि बहुत मजबूत होते है।

इनके रंग की बात करें तो यह कई भी रंगों की होती है एवं आकार में भी कई भिन्नता होती है। भारत में आपको ज्यादातर काली, चितकबरी एवं सफ़ेद रंग की अधिक गाय देखने को मिलती हैं एवं कद में छोटी होती है। कई देशों में गायों की ऐसी नस्लें हैं जिनमें आपको सींग नजर नहीं आएंगे।

गाय क्या खाती है?

गाय एक शाकाहारी जानवर है जो कि हरी घास, पत्ते खाना पसंद करती है इसके अतिरिक्त गाय सूखी घास एवं चारा खाना पसंद करती है।

गाय के लाभ

गाय से कई लाभ प्राप्त होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं-

यह भी देखेंलोहड़ी पर निबंध: Lohri Essay in Hindi

लोहड़ी पर निबंध: Lohri Essay in Hindi

  • Cow हमें दूध देती है जिससे कि कई प्रकार की चीजें जैसे- घी, दही, पनीर, मक्खन एवं कई तरह के मिठाई बनाए जाते हैं।
  • Cow के बछड़े को बड़ा करके बैल बनाया जाता है जो कि खेतों में हल लगाने के काम आता है।
  • गाय के गोबर से खाद बनती है जो कि खेतों में डालने के काम आती है एवं उपले बनाए जाते हैं जो ईंधन के काम आते हैं।
  • इसके अतिरिक्त Cow के गोबर से बायो गैस भी बनाई जाती हैं।
  • गाय के गोबर का उपयोग लिपाई करने के काम आता है।
  • Cow का जो मूत्र होता है उससे कई रोगों को खत्म करने के लिए दवाई बनाई जाती है।

भारतीय गाय की कुछ प्रमुख नस्लें

  • सिंधी नस्ल- सिंधी नस्ल की गाय आकर में छोटी एवं अधिक दूध देती है। ये जो नस्ल है वे अधिकतम कराची के पूर्व प्रांतों में आपको देखने को मिलेगी। इस नस्ल की Cow को आप भारत में कहीं भी पाल सकते हैं चाहे शहर हो या फिर गांव। इनके रंग की बात करें तो यह लाल रंग की होती है एवं मुंह पर सफ़ेद धब्बे होते हैं।
  • बचौर नस्ल- यह नस्ल बिहार राज्य में अधिक पाली जाती है जो कि एक अच्छी नस्ल है। इस नस्ल के बैल काम करने में बेहतर होते हैं।
  • साहिवाल नस्ल- साहिवाल नस्ल की काऊ पंजाब के मध्य एवं दक्षिणी भागों में पाई जाती है ये अधिकतम आपको शहरों में दिखाई देगी। ये भी एक अच्छी दुधारू गाय है।
  • मेवाती नस्ल- इस नस्ल की काऊ अधिक दूध देने की क्षमता रखती है, यह व्यवहार में बहुत सीधी होती है। यह एक मिश्रित जाति की गाय है। इस नस्ल के बैलों का उपयोग हल लगाने के काम आता है।
  • सीरी नस्ल- यह नस्ल दार्जलिंग के सिक्किम, पर्वतीय क्षेत्र एवं भूटान देश में अधिक पाली जाती है। यह गाय दुग्ध उत्पादन अधिक करती है एवं बैल खेत में काम करने के लिए मेहनती होते हैं। इनका रंग अधिकतर लाल, सफ़ेद एवं काला होता है।
  • थारपारकर नस्ल- भारत में सबसे अधिक दूध देने वाली गायों की नस्ल में थारपारकर नस्ल का नाम पहले आता है तथा इस नस्ल के बैल बहुत मेहनती होते हैं जो कि हल जोतने के काम आते हैं। ये नस्ल कच्छ, जैसलमेर एवं जोधपुर जिलों में पायी जाती है।

गाय पर 10 लाइनें

  • गाय के पालतू पशु है।
  • Cow मनुष्य के लिए एक बहु उपयोगी पशु है।
  • हिन्दू धर्म में Cow को माता कहा जाता है।
  • गाय को गौ भी कहा जाता है।
  • श्री कृष्ण भगवान गायों से अत्यधिक प्रेम करते थे।
  • Cow एक दुधारू पशु है।
  • भारत में इसे पूजा जाता है।
  • Cow के दूध से कई प्रकार की चीजें बनती है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहतर होती है।
  • गाय शाकाहारी होती है जो कि घास खाती है।
  • Cow का बछड़ा बड़ा होकर बैल बनता है जो कि खेतों में हल लगाने के काम आता है।

Also Read :- जलवायु परिवर्तन पर निबंध

गाय पर हिन्दी में निबंध से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

गाय से हमें क्या लाभ होता है?

गाय से हमें कई लाभ प्राप्त होते हैं जैसे- दूध, दही, मक्खन, पनीर, घी एवं दूध से बनने वाले मिठाई एवं कई प्रकार की चीजें बनती है। गाय के गोबर से खाद एवं ईंधन बनता है तथा मूत्र से कई रोगों की दवाइयां बनती है।

गाय कितने वर्ष तक जीवित रहती है?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

गाय लगभग 15 से 20 वर्ष तक जीवित रहती है।

गाय के दूध में क्या-क्या पाया जाता है?

गाय के दूध में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पायी जाती है जैसे कि, पोटैशियम, विटामिन डी, फास्फोरस एवं कैल्शियम आदि।

क्या गाय के मूत्र से दवाई बनाई जाती है?

गाय के मूत्र से कैंसर की दवाई बनाई जाती है।

गाय को माता क्यों कहा जाता है?

भारत में गाय को पवित्र कहा जाता है अर्थात हिन्दू धर्म में गाय को शुभ माना जाता है, इसलिए गाय को माता माना जाता है।

इस लेख में हमने गाय पर हिन्दी में निबंध (Essay on Cow) से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी को साझा कर दिया है यदि आपको कोई अन्य जानकारी या कोई प्रश्न पूछना है तो इसके लिए आप नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं हमारी टीम द्वारा जल्द ही आपके प्रश्रों का उत्तर दिया जाएगा। इसी तरह के अन्य लेखों एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी साइट hindi.nvshq.org से आप ऐसे ही जुड़े रह सकते हैं। आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो धन्यवाद।

यह भी देखेंनिबंध : होली पर 10 पंक्तियाँ - 10 Lines Essay on Holi in Hindi

निबंध: होली पर 10 पंक्तियाँ - 10 Lines Essay on Holi in Hindi

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें