हिन्दी दिवस पर निबंध (Essay on Hindi Diwas) Hindi में यहां से देखें

जैसा की आप सब जानते हैं की हर साल हमारे देश भारत में 14 सितंबर को “हिन्दी दिवस” मनाया जाता है। आप में कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें हिन्दी दिवस के महत्व के बारे में पता होगा लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह ना पता हो हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा ना होकर हमारी राजभाषा ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

जैसा की आप सब जानते हैं की हर साल हमारे देश भारत में 14 सितंबर को “हिन्दी दिवस” मनाया जाता है। आप में कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें हिन्दी दिवस के महत्व के बारे में पता होगा लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह ना पता हो हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा ना होकर हमारी राजभाषा है।अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक, वर्तमान और विश्ववयपी क्या स्थिति है उसके बारे में जानकारी देंगे। यहाँ हम आपको बता दें की राजभाषा उसको कहा जाता है जिसमें किसी देश का सरकारी काम काज किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की हमारे देश की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। हिन्दी को हमारे देश के संविधान के अनुच्छेद 343 (2) के अंतर्गत राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। अगर आप भी हिन्दी दिवस पर निबंध पर लिख रहे हैं तो (Essay on Hindi Diwas) Hindi में यहां से देखें।

हिन्दी दिवस पर निबंध (Essay on Hindi Diwas) Hindi में यहां से देखें
हिन्दी दिवस पर निबंध (Essay on Hindi Diwas) Hindi में यहां से देखें

यह भी पढ़े :- भारत की आधिकारिक भाषाएं । National language of India in Hindi

प्रस्तावना

देश में हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता लाने के लिए और हिन्दी भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए भारत सरकार ने स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में हिन्दी दिवस मनाने की प्रथा की शुरुआत की। हिन्दी दिवस के दिन स्कूल और कॉलेजों में अलग-अलग स्तरों पर निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ, कविता पाठन आदि का आयोजन किया जाता है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार भी दिए जाते हैं। यह सब इसलिए की ताकि बच्चों में और नागरिकों में हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान पैदा हो।

हिन्दी भाषा का ऐतिहासिक महत्व :-

  • भारत के स्वतंत्र होने के बाद देश के महान हिन्दी कवियों काका कालेलकर, मैथिली शरण गुप्त, रामचंद्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास और व्यौहार राजेन्द्र सिंह आदि लोगों ने हिन्दी को राष्ट्र भाषा के रूप में लागू करने के बहुत अथक प्रयास किए।
  • दोस्तों जब हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ तो इसी के साथ पूरे देश में राजभाषा नीति लागू हुई।
  • संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में यह स्पष्ट रूप से बताया गया है की राजभाषा हिन्दी को हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति, संस्कृत में बोली और पढ़ी जाने वाली देवनागरी लिपि में पढ़ा, सुना और बोला जाएगा ।
  • संविधान के अनुच्छेद 343 (2) यह प्रावधान भी है की संविधान लागू होने के 15 वर्षों तक सरकारी कार्यों में अंग्रेजी भाषा प्रयोग किया जा सकता है। परंतु 15 वर्षों के बाद भारत की संसद को यह अधिकार प्राप्त होगा की हिन्दी भाषा को सरकारी कार्यों की भाषा के रूप में अनिवार्य तौर पर अपनाने की व्यवस्था कर सके।
  • वर्ष 1967 में भारतीय संसद के द्वारा “भाषा संशोधन विधेयक बिल “ पारित किया गया।

हिन्दी दिवस को पूरे देश में कब लागू किया गया ?

दोस्तों वैसे तो आप सब जानते ही हैं की 14 सितंबर 1949 को हिन्दी को हमारी राजभाषा के रूप में संविधान की सभा द्वारा अंगीकृत किया गया। पर हिन्दी को सम्मान देने और इसके प्रचार प्रसार के लिए संविधान की समिति वर्धा के अनुरोध पर 1953 में 14 सितंबर के दिन को पूरे देश में हिन्दी दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई।

संविधान की 8 वीं अनुसूची के अंतर्गत राजभाषा की सूची

संविधान की 8 वीं अनुसूची के अंतर्गत देश की 22 क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया है यह 22 भाषाएँ इस प्रकार निम्नलिखित है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  1. आसामी
  2. बांग्ला
  3. बोड़ो
  4. डोगरी
  5. गुजराती
  6. हिन्दी
  7. कन्नड़
  8. कश्मीरी
  9. कोंकणी
  10. मलयालम
  11. मणिपुरी
  12. मराठी
  13. मैथिली
  14. नेपाली
  15. उड़िया
  16. पंजाबी
  17. संस्कृत
  18. संथाली
  19. सिन्धी
  20. तमिल
  21. तेलेगु
  22. उर्दू

हिन्दी भाषा बोलने वाले अन्य देशों की सूची :-

हमारे देश भारत के अलावा दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां लोग अपने देश की आधिकारिक भाषा के साथ-साथ हिन्दी को भी बड़ी मात्रा में पढ़ा, बोला और सुना जाता है। इन देशों की सूची इस प्रकार है –

क्रम संख्या देश का नाम देश की ऑफिसियल भाषा देश में बोली जाने वाली भाषा
1फ़िजीफिजियनयहाँ अवधी, भोजपुरी और भारत की अन्य बोलियाँ बोली जाती हैं।
2नेपालनेपालीनेपाल में नेपाली के अलावा मैथिली, भोजपुरी और हिन्दी भाषा बोली जाती है।
3थाईलैंडअंग्रेजीथाईलैंड में स्पेनिश, फ्रेंच, हिन्दी और भोजपुरी बोली जाती है
4बांग्लादेशबांग्लाबांग्लादेश में बांग्ला भाषा के साथ – साथ अंग्रेजी और हिन्दी बोली जाती है।
5सिंगापुरमाले, अंग्रेजीतमिल, मेंड्रेन के साथ हिन्दी बोली जाती है।
6साउथ अफ्रीकाअफ्रीकनयहाँ साउथ अफ्रीका की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हिन्दी भी कई अधिक मात्र में बोली और सुनी जाती है।

हिन्दी भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

  • देश का पहला हिन्दी अखबार “बंगाल गज़ट” को माना जाता है। इस अखबार को प्रकाशित करने वाले आयरिशमैन जेम्स अगस्ट्न हिक्की ने अखबार का प्रकाशन कोलकाता से शुरू किया था।
  • हमारी हिन्दी भाषा चीन की मेड्रिन तथा विश्व की अंग्रेजी और स्पेनिश के बाद सबसे अधिक बोली जाने वाली विश्व की चौथी भाषा है।
  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत देश में लगभग 77% लोग हिन्दी भाषा को पढ़, लिख, बोल और समझ सकते हैं।
  • देश में पहला हिन्दी टाइपराइटर श्री नवल गोदरेज जी के द्वारा 1930 के दशक में लाया गया। naval godrej typewriter
  • आपको यह जानकार जरूर आश्चर्य होगा की हिन्दी एक फारसी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “सिंधु नदी की भूमि”
  • देश में 1973 में पहली हिन्दी फिल्म “राजा हरिश्चंद्र” रिलीज की गई थी।
  • हिन्दी भाषा दुनिया भर के 175 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। इन विश्वविद्यालयों में से 45 विश्वविद्यालय सिर्फ अमेरिका में हैं।
  • 1805 में प्रकाशित पुस्तक “प्रेम सागर” को हिन्दी की पहली प्रकाशित पुस्तक के रूप में जाना जाता है। इस पुस्तक को “लल्लू लाल” जी के द्वारा लिखा गया है।
  • बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने अपने राज्य की आधिकारिक भाषा “उर्दू” के स्थान पर हिन्दी भाषा को चुना।

विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है ?

  • डॉ मनमोहन सिंह की सरकार ने वर्ष 2006 में हिन्दी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विश्व हिन्दी दिवस मनाने का प्रस्ताव यूनाइटेड नेशन रखा।
  • जिसके बाद 10 जनवरी 2006 को यूनाइटेड नेशन के सदस्य सभी देशों ने सर्व सहमति से अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस को मान्यता दी और इसको मनाने की घोषणा की।
  • वर्ष 1975 में 30 देशों ने साथ मिलकर विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन दिवस मनाया।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख से यह निष्कर्ष निकलता है की हमें अपनी भाषा हिन्दी पर गर्व होना चाहिए। सरकार तथा देश के नागरिकों को हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए सकारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है। आज के समय में जिस तरह से नई पीढ़ी पाश्चात्य भाषा और संस्कृति को अपनाती जा रही है यह एक बहुत गंभीर विषय है। नई पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कृति के महत्व के बारे में बताना और समझाना बहुत जरूरी जिसके लिए भाषा संबंधित जागरूक कार्यक्रमों को किया जाना जरूरी है।

हिन्दी दिवस पर निबंध से जुड़े FAQs

भारत की हिन्दी भाषा से जुड़ी ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

भारत सरकार के राज भाषा विभाग के पास हिन्दी भाषा के संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी है राजभाषा की आधिकारिक वेबसाइट rajbhasha.gov.in है।

हिन्दी को संविधान सभा के द्वारा राजभाषा के रूप में कब स्वीकार्य किया गया ?

संविधान सभा के द्वारा हिन्दी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा के रूप में स्वीकार्य किया गया।

राज भाषा विभाग का हेल्पलाइन फोन नंबर क्या है

राज भाषा विभाग का हेल्पलाइन फोन नंबर 011-23438130 है।

हिन्दी भाषा की वर्णमाला में कितने स्वर और व्यंजन हैं ?

हिन्दी भाषा की वर्णमाला में उच्चारण के आधार पर 52 वर्ण हैं जिसमें 11 स्वर और 41 व्यंजन हैं।
इसी तरह हिन्दी भाषा के लेखन के आधार पर 56 वर्ण हैं। इन 56 वर्णों में 11 स्वर, 41 व्यंजन और 4 संयुक्त व्यंजन हैं

हिन्दी भारत के अलावा किन – किन देशों में बोली जाती है ?

हिन्दी भाषा हमारे देश भारत के अलावा, साउथ अफ्रीका, सिंगापुर, फ़िजी, नेपाल आदि देशों में बोली और सुनी जाती है, हमने इन सभी देशों की सूची आपको उपरोक्त आर्टिकल में दी है आप इसके बारे में पढ़ सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।

Photo of author

Leave a Comment