हिमाचल गृहणी सुविधा योजना 2023 आवेदन की प्रक्रिया | Himachal Grihini Suvidha Yojana

हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से Himachal Grihini Suvidha Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार प्रदेश की सभी गरीब गृहस्थ महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन प्रदान करेगी। इस योजना में मिलने वाले निशुल्क गैस कनेक्शन से न केवल महिलाओं के लिए सुविधा ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से Himachal Grihini Suvidha Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार प्रदेश की सभी गरीब गृहस्थ महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन प्रदान करेगी।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना 2023 आवेदन की प्रक्रिया | Himachal Grihini Suvidha Yojana
हिमाचल गृहणी सुविधा योजना 2023

इस योजना में मिलने वाले निशुल्क गैस कनेक्शन से न केवल महिलाओं के लिए सुविधा हो जाएगी बल्कि घर घर चूल्हे से उत्पन्न होने वाले धुंए से भी छुटकारा मिलेगा। आज इस लेख में हम हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी इस योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023

Grihini Suvidha Yojana के जरिये राज्य को एलपीजी युक्त और धुआंमुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से इसे शुरू किया है। इस की शुरुआत वर्ष 2018 में एक कैबिनेट बैठक में घोषित की गयी थी। योजना में सभी लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन के साथ साथ गैस सिलेंडर के लिए 1600 रूपए, रेग्युलेटर, गैस पाइप और गैस स्टोव प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही अगले सिलेंडर को भराने के लिए भी पैसे दिए जाएंगे। लाभार्थियों को ये सभी चीजें अपने नजदीकी गैस एजेंसी से प्राप्त हो जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को कुल 3 एलपीजी सिलेंडर बिलकुल निशुल्क मिलेंगे। हालंकि ये लाभ सिर्फ उन्ही लोगों को मिलेगा जिन्हे उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Highlights Of Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023

आर्टिकल का नामहिमाचल गृहणी सुविधा योजना
संबंधित राज्यहिमाचल प्रदेश
आवेदन मोडऑनलाइन – ऑफलाइन
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइटहिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना की आधिकारिक वेबसाइट
वर्तमान वर्ष2023

गृहणी सुविधा योजना का उद्देश्य

Grihini Suvidha Yojana 2023 का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को धुआं मुक्त बनाना है। साथ ही प्रदेश परिवारों में निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करके उन्हें भी एलपीजी का लाभ प्रदान करना है। एलपीजी की मदद से महिलओं को खाना बनाते समय चूल्हे के धुंए से छुटकारा दिलाना है। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि धुंए से होने वाली बीमारियों से परिवार के सभी अन्य सदस्य भी बचे रहेंगे। और प्रदेश भी धुंआमुक्त हो सकेगा।

हिमाचल प्रदेश गृहणी सुविधा योजना हेतु पात्रता

मुख्यमंत्री Grihini Suvidha Yojana 2023 में आवेदन हेतु ये आवश्यक है कि इस योजना के अंतर्गत निर्धारित किये गए सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। जो भी महिला इन पात्रता मानदंडों को पूरा करेगी वो इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि क्या हैं ये शर्तें –

  • महिला हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिये।
  • योजना में आवेदन सिर्फ गृहस्थ महिलाएं (शादीशुदा) ही कर पाएंगी।
  • गृहिणी सुवधा योजना का लाभ सिर्फ वो ही परिवार की महिला उठा पाएंगी जिनके यहाँ एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है।
  • यही नहीं जो महिलाएं उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत हैं या उसके लाभ पाने हेतु उज्ज्वला योजना के दायरे में आती हैं, वो इसमें आवेदन नहीं कर सकती।
  • आवेदिका महिला गरीब परिवार से होनी चाहिए।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना हेतु दस्तावेज

Himachal Grihini Suvidha Yojana 2023 में आवेदन करते समय आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत होगी। इन दस्तावेजों की सूची आप आगे देख सकते हैं। आवेदन पूर्व इन दस्तावेजों को अवश्य तैयार कर लें।

  • आवेदिका का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता नंबर
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पते का प्रमाण साबित करने वाला कोई भी दस्तावेज

ऐसे करें आवेदन हिमाचल गृहणी सुविधा योजना में

  • सबसे पहले सभी आवेदिका को योजना के अंतर्गत निर्धारित की गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • यहाँ आप को स्क्रॉल करके नीचे आना है और Citizen Services के सेक्शन पर दिए गए विकल्पों में से Downloadable Forms के विकल्प पर क्लिक करना है।
    ऐसे करें himachal grihini suwidha yojna apply
  • क्लिक करते ही अगला पेज खुलेगा। यहाँ आप को Mukhyamantri Grihini Suvidha Yojna Form के विकल्प पर क्लिक करना है।
    mukhymantri grihini suwidha yojna apply ऐसे करें
  • अब आप की स्क्रीन पर mukhymantri grihini suwidha yojna application Form खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म (मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आवेदन पत्र) को डाउनलोड कर लें।
    ऐसे डाउनलोड करें मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना
  • डाउनलोड पूरा हो जाने पर इसका प्रिंटआउट निकाल लें और फिर इसमें पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दें।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आप को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आप मुख्यमंत्री गृहिणी योजना के आवेदन पत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ले जाकर सम्बंधित कार्यालय में जमा करा दें।
  • इस प्रकार आपकी हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Himachal Grihini Suvidha Yojana से संबंधित प्रश्न उत्तर

गृहिणी सुविधा योजना क्या है?

Grihini Suvidha Yojana हिमाचल राज्य सरकार द्वारा चलाई गयी एक योजना है। इसे प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू किया। योजना के अंतरगत प्रदेश की गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जाएगा और इसके अतिरिक्त उन्हें 3 गैस सिलेंडर भी निशुल्क प्रदान किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना की शुरुआत कब हुई ?

 Grihini Suvidha Yojana की शुरुआत राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में हुई है। 8 जनवरी 2019 को एचपी उज्ज्वला हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना (GSY) को लागू किये जाने की घोषणा की गयी।

Mukhyamantri Grihini Suvidha Yojana किस राज्य की योजना है ?

हिमचाल प्रदेश द्वारा महिलाओं के लिए गृहिणी सुविधा योजना की शुरुआत की है।

गृहिणी सुविधा योजना में आवेदन कैसे करें ?

यदि आप भी गृहिणी सुविधा योजना में आवेदन करना चाहती हैं तो आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। जिसके बाद उसे पूरा भरने के बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को साथ में संलग्न करके संबंधित कार्यालय में जमा करवा देना होगा।

Himachal Grihini Suvidha Yojana में गैस कनेक्शन लेने के लिए कितना शुल्क देना होगा ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मुख्यम्नत्री गृहणी योजना में किसी को भी किसी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। ये बिलकुल निशुल्क है।

आज इस लेख में आप ने Himachal Grihini Suvidha Yojana के बारे में जानकारी पढ़ी। उम्मीद है आप को ये लेख उपयोगी लगा होगा। यदि आप अपने राज्य में चल रही ऐसी ही अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment