RC Status Online check करने के लिए सबसे पहले आपके पास गाड़ी की आरसी होनी जरुरी है बिना आरसी के आप RC Status चेक नहीं कर सकते है, गाड़ी की सभी जानकारी अब ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। यदि आपने कोई नयी गाड़ी खरीदी है,और गाड़ी का पंजीकरण अपने आरटीओ में करा लिया है तो आप अपनी गाडी का स्टेटस एप्लीकेशन नंबर से ऑनलाइन चेक कर सकते है। कुछ समय पहले गाड़ी के रजिस्ट्रेशन करने के लिए लोगो को बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ता था। कई दिनों तक RTO ऑफिस जाना होता था। लेकिन आज के समय में आप रजिस्ट्रेशन और RC Status चेक करने के लिए आपको कही जाने जरूरत नहीं है आप घर बैठे ही अपना RC स्टेटस की जाँच कर सकते है

आरसी की जरूरत क्यों होती है?
गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को आरसी कहा जाता है,कोई भी व्यक्ति अगर नयी गाड़ी लेता है तो गाड़ी को RC बुक में गाड़ी के ऑनर के नाम से रजिस्टर्ड किया जाता है व्यक्ति का नाम RC में रजिस्टर्ड होने के बाद गाड़ी उस व्यक्ति के नाम हो जाती है। गाड़ी के लिए RC एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। गाड़ी खो जाने या कभी कोई हादसा हो जाने के बाद आरसी की बहुत आवश्यकता होती है। अगर किसी व्यक्ति का एक्ससीडेंट हो जाता है। और उसके पास आरसी नहीं है तो वो किसी भी प्रकार के बीमा का लाभ प्राप्त नहीं होगा। और साथ ही आरसी ना होने पर गाड़ी को न बेचा जा सकता है और ना ही ख़रीदा जा सकता है। पुलिस की चेकिंग के दौरान में आरसी नहीं रखने पर आपका चालान कट सकता है।
वाहन रखने वाले सभी व्यक्तियों को यह ज्ञात होना अनिवार्य है की आज के समय बिना गाड़ी के दस्तावेजों के व्यक्ति ड्राइव नहीं कर सकता है अगर वह बिना दस्तावेजों के पुलिस जांच में पकड़ा जाता है तो गाड़ी Seized होने के साथ-साथ व्यक्ति को जुर्माना भी भरना होगा। क़ानूनी कार्यवाही के दायरे से बचने के लिए गाड़ी के मालिक के पास RC होनी आवश्यक है। गाडी रखने वाले हर व्यक्ति को आज के समय में गाडी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में जानकारी होनी अनिवार्य है।
यह भी देखें :- ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं
RC status online कैसे देखें @parivahan.gov.in
आरसी स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। हमारे द्वारा नीचे बताई गयी जानकारी के आधार पर लाभार्थी नागरिक आसानी से आरसी स्टेटस की जांच कर सकते है।
- आरसी स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको सर्वप्रथम परिवहन निगम की parivahan.gov.in वेबसाइट में विजिट करना होगा।
- वेबसाइट में विजिट करने के बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन में होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज में आपको online service का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन में क्लिक करना है।
- अब आपको बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे आपको Know your vehicle details के विकल्प का चयन करना है।
- अब आपकी स्क्रीन में vehicle Registration Status का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन में अपनी vehicle का नंबर दर्ज करना है
- नंबर दर्ज करने के बाद आपको सर्च के ऑप्शन में क्लिक करना है। अब आपकी स्क्रीन में आरसी स्टेटस से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी।
- आप Rc status को अपने कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते है।
मोबाइल ऍप से आरसी स्टेटस कैसे चेक करें ?
- मोबाइल के माध्यम से RC Status चेक करने के लिए नागरिक को अपने फ़ोन में mParivahan App को डाउनलोड करना होगा।
- ऍप डाउनलोड करने के बाद आवेदक को अपना मोबाइल नंबर ऍप में पंजीकृत करना होगा।
- इसके बाद RC वाले ऑप्शन में RC नंबर दर्ज करें और सर्च विकल्प का चयन करें।
- अगले पेज में आवेदक को RC Status से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
- इस प्रकार आवेदक अपने मोबाइल फोन की सहायता से इस ऍप के माध्यम से आसानी से आरसी स्टेटस चेक कर सकते है।
mParivahan App पर उपलब्ध अन्य सुविधाएं
- नागरिकों के लिए इस मोबाइल ऍप में अन्य प्रकार की सेवाओं को भी उपलब्ध किया गया है जिसमें है लाइसेंस से जुड़ी सभी सेवाएं।
- जन्म तिथि के माध्यम से नागरिक mParivahan App में अपनी लाइसेंस की जानकारी का विवरण प्राप्त कर सकते है।
- चालान से संबंधित जानकारी को इस ऍप की सहायता से देख सकते है।
- रोड टैक्स सेवाओं का सभी विवरण नागरिकों के लिए mParivahan App में उपलब्ध किया गया है।
- भुगतान की रसीद संबंधी जानकारी।
- आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी जानकारी
- ड्राविंग लाइसेंस बनाने के लिए मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएँ
- निकटतम प्रदूषण केंद्र की जानकारी
- निकटतम RTO से संबंधित जानकारी आदि।
- इन सभी सुविधाओं का लाभ अब नागरिक घर बैठे mParivahan App के माध्यम से प्राप्त कर सकते है
mParivahan एप्प डाउनलोड करने का गूगल प्ले स्टोर लिंक :- यहां क्लिक करें
यह भी देखें :- यूपी ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन
गाड़ी नंबर से गाड़ी मालिक का नाम कैसे पता करें
गाड़ी मनुष्य के जीवन का एक अहम् हिस्सा बन चुका है। मनुष्य बिना गाड़ी के कोई भी कार्य नहीं कर सकता है। सम्पूर्ण विश्व में उनत्ति करने के लिए गाड़ियों का सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गाड़ी के माध्यम से ट्रेवल करना बहुत ही आसान हो जाता है। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कम से कम समय का प्रयोग किया जा सकता है। आज के दौर में गाड़ी के बिना कोई भी कार्य करना संभव नहीं है। आवाजाही करने का यह सबसे बेहतर हिस्सा है जिसके बिना मनुष्य आज के समय में कोई भी कार्य सरलता से नहीं कर सकता है। मनुष्य के जीवन में गाड़ियों का प्रयोग उसकी जरुरत के हिसाब से अलग अलग प्रकार से किया जाता है। जैसे बाइक,कार ऑटो बस और ट्रक आदि।
- गाड़ी के नंबर से गाड़ी के ऑनर का नाम पता करने के लिए आपको सबसे पहले परिवहन निगम की वेबसाइट में प्रवेश करना होगा
- वेबसाइट में आपको होम पेज में ऑनलाइन सर्विस के ऑप्शन में क्लिक करना है।
- वेबसाइट में क्लिक करने के बाद आपको know your vehicle के ऑप्शन में क्लिक करना है
- अब आपके सामने Rc status का फॉर्म ओपन हो जायेगा आपको फॉर्म में अपना गाड़ी का नंबर एंटर करके सर्च के ऑप्शन में क्लिक करना है।
RC Status online से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब
आरसी स्टेटस परिवहन निगम की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन चेक की जा सकती है।
परिवहन निगम की ऑफिसियल वेबसाइट parivahan.gov.in है।
वेबसाइट से आप गाड़ी के मालिक का नाम गाड़ी के नंबर से चेक कर सकते है।
MParivahan App को वाहन सेवाओं से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी को उपलब्ध करवाने के लिए परिवहन निगम के द्वारा लॉन्च किया गया है इस ऍप की सहायता से नागरिक अब घर बैठे अपने फ़ोन की मदद से सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
नागरिक को MParivahan App से वाहन की सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल नंबर को ऍप में पंजीकृत करना होगा इसके तहत वह सभी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन रूप में प्राप्त कर सकते है।
आवेदक वाहन से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 0120-2459171 या फिर ईमेल mparivahan@gov.in आईडी के तहत अपनी समस्या को स्पष्ट कर सकता है
ऑनलाइन आरसी स्टेटस चेक करने के लिए हमे अपने एप्लीकेशन नंबर की जानकारी देनी होती है
वेबसाइट के माध्यम से आप वाहन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
हाँ बिना दस्तावेज के गाडी के लिए व्यक्ति पर क़ानूनी कार्यवाही हो सकती है।