कृषि उड़ान योजना ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण प्रक्रिया (Krishi Udan Yojana)

किसान कृषि उड़ान योजना की घोषणा वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बजट 1 फ़रवरी 2020 को की। इस योजना को किसानों के लाभ के लिए शुरु किया गया। कृषि उड़ान योजना में यह घोषणा की गयी की हवाई उडान तथा कृषि रेल के द्वारा किसानो की फसलों को एक जगह से दूसरी जगह काफी आसानी व ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

किसान कृषि उड़ान योजना की घोषणा वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बजट 1 फ़रवरी 2020 को की। इस योजना को किसानों के लाभ के लिए शुरु किया गया। कृषि उड़ान योजना में यह घोषणा की गयी की हवाई उडान तथा कृषि रेल के द्वारा किसानो की फसलों को एक जगह से दूसरी जगह काफी आसानी व कम समय में ले जाया जायेगा, जिससे फसल जल्दी खराब न हो, व किसानो की फसलें समय से बाजार में पहुंच जाये तथा किसानो को आर्थिक स्थिति अच्छी रहे व  पहले से दुगना लाभ प्राप्त हो । इसका संचालन राज्य व केंद्र सरकार द्वारा एयरलाइंस को दिया जायेगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

कृषि उड़ान योजना ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण प्रक्रिया (Krishi Udan Yojana)

इसमे कृषि रेल को भी जोड़ा गया है  इसमे एयरलाइन तथा कृषि रेल की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही कृषि रेल जो बोग्गियो में भरकर फसलो को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाएगी इसमे फसलो के अतिरिक्त दूध, दही, मांस, मछली अन्य जो भी चीजें जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं हैं उन्हें बाजारों में निश्चित समय पर पहुंचाया जायेगा।

Krishi Udan Yojana में जो भी फ्लाइट कार्यरत होगी वो राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय होगी। यानि भारत में किसानों की फसल दुसरे देशों तक भी पहुचाई जाएगी। अर्थशास्त्रियों का मानना है की ये विकास-दर में तेजी से रफ़्तार करने वाली स्कीम है। निर्मला सीतारमण जी ने अपने बजट में कहा की सरकार किसानो की आय दुगनी करने पर कायम है। हम आपको अपने आर्टिकल में कृषि उडान योजना का पूरा विवरण दे रहे है जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारा आर्टिकल पूरा पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कृषि उड़ान योजना 2023

स्कीम का नाम कृषि उड़ान योजना
 किसके द्वारा घोषणा की गयी  निर्मला सीतारमण जी
 उद्देश्य  किसानो को फसलो का उचित दाम
सत्र 2023
 घोषणा की तिथि 1 फरवरी 2020
 लाभार्थी   देश के सभी किसान
लाभ देश के सभी किसानों की आमदनी में मुनाफा
आधिकारिक वेबसाइट agriculture.gov.in

उड़ान योजना 2023 ऑनलाइन पंजीकरण

इस योजना के तहत सभी उन किसानों को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं । जब आप पंजीकरण या रजिस्ट्रेशन कर देंगे उसके बाद ही आपको इसका लाभ मिलेगा। Krishi Udan Yojana संचालित करने के लिए सरकार एयरलाइनों को प्रोत्साहित करेगी और देश के विभिन्न हिस्सों में कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए हवाई तथा रेल मार्गों का क्रियान्वय किया जायेगा।

इस योजना के तहत उड़ानों में कम से कम आधी सीटें सब्सिडी वाले किराए पर दी जाएगी और इसमें भाग लेने वाले वाहकों को एक निश्चित मात्रा में व्यवहार्यता गैप फंडिंग (वीजीएफ) प्रदान की जाएगी। वीजीएफ धनराशि में राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों के द्वारा साझा किया जायेगा। फल और सब्जी जैसे जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिये किसान रेल भी प्रस्तावित है। इसके तहत जल्दी खराब हो जाने वाले उत्पादों को रेफ्रिजरेटिड डिब्बों में ले जाने की सुविधा होगी। विशेष किसान रेलगाड़ियां सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत चलाने का प्रस्ताव है।

योजना में आवेदन करने के लिए दस्तावेज

  • उम्मीदवार के पास भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राशन कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार किसान होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • बैंक संबंधित दस्तावेज
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Krishi Udan Yojana के उद्देश्य

जैसा की आप सब जानते ही हैं की किसान अपनी खेती पर ही निर्भर रहते हैं। उनके लिए आय का साधन उनकी कृषि ही होती है व भारत में किसानो की दयनीय स्थिति खराब हो चुकी है, उनको उनकी उपज की सही कीमत नही मिल पाती है। इसलिए सरकार ने  किसानो को उनकी फसलों  की जो उचित  कीमत है उस कीमत को प्रदान करने के लिए सरकर ने इस योजना का उद्घाटन किया है। अब देश के सभी किसानों को योजना के माध्यम से लाभान्वित करके उनकी आमदनी में वृद्धि की जाएगी केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए यह एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है जिससे वह अधिक मुनाफा करके अपने जीवन स्तर में बदलाव कर सकते है।

  • इस स्कीम के द्वारा किसानो की फसलों को विदेशों में भी पहुचाया जायेगा।
  • किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करना।
  • किसानो की फसलों की पैदावार तथा उत्पादों को सीधे बाजार तथा मंडी तक पहुंचाया जायेगा।
  • कृषि उडान के माध्यम से किसानो की फसल खराब होने से बचाया जायेगा।
  • इस योजना के तहत किसानो को अधिक लाभ होने की पूरी संभावना है।
  • कृषि उड़ान योजना में किसान खेती के माध्यम से अपनी  आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकता है।
  • इस योजना (कृषि उडान) के माध्यम से किसानो को आत्महत्या करने से रोका जा सकता है।

Krishi Udan Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • देश में जितने भी किसान हैं उनको कृषि उडान योजना का लाभार्थी बनने या आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (agriculture.gov.in) पर जाना है। krishi-udan-yojana
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको कृषि उड़ान योजना का ऑप्शन दिख जायेगा, या सर्च बार में आप कृषि उड़ान योजना सर्च कर सकते हैं।
  • Krishi Udan Yojana का ऑप्शन को क्लिक करें ,अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज में Krishi Udan Yojana का आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा। pm-krishi-udaan-yojana
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गयी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाईल नंबर तथा फसल से सम्बंधित जानकारी भरनी है।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरने के बाद आपको फॉर्म सब्मिट कर देना है।
  • अब Krishi Udan Yojana के लिए आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

कृषि उड़ान योजना पोर्टल में लॉगिन कैसे करें ?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (agriculture.gov.in) पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको होम पेज में सबसे नीचे लॉगिन करने के लिए एक चाभी जैसा विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही विकल्प पर क्लिक करते हैं। आपकी स्क्रीन पर नया पेज आ जायेगा।krishi-udan-yojana
  • आपको इसमें अपना ई-मेल आईडी पासवर्ड दर्ज करना होगा। हुए नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा उसे दर्ज करें और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।

Krishi Udan Yojana Apply सम्बंधित प्रश्न / उत्तर

कृषि उड़ान योजना क्या है ?

कृषि उड़ान योजना में किसानों की फसल को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए हवाई सेवा और रेल मार्ग का प्रयोग किया जायेगा।

कृषि उड़ान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

कृषि उड़ान योजना की आधिकारिक वेबसाइट- agriculture.gov.in है।

Krishi Udan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें ?

इस योजना में आवेदन करने के लिए Krishi Udan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना है।

क्या इस योजना के तहत देश के सभी किसानों को लाभांवित किया जायेगा ?

हाँ देश के सभी किसानों को कृषि उड़ान योजना से लाभान्वित किया जायेगा ,प्रत्येक किसान को योजना के माध्यम से एक नई जीवन दिशा दी जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य क्या है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

कृषि उड़ान योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाना है।

किसान कृषि उड़ान योजना की घोषणा किसने की ?

किसान कृषि उड़ान योजना की घोषणा वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने की है।

किसान कृषि उड़ान योजना की शुरुआत की घोषणा कब की गयी थी ?

किसान कृषि उड़ान योजना घोषणा वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने बजट 1 फरबरी 2020 को की थी।

क्या योजना का लाभ देश के सभी किसानो को मिलेगा ?

जी हाँ योजना का लाभ देश के सभी किसानो को मिलेगा।

योजना के अंतर्गत क्या विदेशों में भी किसानो की फसलों को पहुंचाया जायेगा ?

जी हाँ भारत के किसानो की फसल को हवाई यानो के द्वारा और रेल सेवाओं के माध्यम से दूसरे देशों तक पहुंचाया जाएगा।

कृषि उड़ान योजना से किसानों को क्या फायदा हैं ?

योजना से सबसे बड़ा लाभ ये है की किसानों को फसल खराब होने से पहले ही बाजार उपलब्ध हो जाता है। बाजार मिलने से न सिर्फ उनकी फसल खराब होने से बचती है बल्कि उनकी फसल बिकने पर अच्छी आय हो जाती है।

क्या प्रधानमंत्री उड़ान योजना 2023 के माध्यम से किसान अपनी फसल एक राज्य से दूसरे राज्य तक भी भेज सकता है ?

जी हाँ। अब किसान अपनी फसल एक स्थान से दूसरे स्थान और एक राज्य से दूसरे राज्य तक भी आसानी से भेज सकता है।

योजना से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

यदि उम्मीदवार को योजना से जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको `कोई भी समस्या है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Joint Secretary & CEO-PM KISAN
Department of Agriculture Cooperation & Farmers Welfare
Krishi Bhawan New Delhi 110001
Email ID- jsit-agri@gov.in
Telephone No.- 011-23381176

तो जैसे की हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की कैसे आप कैसे कृषि उड़ान योजना का लाभ ले सकते हैं। और इससे जुडी और भी जानकारी दी है। अगर आपको इस योजना से जुडी कोई भी अन्य जानकारी चाहिए या आपको कोई भी समस्या है तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment