भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी जिसकी सीमाएँ भारत से मिलती हैं।

दोस्तों नमस्कार, दोस्तों जैसा की आप जानते हैं की हमारा देश भारत विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा और भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां सबसे बड़ा देश है। वैसे तो हमारा देश भारत अपनी विविधताओं और संस्कृति के कारण दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

दोस्तों नमस्कार, दोस्तों जैसा की आप जानते हैं की हमारा देश भारत विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा और भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां सबसे बड़ा देश है। वैसे तो हमारा देश भारत अपनी विविधताओं और संस्कृति के कारण दुनिया में एक अलग पहचान रखता है। दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से भारत की सीमा के साथ लगने वाले सभी देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये तो आपको पता ही है की भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत और दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। इसी तरह भारत के पश्चिम में कच्छ के रण का पठार और अरब सागर है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी या गंगा सागर स्थित है। आपको यहां हम बता दें की पुरातन काल में भारत को तीनों तरफ से पानी से घिरे होने के कारण जम्बूद्वीप के नाम से जाना जाता था।आगे हम आपको भारत के पड़ोसी देशों के नाम की जानकारी देने जा रहे हैं जो इस प्रकार से हैं –

भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी जिसकी सीमाएँ भारत से मिलती हैं।
List Of India’s Neighbour’s borders share countries ,

भारत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां

आधिकारिक नामभारत गणराज्य (Republic of India)
राष्ट्रिय गीतवंदे मातरम (I Bow to Thee, Mother)
राष्ट्रगानजन गण मन
राजधानीनई दिल्ली
क्षेत्रफल3,287,263 km2 (1,269,219 mi2)
जनसंख्या2011 की जनगणना के अनुसार 121 करोड़
करेंसी (मुद्रा)भारतीय रुपया
देश की राजभाषाहिंदी
स्वंत्रता दिवस15 अगस्त 1947
गणतंत्र दिवस26 जनवरी 1950

यह भी देखें :- भारत के प्रमुख बांध की सूची

भारत के साथ अपनी सीमाएं साझा करने वाले देशों की सूची

दोस्तों यहां हम आपको बता दें की भारत अपनी अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमाएं अपने सभी 9 पड़ोसी देशों के साथ साझा करता है जिनकी सूची इस प्रकार से है –

क्रम संख्या देश का नामदेश की राजधानी (Capital)देश की मुद्रा (Currency)आधिकारिक भाषा (Official Language)
1पाकिस्तान (Pakistan)इस्लामाबादपाकिस्तानी रुपयाउर्दू, अंग्रेजी
2अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan)काबुलअफगानी रुपयादरी फ़ारसी
पश्तो भाषा
3चीन (China)बीजिंगरेन मिन बी (युआन)मन्दारिन
4नेपाल (Nepal)काठमांडूरुपैयाँनेपाली
5भूटान (Bhutan)थिम्फुङुलत्रुम जोङखा
6बांग्लादेश (Bangladesh)ढाकाटाकाबंगाली
7म्यांमार (Myanmar)नैप्यीदाक्याटबर्मी
8श्री लंका (Sri Lanka) समुद्री सीमाश्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी (विधायी)

कोलंबो (कार्यकारी और न्यायिक)
श्री लंकाई रूपीसिंहली, तमिल
9मालदीव (Maldives) समुद्री सीमामाले (Male)मालदीव रूफियाMahal (Divehi)

दोस्तों आपको बता दें की भारत के भूमि सीमा की कुल लम्बाई लगभग 15,106.7 किलोमीटर है जबकि भारत के कुल तटवर्तीय क्षेत्र सीमा की कुल लम्बाई लगभग 7,516.6 किलोमीटर है। यह भूमि सीमा देश की सीमा के साथ लगने वाले 18 राज्यों और 92 जिलों से होकर गुजरती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

भारत के पड़ोसी देशों के नाम तथा सीमा साझा करने वाले राज्य

  • भारत की पाकिस्तान के साथ साझा की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा की लम्बाई लगभग 3,233 किलोमीटर है। भारत और पाकिस्तान की इस अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा को (Line of control-LOC) या नियंत्रण रेखा के नाम से जाना जाता है जहाँ दोनों देश की फ़ौज देश की रक्षा के लिए हमेशा तैनात रहती है। भारत की इस अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा के साथ देश के जो राज्य अपनी सीमाएं साझा करते हैं वे इस प्रकार से हैं –
    • जम्मू और कश्मीर
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
  • भारत की चीन के साथ साझा की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा की लम्बाई लगभग 3,488 किलोमीटर है।भारत और चीन की इस अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा को वास्तविक नियंत्रण रेखा Line of Actual Control (LAC) या मैकमोहन रेखा के नाम से जाना जाता है। भारत की इस अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा के साथ अपनी सीमाएं साझा करने वाले राज्य इस प्रकार से
    हैं –
    • हिमाचल प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • अरुणाचल प्रदेश
    • जम्मू और कश्मीर
    • सिक्किम
  • भारत की अफगानिस्तान के साथ साझा की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा की लम्बाई लगभग 106 किलोमीटर है।भारत और अफगानिस्तान की इस अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा को डूरंड रेखा के नाम से जाना जाता है। भारत और अफगानिस्तान की अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा के साथ सीमा साझा करने वाले भारत के राज्यों की सूची इस प्रकार से है-
    • जम्मू और कश्मीर
  • भारत की भूटान के साथ साझा की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा की लम्बाई लगभग 699 किलोमीटर है। भारत और भूटान की अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा के साथ सीमा साझा करने वाले भारत के राज्यों की सूची इस प्रकार से है-
    • अरुणाचल प्रदेश
    • सिक्किम
    • असम
    • पश्चिम बंगाल
  • भारत की बांग्लादेश के साथ साझा की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा की लम्बाई लगभग 1,576 किलोमीटर है। भारत और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा के साथ सीमा साझा करने वाले भारत के राज्यों की सूची इस प्रकार से है-
    • पश्चिम बंगाल
    • असम
    • मेघालय
    • त्रिपुरा
    • मिजोरम
  • भारत की नेपाल के साथ साझा की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा की लम्बाई लगभग 1,770 किलोमीटर है। भारत और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा के साथ सीमा साझा करने वाले भारत के राज्यों की सूची इस प्रकार से है-
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • सिक्किम
  • भारत की म्यांमार (बर्मा) के साथ साझा की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा की लम्बाई लगभग 1,643 किलोमीटर है। भारत और म्यांमार (बर्मा) की अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा के साथ सीमा साझा करने वाले भारत के राज्यों की सूची इस प्रकार से है-
    • अरुणाचल प्रदेश
    • नागालैंड
    • मिजोरम
    • मणिपुर

भारत के पड़ोसी देशों के नाम FAQs

पाकिस्तान अपना स्वंत्रता दिवस कब मनाता है ?

पाकिस्तान हर साल 14 August को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता मोहम्मद अली जिन्ना के द्वारा 14 August 1947 को पाकिस्तान के स्वतंत्र राष्ट्र की घोषणा की गयी।

क्रीज फायर लाइन  का नाम बदलकर LOC या नियंत्रण रेखा कब किया गया ?

सन 1972 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए शिमला समझौते के बाद क्रीज फायर लाइन का नाम बदलकर LOC या नियंत्रण रेखा कर दिया गया।

भारत और चीन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा की लम्बाई कितनी है ?

लगभग 3488 किमी

नेपाल के साथ भारत के कौन – कौन से राज्य सीमा साझा करते हैं ?

बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम।

डुरंड रेखा क्या है ?

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा को डुरंड रेखा के नाम से जाना जाता है।

Photo of author

Leave a Comment