Milestone: जब भी आप कभी सफर करते होंगे तो आप ने सड़क किनारे बहुत से माइलस्टोन दिखाई देते होंगे। क्या आपने कभी ध्यान दिया की ये अलग अलग रंग के होते हैं? और क्या आप इनके रंग के आधार पर बता सकते हैं कि इसका क्या अर्थ होता है ? यदि नहीं तो फिर आप ये लेख पढ़ सकते हैं।
इस लेख में आप को Milestone से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो जाएगी। जैसे कि – Milestone क्या है ? ये अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं? इनका क्या महत्व होता है ? आदि जानकारियां आप को इस लेख के माध्यम से प्राप्त हो जाएंगी। जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें –
यहाँ जानिये क्या होते हैं Milestone
जब भी आप कभी हाईवे पर जा रहे हों तो आप ने सड़क के किनारे कुछ पत्थर देखें होंगे जिन पर किसी स्थान से दूरी के बारे में जानकारी होती है। सामान्यतः ये आगे आने वाले शहर या जगहों की दूरी के बारे में सूचित करने के लिए होता है। इन्हे ही माइलस्टोन कहते हैं।
ध्यान देंगे तो आप देखेंगे कि सडकों के किनारे लगे ये पत्थर अलग अलग रंग के होते हैं। जैसे कि ऑरेंज, येलो, ब्लैक या ब्लू स्ट्रिप और ग्रीन कलर के Milestones लगे होते हैं। आप की जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी रंग के माइलस्टोन के अलग अलग अर्थ होते हैं, जिन्हे आप आगे विस्तार से पढ़ सकेंगे।
माइलस्टोन अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं?
अलग अलग रंगों के माइलस्टोन लगाने के पीछे बहुत ही महत्वपूर्ण वजह है। जानकारी दे दें कि हमारे देश में कुल 58 लाख 98 हजार किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क फैला है। ऐसे में इन सड़कों में कौन सी सड़क ग्रामीण सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और एक्सप्रेस वे है,
इसकी जानकारी रखने के लिए अलग अलग रंगों का प्रयोग किया जाता है। अलग अलग रंग अलग अलग सड़कों के बारे में बताती है जिससे व्यक्ति को इस बात का पता चल जाएगा कि वो किस प्रकार की सड़क पर सफसर कर रहा है। जैसे कि – ग्रामीण सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग या एक्सप्रेस वे .
क्या कहते हैं अलग अलग रंग के माइलस्टोन ?
आइये अब जानते हैं कौन सा रंग क्या दर्शाता है ?
- नारंगी रंग का माइलस्टोन (Orange Milestone): जब भी आप सड़कों के किनारे नारंगी रंग के माइलस्टोन देखें तो समझ जाएं की आप किसी ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली रोड पर सफर कर रहे हैं। इन रोड़ों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और जवाहरलाल नेहरू रोजगार योजना के अंतर्गत बनाया गया है। हमारे देश में 3 लाख 93 हजार ग्रामीण सड़कों का नेटवर्क है। ये सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ती हैं।
- पीले रंगों के माइलस्टोन (Yellow Milestone) : जब भी आप को सड़कों पर पीले रंग का मिलस्टोन दीखता है तो ये दर्शाता है कि आप इस समय राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर चल रहे हैं। जैसे कि – NH-24, NH-8, नार्थ-साउथ-ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर और गोल्डन क्वाड्रीलैट्रल जैसी सड़कें आदि।
- जानकारी दे दें कि 2021 तक देश में कुल 1,51,019 किमी के नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा चुका था। ये नेशनल हाईवे सड़के एक राज्य से दुसरे राज्य को जोड़ता है। नेशनल हाईवे केंद्र सरकार के अधीन आती हैं। इनकी देखंरेख की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी (NHAI) की होती है।
- हरे रंग के माइलस्टोन (Green Colour Milestone) : हरे रंग के माइलस्टोन ये दर्शाते हैं कि आप राज्य के हाईवे पार सफर कर रहे हैं। जिसकी देख रेख और रख- रखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। राज्य के हाईवे पर लगाए जाने वाले हरे माइलस्टोन एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ने वाली सड़क को दर्शाते हैं। जानकारी दे दें कि ब्रिटिश काल में नागपुर में शून्य मील केंद्र (Zero mile centre) स्थापित किया गया था, जहाँ से सभी बड़े शहरों की दूरी की गणना की जाती है।
- काले या नीले रंग या सफ़ेद रंग के माइलस्टोन (Black, blue, white Milestone): यदि आप सड़क के किनारे काले सफ़ेद या नीले रंग के माइलस्टोन देखते हैं तो समझ जाइये कि आप राज्य के किसी बड़े शहर या जिले में आ गए हैं। इनकी देख रेख, निर्माण और उनकी मरम्मत की जिम्मेदारी उस शहर के नगर निगम की होती है।
Milestone से जुड़े प्रश्न उत्तर
Milestone एक प्रकार का विशेष पत्थर होते है जो आप को सड़क के किनारे देखने को मिल जाते हैं। इन पत्थरों पर आप आने वाले किसी शहर, स्थान आदि की दूरी के बारे में जानकारी होती है।
माइलस्टोन मुख्य रूप से 4 प्रकार के होते हैं, जिन्हे आप रंग के आधार पर गणना कर सकते हैं। ये हैं – नारंगी, पीला, हरा और नीला/ काला/ सफ़ेद।
सड़क के किनारे लगे माइलस्टोन अलग अलग रंग के इसलिए होते हैं क्यूंकि इनके हर रंग का अलग अलग महत्व होता है जो आप को बहुत सी जानकारी देता है। अधिक जानकारी के लिए आप इस लेख को पढ़ें।
नेशनल हाईवे के milestone पर राजमार्ग संख्या लिखी होती है। ये पीले रंग का होता है।
आज इस लेख में हमने आप को Milestone के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये पसंद आयी होगी। यदि आप ऐसे ही अन्य लेखों को पढ़ना चाहें तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ को बुकमार्क कर सकते हैं।