मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड हेतु ऐसे करें आवेदन और पंजीकरण | MP Kisan Samman Card 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो को MP Kisan Samman Card देने का निर्णय किया गया हैं। राज्य के किसानों को किसान कल्याण योजना के तहत 4 हजार रुपए लाभ प्रदान करने के बाद अब सभी किसानो को “एमपी किसान सम्मान कार्ड ” उपलब्ध कराये जायेंगे। Kisan Samman Card के माध्यम से राज्य के ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो को MP Kisan Samman Card देने का निर्णय किया गया हैं। राज्य के किसानों को किसान कल्याण योजना के तहत 4 हजार रुपए लाभ प्रदान करने के बाद अब सभी किसानो को “एमपी किसान सम्मान कार्ड ” उपलब्ध कराये जायेंगे। Kisan Samman Card के माध्यम से राज्य के कृषक/किसान कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड बैंक खाते और आधार से लिंक किये जायेंगे। हम आपको बताएंगे कई मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड क्या हैं? इसके लाभ एवं उद्देश्य क्या हैं? Kisan Samman Card 2023 किसे दिए जायेंगे? मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड आवेदन व पंजीकरण कैसे कर सकते हैं? इससे संबंधित सभी सूचनाएं हम आपको इस लेख में उपलब्ध कराएंगे।

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड पंजीकरण
मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड – MP Kisan Samman Card

कृषि मंत्री कमल पटेल जी का कथन हैं कि “नए फाइनेंसियल ईयर से एमपी सरकार किसान सम्मान कार्ड “ प्रदान करने का कार्य शुरू कर देगी। यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक और साथ ही एक कृषक भी हैं तो आपको भी मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड एमपी सरकार द्वारा दिया जायेगा। अगर आप भी इस कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं और मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड आवेदन पंजीकरण करने की ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़ें।

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड 2023

प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी कृषको को किसान सम्मान कार्ड 2023 दिए जायेंगे जिसके माध्यम से किसान कृषि को बेहतर बनाने और कृषि से जुडी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कृषको के लिए मंडियों में कृषक बाजार की व्यवस्था की गयी हैं। यहाँ किसान कृषि संबंधी किसी भी प्रकार की सामग्री जैसे- खाद, बीज, रसायन उर्वरक आदि सभी चीज़े एक ही जगह से खरीद सकते हैं। कृषक बाजार से कोई भी सामग्री खरीदने के लिए उन्हें किसान सम्मान कार्ड की जरूरत होगी। Kisan Samman Card के माध्यम से किसान कोई भी सामग्री खरीद सकते हैं। कृषक बाजार ऐसी मंडियों में लगाए जायेंगे जहाँ पर्याप्त स्थान हो। राज्य के जो भी किसान भाई किसान सम्मान कार्ड बनवाना चाहते है वे सीएससी सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर बनवा सकते है।

MP Kisan Samman Card Highlights

नीचे दी गयी तालिका के माध्यम से हम आपको Kisan Samman Card के विषय में कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं देने जा रहें हैं। इन सूचनाओं के विषय में आप नीचे दी गयी जानकारी पढ़ें –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल का नाम मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड
राज्य का नामएमपी (मध्य प्रदेश)
दिए जाने वाले कार्ड का नामKisan Samman Card
किसे मिलेंगे यह कार्डराज्य के सभी किसानो को
क्या उद्देश्य हैंकृषको को सुविधा प्रदान करना
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलmpkrishi.mp.gov.in

किसान सम्मान कार्ड मध्य प्रदेश के लाभ एवं विशेषताएं

यहाँ हम आपको MP Kisan Samman Card से मिलने वाले लाभ एवं इस योजना की क्या विशेषताएं आपके साथ साझा करने जा रहें है जिनके बारे में आप नीचे दी गयी जानकारी को पढ़कर सूचना प्राप्त कर सकते है। ये जानकारी निम्न प्रकार है –

  • मंडियों में किसानो के लिए कृषक बाजार बनाया जा रहा हैं।
  • एक ही स्थान से कृषक कृषि संबंधित समस्त सामग्री खरीद सकेंगे।
  • कृषक बाजार में कोई भी वस्तु /सामग्री खरीदने हेतु किसान सम्मान कार्ड की आवश्यकता होगी।
  • मिलिट्री कैंटीन के बेस पर किसानो को कम कीमत पर कृषि सामग्री प्राप्त होगी।
  • Kisan Samman Card को बैंक खाते और आधार से लिंक किया जायेगा।

जय किसान फसल ऋण माफी योजना

योजना में ये हैं पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए ये आवश्यक है की आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी हो।
  • आवेदक एमपी का किसान वर्ग से हो।
  • लघु और सीमान्त किसान इसमें आवेदन कर सकेंगे।
  • आवेदक के पास कृषि योग्य अपनी भूमि होनी आवश्यक है।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता

आधार कार्डबैंक अकाउंट नंबर व IFSC कोडरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
बैंक पासबुकवोटर id कार्डपासपोर्ट साइज फोटो
किसान विकास पत्रकिसान क्रेडिट कार्डराशन कार्ड
मूलनिवास प्रमाण पत्ररजिस्ट्रेशन नंबर

मध्यप्रदेश किसान सम्मान कार्ड आवेदन पंजीकरण ऐसे करें

यदि आप भी अपना किसान सम्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप को अपना पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। आप पंजीकरण के लिए यहाँ दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप को किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आप के सामने होम पेज खुल जाएगा। यहाँ आप को Farmer’s Corner के सेक्शन पर जाना होगा।
  • यहाँ आप को दिए गए विकल्पों में New Farmers Registration पर क्लिक करना है।
  • आप के सामने अगला पेज खुलेगा यहाँ आप को किसान पंजीकरण का फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में आप को अपना आधार कार्ड नंबर , राज्य का नाम , भाषा का चयन और कैप्चा कोड भरना होगा। और send otp पर क्लिक करना होगा।
  • प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करने हेतु उसे निर्धारित स्थान पर भरें और सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आप के सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसमें पूछी गयी सभी जानकारी आप भर दें और सबमिट कर दें।
  • इस तरह से आप का किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP Kisan Samman Card संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

मध्य प्रदेश किसान सम्मान कार्ड का आवेदन से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

एमपी सरकार द्वारा अभी तक इससे संबंधित कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गयी है।

किसान सम्मान कार्ड क्या है ?

कृषको के लिए मंडियों में कृषक बाजार की व्यवस्था की गयी हैं। यहाँ किसान कृषि संबंधी किसी भी प्रकार की सामग्री जैसे- खाद, बीज, रसायन उर्वरक आदि सभी चीज़े एक ही जगह से खरीद सकते हैं। कृषक बाजार से कोई भी सामग्री खरीदने के लिए उन्हें किसान सम्मान कार्ड की जरूरत होगी।

MP Kisan Samman Card का आवेदन कौन सकते है ?

केवल मध्य प्रदेश राज्य के किसान भाई ही इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

किसान सम्मान कार्ड का आवेदन कब से शुरू किया जाएगा ?

अभी तक इस विषय में कोई सूचना जारी नहीं की गयी है। सूचना जारी होते ही इसकी अपडेट आप को दे दी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हमने अपने लेख के माध्यम से आपको Kisan Samman Card के बारे में समस्त जरूरी सूचनाओं से अवगत कराने का प्रयास किया हैं। यदि आप इससे जुडी कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए कमेंट सेक्शन में जाकर हमसे पूछ सकते हैं। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी उपयोगी लगी होगी। साथ ही आप इसके माध्यम से अपना Kisan Samman Card 2023 का आवेदन कर पाएंगे।

Photo of author

Leave a Comment