शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें | MP SHIKSHA PORTAL MAPPING KAISE KARTE HAIN

शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें ये आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने वाले हैं। मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल पर अब शिक्षक गण बहुत ही आसानी से लॉगिन करके मैपिंग कर सकते हैं। . शिक्षा पोर्टल में शिक्षा विभाग द्वारा कुछ नए अपडेट किये गए हैं। पहले संकुल या बीआरसी के लॉगिन ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on


शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें
ये आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने वाले हैं। मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल पर अब शिक्षक गण बहुत ही आसानी से लॉगिन करके मैपिंग कर सकते हैं। .

शिक्षा पोर्टल में शिक्षा विभाग द्वारा कुछ नए अपडेट किये गए हैं। पहले संकुल या बीआरसी के लॉगिन आईडी पासवर्ड के माध्यम से ही लॉगिन कर सकते थे लेकिन अब शिक्षक स्वयं की यूजर आईडी के माध्यम से छात्रों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। एमपी के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की मैपिंग करना जरुरी है।

शिक्षा पोर्टल में छात्रों से जुडी समस्त जानकारी रहती है। ताकि जो छात्र छात्राएं है उनके लिए सरकार द्वारा चालयी जा रही विशेष योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें | MP SHIKSHA PORTAL MAPPING KAISE KARTE HAIN
शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें

शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें

पिछले सत्र की बात करें तो आप शिक्षकों के पास लॉगिन आईडी नहीं होती थी और BRC की लॉगिन आईडी के जरिये आप लॉगिन करते थे। नए शिक्षा सत्र के अनुसार हर वर्ष छात्रों से जुडी जानकारी दर्ज की जाती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जिन छात्रों ने पहली कक्षा में एडमिशन लिया है या जिन्होंने पिछला स्कूल छोड़ कर नया स्कूल में प्रवेश लिया है उनकी मैपिंग फीड की जाती है। इस बार 2023-24 का शिक्षा सत्र शुरू कर दिया गया है। जिसमें शिक्षक अपने शालाओं के विद्यार्थियों की मैपिंग करेंगे। शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग की प्रक्रिया को आसान करते हुए पोर्टल को अपडेट कर दिया गया है

जिसमें आपको समझने में थोड़ा समय लगेगा। शिक्षा पोर्टल में सरकारी और प्राइवेट के सभी शिक्षकों को मैपिन्ग करनी होगी। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे।

एमपी सरकार ने छात्रों के लिए एमपी शिक्षा पोर्टल की शुरुआत की है जिसके माध्यम से छात्र छात्रवृति, लैपटॉप विवरण, छात्रवृति की गणना, जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन जैसी अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

MP SHIKSHA PORTAL MAPPING

आर्टिकलशिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें
विभागएमपी शिक्षा विभाग
मैपिंग करने का मोड़ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटshikshaportal.mp.gov.in

समग्र शिक्षा पोर्टल क्या है ?

समग्र शिक्षा पोर्टल मध्य प्रदेश के स्कूली छात्र छात्रों के लिए बनाई गयी है जिसमें सभी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट का रिकॉर्ड रखा जाता है और शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी रहती है।

इसके साथ ही नए सत्र शुरू होते ही स्कूल की जिम्मेदारी होती है की बच्चों को समग्र शिक्षा पोर्टल पर उनका रिकॉर्ड फीड किया जायेगा। मेपिंग करने का काम उस स्कूल का होता है जिसमें छात्र पढ़ रहा हो। आपको बता दें सरकारी और प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों का डाटा तैयार करके पोर्टल में फीड कर दी जाती है। मेपिंग की प्रक्रिया हर नए सत्र के साथ किया जाता है।

इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा हर कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग छात्रवृति को शुरू किया जाता है। जिसमें योजना से जुड़ा सभी विवरण समग्र पोर्टल में रहता है। और समग्र पोर्टल के माध्यम से ये भी पता लगाया जा सकता है की पात्र विद्यार्थी को योजना का लाभ दिया जा रहा है या नहीं।

एमपी शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें ?

एमपी शिक्षा पोर्टल पर शिक्षकगणों के लिए मेपिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। स्कूल द्वारा सभी शालाओं के शिक्षकों को मैपिंग फीड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिए गए हैं। आप कैसे ऑनलाइन मैपिंग कर सकते हैं इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप समग्र शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा आपको होम पेज में guest के सामने एक एरो दिया होगा उस एरो पर क्लिक करें।
    mp-shiksha-portal-maping
  • आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा mp-samagr-shiksha-portal-maping
  • जिसमें आपको अपनी यूजर आईडी पासवर्ड दर्ज करना होगा। आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा उस कैप्चा कोड को भी दर्ज करें और लॉगिन के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर फिर से नया पेज खुलेगा आपको सबसे ऊपर पेज में main menu के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर बहुत से विकल्प आ जायेंगे आपको एडमिशन मैनेजमेंट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    madhy-pradesh-maping-shiksha-portal
  • उसके बाद नए पेज में आपको Admission management में new admission के विकल्प पर क्लिक करें।
    madhy-pradesh-maping-shiksha-portal
  • फिर आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा इस फॉर्म में आपको एकेडमिक ईयर और छात्र की समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। नीचे आपको एक कैप्चा कोड दिया होगा उसे निर्धारित स्थान पर दर्ज कर दें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप show student detail के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आप नए पेज में आ जायेंगे। जिसमें विद्यार्थी से जुडी जानकारी दर्ज है जैसे शिक्षा स्तर वर्ष, छात्र का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, श्रेणी, DISE कोड जैसे सभी रिकॉर्ड होगा।
  • इसके बाद SHOW SCHOOL DETAIL के बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर से आप नए पृष्ठ में आ जायेंगे आपको न्यू स्कूल में उस कक्षा का चयन करना है जिस कक्षा में छात्र की मैपिंग करनी होगी। न्यू क्लास, लास्ट क्लास में प्रतिशत, रजिस्ट्रेशन क्रमांक दर्ज करें। नीचे कैप्चा कोड दिया होगा उसे दर्ज करें। और admit student in the school के बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपको स्क्रीन में मेसेज आ जायेगा छात्र का स्कूल में सफलतापूर्वक मैप हो चुका है।
  • इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से छात्रों की मैपिंग कर सकते हैं।

MP SHIKSHA PORTAL MAPPING से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

समग्र शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

समग्र शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट – http://shikshaportal.mp.gov.in है।

शिक्षा पोर्टल पर छात्रों की मैपिंग क्यों की जाती है ?

शिक्षा पोर्टल में मध्य प्रदेश के सभी छात्रों का रिकॉर्ड रखा जाता है। जिसमें सरकार के पास छात्रों की संख्या और उनसे सभी विवरण होते हैं जिनसे की यदि कोई भी योजना चलाई जाती है तो पात्र छात्रों को लाभ मिल सके।

क्या मोबाइल के माध्यम से शिक्षा पोर्टल में मैपिंग की जा सकती है ?

जी हाँ आप मोबाइल के माध्यम से भी मैपिंग कर सकते हैं लेकिन आपको बता दे की मोबाइल में इसका लिंक जल्दी से ओपन नहीं होता है आप किसी बड़ी स्क्रीन का चयन करें तो काफी उपयोगी होगा।

क्या सरकारी और प्राइवेट में पढ़ने वाले छात्रों की दोनों की मैपिंग की जाती है ?

जी हाँ सरकारी और प्राइवेट में पढ़ने वाले छात्रों की दोनों की मैपिंग की जाती है।

किन छात्रों की मैपिंग की जाती है ?

जिन छात्रों ने कक्षा 1 में प्रवेश लिया हो या वो छात्र जिन्होंने अपना पुराना स्कूल छोड़ कर नए स्कूल में प्रवेश लिया है।

मैपिंग का कार्य किसके द्वारा किया जाता है ?

मेपिंग का कार्य शाला के शिक्षक द्वारा किया जाता है।

एमपी शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें ?

इसके लिए हमने आपको कुछ स्टेप्स बता रखे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

ऑफलाइन मोड़ में मैपिंग कैसे की जाती है ?

ऑफलाइन मोड़ में मैपिंग नहीं की जाती है। आप ऑनलाइन मोड़ में ही मेपिंग प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

एमपी शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग कैसे करें ?

हमने अपने लेख के माध्यम से आपको एमपी शिक्षा पोर्टल पर मैपिंग की पूरी जानकारी दी है और इसका पूरा प्रोसेस भी आपसे साझा किया है। आप हमारे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल पर क्या सिर्फ राज्य के शिक्षक ही लॉगिन कर सकते हैं या किसी अन्य राज्य के शिक्षक भी पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं ?

जी नहीं शिक्षा पोर्टल पर सिर्फ राज्य के शिक्षक ही मैपिंग कर सकते हैं इसके लिए अन्य राज्य के शिक्षक पोर्टल का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

तो जैसे की हमने आज अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको MP SHIKSHA PORTAL MAPPING KAISE KARTE HAIN की पूरी जानकारी दी है। यदि आपको इससे जुडी कोई और अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जाकर मेसेज कर सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment