पे-मैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल – Rajasthan salary slip at paymanager.raj.nic.in

राजस्थान पे मैनेजर राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया सरकारी पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप व अन्य समबन्धित बैंकिंग सुविधाओं का लाभ देगी। इस के लिए राज्य सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है। राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल NIC (National Informatic Centre) द्वारा किया ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

राजस्थान पे मैनेजर राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया सरकारी पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार सभी सरकारी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप व अन्य समबन्धित बैंकिंग सुविधाओं का लाभ देगी।

इस के लिए राज्य सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है। राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल NIC (National Informatic Centre) द्वारा किया है। paymanager.raj.nic.in का लाभ सिर्फ वो कर्मचारी ही ले सकते हैं जो राजस्थान सरकार के अंतर्गत आने वाले विभाग और कार्यालयों में कार्यरत हैं।

पे-मैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल - Rajasthan salary slip at paymanager.raj.nic.in

इसमें सैलरी स्लिप के अलावा भी बहुत सी सेवाओं का लाभ सरकारी कर्मचारी बहुत आसानी से उठा सकते हैं। राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं के बारे में हम आगे इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे। इसके अलावा इस पोर्टल से सम्बंधित सभी जानकारी आपको देंगे।

अगर आप भी इस पोर्टल के बारे में जानना चाहते हैं या इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप हमारे लेख को पूरा पढ़ सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Rajasthan salary slip at paymanager.raj.nic.in

जैसे की अभी हमने बताया की ये राजस्थान सरकार का पोर्टल है (पे-मैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल ) जिसके माध्यम से सभी सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं।

पे-मैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाले सभी कर्मचारी अपनी (salary slip) पे स्लिप / Paymanager salary bill निकाल सकते हैं। इसके अलावा अन्य सुविधाएं जैसे की छुट्टी की अर्ज़ी (leave), पेंशन सम्बन्धी जानकारी, उनके द्वारा लिया गया लोन इत्यादि की जानकारी ले सकते हैं।

ये सभी जानकारियां वो कुछ ही मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ये सारी जानकारी उन्हें paymanager.raj.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन ही मिल जाएगी। इस जानकारी वो कभी भी और कहीं से भी देख सकते हैं।

Paymanager 2 पोर्टल पर आप को Rajasthan DDOBankकर्मचारी सम्बन्धी जानकारी भी आसानी से प्राप्त हो जाएगी। इसी प्रकार से राज्य सरकार ने अपने नागरिकों के लिए सभी सुविधाओं को एक जगह पर देने हेतु जन आधार कार्ड बनाया है। जिसकी मदद से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिया जाएगा।

पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल – paymanager.raj.nic.in

आर्टिकल का नाम पे मैनेजर सैलरी स्लिप (Pay manager)
राज्य का नाम राजस्थान
पोर्टल का नाम paymanager
विभाग का नाम वित्त विभाग
शुरू किया गया राज्य सरकार द्वारा
उद्देश्य प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन
सैलरी स्लिप व अन्य सेवाएं प्रदान कराना।
लाभार्थी राजस्थान के सरकारी कर्मचारी
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइट paymanager.rajasthan.gov.in

Paymanager Rajasthan salary slip उद्देश्य

पे मैनेजर का उद्देश्य राजस्थान सरकार के अंतर्गत आने वाले विभागों और कार्यालयों के सभी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप, छुट्टी, लोन, पेंशन सम्बन्धी जानकारी, और अन्य ऐसी ही आवश्यक सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ये सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से अब सभी सरकारी कर्मचारी आसानी से घर बैठे ही इन सभी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

इसके अतिरिक्त अब छुट्टी के लिए अर्ज़ी देने के लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन की छूट होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा होने से अब सभी कर्मचारी कम समय में आवेदन कर पाएंगे। इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को पे मैनेजर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।

Pri paymanager क्या है ?

Pri paymanager भी पे मैनेजर का एक हिस्सा या भाग है। जिसका कार्य राज्य के पंचायत क्षेत्र से सम्बंधित है। इस पोर्टल का इस्तेमाल राज्य के पंचायत क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी करते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से पंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी कर्मचारी अपने अपने सैलरी स्लिप को देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसके अलावा अन्य सुविधाएं जैसे leave, पेंशन सम्बन्धी जानकारी, लोन के बारे में जानकारी इत्यादि देख सकते है और इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक तरह से ये समझ सकते हैं की जैसे पे मैनेजर काम करता है उसी तरह से Pri paymanager का भी काम है।

Paymanager से होने वाले लाभ व पोर्टल की विशेषता

  • इस Paymanager Rajasthan पोर्टल की सहायता से सभी प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से अपना Paymanager Rajasthan salary slip प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल का लाभ सिर्फ राज्य के अंतर्गत आने वाले विभागों और कार्यालयों के सभी सरकारी कर्मचारी ही उठा सकेंगे।
  • इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों को पे मैनेजर पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
  • प्री पे मैनेजर पे मैनेजर पोर्टल का ऐसा हिस्सा है जो की राज्य के पंचायती कार्यालयों के कर्मचारियों के सैलरी स्लिप व अन्य सम्बंधित सेवाओं को प्रदान करेगा।
  • अब कर्मचारियों द्वारा पंजीकरण के बाद केवल लॉगिन करने के बाद इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • इस पोर्टल में सैलरी स्लिप के अलावा भी अन्य सेवाएं जैसे HOD registration, Bank registration भी आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी।

पे मैनेजर पर लॉगिन ऐसे करें

अगर आप भी पे मैनेजर पोर्टल की उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेना चाहते है तो आप यहाँ दिए गए लॉगिन प्रक्रिया को देख सकते हैं। इस लेख में हम आपको सरल शब्दों में लॉगिन करना व इस पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सेवाओं का उपयोग करने की प्रक्रिया सरल शब्दों में समझाएंगे। आप इन्हे फॉलो करके लॉगिन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल paymanager.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • दिए गए लिंक का उपयोग करते ही आप Rajasthan Paymanager पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
  • यहाँ आपके सामने होम पेज खुल चूका है।
  • आपको होम पेज पर दाहिने तरफ पे मैनेजर का लॉगिन का विकल्प दिखेगा। अब आपको वहां जाना है और पूछी गयी जानकारी भरनी है। राजस्थान पे मैनेजर
  • सबसे पहले आप अपना यूजर नाम भरेंगे। उसके बाद पासवर्ड और अंत में कैप्चा कोड भरेंगे। इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप की लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसी प्रकार Rajasthan paymanagerPaymanager2 login भी कर सकते हैं।

प्री -पे मैनेजर लॉगिन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप प्री-पेमैनेजर के आधिकारिक वेबसाइट paymanager.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  • अब आप के सामने आधिकारिक वेब पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • होम पेज पर आप को लॉगिन का बॉक्स दिखेगा। आप को यहाँ जाना होगा और वहां पूछी गयी जानकारी को भरना होगा। पे मैनेजर प्री
  • सबसे पहले आप यूजर नाम भरें और उसके बाद आपको पासवर्ड भरना है। आगे कैप्चा कोड है जो आपको दिए गए इमेज से लिखना है।
  • आगे आप को 4 विकल्प दिखेंगे। यहाँ आपको DDO, Employee, Department, Sub DDO के विकल्प दिखेंगे। आप को इन दिए गए विकल्पों में से एक को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आप प्री-पे मैनेजर पर लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

पे मैनेजर पर अपना पासवर्ड भूलने पर ऐसे करें रिकवर

  • सबसे पहले पे मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर पहुंचकर एम्प्लोयी लॉगिन के अंतर्गत forgot password के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अगला इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आपको पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • यहाँ आपको Employee ID, Bank account number, date of birth, mobile number इत्यादि जानकारी।
  • ये जानकारी भरने के बाद आप verify contact के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे नियत स्थान पर भर दें।
  • इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट डिटेल्स के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आप अपना पासवर्ड आसानी से रिकवर कर सकते हैं।

सैलरी स्लिप ऐसे करें ऑनलाइन चेक

अगर आप भी पे मैनेजर(Paymanager Rajasthan) पर अपनी सैलरी स्लिप (salary slip) देखना चाहते हैं तो इस पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए हम यहाँ सरल शब्दों में पूरी प्रक्रिया को बता रहे हैं।

  • सबसे पहले आप Rajasthaan paymanger के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ। आप इस लिंक को फॉलो कर सकते हैं – paymanager.raj.nic.in
  • डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा।
  • यहाँ आपको सबसे पहले अपना यूजर नाम और पासवर्ड डालते हुए कैप्चा कोड को भरना होगा। उसके बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर के लॉगिन की प्रक्रिया को पूरी करें।
  • लॉगिन की प्रक्रिया पूरी होते ही आपके सामने अगला इंटरफ़ेस खुल जाएगा। यहाँ आप को बांयी ओर दिए गए विकल्पों में से employee report पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ और विकल्प ड्राप डाउन मेनू में खुल जाएंगे।
  • इन विकल्पों में से आप को pay slip monthwise पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने अगला इंटरफ़ेस खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप को month , year और financial year सेलेक्ट करना है। उसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार से आप की पे स्लिप देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। और आप अगर चाहें तो इस पे स्लिप ( salary slip ) को डाउनलोड कर सकते हैं।

पे मैनेजर पर GA 55 एम्प्लोयी डिटेल्स ऐसे देखें

  • सबसे पहले आपको पे मैनेजर के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। ऊपर लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक का प्रयोग कर सकते हैं।
  • लिंक पर क्लीक करते ही कुछ ही देर में आप राजस्थान पे मैनेजर के आधिकारिक वेब पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • यहाँ आपको अपना यूजर नाम, पासवर्ड, कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद अगले इंटरफ़ेस पर आपको बांयी ओर कुछ विकल्प दिखेंगे। इनमें से आपको employee रिपोर्ट पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ और ड्राप डाउन मेनू में विकल्प खुलेंगे। यहाँ आपको GA 55 Employee Detail पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कुछ जानकारी भरने के लिए आएगी। यहाँ आपको कर्मचारी का नाम, वित्तीय वर्ष का चुनाव करना है। इसके अलावा estimated या not estimated के विकल्प में से एक का चुनाव करना है।
  • इस के बाद आपइसे pdf फॉर्म या फिर excel फॉर्म में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप GA 55 Employee Detail को डाउनलोड कर सकते हैं।

Paymanager Rajasthan salary slip से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर

paymanager.raj.nic.in / Paymanager 2023 क्या है ?

ये राजस्थान सरकार का पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम सभी कर्मचारी अपनी पे स्लिप निकाल सकते हैं।

पे मैनेजर का उद्देश्य क्या है ?

पे मैनेजर का उद्देश्य सैलरी स्लिप, छुट्टी, लोन, पेंशन सम्बन्धी जानकारी और अन्य आवश्यक सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।

Paymanager 2023 से होने वाले लाभ व पोर्टल की विशेषता क्या हैं ?

इस पे मैनेजर पोर्टल की सहायता से सभी प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से अपना सैलरी स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।

पे मैनेजर पर अपना पासवर्ड भूलने पर कैसे रिकवर करें ?

पे मैनेजर की आधिकारिक वेबसाइट के अंतर्गत forgot password के विकल्प से रिकवर कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हमने आप को Paymanager Rajasthan salary slip के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दे दी है। यदि आप इस बारे में कुछ और जानना चाहें या कुछ पूछना हो तो आप हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं। ऐसे ही अन्य लेखन को पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment