प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi

फ़िल्मी दुनिया की बात करें तो इसमें कई ऐसे अभिनेता एवं अभिनेत्री है जो भारत के अलावा पूरी दुनिया में बहुत फेमस है कई अभिनेता पहली फिल्म में ही बहुत ही फेमस हुए है।

आज हम उस अभिनेता की बात करेंगे जिसको भारत में प्रसिद्धि उसकी पहली फिल्म करने पर मिली थी। उस अभिनेता का नाम प्रभास है आपने प्रभास नाम तो पहले जरुर सुना होगा क्योंकि हमारे देश में ये बहुत प्रचलित अभिनेता है की इनको कौन नहीं जनता।

प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi
प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi

फि भी यदि आप इनको नहीं जानते तो आपको बता दे बाहुबली 1 में इन्होने अपने अभिनय से लोगो को बहुत खुश किया यह फील उस समय बहुत हिट हुई।

वैसे प्रभास ने तेलगु फिल्मे बहुत की है तथा बॉलीवुड फिल्मो में भी इन्होने बहुत ही अच्छा काम किया है उन्होंने बाहुबली फिल्म में काम 2015 में किया था यह फिल्म भारत में बहुत चर्चा में गयी थी।

आज हम आपको इस आर्टिकल में प्रभास का जीवन परिचय | Prabhas Biography in Hindi में आपके साथ पूरी जानकारी साझा करेंगे।

प्रभास कौन है ?

प्रभास एक अभिनेता है जिन्होंने दक्षिण भारत में बहुत फिल्मो में काम किया है साथ-साथ उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

Early life of Prabhas

इनका पूरा नाम वेंकेटेश सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति है ये एक प्रसिद्ध तेलुगू फिल्मों के एक्टर है। इनको बॉलीवुड में प्रसिद्धि बाहुबली फिल्म में अभिनय करने से हुई थी।

आपको बता दे इन्होने भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई है कमाई करने वाले अभिनेताओं की पहली श्रेणी में है।

प्रभास का जीवन परिचय से सम्बंधित मुख्य बिंदु

नाम प्रभास
पूरा नाम वेंकेटेश सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति
जन्म 23 अक्टूबर 1979
आयु 43 वर्ष (2023 में)
पेशा अभिनय (कलाकार)
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्ध हुए बाहुबली 1 एवं 2 बाहुबली फिल्म में
लम्बाई 6 फुट 1 इंच
राशि तुला
शौक किताबे पढ़ना तथा वॉलीबॉल खेलना
जन्म स्थान चेन्नई, तमिलनाडु (भारत)
कुल सम्पति $29 मिलियन
धर्म हिन्दू
आँखों का रंग भूरा
गृह नगर हैदराबाद (भारत)
गर्लफ्रेंड अभिनेत्री -अनुष्का शेट्टी
अभिनेत्री -इलियाना डिक्रूज
वैवाहिक स्तिथि अविवाहित
शैक्षिक योग्यता बी टेक

प्रभास का प्रारंभिक जीवन

23 अक्टूबर 1979 में तमिलनाडु के चेन्नई शहर में अभिनेता प्रभास का जन्म हुआ था। इनका परिवार फ़िल्मी दुनिया से सम्बन्ध रखता था।

इनके पिता एक फिल्म निर्माता थे जिनका नाम स्वर्गीय उप्पलपति सूर्यनारायण राज्य था तथा शिव कुमारी इनकी माता का नाम है। इनके एक बड़ी बहन है जिसका नाम प्रगति है तथा बड़े भाई का नाम प्रमोद उप्पलपति है।

प्रभास ने फ़िल्मी दुनिया में कदम अपने चाचा जी कृष्णम राजू उप्पलपति के कहने में रखा था तब जाके उन्होंने अभिनय की शुरुवात की वरन वे अपना एक बिजनेस खोलना चाहते थे।

प्रभास की शिक्षा

प्रभास ने भीमराव के डीएनआर स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी उसके बाद उन्होंने उसके बाद हैदराबाद श्री चैतन्य कॉलेज से अपनी बीटेक की शिक्षा प्राप्त की।

प्रभास की गर्लफ्रेंड, पत्नी, शादी (निजी जीवन)

प्रभास की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। उनके अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज एवं अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ अफेयर की खबरे चली थी।

सोशल मीडिया के जरिये कुछ खबरों का पता चला है की प्रभास जल्द ही शादी करने वाले है।

प्रभास का करियर

आपको बता दे प्रभास को फ़िल्मी दुनिया और अभिनय से उनकी कोई भी रूचि नहीं थी। उन्होंने सोचा हुआ था की जब उनकी पढाई पूरी हो जाएगी तो उसके बाद वे खुद का बिजनेस खोलेंगे। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था की वे फिल्मो में अभिनय करेंगे।

लेकिन उनके चाचा ने फिल्मों में काम करने के लिए उनको मना लिया जिसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मे ईश्वर में काम 2002 में शुरू किया ये इनकी पहली तेलुगु फिल्म थी। परन्तु यह फिल्म हिट ही नहीं हुई और दर्शको को भी इतनी पसंद नहीं आई।

तब उन्होंने 2004 में वर्षं फिल्म में अभिनय किया जिसमे उन्होंने वेंकट के किरदार के रूप में अपनी भूमिका निभाई थी यह फिल्म भी खूब हिट हुई और दर्शकों ने भी इसे बहुत पसंद किया। उसके पश्चात उन्होंने फिम छत्रपति में कार्य किया इस फिल्म को निर्देशित राजामौली कर रहे थे।

2009 में उन्होंने एक और फिल्म में अभिनय किया इस फिल्म का नाम बिल्ला था। फिर इन्होने एक्शन जैकसन फिल्म के साथ 2014 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया।

फिर 2014 में इन्होने फिल्म बाहुबली द बिगनिंग में महेंद्र बाहुबली, अमरेंद्र बाहुबली का किरदार निभाया। इस फिल्म को करने में इन्होने अपने दो साल व्यतीत कर काम किया। ये वर्ष इनके लिए बहुत ककिया ठिन एवं विपत्ति भरे रहे। क्योंकि जब वह इस फिल्म में काम कर रहे थे तब उन्होने उस समय कोई भी अन्य कार्य नहीं किया। इस फिल्म को एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित किया गया।

Prabhas Biography

उन्होंने फिल्मों में बहुत मेहनत की जिसकी वजह से उनकी एक फिल्म बहुत हिट हुई और भारत में इस फिल्म ने खूब कमाई की यह फिल्म कमाई करने के मामले में तीसरे नम्बर पर आ गयी। उसके बाद उन्होंने 2017 में बाहुबली द कंक्लूजन फिल्म में काम किया। जिसने कमाई के मामले में पिछली फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और यह फिल्म भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरे नम्बर पर आ गयी।

वर्तमान 2023 में वह एक और नयी फिल्म में काम कर रहे इस फिल्म का नाम आदि पुरुष है। इस फिल्म में वे आदि पुरुष श्रीराम का किरदार निभा रहे है।

प्रभास की फिल्मे

साल फिल्मों में भूमिका फिम्ल का नाम
2023 आदि पुरुष श्री राम आदि पुरुष
2022 विक्रमादित्य राधेश्याम
2019 सिद्धार्थ नंदन साहो अशोक साहो
2017 महेंद्र बाहुबली, अमरेंद्र बाहुबली बाहुबली 2
2015 महेंद्र बाहुबली, अमरेंद्र बाहुबली बाहुबली द बिगनिंग
2012 ऋषि /विद्रोही बागी
2009 प्रभास डार्लिंग
2007 ईश्वर प्रसाद योगी
2005 छत्रपति/शिव छत्रपति
2004 वेंकट वर्षम
2002 ईश्वर ईश्वर

प्रभास से जुड़े विवाद

  • प्रभास जब बाहुबली मूवी में काम कर रहे थे तब लोगो द्वारा सोशल मीडिया पर बहुत सारी अफवायें भी फैलाई गयी थी। की फिल्म करने के दौरान प्रभास बहुत बीमार हो गए थे तथा यह भी अफवा फैलाई गयी थी की वे शूटिंग के दौरान घोड़े से गिर गए थे और कोमा में चले गए। परन्तु जल्द ही इन अफवाओं का खण्डन बाहुबली टीम द्वारा किया गया था।
  • कांग्रेस के मुख्य जगमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला के साथ भी प्रभास के संबंधों को लेकर बहुत अफवाएं फैलाई गयी थी। सोशल मीडिया पर उनकी और और वाईएस शर्मिला की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी गयी थी। परन्तु पुलिस द्वारा उन अपराधियों को पकड़ लिया गया था जिन्होंने ये सब किया।

प्रभास की पसंदीदा वस्तु

पसंदीदा अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो, सलमान खान, शारुख खान
पसंदीदा रंग काला
पसंदीदा खाना बटर चिकन, बिरयानी
पसंदीदा अभिनेत्री रवीना टंडन, श्रिया सरन, तृष्णा कृष्णन तथा दीपिका पादुकोण
पसंदीदा निर्देशक राजकुमार हिरानी
पसंदीदा स्थान लन्दन
पसंदीदा खेल वॉलीबाल

प्रभास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य

  • जब प्रभास का अभिनेता बनने का शुरुवाती दौर था तो उनको इसमें पहले बिल्कुल भीं इंटरस्ट नहीं था।
  • प्रभास को कर्नाटक में 2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये हुए अभिनेता की श्रेणी में आ गए थे।
  • टाइम्स ऑफ़ इंडिया में मोस्ट डिजायरेबल मेन लिस्ट में एक्टर प्रभास को 2017 में दूसरे नम्बर की श्रेणी में रखा गया था।
  • इनको जीक्यू पत्रिका में भी 2017 में शामिल किया गया था। इनको इसमें प्रभावशाली युवा के रूप में शामिल किया गया।
  • बाहुबली फिल्म के चर्चाओं में आने के बाद प्रभास के लिए करीबन पांच हजार से अधिक शादी के प्रस्ताव आये थे।
  • उनको प्रकृति से बहुत प्यार है उनको चिड़ियाएँ बहुत पसंद है उन्होंने अपने घर के सामने एक बहुत बड़ा बगीचा बना रखा है।
  • प्रभास को किताबे पढ़ने का बहुत शौक है उन्होंने अपने ही घर पर एक निजी पुस्तकालय ही बनाया हुआ है।
  • रवीना टंडन उनकी बहुत बड़ी क्रश थी।
  • प्रभास का जन्म तेलुगू परिवार में हुआ था तथा उनके पिता तेलुगू फिल्मो में काम करते थे।
  • प्रभास उप्पलपति कृष्णम राजू के कहने पर ही अभिनय क्षेत्र में आये थे प्रभास राजू जी के भतीजे थे।
  • प्रभास एक दक्षिण भारतीय अभिनेता है।
  • प्रभास को मैडम तुसाद संग्रहालय में माँ की प्रतिमा बैंकॉक में प्राप्त हुई थी।
  • सबसे पहले 2002 में प्रभास ने अपने करियर की शुरुवात तेलुगू फिल्म में अभिनय करने से की थी।
  • उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू एक्शन जैक्सन फिल्म में वर्ष 2014 में किया था।

एक्टर प्रभास की कुल संपत्ति

सोशल मीडिया की कुछ जानकारियों से पता चलता है की वर्तमान 2023 में 29 मिलियन के करीबन एक्टर प्रभास की कुल संपत्ति है। इसे भारतीय करंसी में समझा जाए तो कुल संपत्ति 215 करोड़ है।

Awards and Honors

प्रभास को मिले Awards and Honors (पुरुस्कार एवं सम्मान) निम्नलिखित है-

  • 2004 में प्रभास को सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार के लिए संतोषम फिल्म पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 2010 में सिनेमा अवार्ड्स से क्रिटिक्स च्वाइस एक्टर के लिए सम्मानित किया गया था।
  • 2013 में नंदी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरुस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को दिया जाता है।
  • 2015 में संतोषम फिल्म पुरुस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में चुने गए थे।
  • 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए प्रभास को दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मूवी अवार्ड के लिए चुना गया था।
  • 2019 में ETC बॉलीवुड बिजनेस अवार्ड्स से भी प्रभास को सम्मानित किया गया यह पुरुस्कार सबसे अधिक कमाई करने वाले डेब्यू अभिनेता को दिया जाता है।

प्रभास का जीवन परिचय से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

प्रभास कौन है?

प्रभास एक फ़िल्मी अभिनेता है जो तेलुगू फिल्मो में काम करते है।

प्रभास का जन्म कब और कहाँ हुआ?

प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई (तमिलनाडु) शहर में हुआ।

प्रभास को किस फिल्म में अभिनय करने के पश्चात प्रसद्धि प्राप्त हुई थी?

2014 में फिल्म बाहुबली द बिगनिंग में जिसमे उन्होंने महेंद्र बाहुबली, अमरेंद्र बाहुबली का किरदार निभाया था इस फिल्म ने कमाई का रकोर्ड तोड़ दिया था। इस में अभिनय करके प्रभास को प्रसिद्धि हासिल हुई थी।

प्रभास ने सबसे पहले किस फिल्म में काम किया था?

प्रभास ने सबसे पहले 2002 में ईश्वर फिल्म में काम किया था जिसमे उन्होंने ईश्वर का किरदार निभाया था।

Photo of author

Leave a Comment