रणदीप हुड्डा जीवनी | Randeep Hooda Biography in Hindi

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

दोस्तों आपने रणदीप हुड्डा का नाम तो जरूर सुना होगा क्योंकि यह है ही भारत में इतने प्रसिद्ध की इन्हें कौन नहीं जानता। यदि आपने इनका नाम नहीं सुना है और ना ही आप इन्हें जानते हैं तो आपको बता दें यह एक बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता है जो फिल्मों में काम करते हैं। अपने अभिनय के दम पर इन्होंने अपना नाम कमाया और कई हिट फ़िल्में भी की। एक फ़िल्मी स्टार होने के साथ ही यह एक समाजसेवी भी है, समाज सेवा करने में अपना पूर्ण योगदान देते हैं। अपने विद्यार्थी जीवन में इन्होंने अभिनय क्षेत्र में कदम रखा था तब से लेकर अब तक रणदीप ने अपने जीवन में हार नहीं मानी। यह इतने लोकप्रिय कलाकार है कि इन्हें भारत के साथ पूरे विश्व में भी जाना जाता है। आज हम इस आर्टिकल में रणदीप हुड्डा जीवनी (Randeep Hooda Biography in Hindi) से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी बताने जा रहें है अतः इनकी सम्पूर्ण जीवनी के बारे में जानने के लिए आप इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

रणदीप हुड्डा जीवन परिचय

Randeep Hooda का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा राज्य के रोहतक में हुआ था। इनके पिता का नाम रणबीर हुड्डा है जी कि एक सर्जन हैं एवं माता का नाम आशा हुड्डा है। इनकी एक बहन भी है जिसका नाम अंजली हुड्डा है वह पेशे से एक डॉक्टर है, तथा एक भाई है जिसका नाम संदीप हुड्डा है जो कि सॉफ्टेयर इंजीनियर हैं।

रणदीप हुड्डा जीवनी | Randeep Hooda Biography in Hindi
रणदीप हुड्डा जीवनी
पितारणबीर हुड्डा
माताआशा देवी हुड्डा
भाईसंदीप हुड्डा
बहनअंजली हुड्डा

रणदीप हुड्डा की शिक्षा (Education)

इनकी शिक्षा की बात करें तो, इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सोनीपत के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स से सम्पूर्ण करी थी। इसके बाद ये दिल्ली चले गए थे और वहां इन्होने दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। स्कूली शिक्षा पूरी होने के पश्चात ये अपनी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई को पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। मैनेजमेंट की पढ़ाई सम्पूर्ण होने बाद इन्होंने स्नाकोत्तर की डिग्री ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट से हासिल की।

यह भी पढ़े :- जानिए कौन है लिन लैशराम

Randeep Hooda Biography in Hindi

नामरणदीप हुड्डा
जन्म20 अगस्त 1976
जन्म स्थानरोहतक, हरियाणा
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
उम्र47 (वर्ष 2023)
होमटाउनरोहतक, हरियाणा
शिक्षाMBA
जातिजाट
पेशाअभिनेता, मॉडल
राशिसिंह राशि
अफेयर्ससुष्मिता सेन (अभिनेत्री) एवं नीतू चंद्रा (अभिनेत्री)
शौकपोलो खेलना, फोटोग्राफी, यात्रा करना एवं घुड़सवारी
बालों का रंगकाला
आँखों का रंगगहरा भूरा
लम्बाई5 फीट 11 इंच
वजन80 kg

रणदीप हुड्डा एक्टिंग करियर

स्कूली शिक्षा के दौरान ही इनका मन फ़िल्मी जगत से जुड़ने लगा था ये एक अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन इनके पिता चाहते थे कि यह उनकी तरह एक डॉक्टर बने और अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई को पूरा करें। हुड्डा को यह बिलकुल भी पसंद नहीं था वे तो अभिनय ही करना चाहते थे इसलिए उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने परिवार को मनाया।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2000 में हुड्डा भारत वापस लौट आ गए थे। इसके बाद ये कार्य ढूढ़ने लगे और एयरलाइन के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करना लगे। इसके कुछ समय बाद ये मॉडलिंग करने के लिए थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए। इनके बेहतर अभिनय को देखते हुए मीरा नायर बहुत अधिक प्रभावित हुई जो कि हिंदी फिल्म की एक निर्देशक थी। मीरा नायर ने हुड्डा को अपनी फिल्म में काम करने के लिए बोला और कहा कि नेक्स्ट फिल्म के लिए आप ऑडिशन देने आएं। ऑडिशन में पास होने के बाद उन्हें अपने जीवन में पहली फिल्म में काम करने का मौका मिला।

इनकी पहली फिल्म Monsoon Wedding को वर्ष 2001 में रिलीज किया गया। इस फिल्म को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया और पहली ही फिल्म इनकी हिट साबित हुई। इसके बाद इन्हें फिल्म में चार साल बाद काम मिला। इसके बाद वर्ष 2005 में इन्होंने फिल्म D में मेन character का अभिनय किया यह फिल्म रामगोपाल वर्मा की थी। यह फिल्म भी सफल हुई। इसके बाद ये मेहनत करते रहें और फ़िल्मी जगत में आगे बढ़ते रहें।

वर्ष 2010 में इनकी फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई को रिलीज किया गया था इस फिल्म से इन्हें अपने करियर में सबसे ज्यादा प्रसिद्धि हासिल हुई। इस फिल्म में ये एक पुलिस ऑफिसर बने हुए थे।

यह भी जानिए :- श्रीनिधि शेट्टी का जीवन परिचय

Randeep Hooda Awards

फ़िल्मी करियर में बेहतर अभिनय के लिए रणदीप हुड्डा को कुछ अवार्ड्स से सम्मानित किया गया है जिसकी जानकारी हमने नीचे प्रदान कर दी है।

यह भी देखेंBiography of Sanjay Singh in Hindi: आप सांसद संजय सिंह का जीवन परिचय

Biography of Sanjay Singh in Hindi: आप सांसद संजय सिंह का जीवन परिचय

  • इनके द्वारा की गई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में बेहतरीन सपोर्टिंग एक्टर के लिए इन्हें वर्ष 2010 में Lions Gold Awards से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2014 में इन्हें बेस्ट एक्टर के लिए Stardust Award प्रदान किया गया था यह अवॉर्ड इन्हें highway फिल्म के लिए मिला था।
  • इन्हें फिर से Stardust Award से साल 2015 में नवाजा गया था। यह अवॉर्ड इन्हें मैं और चार्ल्स फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के लिए मिला था।

Randeep Hooda कुल सम्पति

मिडिया खबरों के Randeep Hooda की कुल नेट वर्थ करीबन 75 करोड़ रूपए के लगभग है। इसके साथ ही इनके पास कई लग्जरी कार हैं। ये एक फिल्म को करने का लगभग 4 करोड़ रूपए फीस लेते हैं।

गर्लफ्रेंड

इनकी गर्लफ्रेंड की बात करें तो इनका अफेयर्स कई अभिनेत्रियों के साथ देखा गया है। मीडिया ख़बरों से पता चला कि फिल्म प्रसिद्ध अभिनेत्री सुष्मिता सेन जो कि मिस यूनिवर्स भी रह चुकी है के साथ हुड्डा रिलेशन में थे। उन्होंने यह सब बात एक इंटरव्यू में बताई थी। सेन के बाद इनका नाम नीतू चन्द्रा से भी जुड़ा था जो भी एक अभिनेत्री हैं लेकिन कुछ समय पश्चात ये दोनों एक दूसरे से दूर हो गए थे। फिलहाल अभी की बात करें हुड्डा लिन लेशराम (एक्टर्स) को डेट कर रहे थे और यह वर्ष 2016 से रिलेशन में हैं। और हाल ही में दोनों ने शादी कर ली है ।

रणदीप हुड्डा जीवनी से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

रणदीप हुड्डा का जन्म कब हुआ था?
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इनका जन्म हरियाणा के रोहतक में 20 अगस्त 1976 को हुआ था।

क्या Randeep Hooda का सुष्मिता सेन के साथ अफेयर्स था?

जी हाँ, सोशल मीडिया की ख़बरों से इन दोनों की अफेयर्स की बात सामने आई थी परन्तु ये ये एक-दूसरे से विवाह नहीं कर पाए।

Randeep Hooda के माता-पिता का क्या नाम है?

इनके पिता का नाम रणबीर हुड्डा एवं माता का नाम आशा हुड्डा है।

Randeep Hooda की बहन का नाम क्या है?

इनकी बहन का नाम अंजली हुड्डा है।

रणदीप हुड्डा की कौन सी फिल्म सबसे अधिक हिट हुई थी?

“वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई” सबसे अधिक हिट हुई थी यह फिल्म वर्ष 2010 में रिलीज हुई थी।

इस लेख में हमने आपको Randeep Hooda Biography in Hindi से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी को साझा कर दिया है यदि आपको जीवनी से जुड़ी अन्य जानकारी या कोई प्रश्न पूछना है तो इसके लिए आप नीचे दिए हुए कमेंट सेक्शन में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं हम कोशिश करेंगे कि आपके प्रश्रों का उत्तर जल्द दें पाएं। इसी तरह के जीवनी से सम्बंधित अन्य लेख, शिक्षा से जुड़ी जानकारी या सरकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी साइट hindi.nvshq.org को विजिट कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो और इससे जुड़ी जानकारी अच्छी लगी हो।

यह भी देखेंतानसेन जीवनी - Biography of Tansen in Hindi Jivani

तानसेन जीवनी - Biography of Tansen in Hindi Jivani

Photo of author

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें