सर्वनाम किसे कहते हैं | Saravanam Kise Kahate Hai

सर्वनाम किसे कहते हैं: – सर्वनाम ऐसे शब्द होते है, जो संज्ञा के स्थान/ बदले में प्रयोग किये जाते है। अर्थात वाक्य में जिस शब्द का प्रयोग संज्ञा के बदले में होते है, उसे सर्वनाम कहते है। इस शब्द का अर्थ होता है – सब का नाम। ऐसे वाक्य जहाँ पर किसी व्यक्ति के नाम का बोध नहीं होता है। सर्वनाम में बहुत से लोगों का बोध होता है। क्या आप जानते हो प्रत्यय किसे कहते है, और इसके कितने भेद होते है?

सर्वनाम किसे कहते हैं | Sarvanam Kise Kahate Hain
Saravanam Kise Kahate Hain

सर्वनाम किसे कहते हैं ?

जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता हैं, उसे सर्वनाम कहते है। जैसे नाम से ही पता चल रहा है। यदि हम किसी एक व्यक्ति के बारें में बात कर रहे है, तो कही-कही पर हम उसके नाम का प्रयोग कर सकते है और कही जगह पर ‘वह’ शब्द का भी प्रयोग कर सकते है। ‘वह’ शब्द ही सर्वनाम है।

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम की संख्या

भारतीय हिंदी व्याकरण में कुल 11 सर्वनाम होते हैं; जैसे – मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई, कुछ।

सर्वनाम के उदाहरण –

  • आज कोई आ रहा है।
  • जो तुमने बोला मुझे कुछ समझ नहीं आया।
  • आप कब आएं।
  • वह मुझे पसंद है।
  • कल कुछ बच्चे घर आएं थे।
  • मैं स्कूल जा रही हूँ।
  • तू कल मेरे साथ घूमने आएगा।
  • यह कौन है।

ऊपर बताएं गए उदाहरण में कोई, जो, कुछ, आप, वह, मैं, तू, यह आदि शब्द सर्वनाम हैं। जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए गए है।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के 6 भेद होते है।

  1. पुरूषवाचक सर्वनाम
  2. निजवाचक सर्वनाम
  3. निश्चयवाचक सर्वनाम
  4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. संबंधवाचक सर्वनाम

1) पुरूषवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम पुरुष या स्त्री के नाम के स्थान/बदले आते है, उसे पुरूषवाचक सर्वनाम कहते है। जब कई लोग आपस में बात करते है, तो वह किसी के नाम के स्थान पर मैं, तू, हम, आप, यह, वह आदि शब्द प्रयोग में ला सकते है।

उदाहरण:-

  • यह मेरा घर है।
  • वह पुस्तक मेरी नहीं है।
  • मैं कल बाजार गई थी।
  • हम सभी आज दिल्ली जायेंगे।

2) निजवाचक सर्वनाम

ऐसे सर्वनाम शब्द जिसमे हमें खुद का होने को बोध होता हैं, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है। जिस वाक्य में हम अपनापन दिखाते है, या फिर वह हमारी होती है, उन्हें ही निजवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे – अपना, अपनी, खुद, स्वयं, आप आदि।

उदाहरण:-

  • मैं अपना काम खुद कर सकती हूँ।
  • मेरे माता -पिता मेरे साथ रहते है।
  • मैं कल अपनी बहिन के साथ मंदिर गई थी।

3) निश्चयवाचक सर्वनाम

ऐसे सर्वनाम जिसमे किसी दूर या निकट की वस्तु या व्यक्ति का बोध होता है, तो उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। इस सर्वनाम की पहचान – यह, वह, ये और वे शब्दों से होती है। जैसे – यह लड़की है, वह किताब है। ये बिल्ली है। इन सभी वाक्यों में यह, वह, ये आदि शब्द प्रयोग होने से निश्चयवाचक सर्वनाम का पता चलता है।

उदाहरण :-

  • ये मेरा लैपटॉप है।
  • वह मोहन का घर है।
  • यह कॉलेज मेरा है।

ऊपर बताएं गए उदाहरण में ‘यह’ सर्वनाम नजदीकी वस्तु का बोध करने और ‘वह’ सर्वनाम दूर की वस्तु/ व्यक्ति को दर्शाने के लिए बोला जाता है।

4) अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम हमें किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या घटना के बारे में नहीं बताती है। उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे – कुछ, कोई, किसी आदि।

उदाहरण :-

  • कल कोई मेरे घर आया था।
  • मैं हर समय कुछ – न –कुछ खाती रहती हूँ।
  • कल की बात किसी को मत बताना।

ऊपर बताएं गए वाक्यों में किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं हो रहा है। इसलिए यह अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।

5) प्रश्नवाचक सर्वनाम

ऐसे सर्वनाम जिसका उच्चारण करने से वाक्य में प्रश्न का बोध होता है, या फिर हमें किसी से कुछ पूछना होता है तो उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे – कौन, कहा, किसका, कौन -सा, क्या आदि।

उदाहरण :-

  • भारत की राजधानी क्या है ?
  • वह कौन हैं ?
  • यह मोबाइल किसका है ?
  • तुम कल कहा गई थी ?

ऊपर बताएं गए वाक्यों में प्रश्न का बोध हो रहा है, यानी हमे उसके बारे में कुछ पता नहीं है और उसका जवाब जानना चाहते है।

6) संबंधवाचक सर्वनाम

ऐसे सर्वनाम जो किसी दूसरे संज्ञा या सर्वनाम से संबंध दिखाने के लिए प्रयोग किये जाते है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते है। अर्थात ये सर्वनाम दो शब्दों को जोड़ने के लिए प्रयुक्त किए जाते है ,जैसे – जो, सो,जैसा – वैसा आदि।

  • जैसे -जैसे हम बड़े होते है, वैसे -वैसे परेशानी भी बढ़ती रहती है।
  • जो कार्य करेगा सो फल पायेगा।
  • वही लोग महान होते है, जो दूसरे की मदद करते है।

सर्वनाम से सम्बंधित प्रश्नोत्तर FAQs –

सर्वनाम किसे कहते है और ये कितने प्रकार के होते है ?

जब किसी वाक्य में संज्ञा का प्रयोग न करके उसके स्थान पर दूसरे शब्द का प्रयोग किया जाता है, तो उसे सर्वनाम कहते है और ये 6 प्रकार के होते है।

सर्वनाम के छह भेद कौन -कौन से है ?

सर्वनाम के छह भेदों के नाम -पुरुषवाचक सर्वनाम, निश्चयवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक सर्वनाम, सम्बन्धवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम।

निश्चितवाचक सर्वनाम किसे कहते है ?

जिस वाक्य में किसी दूर या पास की वस्तु/ व्यक्ति का होना निश्चित होता है , उसे निश्चितवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे – ये मेरा घर हैं, वह मेरे कपडे है, वे सभी मेरे खिलौने है।

Photo of author

Leave a Comment