विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां । Top 20 longest River in The World in Hindi

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां व उनसे जुडी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी देंगे। जैसे की आप जानकारी होगी की हमारी पृथ्वी का तीन चौथाई हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। और इस जल में लगभग 97.3 प्रतिशत पानी सागर और महासागर के रूप ... Read more

Photo of author

Reported by Rohit Kumar

Published on

आज इस लेख के माध्यम से हम आप को विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां व उनसे जुडी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी देंगे। जैसे की आप जानकारी होगी की हमारी पृथ्वी का तीन चौथाई हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। और इस जल में लगभग 97.3 प्रतिशत पानी सागर और महासागर के रूप में है। जिसे मानव उपयोग के लिए उपयोगी नहीं पाया गया है। बाकि बचे लगभग 3% प्रतिशत पानी का उपयोग ही किया जा सकता है। ये पानी हमे नदियों और ताजे पानी की झीलों से प्राप्त होता है। तो इस लेख में हम आप को विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां (Top 20 longest River in The World in Hindi) में ही बताने जा रहे हैं।

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां, यहाँ जानिये longest River in The World
longest River in The World

यह भी पढ़े – Famous Waterfall in India: भारत के 10 खूबसूरत झरने

Top 20 longest River in The World in Hindi

आइये अब जानते हैं कि विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां कौन सी हैं। आगे आप Top 20 longest River in The World (in Hindi) की सूचि देख सकते हैं। इसमें आप नदियों के नाम के साथ साथ उसकी लम्बाई और जिस देश से संबंधित हैं, इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्रम संख्यानदियों के नाम (river name)नदी की लम्बाई (length) किलोमीटर मेंदेश (country)
1नील नदी (Nile River)6650 kmइथोपिया (अफ्रीका)
2अमेजन नदी 6,492 kmब्राजील,कोलंबिया ,इक्वाडोर,पेरू
3यांग्तझी नदी6380 kmचीन 
4मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी6300 km संयुक्त राज्य अमेरिका
5येनिसी नदी5540 kmमंगोलिया 
6पीली नदी (yellow river)5,464 kmचीन
7ओब नदी4,964 kmरूस
8पराना नदी4,880 kmअमेरिका
9कांगो नदी 4,700 kmअफ्रीका
10अमूर नदी4,480 kmरूस और चीन
11लेना नदी 4,294 kmरूस
12मैकेंजी नदी4,241 kmउत्तरी अमेरिका
13नाइजर नदी4,180 kmअफ्रीका
14मेकांग नदी4,023 kmचीन
15मिसिसिप्पी नदी3,779 kmउत्तरी अमेरिका
16मिसोरी नदी3,726 kmसंयुक्त राज्य अमेरिका
17वोल्गा नदी3,687 kmयूरोपीय रूस 
18मादेइरा नदी3,238 kmदक्षिण अमेरिका
19 पूरस नदी3,207 kmपेरू , ब्राज़ील
20साओ फ्रांसिस्को नदी3,198 kmब्राजील 

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां

अभी तक आप ने 20 longest River in The World की सूची पढ़ी। अब हम आप को इन सभी नदियों में से टॉप 10 लम्बी नदियों के बारे में संक्षिप्त में जानकारी देंगे। आइये तो फिर शुरू करते हैं –

1 – नील नदी (Nile River) : दुनिया की सबसे लम्बी नदी दर्जा हासिल है – अफ्रीका की नील नदी को , जिसे अंग्रेजी में NILE River के नाम से जाना जाता है। नील नदी का नाम यूनानी भाषा के शब्द नीलोस से लिया गया है। इस नदी को मिस्र की भाषा में इतेरु भी कहा जाता है। इतेरु का अर्थ होता है महान नदी। इस नदी को मिश्र का वरदान कहा जाता है। क्यूंकि ऐसी मान्यता है कि मिस्र के प्राचीन सभ्यता के विकास में नील नदी की अहम और महत्वपूर्ण भूमिका है।नील नदी

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

नील नदी लम्बाई  6,695 किलोमीटर यानि करीब 4,160 मील है। Nile River का उद्गम अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील से होता है। ये नदी भूमध्य रेखा के दक्षिण सिरे से निकलती है और उत्तर पूर्वी अफ्रीका से होते हुए भूमध्य सागर में गिरती है। नील नदी की दो प्रमुख सहायक नदिया हैं – 1 : वाइट नील (White Nile) 2 : ब्लू नील Blue Nile

2 – अमेज़न नदी (Amazon River ) : दक्षिण अमेरिकी अमेज़न नदी विश्व की दूसरी सबसे लम्बी नदी है। जिसकी लम्बाई 6,492 किलोमीटर या लगभग 4,039 मील है। Amazon River / अमेजन नदी को बाकी सभी नदियों की अपेक्षा सबसे अधिक मात्रा में पानी होने के लिए भी जाना जाता है। दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली अमेजन नदी का उद्गम स्थल पैरु का एंडीज पर्वतमाला है। यहाँ से निकल कर ये नदी ब्राजील बोलिविया, कोलंबिया तथा इक्वाडोर से होते हुए अंत में अटलांटिक सागर में समाहित हो जाती है। अमेज़न नदी Amazon River

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी अमेजन को धरती का फेफड़ा भी कहा जाता है। इस की वजह नदी के आस पास जंगल हैं, जो धरती के पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका निभाते है। इस क्षेत्र को जैव विविधता केंद्र माना जाता है क्यूंकि यहाँ विभिन प्रकार के जीव जंतु पाए जाते हैं। नदी का कुल क्षेत्रफल 70 लाख वर्ग किलोमीटर है। जिसके किनारे 9 देशों के लगभग 3 करोड़ से ज्यादा लोग बसे हैं।

3 – यांग्तज़े नदी (yangtze river) : यांग्त्ज़े नदी चीन की सबसे बड़ी नदी और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। नदी की लम्बाई 6380 किलोमीटर (3917 मील) है। जिसके साथ ही याँगत्ज़े नदी को एशिया महाद्वीप की सबसे लंबी नदी होने का दर्जा भी प्राप्त है। इसे यांग्त्सीक्यांग, चांग ज़्यांग, यांग्जी के नाम से भी जानते हैं। चीन देश की सम्पूर्ण आबादी का एक तिहाई हिस्सा यांग्त्ज़े नदी के बेसिन क्षेत्र में बसा हुआ है। ये नदी चीन के शिकांग के जरी हिल से निकलती है। हालाँकि चीन की सरकार तंगगुला पर्वत पर स्थित तुओतुओ नदी को यांग्तझी नदी का मुख्य स्रोत मानती है। जबकि नयी रिपोर्ट बताती है कि जरी हिल ही इसका उद्गम स्थल है। ये नदी उद्गम स्थल से पश्चिम और फिर पूर्व की ओर बहकर अंत में दक्षिणी चीन सागर में मिल जाती है। यांग्तज़े नदी yangtze river

4 -मिसीसिपी-मिसोरी-रेड-रॉक नदी (Mississippi river) : मिसिसिप्पी नदी पूरे विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है। ये संयुक्त राज्य अमेरिका में है, जिस की लम्बाई लगभग 6300 किलोमीटर है। इस नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील में है जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है। अंत में यह मेक्सिको की खाड़ी में नदीमुख (डॅल्टा) बनाकर विलय हो जाती है। मिसिसिपी नाम मूल अमेरिकी आदिवासी भाषा के आनिश्नाबे या ओजिब्वे शब्द से लिया गया था। जिस के अनुसार नदी को मिसि-ज़िइबी कहा जाता था, जिसका अर्थ “महान नदी” था। जिसे बाद में फ़्रांसिसी स्रोतों द्वारा अपभ्रंश करके “मिसिसिप्पी” कर दिया था। mississippi river, मिसिसिप्पी नदी

5 – येनिसेय नदी (Yenisei) : ये नदी उत्तरी एशिया के साइबेरिया क्षेत्र की बड़ी नदी है। जो कि आर्कटिक महासागर में जाकर विलय हो जाती है। इस की कुल लम्बाई 5540 किलोमीटर है। इस नदी का उद्गम स्थल मंगोलिया के सायन पर्वत हैं जहाँ से आगे चलकर ये रूस पहुँचती है और हज़ारों किलोमीटर बहने के बाद आर्कटिक महासागर के कारा सागर में विलय हो जाती है। येनिसेय नदी

6 – पीली नदी (Yellow River) : विश्व की लम्बी नदियों की सूची में येलो रिवर का 6वां स्थान है। इसके पीले रंग के पानी के चलते ही इसे पीली नदी कहा जाता है। इसकी वजह नदी के पानी में अत्यधिक मात्रा में पाए जाने वाले मिटटी के कण पाया जाता है जिससे इसका रंग पीला हो जाता है। इस नदी के किनारे ही चीनी सभ्यता की शुरूआत हुई थी। Yellow River को ह्वांग हो (Hwang Ho) नदी के नाम से भी जानते हैं। इसे Sorrow Of China भी कहा जाता है। नदी की कुल लम्बाई 5464 किलोमीटर (3,395 मील) है। yellow river

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

7 – ओब नदी (OB River) : ओबी नदी दुनिया की सातवीं ऐसी नदी है जिसे विश्व की सबसे लम्बी नदियों की सूची में शुमार किया गया है। इसकी लम्बाई 4,964 किलोमीटर है। दुनिया की सबसे लम्बी एस्चुएरी माने जाने वाली ओब की खाड़ी है। ओब नदी उत्तरी एशिया के पश्चिमी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है। इसका उद्गम स्थल रूस के बियस्क शहर में हैं। ये नदी 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित ‘बिया नदी और कतुन नदी के संगम से बनी है। ओब नदी

8 – पराना नदी (Parana River) : दक्षिण मध्य अमेरिका में बहने वाली ये नदी 4,880 किलोमीटर लम्बी है और इस के साथ ही ये विश्व की सबसे लम्बी नदियों में 8वें स्थान पर हैं। साउथ अमेरिका की ये अमेजन नदी के बाद अमेरिका की दूसरी बड़ी नदी है। पराना नदी के नाम का अर्थ है ‘समुद्र जैसी विशाल’। यह नदी ब्राजील, पैराग्वे तथा अर्जेंटीना से होते हुए अंत में अटलांटिक महासागर में जाकर विलय हो जाती है।पराना नदी

9 – कांगो नदी (Kango River) : ये नदी अफ्रीका की प्रमुख नदियों में से एक है जिस की लम्बाई 4,700 किलोमीटर है। पूर्व अफ्रीका की रिफ्ट पहाड़ियो माना जाता है। कांगो नदी को ही Zaire रिवर के नाम से भी जाना जाता है। ये विश्व में सबसे लम्बी नदियों की सूचि में 9वें स्थान पर है। कॉन्गो रिवर

10 -अमूर नदी (Amoor River) : अमूर नदी विश्व में सबसे लम्बी नदियों की सूची में 10 वें नंबर पर आती है। इस नदी का उद्गम मंचुरिया की पहाड़ियों में 303 किमी ऊंचाई पर स्थित शिल्का नदी और अर्गुन नदी के संगम से हुआ है। इस स्थान से नदी पूरब की ओर जाकर चीन और रूस की सीमा के रूप में मान्य है। 4,480 किमी किलोमीटर का सफर तय कर अंत में ये तातारी जलडमरू में Pacific Ocean से मिल जाती है।अमूर रिवर , amur river

longest River in The World से संबंधित प्रश्न उत्तर

पूरी दुनिया में कुल बड़ी कितनी नदियां हैं?

पूरे विश्व में बड़ी नदियों की संख्या लगभग 76 है।

भारत की सबसे लंबी नदियां कौन सी है?

हमारे देश में सबसे लम्बी नदियों में गंगा नदी: 2525 किमी, गोदावरी नदी: 1464 किमी, यमुना नदी: 1376 किमी, नर्मदा: 1312 किमी, कृष्णा नदी: 1300 किमी, सिंधु नदी : 1114 किमी, ब्रह्मपुत्र : 916 किमी आदि के नाम शामिल हैं।

कौन सी नदी में सबसे ज्यादा पानी है?

अमेज़न नदी में बाकी नदियों की तुलना में सबसे अधिक पानी है।

विश्व की सबसे चौड़ी नदी का नाम क्या है?

रिओ डे ला प्लाटा ( Río de la Plata) सबसे चौड़ी नदी के नाम से जानी जाती है। ये नदी 220 किलोमीटर चौड़ी है।

कौन सी नदी को विश्व की सबसे लम्बी नदी के रूप में जाना जाता है ?

नील नदी जिसकी लम्बाई – 6,695 किलोमीटर

आज इस लेख में हमने आप को विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां – Top 20 longest River in The World in Hindi से समबंधित जानकारी दी है। उम्मीद है आप को ये उपयोगी लगी होगी। यदि आप ऐसे ही अन्य उपयोगी जानकारी पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट Hindi NVSHQ से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment