Bangla Bhumi 2023: Search banglarbhumi.gov.in Land Record Khatian

वेस्ट बंगाल राज्य के निवासियों को अब भूमि से सम्बन्धित किसी भी जानकारी या उससे सम्बन्धित कार्य जैसे कोई जमीन खरीदना या मकान खरीदने तथा उसके विवरण तथा Khatian status जानने के लिए आसानी हो सकेगी क्यूंकि राज्य सरकार द्वारा भूमि से सम्बन्धित जानकारियों को एक पोर्टल द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जिसके लिए एक पोर्टल ... Read more

Photo of author

Reported by Dhruv Gotra

Published on

वेस्ट बंगाल राज्य के निवासियों को अब भूमि से सम्बन्धित किसी भी जानकारी या उससे सम्बन्धित कार्य जैसे कोई जमीन खरीदना या मकान खरीदने तथा उसके विवरण तथा Khatian status जानने के लिए आसानी हो सकेगी क्यूंकि राज्य सरकार द्वारा भूमि से सम्बन्धित जानकारियों को एक पोर्टल द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जिसके लिए एक पोर्टल को लांच किया गया है। आज के इस लेख में हम आपको बंगलारभूमि (West Bengal Banglarbhumi 2023) के बारे में बताने जा रहे हैं। Bangla Bhumi online record कैसे निकालें? ROR सर्टिफिकेट के लिए कैसे आवेदन करें ? Land Record Khatian number कैसे देखें ?Land Record Khatian status और इससे जुड़े अन्य जानकारियों को पाने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Banglarbhumi 2023: Search banglarbhumi.gov.in Land Record Khatian

वेस्ट बंगाल की भूमि से सम्बन्धित रिकॉर्ड तथा उनकी जानकारी रखने के लिए Banglarbhumi पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट banglarbhumi.gov.in है। जिसकी सहायता से पश्चिम बंगाल राज्य में भूमि रिकॉर्ड से सम्बन्धित सारा ब्यौरा जैसे की भूमि को खरीदने वाले तथा उसे बेचने वाले व्यक्ति तथा भूमि का खतियान नंबर भूमि का सारा रिकॉर्ड सभी के बारे में जान सकेंगे।

यहाँ समझिये Bangla Bhumi 2023 क्या है ?

आप की जानकारी के लिए बता दें कि Banglar bhumi भूमि से सम्बंधित जानकारियों को उपलब्ध कराने वाला वेब पोर्टल (Banglara bhumi Portal) है, जिसकी सहायता से पश्चिम बंगाल के नागरिकों को भूमि सम्बंधित जानकारियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा पश्चिम बंगाल के निवासियों के लिए भूमि से सम्बन्धित रिकॉर्ड ,जमीन की जानकारी ,खतियान नंबर आदि के बारे में घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से सारी जानकारियां उपलब्ध करा दी जाएगी। wb bhulekh khatian & plot information को ऑनलाइन बिना किसी परेशानी के प्राप्त किया जा सकेगा।

Banglarbhumi संक्षिप्त विवरण

पोर्टल Banglarbhumi
लांच की गयीपश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीपश्चिम बंगाल की जनता
उद्देश्य भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण तथा
लाभार्थियों को भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट पश्चिम बंगाल राज्य में भूमि रिकॉर्ड देखने की आधिकारिक वेबसाइट
हेल्पलाइन नंबर 18003456600

banglarbhumi.gov.in के उद्देश्य

Banglarbhumi एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसमे पश्चिम बंगाल की सभी भूमि का रिकॉर्ड रखा जाता है ,भूमि को बेचने तथा खरीदने वाले सभी का ब्यौरा, भूमि का खतियान नंबर इस पोर्टल पर रखा जाता है।इस पोर्टल का उद्देश्य भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण करना तथा राज्य के लाभार्थियों को भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।इसके माध्यम से आप ऑनलाइन भूमि से सम्बन्धित जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं तथा साथ ही भूमि की स्थिति और भूमि के मालिक का नाम भी जान सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यहाँ जानिए Bangla Bhumi 2023 पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं

आप की जानकारी हेतु बता दें कि Banglarbhumi की ऑफिसियल वेबसाइट (Banglarbhumi Portal for Land Records) पर आपको कई सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस पोर्टल पर आपको कई ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई गयी हैं आईये जानते हैं उन सेवाओं के बारे में –

  1. पश्चिम बंगाल राज्य की भूमि रिकॉर्ड और उसका रखरखाव
  2. भूमि वितरण का विवरण प्राप्त कर सकेंगे
  3. भूमि के नक्शे का अधिकार
  4. प्लॉट का रिकॉर्ड देख सकेंगे
  5. विभाग का नाम चयन
  6. किराया नियंत्रण सेवाएं
  7. अधिकारों के रिकॉर्ड के लिए आवेदन
  8. सार्वजनिक शिकायत आवेदन दाखिल करना
  9. डब्ल्यूबी लैंड रिकॉर्ड और मैप डिजिटलीकरण
  10. एलएलटीसी और एआरटीआई ट्रेनिंग
  11. खाटियन और प्लाट की जानकारी
  12. थिका टेनेंसी
  13. आईएसयू मैनेजमेंट
  14. राज्य भूमि उपयोग बोर्ड की सेवाएं
  15. अन्य नागरिक केंद्रित सेवाएं
  16. भारत बांग्लादेश सीमा का निर्मूलन आदि

बंगलारभूमि पोर्टल के लाभ

banglarbhumi पोर्टल की सहायता से पश्चिम बंगाल की जनता को कई लाभ प्राप्त हो सकेंगे। आईये जानते है उन लाभों के बारे में –

  • राज्य की जनता को भूमि से जुडी किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए कार्यालय नहीं जाना होगा। पोर्टल की सहायता से अब बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन माध्यम से भूमि सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • भूमि सम्बंधित जानकारियों को पश्चिम बंगाल के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की जनता द्वारा पोर्टल की सहायता से ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकेगा।
  • भूमि के खरीद / बेच को पोर्टल की सहायता से आसानी से किया जा सकेगा।
  • पोर्टल की सहायता से भूमि सम्बंधित ब्यौरे को आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा जिससे जनता का कीमती समय बच सकेगा।
  • भूमि के ऑनलाइन रिकॉर्ड से आसानी से इसका रखरखाव किया जा सकेगा।
  • नए रोजगार का सृजन होगा।
  • समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

Banglarbhumi Portal पर अपना पंजीकरण कैसे करें ?

यदि आप भी banglarbhumi पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपना पंजीकरण इसकी ऑफिसियल साइट पर करना होगा। Banglarbhumi Portal पर अपना पंजीकरण कैसे करें आईये जानते है।-

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की ऑफिसियल साइट banglarbhumi.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर साइन अप वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप के सामने पंजीकरण का फॉर्म नए पेज पर खुल कर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारियों को सही से भर लेना है। जैसे – नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भर लेना है।
  • यहाँ आपको वन टाइम पासवर्ड OTP जनरेट वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  • जिसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर आपको OTP आएगा जिसे आपको OTP वाले सेक्शन में डाल लेना है।
  • OTP वेरिफाई हो जाने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Banglarbhumi (डिपार्टमेंट यूजर ) के लिए लॉगिन प्रक्रिया

यदि आप डिपार्टमेंट यूजर हैं तो आपको पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको BANGLARBHUMI पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा जहाँ पर आपको Citizen Services”वाले टैब पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको “Departmental Users”वाले विकल्प का चयन करना है।
  • Departmental Users वाले विकल्प का चयन कर लेने के बाद आपको अपना यूजर नाम और पासवर्ड को डालना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को डाल लीजिये।
  • कैप्चा कोड को डाल लेने के बाद लॉगिन वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • लॉगिन कर लेने के साथ ही अब आप departmental user के रूप में लॉगिन हो चुके है।

Banglarbhumi (सिटीजन ) के लिए लॉगिन प्रक्रिया

यदि आप पश्चिम बंगाल के नागरिक हैं और पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप की सहायता से लॉगिन कर सकते हैं-

  • लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको Banglarbhumi पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको Citizen Services वाले टैब पर क्लिक कर लेना है।
  • क्लिक करते ही अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिस पर आपको “Citizens” वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  • अब आपको अपना यूजर नाम और पासवर्ड डालना होगा।
  • यूजर नाम और पासवर्ड डाल लेने के बाद आपको कैप्चा कोड डालना होगा।
  • अब लॉगिन वाले बटन पर क्लिक कर लें
  • इस प्रकार से आप की लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : डिजिटल राशन कार्ड लिस्ट वेस्ट बंगाल

जानिये ROR के लिए कैसे आवेदन करें?

आप को ROR डाक्यूमेंट्स के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका लिंक आपको इस आर्टिकल में दिया गया है।
  • वेबसाइट पर जाते ही अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • अब आपको “Citizen Registration” वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  • इस के बाद आप के सामने फॉर्म खुलेगा जिस पर आपको पूछी गयी जानकारियों को भरना होगा।
  • जानकारियों को भर लेने के बाद स्वयं को पंजीकृत करने के लिए “Save” वाले बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको one-time password (OTP) प्राप्त होगा।
  • आपको आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर कन्फर्मेशन मेल भी प्राप्त होगा।
  • अपने पंजीकरण को पूरा करने के लिए अपने ईमेल पर प्राप्त लिंक पर क्लिक कर दें।
  • Banglarbhumi Portal पर अपना यूजर नाम तथा पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब पूछे गए सभी विवरणों को भर ले और जरुरी दस्तावेजों को भी अपडेट कर दे।
  • इसके बाद SUBMIT वाले बटन पर क्लिक कर दे।
  • सबमिट के बाद आपको एप्लीकेशन नंबर की रसीद प्राप्त होगी।
  • अब आपका वेरिफिकेशन होगा इसके बाद आपको RoR certificate सम्बंधित विभाग से प्राप्त हो जाएगा।

यहाँ जानिये ROR डॉक्युमेंट के Application प्रोसेस को कैसे ट्रैक करें?

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यदि आप ROR डॉक्युमेंट के एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा जहाँ पर आपको Inspection Report वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। यहाँ पर आपको Application Identification Number को डाल देना है।
  • इसके बाद आपको Search Document वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने ROR डॉक्यूमेंट का एप्लीकेशन स्टेटस आ जाएगा।
  • जिसे अब आप प्रिंट निकाल कर भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : WB Krishak Bandhu list Application Status!

BANGLARBHUMI पर LAND Record कैसे निकालें ?

पश्चिम बंगाल में अपने भूमि से सम्बन्धित रिकॉर्ड को देखने के लिए आपको पोर्टल की काफी सहायता मिल जाएगी। पोर्टल पर आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स की सहायता से अपने भूमि से सम्बंधित रिकॉर्ड को आसानी से देख सकते है। आईये जानते हैं कैसे –

  • सबसे पहले आपको BANGLARBHUMI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको “Know Your Property” वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
  • अब आपको नये पेज पर आपको Mouza Identification वाले बॉक्स पर अपना जिला ,ब्लॉक ,मौजा को चुन लेना है।
  • भूमि के रेकॉर्ड को देखने के लिए आपको दो विकल्प दिए गए होंगे -प्लाट और खतियान इनमे से किसी भी एक को भर लें।
  • अब आपको सारी जानकारी भर देनी होगी।
  • डिटेल्स को भर लेने के बाद अब कैप्चा कोड भरें और View वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • View वाले बटन पर क्लिक करते ही पर भूमि का रिकॉर्ड आ जाएगा।

इस तरह से आप बड़ी ही आसानी से banglarbhumi पोर्टल पर online khatian & plot के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Query नंबर से प्लॉट की जानकारी कैसे प्राप्त करें ?

आप query number से भी अपने प्लाट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल साइट पर आपको विजिट करना होगा।
  • अब आपको इसके होम पेज पर Query Search” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको Query number ,Query year डाल कर कैप्चा कोड डाल देना है।
  • अब SHOW बटन पर क्लिक कर दें।
  • SHOW बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पूरी डिटेल्स आ जाएंगी।

Bangla Bhumi 2023 FAQ

Bangla Bhumi 2023 क्या है ?

बंगलारभूमि 2023 पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किया गया पोर्टल है।

Banglarbhumi पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

पश्चिम बंगाल भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण करना तथा नागरिकों को भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना।

भूलेख पश्चिम बंगाल के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

banglarbhumi.gov.in बंगलारभूमि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट है।

banglarbhumi.gov.in पर अपना भूमि रिकॉर्ड कैसे देखें?

आपको इसके लिए पोर्टल की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। अपना भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आपको ऊपर आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा जिसमे हमने स्टेप-बाई-स्टेप इसके बारे में बताया है।

क्या हम Query नंबर से प्लाट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे?

जी हाँ।आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर दिए गए Query Search वाले ऑप्शन पर जाकर
Query number, Query year डालकर बड़ी ही आसानी से प्लाट की जानकारी ले सकते हैं

क्या नाम के द्वारा Khatian और Plot की जानकारी प्राप्त कर सकते है?

जी नहीं। banglarbhumi पोर्टल पर khatian एवं plot नंबर के आधार पर ही लैंड रिकॉर्ड को देखा जा सकता है आप सिर्फ नाम के द्वारा खतियान एवं प्लाट के बारे में जानकारी नहीं ले सकते।

जैसा की आज के इस आर्टिकल में अपने जाना की Bangla bhumi online record कैसे निकालें ,ROR सर्टिफिकेट के लिए कैसे आवेदन करें, Land Record Khatian number कैसे देखें आदि। यदि आपके Banglarbhumi से सम्बंधित कोई भी अन्य सवाल हैं या हमे आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट hindi.nvshq.org से जुड़ सकते हैं।

Photo of author

Leave a Comment