बिहार सरकार ने एक नया पोर्टल, serviceonline.bihar.gov.in, लांच किया है जिसके माध्यम से लोग आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकते हैं। यह दस्तावेज़ बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, चाहे वो नौकरी के लिए हों या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए। इस पोर्टल का नाम RTPS (सार्वजनिक सेवा का अधिकार) Service Plus है और इसे 15 अगस्त 2011 को शुरू किया गया था।
पहले, लोगों को यह दस्तावेज़ बनाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब RTPS पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही सब कुछ हो सकेगा। इससे लोगों का समय भी बचेगा और परेशानी भी कम होगी।
सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। कई बार लोगों के पास ये दस्तावेज़ तैयार नहीं होते हैं, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। लेकिन अब RTPS Service Plus पोर्टल के माध्यम से ये सभी दस्तावेज ऑनलाइन बनवाए जा सकते हैं।
अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएँगे की Bihar RTPS Service Plus Online Apply कैसे करें? (आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र) बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है ?
आर्टिकल | Bihar RTPS Service Plus Online Apply |
सेवा का नाम | बिहार आरटीपीएस पोर्टल सेवा |
उद्देश्य | आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई |
लाभ | बिहार राज्य के नागरिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | serviceonline.bihar.gov.in |
राज्य | बिहार |
पोर्टल की शुरुआत | बिहार सरकार द्वारा |
बिहार RTPS पर उपलब्ध सेवाएं
आरटीपीएस ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
निवास प्रमाण पत्र | यहां क्लिक करें |
जाति प्रमाण पत्र | यहां क्लिक करें |
EWS प्रमाण पत्र | यहां क्लिक करें |
आय प्रमाण पत्र | यहां क्लिक करें |
यहां क्लिक करें | |
यहां क्लिक करें |
हम यहां उन प्रमाण पत्रों / सेवाओं के बारे में जानकारी दे रहें है, जो बिहार आरटीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline bihar gov in पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। पोर्टल पर जिन प्रमाण पत्रों और जिन सेवाओं के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं हमने यहां आम तौर पर सबसे ज्यादा बनाये जाने वाले प्रमाण पत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।
bihar आरटीपीएस sevice के लिए online आवेदन प्रोसेस
Bihar RTPS Service के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी गयी है। जिसकी पूर्ण जानकारी आपको नीचे दिए गए आर्टिकल में विस्तार पूर्वक बतायी गयी है, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको आरटीपीएस सेवा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके लिए यहां क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जाता है। यहां खुद का पंजीकरण के लिंक को खोलें।
- अब आपको यहां अपनी लॉगिन आईडी बनानी है। इसके लिए नाम, ईमेल और मोबाईल नंबर का उपयोग करना है।
- इसके बाद इसे सब्मिट कर दें, और मुख्य पेज पर आ जाएँ।
- उसके बाद लॉगिन करने के लिए Login पर क्लिक करें।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके पश्चात आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे ऑनलाइन अप्लाई के लिए लिखा होगा आपको उसे खोलना है।
- आपको अप्लाई फॉर सर्विस पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने सारे प्रमाण पत्र का लिंक आ जाता है।
- आपको जिस योजना/प्रमाण पत्र के अप्लाई करना है यहां से कर सकते हैं।
निवास/आवासीय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। जिसमें हमारे निवास स्थान सम्बंधित जानकारियां होती हैं। इसकी जरूरत हमें अपने निजी कार्यों के लिए व किसी सरकारी नौकरी में अप्लाई करने के लिए पड़ती है। पहले बिहार में रहने वाले लोगों के निवास प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनाये जाते थे।
जिसे बनाने में बहुत समय लगता था, परन्तु अब पोर्टल के माध्यम से हम ऑनलाइन बना सकते हैं। यदि आप बिहार राज्य के निवासी है तो आप बिहार आरटीपीएस (RTPS) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर निवास प्रमाण पत्र बना सकते हैं। जिसकी जानकारी आपको आर्टिकल में नीचे दी गयी है।
निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक पात्रता-: निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए हमें कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जिसकी लिस्ट आपको नीचे दी गयी है।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- दसवीं बारवी की मार्कशीट
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड की फोटोकॉपी
- बिजली का बिल
निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता-: हमें बहुत से कार्यों में निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है, जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है।
- स्कूल या कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए।
- किसी सरकारी नौकरी में अप्लाई करने के लिए।
- किसी अन्य सरकारी कागजात को बनाने में भी काम आता है।
- अनुसूचित जाति या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आरक्षण देने के लिए दस्तावेज़ के रूप में प्रयोग होता है।
आरटीपीएस बिहार आय प्रमाण पत्र (income certificate)
income certificate एक आवश्यक डॉक्यूमेंट के रूप में काम आता है। किसी व्यक्ति के सभी व्यवसायिक श्रोतों से आने वाली वार्षिक आय की पुष्टि करने के लिए आय प्रमाण पत्र बनाया जाता है। यह सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बनाया जाता है।
आय प्रमाण पत्र जिलाधिकारी कार्यालय या तहसील के जरिये जारी होता है, या राज्य सरकार के अंतर्गत आता है। आय प्रमाण पत्र की वैधता एक वर्ष के लिए मान्य होती है।
आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज-: आय प्रमाण पत्र के लिए कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिनकी जानकारी नीचे दी गयी सूची मे है।
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- आयु प्रमाण पत्र
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- निवास प्रमाण पत्र ,वोटर आईडी होना अनिवार्य है।
- आवेदक का डीडीओ द्वारा बनाया गया पिछले 12 महीनों का वेतन का विवरण।
आय प्रमाण पत्र के लाभ-: आय प्रमाण पत्र के हमे बहुत से फायदे होते हैं। जिसकी जानकारी आपको नीचे दिए गए चरणों में दी गयी है।
- जब स्कूल, कॉलेज में छात्रवृति दी जाती है, तब आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वालों को आरक्षण प्रदान करने के लिए।
- सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए, प्रमाण पत्र की सहायता से लाभ ले सकते हैं।
- सरकार के द्वारा मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है, जिसका लाभ केवल आय प्रमाण पत्र बना कर ही लिया जा सकता है।
- सरकारी व निजी स्थानों की छात्रवृति प्राप्त करने के भी आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है
- सरकार द्वारा निकाली गयी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए।
- विधवा महिलाओं को सरकार द्वारा पेंशन का दावा व लाभ प्रदान कराने के लिए।
आरटीपीएस बिहार जाति प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के रूप में काम आता है, जिसके हमें बहुत से फायदे होते हैं। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग में आने वाले लोगों को आरक्षण दिया जाता है। जिसके लिए जाति प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है।
जाति प्रमाण पत्र भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, चाहे आप किसी भी जाति समुदाय में आते हों। जाति प्रमाण पत्र आपके हर जगह जैसे- स्कूल, कॉलेज, आरक्षण प्राप्त, छात्रवृति आदि में काम आता है। प्रमाण पत्र को राज्य अथवा केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
यदि किसी व्यक्ति के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है, तो वह सामान्य वर्ग में माना जाएगा। बिहार में राइट टू पब्लिक सर्विस द्वारा एक योजना शुरू गयी है, जिसके माध्यम से आवेदक जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, या Bihar RTPS सेवा के माध्यम से भी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। इससे सम्बन्धित जानकारी आपको आर्टिकल में विस्तार पूर्वक दी गयी है।
जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़-: जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी हमें कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड़ती है जिनके बिना जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा सकता है इसकी जानकारी आपको नीचे सूची में दी गयी है।
- आवेदक का राशन कार्ड।
- आधार कार्ड।
- आवासीय/निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र।
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लाभ-: जाति प्रमाण पत्र बनाने के हमें बहुत से फायदे मिलते हैं जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है।
- स्कूल, कॉलेज में छात्रवृति प्राप्त करने के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है
- आरक्षण प्राप्त करने के लिए
- सरकारी नौकरी में आरक्षण प्राप्त करने के लिए
- विद्यालय के शुल्क भुगतान में छूट प्राप्त करने के लिए
- नौकरी के लिए आयु सीमा में छूट के लिए
यह भी देखें
Bihar RTPS Service से सम्बन्धित पूछे गए कुछ प्रश्न उत्तर
इसका पूरा नाम RIGHT TO PUBLIC SERVICE है।
सार्वजनिक सेवा का अधिकार बिहार राज्य में जारी किया गया है।
RTPS के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व निवास/आवासीय प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
आरटीपीएस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर हम ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरटीपीएस सेवा बिहार सरकार द्वारा जारी किया गया एक पोर्टल है जिसके माध्यम से आप अपने आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र को पोर्टल के माध्यम से आसानी से बना सकते हैं।
पोर्टल का उद्देश्य बिहार राज्य में रहने वाले नागरिकों को उनके शहर में सरकारी सेवायें प्रदान करना है।