एलन मस्क जीवनी – Biography of Elon Musk in Hindi Jivani

दुनिया में अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में कई सारे लोग है उनमें से ही एक एलन मस्क भी है जिन्हें आज इस दुनिया में कौन नहीं जनता। इन्हें दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति कहा जाता है। आपको बता दे यह एक बड़े बिजनेसमैन भी है। इन्होंने कड़ी मेहनत करके आज पूरे विश्व में अपना नाम ... Read more

Photo of author

Reported by Saloni Uniyal

Published on

दुनिया में अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में कई सारे लोग है उनमें से ही एक एलन मस्क भी है जिन्हें आज इस दुनिया में कौन नहीं जनता। इन्हें दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति कहा जाता है। आपको बता दे यह एक बड़े बिजनेसमैन भी है। इन्होंने कड़ी मेहनत करके आज पूरे विश्व में अपना नाम रोशन किया है और इतनी सम्पति हासिल की है। ये कहते है कि जीवन में ऐसा कोई काम नहीं है जो हम नहीं कर सकते है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से एलन मस्क जीवनी (Biography of Elon Musk in Hindi Jivani) से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा करेंगे। अतः जीवनी से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी हेतु इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

एलन मस्क जीवनी - Biography of Elon Musk in Hindi Jivani
एलन मस्क जीवनी

एलन मस्क का जीवन परिचय

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में 28 जून 1971 में Elon Musk का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम एरॉल मस्क तथा माता का नाम मैय मस्क था। जब एलन 10 साल के थे तो उस समय उनके माता-पता का तलाक हो गया था और इस कारण उन्हें छोटी ही उम्र में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनका पूरा नाम एलन रीव मस्क है। इन्हे अकसर एलन मस्क कह कर पुकारा जाता है। इनका एक भाई और एक बहन है, भाई का नाम किम्बल मस्क तथा बहन का नाम तोस्का मस्क है। यह एक इंजीनियर तथा के बड़े बिजनेसमैन है। वर्तमान समय में यह अमेरिका में निवास कर रहे है।

यह भी देखें- गौतम अडानी कौन है जानें पूरा जीवन परिचय

Biography of Elon Musk in Hindi Jivani

नामएलन मस्क
वास्तविक नामएलन रीव मस्क
जन्म28 जून 1971
जन्म स्थानप्रिटोरिया, ट्रांसवाल, दक्षिण अफ्रीका
राशिकर्क
धर्म
उपनामआयरन मैन
आयु51 वर्ष
नागरिकतादक्षिण अफ्रीका (1971 से वर्तमान ), कनाडा (1989 से वर्तमान), अमेरिका (2002 से वर्तमान)
राष्ट्रीयताअमेरिकन
पेशानिवेशक, इंजीनियर, आविष्कारक तथा एंटरप्रेन्योर
वजन82 kg
मातामैय मस्क
पिताएरॉल मस्क
आँखों का रंगमॉस ग्रीन
बालों का रंगहल्का ऐश ब्राउन
घरबेल एयर्स, लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया, सं० रा० अमेरिका
लम्बाई5 फीट 11 इंच (180 सेमी)
भाई-बहनकिम्ब्ल मस्क (भाई), टोस्का मस्क (बहन)
पत्नीतीन बार शादी हुई
शैक्षिक योग्यताBS एंड BA डिग्री
संतान10
शौकयात्रा करना, पढ़ना तथा वीडियो गेम खेलना
कॉलेज/विश्वविद्यालयqueen’s university and university of pennsylvania
कुल सम्पतिजनवरी 2023 के आधार पर 193 अरब डॉलर

शिक्षा

एलन ने दक्षिण अफ्रीका से अपनी प्रारंभिक शिक्षा को पूरा किया तथा वर्ष 1989 में वह आगे की पढ़ाई को पूरा करने के लिए अमेरिका चले गए थे। वर्ष 1997 में पेंसिलवानिया यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री पास की इसके बाद इन्होंने अर्थशास्त्र विषय में बैचलर ऑफ़ साइंस की डिग्री Wharton school of business से प्राप्त की।

वैवाहिक जीवन

वर्ष 2002 में मस्क का विवाह जस्टिन से हुआ था। परन्तु वर्ष 2008 में इन दोनों का तलाक हो गया। एलोन ने फिर से वर्ष 2010 में तालुला रियाल से विवाह किया लेकिन कुछ समय के बाद वर्ष 1012 में इनका तलाक हो गया। और वर्ष 2013 में इन्होने फिर से तालुला रियाल के साथ तीसरी बार विवाह किया और वर्ष 2016 में दूसरी बार इनका तलाक भी हो गया।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अमेरिका जाने के बाद बदला जीवन

कॉलेज की पढ़ाई सम्पूर्ण होने के पश्चात एलन अमेरिका चले गए ताकि वहां वो किसी यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई को पूरा कर सके। यही आने के बाद उनके जीवन में नया बदलाव आया। उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए प्रवेश लिया। एलन को यहीं से इंटरनेट जानकारी का भी पता लगा और उन्होंने यूनिवर्सिटी में जो एड्मिशन लिया था वह उन्होंने वापस ले लिया। उसके बाद इन्होंने अमेरिका में ही अपने भाइयों के साथ मिलकर वर्ष 1995 में zip2 कंपनी का निर्माण किया।

zip2 का इतिहास

एलन ने सबसे पहले zip2 कंपनी का निर्माण अपने भाई के साथ मिलकर अमेरिका में ही क्या था तथा इस कंपनी द्वारा न्यूज़ पेपर को सिटी गाइड करने का कार्य किया जाता था। कंपनी में 7 प्रतिशत शेयर मस्क के थे। वर्ष 1999 में कॉम्पैक ने इस कंपनी को खरीद लिया तथा कंपनी में हिस्सेदारी के आधार पर एलोन को 22 मिलियन डॉलर प्राप्त हुए थे।

X.com का आरम्भ एवं PayPal का निर्माण

zip2 कंपनी की स्थापना के बाद एलोन ने एक नई कंपनी की स्थापना वर्ष 1999 में की। इस कंपनी का नाम X.com कंपनी रखा गया। इस कंपनी में पैसों के ट्रांजेक्शन का काम होता था। कुछ समय के बाद इन्होंने इस कंपनी का नाम PayPal रख दिया। इस कंपनी के दो सीईओ थे एलोन तथा बोर्डमेमबर। कंपनी का PayPal नाम रखने के बाद इनके बीच अनबन शुरू हो गयी और इन्होंने इसे बेचने का फैसला लिया। कंपनी को eBay द्वारा खरीद लिया गया, बेचने के बाद इन्हें लगभग 165 मिलियन डॉलर प्राप्त हुए।

SpaceX का निर्माण

दो कंपनियों में काम करने के बाद एलन को काम का अनुभव हो गया था और इनमें सफलता भी प्राप्त हुई थी। अब उन्होंने सोचा कि क्यों ना रॉकेट को खरीदा जाए, इसके लिए वह वर्ष 2003 में रूस गए। रूस में उन्होंने 3 ICBM रॉकेट को देखा और वह उसे खरीदना चाहते है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां एक रॉकेट 8 मिलियन डॉलर में ले सकते है जो कि बहुत अधिक कीमत का है तो उन्होंने इसे खरीदने से मना कर दिया।

एलोन सोचने लगे कि यह रॉकेट बहुत महंगे है जिसके कारण इन्हें कोई खरीद नहीं सकता और ना ही यह देशों में लॉन्च हो पाते है। वह सोचने लगे कि कम खर्च पर ही रॉकेटों का निर्माण किया जाए जिससे इस आसानी से ख़रीदा जा सकता है। अब एलोन ने रॉकेट निर्माण के बारे में सोचा हालाँकि उन्हें रॉकेट के विषय में ऐसी खास कोई जानकारी प्राप्त ना थी परन्तु उन्होंने इसके बारे में पढ़ना शुरू कर दिया और बिना किसी की सहायता के रॉकेट साइंस पढ़ी कि कैसे रॉकेट का निर्माण किया जाता है। तथा 1 वर्ष के पश्चात उन्होंने स्वयं का एक रॉकेट बना लिया तथा SpaceX कंपनी की स्थापना की।

जैसे ही उन्होंने अपना पहले रॉकेट लॉन्च करना चाहा वह असफल हो गया। फिर उन्होंने पुनः प्रयास किया पर सफल ना हो पाए। अब एलोन का इनमें बहुत खर्च हो चुका था क्योंकि इन्होंने इसमें बहुत पैसा खर्च किया जिसके कारण उनके पास पैसे खत्म हो रहे थे। परन्तु उन्होंने एक और बार फिर से प्रयास किया और असफल हुए रॉकेट के टुकड़ों से ही नए रॉकेट का निर्माण किया और इसे लॉन्च कर दिया और इस बार यह सफल हो गया।

लोग एलोन के काम को उसका पागलपन कहते थे परन्तु उन्होंने अपने सपने को पूरा कर डाला और कम लागत पर रॉकेट बनाना शुरू कर दिया जिसे आसानी से खरीद पर अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है। एलोन मस्क द्वारा बनाई गई SpaceX कंपनी जिन रॉकेटों का निर्माण करती है उन्हें नासा भी इस्तेमाल करता है।

टेस्ला टेस्ला

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

एलोन ने वाहन बनाने के लिए टेस्ला कंपनी का निर्माण किया था। इस कंपनी द्वारा बिना ईंधन के वाहन बनाए जाते है अर्थात कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिकल वेहिकल कर निर्माण किया जाता है। कंपनी द्वारा कम कीमतों पर कारों का निर्माण किया जाता है जिसकी वजह से यह कारें बाजार में बहुत बिकती है। टेस्ला विश्व की बहुत कंपनी है जिसकी बनाई कारें पूरी दुनिया में चलती है।

टेस्ला और सोलर सिटी का समामेलन

आपको बता दे एलन ने अमेरिका में दूसरी बड़ी सोलर कंपनी का निर्माण कर दिए था इसके लिए उन्होंने वर्ष 2006 में सोलर सिटी में लगभग 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया और यह कंपनी इनके चचेरे भाई की थी। इसके बाद वर्ष 2016 में एलोन ने इस कंपनी को 2.6 मिलियन डॉलर में खरीद लिया तथा उसे अपनी कंपनी टेस्ला मोटर्स में शामिल कर दिया। अब इन दोनों कंपनियों के मिलने से और भी अधिक नई टेक्नोलॉजीज का कार्य किया जा रहा है।

एलन मस्क की अन्य कंपनियां

जैसा कि हमने आपको बताया कि Elon एक अरबपति बिजनेसमैन है जिन्होंने कई कंपनियों के निर्माण किए जिसकी जानकारी हमने आपको ऊपर विस्तार से दे दी है परन्तु इसके अतिरिक्त अन्य कंपनियां भी है जैसे- द बोरिंग, न्युरालिंक तथा स्टरलिंक आदि।

Elon Musk की कुल संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स रिपोर्ट की जानकारी से पता चला है की Elon Musk की कुल सम्पति 193 अरब डॉलर अर्थ 15.85 लाख करोड़ रूपए पहुँच गई है।

एलन मस्क जीवनी से सम्बंधित प्रश्न/उत्तर

Elon Musk का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

इनका जन्म 28 जून 1971 को प्रिटोरिया, ट्रांसवाल, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था।

एलोन ने zip2 कंपनी की स्थापना कब की?

एलोन ने अपने भाई के साथ मिलकर zip2 कंपनी की स्थापना वर्ष 1995 में की थी।

Elon Musk की माता का क्या नाम है?

इनकी माता का नाम मैय मस्क था।

Elon Musk के पिता का क्या नाम है?

इनके पिता का नाम एरॉल मस्क है।

वर्ष 2023 में इनकी कुल सम्पति कितनी है?

वर्ष 2023 में इनकी कुल सम्पति 280 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

जैसा कि आपको हमने इस लेख में Biography of Elon Musk in Hindi Jivani से जुड़ी प्रत्येक जानकारी प्रदान कर दी है। फिर भी यदि आपको लेख से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी या प्रश्न पूछना है तो आप नीचे दिए हुए कमेंट सेक्शन में अपना प्रश्न लिख सकते है हमारी टीम द्वारा जल्द ही आपके प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा। उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो।

Photo of author

Leave a Comment